जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास और सामाजिक संदेश के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व संत कबीर नगर, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जीआर एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रेम, स्नेह, भाईचारे तथा सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे विद्यार्थियों ने पारंपरिक भारतीय परिधान में एक-दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं। कक्षा 1 से 2 तथा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने राखी मेकिंग गतिविधि में प्रतिभाग किया, जबकि कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने आकर्षक रक्षाबंधन ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आपस में राखी बांधकर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के बस चालकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना रही। शिक्षिकाओं ने वाहन चालकों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि रक्षा और सम्मान का बंधन केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी सुरक्षा, सेवा और सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करना भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिलीप मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के संरक्षक श्री आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि रक्षाबंधन हमें प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा तथा रक्षाबंधन पर्व प्रेम, सौहार्द, सम्मान एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ मनाया गया।
जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास और सामाजिक संदेश के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व संत कबीर नगर, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जीआर एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रेम, स्नेह, भाईचारे तथा सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे विद्यार्थियों ने पारंपरिक भारतीय परिधान में एक-दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं। कक्षा 1 से 2 तथा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने राखी मेकिंग गतिविधि में प्रतिभाग किया, जबकि कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने आकर्षक रक्षाबंधन ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आपस में राखी बांधकर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के बस चालकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना रही। शिक्षिकाओं ने वाहन चालकों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि रक्षा और सम्मान का बंधन केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी सुरक्षा, सेवा और सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करना भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिलीप मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के संरक्षक श्री आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि रक्षाबंधन हमें प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा तथा रक्षाबंधन पर्व प्रेम, सौहार्द, सम्मान एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ मनाया गया।
- बांसगांव- कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल। बांसगांव- कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल। सड़क किनारे कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते नजर आए छुट्टा गोवंश। प्लास्टिक और गंदगी के बीच निवाला तलाशने को मजबूर पशु। तस्वीरें पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था पर खड़े कर रही हैं गंभीर सवाल। आखिर आश्रय स्थल होने के बावजूद सड़क पर क्यों घूम रहे हैं गोवंश? कूड़ा खाने से गोवंश के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल। गोवंश को आश्रय, चारा और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवालिया निशान। स्थानीय स्तर पर खुले स्थान में कूड़ा पर गंभीर सवाल। बरसात के समय गंदगी से फैलती है गंभीर बीमारियां अब देखना होगा—जिम्मेदार अधिकारी कब लेते हैं मामले का संज्ञान?1
- UP में पुलिस निगरानी पर बवाल! वामपंथी नेताओं का निजी डेटा जुटाने का आरोप | Surveillance State1
- नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़, नारायणी-गंडक का जलस्तर बढ़ने की आशंका; प्रशासन अलर्ट नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़, नारायणी-गंडक का जलस्तर बढ़ने की आशंका; प्रशासन अलर्ट महराजगंज। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। भोटेकोशी नदी को नारायणी-गंडक नदी की सहायक नदी बताया जा रहा है। ऐसे में इसके प्रभाव से नारायणी-गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने संभावित स्थिति को देखते हुए देवदह और वाल्मीकि बैराज पर लगातार निगरानी बढ़ा दी है। डीएम ने कहा कि फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने की स्थिति में प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF और PAC की टीमें भेज दी गई हैं, जबकि ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और बैराजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्थिति पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है।1
- नेपाल में बाढ़ का भयावह कहर! देखते ही देखते बह गया फुर्केखोला पुल, धादिङ का संपर्क टूटा नेपाल के धादिङ में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही। त्रिशूली नदी के तेज बहाव में फुर्केखोला का पक्का पुल देखते ही देखते बह गया। पुल टूटने के बाद धादिङ जिला मुख्यालय का पृथ्वी राजमार्ग से मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित हो गया। सामने आया पुल बहने का भयावह वीडियो। #NepalFlood #Dhading #DhadingFlood #FurkeKhola #FurkheKhola #TrishuliRiver #NepalNews #Flood #FloodUpdate #BridgeCollapse #BridgeWashedAway #FloodDisaster #BreakingNews #ViralVideo #NepalLatestNews1
- -- नेपाल में भीषण आपदा के दौरान राहत बचाव में हेलीकॉप्टर से शानदार रेस्क्यू : - पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है,बस ढहने के कगार पर है। - सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है। - हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है। - लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है,ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है.....रेस्क्यू पूरा होते ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते हैं। - रेस्क्यू का ये वीडियो नेपाल में आये भयंकर प्रलय के बाद का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला1
- Swine Flu (H1N1) के लक्षण क्या हैं? शुरुआती Symptoms, बचाव और गंभीर संकेत | H1N1 Flu1
- एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी अलर्ट,प्रभावित इलाकों में राहत व स्वास्थ्य टीमों की निगरानी जारी* गोरखपुर।नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के कारण भारी मात्रा में पानी भरने और वहां व्यापक नुकसान की सूचना के बाद गोरखपुर प्रशासन ने नदियों के जलस्तर और संभावित प्रभाव को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ का अधिक असर गंडक नदी में देखने को मिल सकता है।हालांकि गोरखपुर में फिलहाल इसका कोई विशेष प्रभाव पड़ने की स्थिति नहीं है।उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी तरह की अफवाह या आशंका को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।डीएम ने बताया कि नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काफी पानी जमा हुआ है और वहां काफी नुकसान भी हुआ है।इसका प्रभाव मुख्य रूप से गंडक नदी के जलप्रवाह में दिखाई देने की संभावना है। गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर अभी काफी कम है,जबकि घाघरा नदी में भी पानी घट रहा है।ऐसे में वर्तमान स्थिति को लेकर जिले में किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है।उन्होंने बताया कि बड़हलगंज क्षेत्र के छह गांव और खजनी क्षेत्र का एक गांव पूर्व में प्रभावित हुआ था।प्रभावित परिवारों तक प्रशासन की ओर से राहत सामग्री पहुंचाई गई थी और राशन किट का वितरण किया गया था।प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मेडिकल टीमों को भी कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं लगातार संचालित की जा रही हैं।डीएम के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में भी पानी अब धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है, जिससे स्थिति में सुधार हो रहा है। नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी जिलाधिकारी ने कहा कि घाघरा और राप्ती नदी में पानी फिलहाल कम है। प्रशासन जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है और संबंधित अधिकारियों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित टीमों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने को कहा गया है, ताकि जलस्तर में अचानक वृद्धि अथवा किसी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण गंडक नदी में संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रशासन पड़ोसी जनपद कुशीनगर की स्थिति पर भी नजर रख रहा है। डीएम ने कहा कि कुशीनगर में गंडक नदी का प्रभाव दिखाई देने की संभावना है। वहां आवश्यकता के अनुरूप एनडीआरएफ की टीम भेजने के लिए निर्देश दिए जाएंगे,ताकि संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। *गोरखपुर में किसी नागरिक के लापता होने की सूचना नहीं।डीएम दीपक मीणा ने स्पष्ट किया कि अभी तक गोरखपुर जिले के किसी नागरिक के लापता होने की सूचना प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने या किसी परिवार को बाढ़ अथवा जलभराव के कारण परेशानी होने की सूचना मिलती है तो प्रशासन तत्काल आवश्यक मदद उपलब्ध कराएगा।उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी तरह की समस्या या आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें,ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल गोरखपुर के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और नदियों के जलस्तर से लेकर प्रभावित गांवों तक लगातार निगरानी की जा रही है। स्थिति में किसी भी प्रकार का बदलाव होने पर प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे।1
- पुलिस कस्टडी से दुष्कर्म आरोपी फरार!,पेशाब कराने के बहाने पहरेदार को दिया चकमा,घटना छिपाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल,केस दर्ज हुआ तो सामने आई पूरी कहानी.......1
- गोरखपुर में 8वीं के छात्र ने सुसाइड किया, ब्लाइंड स्कूल के बाथरूम में गमछे से लटकी लाश मिली,सीसीटीवी में बाल्टी लेकर जाता दिखा गोरखपुर राजघाट थाना क्षेत्र के लालडिग्गी स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बॉयज इंटर कॉलेज के बाथरूम में सुबह गमछे से लटकी 8वीं के छात्र की लाश मिली।जिसकी पहचान देवरिया के रामगुलाम टोला के अनूप कुमार (18) के रूप में हुई।यहां आवासीय व्यवस्था में रहकर वह 8वीं क्लास में पढ़ रहा था।घटना की जानकारी सुबह करीब 10 बजे पुलिस को मिली।सूचना पर एसपी सिटी निमिष पाटील और एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार भी पहुंचे।वहां स्कूल का सीसीटीवी कैमरा भी देखा,जिसमे छात्र गमछा और बाल्टी लेकर बाथरूम में अकेले जाते हुए दिखा है।जिससे सुसाइड की आशंका जाहिर की गई है।वहीं छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है।वहां पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। स्नानघर में बंद था,आवाज नहीं आई तो प्रबंधन को हुई शंका उप निदेशक दिव्यांग अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे छात्र बाथरूम में गया था।रात भर उसी में पड़ा रहा।सुबह सफाईकर्मी विनोद आया।उसने दरवाजा काफी देर तक बंद देखकर दरवाजा खटखटाया।अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर थाना राजघाट पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।दरवाजा खोलने पर देखा कि छात्र ने दरवाजे की कुंडी में गमछे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाहर निकाला। 2019 से हॉस्टल में रह रहा था मृतक देवरिया के रामगुलाम टोला निवासी रामआसरे का बेटा अनूप कुमार साल 2019 से गोरखपुर के लालडिग्गी स्थित ब्लाइंड स्कूल में आवासीय छात्र के रूप में रहकर पढ़ाई कर रहा था।वह दोनों आखों से दिव्यांग था।पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी।अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे पिता रामआसरे ने स्कूल में सबसे पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरा भी देखा।CCTV और मोबाइल की जांच पुलिस को मौके पर लगे सीसीटीवी में छात्र अकेले जाता हुआ दिखाई दिया है।उसके हाथ में गमछा था।फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य जानकारियां खंगाल रही है।साथ ही स्कूल के अन्य छात्रों और शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है।पैनल से होगा पोस्टमार्टम एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है।और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। बाइट- अनूप कुमार सिंह उपनिदेशक दिव्यांगजन गोरखपुर बाइट-गजेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी नगर1