प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत कृषि सखियों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परियोजना संचालक आत्मा द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) योजना के अंतर्गत कार्यरत कृषक सखियों की आज जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य योजना की प्रगति की समीक्षा, कृषक सखियों के कार्यों का मूल्यांकन तथा आगामी गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। बैठक में परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज कुमार ठाकुर द्वारा कृषक सखियों को प्राकृतिक खेती के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार, किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिये प्रेरित करने, जैविक आदानों के निर्माण एवं उपयोग, क्लस्टर स्तर पर नियमित किसान संपर्क, प्रगति प्रतिवेदन का समय पर संधारण तथा विभागीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक क्लस्टर में नए कृषकों को जोड़ने एवं कृषि सखी के खेत को प्राकृतिक मॉडल फार्म बनाने के निर्देश दिए गए। उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने कृषक सखियों को अपने-अपने क्लस्टर के किसानों द्वारा उत्पादित प्राकृतिक कृषि उत्पादों को अधिक से अधिक जैविक हाट में लाने तथा उनके विपणन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर कृषक सखियों द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, किसानों की समस्याओं एवं अनुभवों को साझा किया गया। बैठक में प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक किसानों को एनएमएनएफ योजना से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही आगामी प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रदर्शन गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री नाथ, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री डी.के. श्रीवास्तव, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख चंदनगांव श्री आर.के.झाडे, पशुचिकित्सक श्री सलेवार, सहायक कृषि यंत्री सुश्री अश्विनी सिंह, सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती नीलम नर्रे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी छिन्दवाडा श्री नीलकण्ठ पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, उप परियोजना संचालक श्रीमती प्राची कौतू, सृजन एनजीओ से श्री रामभजन डेहरिया, समस्त बीटीएम एवं एटीएम तथा कृषक सखियां उपस्थित थीं।
प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत कृषि सखियों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परियोजना संचालक आत्मा द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) योजना के अंतर्गत कार्यरत कृषक सखियों की आज जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य योजना की प्रगति की समीक्षा, कृषक सखियों के कार्यों का मूल्यांकन तथा आगामी गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। बैठक में परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज कुमार ठाकुर द्वारा कृषक सखियों को प्राकृतिक खेती के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार, किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिये प्रेरित करने, जैविक आदानों के निर्माण एवं उपयोग, क्लस्टर स्तर पर नियमित किसान संपर्क, प्रगति प्रतिवेदन का समय पर संधारण तथा विभागीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक क्लस्टर में नए कृषकों को जोड़ने एवं कृषि सखी के खेत को प्राकृतिक मॉडल फार्म बनाने के निर्देश दिए गए। उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने कृषक सखियों को अपने-अपने क्लस्टर के किसानों
द्वारा उत्पादित प्राकृतिक कृषि उत्पादों को अधिक से अधिक जैविक हाट में लाने तथा उनके विपणन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर कृषक सखियों द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, किसानों की समस्याओं एवं अनुभवों को साझा किया गया। बैठक में प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक किसानों को एनएमएनएफ योजना से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही आगामी प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रदर्शन गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री नाथ, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री डी.के. श्रीवास्तव, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख चंदनगांव श्री आर.के.झाडे, पशुचिकित्सक श्री सलेवार, सहायक कृषि यंत्री सुश्री अश्विनी सिंह, सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती नीलम नर्रे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी छिन्दवाडा श्री नीलकण्ठ पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, उप परियोजना संचालक श्रीमती प्राची कौतू, सृजन एनजीओ से श्री रामभजन डेहरिया, समस्त बीटीएम एवं एटीएम तथा कृषक सखियां उपस्थित थीं।
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता गेट खोलकर घुसे पशु चिकित्सालय में छिंदवाड़ा में गौवंश की मौत के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और पशुपालन विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल का आरोप है कि जिले की गौशालाओं में पिछले दो महीनों में 500 से अधिक गौवंश की मौत हुई है, जबकि सात माह से गौशालाओं को चारा-भूसा मद की राशि नहीं मिली। संगठन ने उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. हरजान सिंह पवार को हटाने, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन और छिंदवाड़ा बंद किया जाएगा।4
- सरकारी सिस्टम के कागजों में मरा...हकीकत में जिंदा...पिता बोले नाम ठीक कर दो साहब...एक साल से साबित कर रहा मेरा बेटा जिंदा हैं...रिकॉर्ड में मृत,घर में अनंत सरकारी सिस्टम के कागजों में मरा...हकीकत में जिंदा...पिता बोले नाम ठीक कर दो साहब...एक साल से साबित कर रहा मेरा बेटा जिंदा हैं...रिकॉर्ड में मृत,घर में अनंत1
- Seoni News: 'जुगनी' बाघिन की शाही सैर, तीन शावकों संग सड़क पार करती आई नजर1
- 0 वर्षों से निरंतर जाम सांवली की पदयात्रा, कान्हीवाड़ा से 32 श्रद्धालु रवाना कान्हीवाड़ा। श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सांवली के दर्शन के लिए महावीर व्यायाम शाला एवं बजरंग व्यायाम शाला के 32 श्रद्धालु 185 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुए। छह दिनों में पूरी होने वाली यह पदयात्रा लगातार 10 वर्षों से आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने नगर के बाहर स्थित हनुमान मंदिर तक साथ पहुंचकर यात्रियों को विदाई दी। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।1
- *किसानों से पैसा लेकर फर्जी कनेक्शन किया बादलपार के कनिष्ठ यंत्री ने* *बगैर स्वीकृति के बादलपार कनिष्ठ यंत्री ने किसान से पैसों का लेनदेन कर 10 एचपी का कनेक्शन कर दिया* *फर्जी कनेक्शन कर किसानों से लिया पैसे* बादलपार विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठयंत्री प्रमोद करौले ने ग्राम थांवरजोड़ी में एक किसान नन्हे वर्मा पिता मनभट वर्मा ने 10 एचपी कनेक्शन अपने खेत में चलाने हेतु कनेक्शन कराया है बादलपार के जेई प्रमोद करौले पर आरोप मैं बताया गया कि ग्राम थांवरजोड़ी इमली वाला ट्रांसफार्मर से तीन पोल एलटीडी लाइन के बगैर स्वीकृति के खड़ा कर फर्जी कनेक्शन किया गया है एवं तीन खम्मा के बाद में दो खंबा से विदाउट कनेक्शन दिया गया अनिकेश पटेल ने बताया कि जेई द्वारा₹50000 लेकर के फर्जी कनेक्शन दिया गया है ग्राम का राजाराम वर्मा ने बताया कि यह खंबा लगभग एक में एक से दो महा पूर्व ही ठेकेदारों के द्वारा खम्मा कराया गया है आगे शिकायतकर्ता ने कहां की वरिष्ठ अधिकारी मामला को संज्ञान में लेकर सूक्ष्मत्ता से जांच कर कार्यवाही करने की मांग की। अगले अंक में और भी कई मामला उजागर होने की संभावना है।2
- बाढ का कहर: बाढ़ में बहे व्यक्ति का मिला शव, क्षेत्र में शोक की लहर 12 घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव, पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमरवाड़ा। हर्रई विकासखण्ड में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण उफान पर आए नदी-नालों ने एक बार फिर जान ले ली।बुधवार शाम को ग्राम बरुल की नदी पार करते समय हर्रई निवास भगवान दास सोनी मोटरसाइकिल सहित बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे तलाश अभियान के बाद उनका शव बारगी टोला की नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफान पर आए नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। बाढ का कहर: बाढ़ में बहे व्यक्ति का मिला शव, क्षेत्र में शोक की लहर 12 घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव, पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमरवाड़ा। हर्रई विकासखण्ड में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण उफान पर आए नदी-नालों ने एक बार फिर जान ले ली।बुधवार शाम को ग्राम बरुल की नदी पार करते समय हर्रई निवास भगवान दास सोनी मोटरसाइकिल सहित बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे तलाश अभियान के बाद उनका शव बारगी टोला की नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफान पर आए नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।1