Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोलायत थाना क्षेत्र मे युवक से डोडा पोस्त छिलका बरामद, NDPS एक्ट में मामला दर्ज, कोलायत थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीठनोक से लाखासर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोलायत थानाधिकारी जसवीर कुमार पुलिस जाप्ते के साथ गश्त पर थे। इस दौरान बीठनोक से लाखासर मार्ग पर करीब 2 किलोमीटर आगे एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग का कट्टा लिए आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
Dr.Sharwan
कोलायत थाना क्षेत्र मे युवक से डोडा पोस्त छिलका बरामद, NDPS एक्ट में मामला दर्ज, कोलायत थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीठनोक से लाखासर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोलायत थानाधिकारी जसवीर कुमार पुलिस जाप्ते के साथ गश्त पर थे। इस दौरान बीठनोक से लाखासर मार्ग पर करीब 2 किलोमीटर आगे एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग का कट्टा लिए आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
More news from Rajasthan and nearby areas
- जिला प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम, समितियों को सौंपी रोकथाम को लेकर जिम्मेदारी जोधपुर। जोधपुर में आखातीज के मौके पर बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। आखातीज के मौके पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए जोधपुर जिले में जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें बाल विवाह संबंधित शिकायत की जा सकेगी। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) और पीपल पूर्णिमा (1 मई) के मद्देनजर ये आदेश जारी किए हैं। यह कंट्रोल रूम 16 अप्रैल से 15 मई तक 24 घंटे काम करेगा। इसे लेकर कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं। आम लोग 0291-2650349 और 0291-2650350 पर फोन कर बाल विवाह संबंधित सूचना दे सकता है। जोधपुर में बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम एवं तहसील स्तरीय समितियों, सतर्कता दलों का गठन किया गया है। ग्राम स्तरीय समिति में सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी एवं बीट कॉन्स्टेबल को शामिल किया गया है, जबकि तहसील एवं पंचायत समिति स्तर पर तहसीलदार, प्रधान, विकास अधिकारी एवं संबंधित थानाधिकारी को सदस्य बनाया गया है। आदेश के तहत समितियां सुनिश्चित करेंगी कि विवाह के लिए छपने वाले निमंत्रण पत्र में वर-वधू की आयु का प्रमाण पत्र प्रिन्टिंग प्रेस के पास रहेगा। वहीं निमंत्रण पत्र पर वर-वधू की जन्मतिथी प्रिंट की जाएगी। ऐसे लोग जो विवाह कराने में सहयोगी हैं, जैसे हलवाई, बैंड-बाजा, पण्डित, बाराती, पंडाल और टेंट लगाने वाले, ट्रांसपोर्टर पर बाल विवाह में सहयोग न करने का आश्वासन लेना और उन्हें कानून की जानकारी देना किया जाएगा। *कलेक्टर ने कहा- नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई* जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि बाल विवाह करवाना बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 का उल्लंघन है। इसके अनुसार विवाह के लिए लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा लड़की की 18 वर्ष होना अनिवार्य है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग जोधपुर की उपनिदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रिंटिंग काम करने वाले सभी लोगों को निर्देश दिए जाते हैं कि उनके द्वारा विवाह के प्रिंट निमंत्रण पत्रों में वर-वधू की आयु संबंधित प्रमाण प्राप्त करें। निमंत्रण पत्रों में वर-वधू की जन्मतिथि लिखें। साथ ही पुलिस के निरीक्षण करने पर उन्हें उपलब्ध कराएं।1
- Post by Taj Khan bhutto1
- Post by Dr.Sharwan1
- जहां कल तक घर थे, आज सिर्फ राख बची है… लखनऊ के विकास नगर की ये तस्वीर दिल दहला देने वाली है 😔 Follow for more… . . . #lucknow #lucknowbhaukal #viral #bikaner #lice1
- Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर2
- थाना क्षेत्र के कल्याणसर गांव के खेत की डिग्गी में डूबने से एक युवा किसान की मौत हो गई।1
- पादूकलां (नागौर),,पादूकलां कस्बे के बस्सी की ढाणी स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य कीर्तन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद भीलवाड़ा से आए भजन गायक अभी अनुज पारीक भीलवाड़ा ने गणेश वंदना और गुरु महिमा के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया।“गजानन आन पधारो”, “मोर छड़ी को घुमा दे”, “सांवरिया आजा रे” और “कीर्तन की है रात बाबा” जैसे भजनों पर श्याम प्रेमी झूम उठे। पूरा पंडाल “जय श्री श्याम” और “तीन बाण धारी” के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया गया। कलाकारों और श्याम प्रेमिकाओं ने पोशाक अर्पित कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। श्याम मित्र मंडल विकास समिति ने भी श्रद्धालुओं का श्याम रंग के दुपट्टे पहनाकर सम्मान किया।(समिति सदस्य) “इस बार तृतीय पाटोत्सव को विशेष भव्यता के साथ मनाया गया है, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।”कार्यक्रम के अंत में बाबा श्याम की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। देर रात तक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए।भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर इस आयोजन ने पादूकलां में आध्यात्मिक माहौल बना दिया…4
- भीम विधायक हरिसिंह रावत के पुत्र रणजीत सिंह रावत एक बार फिर चर्चा में हैं। ब्यावर जिले की एक महिला ने राजसमंद एसपी हेमंत कलाल को परिवाद देकर रणजीत सिंह पर यौन शोषण, प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।1