logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल : जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी? धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल उपशीर्षक: जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी?

3 hrs ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
Local News Reporter शाहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
3 hrs ago

धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल : जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी? धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल उपशीर्षक: जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी?

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल : जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी? धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल उपशीर्षक: जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी?
    1
    धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल

: जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी?
धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल
उपशीर्षक: जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी?
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    Local News Reporter शाहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • द्वितीय नवरात्र पर मां बज्रेश्वरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लगभग 5 हजार भक्तों ने किए दर्शन भजन गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने मां बज्रेश्वरी के दरबार में नवाया शीश कांगड़ा। शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूसरे नवरात्र के अवसर पर लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की तथा मां बज्रेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में कुल 7,54,976 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारू दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। दूसरे नवरात्र का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का मां बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचना रहा। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग (IAS) तथा मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    1
    द्वितीय नवरात्र पर मां बज्रेश्वरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लगभग 5 हजार भक्तों ने किए दर्शन
भजन गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने मां बज्रेश्वरी के दरबार में नवाया शीश 
कांगड़ा। शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूसरे नवरात्र के अवसर पर लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की तथा मां बज्रेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में कुल 7,54,976 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारू दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं।
दूसरे नवरात्र का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का मां बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचना रहा। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग (IAS) तथा मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    user_Tejaswi Choudhary
    Tejaswi Choudhary
    Voice of people कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जेएनयू प्रकरण पर धर्मशाला में भाजपा की आक्रोश रैली, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जेएनयू प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालकर महिला सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा उठाया। भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शन में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक सरवीण चौधरी और अरुण मेहरा सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। धर्मशाला में जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और महिला से दुर्व्यवहार के आरोपों को गंभीर बताते हुए महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मामले में आरोपों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही को लेकर भाजपा कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठा रही है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ पुतला जलाने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए कार्यकर्ताओं से पुतला अपने कब्जे में ले लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
    4
    जेएनयू प्रकरण पर धर्मशाला में भाजपा की आक्रोश रैली, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जेएनयू प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालकर महिला सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा उठाया। भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शन में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक सरवीण चौधरी और अरुण मेहरा सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। धर्मशाला में जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और महिला से दुर्व्यवहार के आरोपों को गंभीर बताते हुए महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मामले में आरोपों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही को लेकर भाजपा कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठा रही है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ पुतला जलाने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए कार्यकर्ताओं से पुतला अपने कब्जे में ले लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
    user_Sourabh Atwal
    Sourabh Atwal
    धर्मशाला, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जेएनयू छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में कांग्रेस पर भड़कीं इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान, सांसद अंगोमचा बिमोल का फूंका पुतला, ​​राहुल-प्रियंका की चुप्पी पर उठाए कड़े सवाल; सांसद राजीव भारद्वाज, सुरेश चंदेल और विधायक रणबीर निक्का की अगुवाई में भाजपा ने निकाली रोष रैली ​इंदौरा/कांगड़ा: जेएनयू के प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम पर छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार व यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रोष रैली भी निकाली, जिसमें शीर्ष भाजपा नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। ​'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाले अब मौन क्यों: रीता धीमान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रीता धीमान ने कहा कि शिक्षा के मंदिर जेएनयू में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अपनी ही पार्टी के सांसद पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है, तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक क्यों बना हुआ है? ​भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी इस रोष प्रदर्शन और रैली में कांगड़ा-चंबा से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल और नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का विशेष रूप से उपस्थित रहे। ​नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस का महिला सुरक्षा को लेकर दोहरा चरित्र पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उन्होंने मांग की कि आरोपी सांसद के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और कांग्रेस उन्हें पार्टी से तुरंत निष्कासित करे। ​प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद का पुतला दहन कर अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया और चेताया कि जब तक छात्राओं को न्याय नहीं मिल जाता, भाजपा का यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    1
    जेएनयू छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में कांग्रेस पर भड़कीं इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान, सांसद अंगोमचा बिमोल का फूंका पुतला,
​​राहुल-प्रियंका की चुप्पी पर उठाए कड़े सवाल; सांसद राजीव भारद्वाज, सुरेश चंदेल और विधायक रणबीर निक्का की अगुवाई में भाजपा ने निकाली रोष रैली

​इंदौरा/कांगड़ा:
जेएनयू के प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम पर छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार व यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रोष रैली भी निकाली, जिसमें शीर्ष भाजपा नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।  
​'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाले अब मौन क्यों: रीता धीमान
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रीता धीमान ने कहा कि शिक्षा के मंदिर जेएनयू में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अपनी ही पार्टी के सांसद पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है, तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक क्यों बना हुआ है?
​भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
इस रोष प्रदर्शन और रैली में कांगड़ा-चंबा से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल और नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस का महिला सुरक्षा को लेकर दोहरा चरित्र पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उन्होंने मांग की कि आरोपी सांसद के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और कांग्रेस उन्हें पार्टी से तुरंत निष्कासित करे।
​प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद का पुतला दहन कर अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया और चेताया कि जब तक छात्राओं को न्याय नहीं मिल जाता, भाजपा का यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    user_SWARN SINGH
    SWARN SINGH
    Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • परिवहन निगम के पेंशनरों को समय पर पेंशन, डीए और एरियर देने की मांग परिवहन निगम के पेंशनरों को समय पर पेंशन, डीए और एरियर देने की मांग महीने की 12 तारीख तक पेंशन नहीं मिलने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष, दिवाली से पहले तीन प्रतिशत डीए जारी करने की उठाई मांग लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर — हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में जसूर में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समय पर पेंशन नहीं मिलने, तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ न दिए जाने और संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान लंबित होने पर निगम प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई गई। मंच ने प्रदेश सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की। समय पर पेंशन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महीने की 12 तारीख होने के बावजूद कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बैंक खातों में पेंशन जमा नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से पेंशन जारी करने में देरी हो रही है। मंच के सदस्यों के अनुसार, सरकार की ओर से पेंशन के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि जारी किए जाने के बावजूद निगम प्रबंधन के हिस्से की राशि समय पर जारी नहीं होने से पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि पेंशन ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों की आजीविका का प्रमुख सहारा होती है। ऐसे में पेंशन मिलने में देरी होने से उन्हें घर के खर्चों और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतें आती हैं। मंच ने मांग की कि पेंशन जारी करने की व्यवस्था नियमित की जाए, ताकि कर्मचारियों को हर महीने आर्थिक असुविधा का सामना न करना पड़े। दिवाली से पहले तीन प्रतिशत डीए देने की मांग बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए का लाभ दिया जा चुका है, जबकि परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी अभी भी इससे वंचित हैं। मंच के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि दिवाली के अवसर पर परिवहन निगम के पेंशनरों को भी तीन प्रतिशत डीए देने का निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान विभाग और प्रदेश की जनता को सेवाएं दी हैं। इसलिए उन्हें मिलने वाले वित्तीय लाभों के मामले में भी उचित निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि वे त्योहार खुशी और सम्मान के साथ मना सकें। 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को जल्द मिले एरियर मंच ने संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान लंबित रहने पर भी चिंता व्यक्त की। सदस्यों ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर देने का फैसला किए जाने के बावजूद परिवहन निगम के पात्र पेंशनरों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की कि लंबित मामलों की समीक्षा कर पात्र कर्मचारियों को एरियर का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके देय वित्तीय लाभ समय पर उपलब्ध करवाना जरूरी है, ताकि उन्हें अपने अधिकारों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से हस्तक्षेप की अपील बैठक के अंत में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन ने प्रदेश सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। मंच ने पेंशन समय पर जारी करने, तीन प्रतिशत डीए का लाभ देने और संशोधित वेतनमान के लंबित एरियर का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया, प्रेस सचिव शाम सिंह, सचिव रणजोध सिंह, जिला सचिव नसीब सिंह, जोगिंदर सिंह पठानिया, आप्तू राम, मनोहर लाल, कृष्ण कुमार और निर्मल सिंह सहित मंच के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बाइट — कृपाल पठानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष, हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच
    1
    परिवहन निगम के पेंशनरों को समय पर पेंशन, डीए और एरियर देने की मांग
परिवहन निगम के पेंशनरों को समय पर पेंशन, डीए और एरियर देने की मांग
महीने की 12 तारीख तक पेंशन नहीं मिलने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष, दिवाली से पहले तीन प्रतिशत डीए जारी करने की उठाई मांग
लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा
एंकर — हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में जसूर में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समय पर पेंशन नहीं मिलने, तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ न दिए जाने और संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान लंबित होने पर निगम प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई गई। मंच ने प्रदेश सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की।
समय पर पेंशन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महीने की 12 तारीख होने के बावजूद कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बैंक खातों में पेंशन जमा नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से पेंशन जारी करने में देरी हो रही है। मंच के सदस्यों के अनुसार, सरकार की ओर से पेंशन के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि जारी किए जाने के बावजूद निगम प्रबंधन के हिस्से की राशि समय पर जारी नहीं होने से पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि पेंशन ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों की आजीविका का प्रमुख सहारा होती है। ऐसे में पेंशन मिलने में देरी होने से उन्हें घर के खर्चों और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतें आती हैं। मंच ने मांग की कि पेंशन जारी करने की व्यवस्था नियमित की जाए, ताकि कर्मचारियों को हर महीने आर्थिक असुविधा का सामना न करना पड़े।
दिवाली से पहले तीन प्रतिशत डीए देने की मांग
बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए का लाभ दिया जा चुका है, जबकि परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी अभी भी इससे वंचित हैं।
मंच के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि दिवाली के अवसर पर परिवहन निगम के पेंशनरों को भी तीन प्रतिशत डीए देने का निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान विभाग और प्रदेश की जनता को सेवाएं दी हैं। इसलिए उन्हें मिलने वाले वित्तीय लाभों के मामले में भी उचित निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि वे त्योहार खुशी और सम्मान के साथ मना सकें।
70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को जल्द मिले एरियर
मंच ने संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान लंबित रहने पर भी चिंता व्यक्त की। सदस्यों ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर देने का फैसला किए जाने के बावजूद परिवहन निगम के पात्र पेंशनरों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है।
उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की कि लंबित मामलों की समीक्षा कर पात्र कर्मचारियों को एरियर का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके देय वित्तीय लाभ समय पर उपलब्ध करवाना जरूरी है, ताकि उन्हें अपने अधिकारों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।
समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से हस्तक्षेप की अपील
बैठक के अंत में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन ने प्रदेश सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। मंच ने पेंशन समय पर जारी करने, तीन प्रतिशत डीए का लाभ देने और संशोधित वेतनमान के लंबित एरियर का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया, प्रेस सचिव शाम सिंह, सचिव रणजोध सिंह, जिला सचिव नसीब सिंह, जोगिंदर सिंह पठानिया, आप्तू राम, मनोहर लाल, कृष्ण कुमार और निर्मल सिंह सहित मंच के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बाइट — कृपाल पठानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष, हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच
    user_भूषण शर्मा
    भूषण शर्मा
    Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नाना पाटेकर का चम्बा कनेक्शन: कांडी पुल पर शूट हुआ सदाबहार गाना सोशल मीडिया पर फिर हुआ वायरल।
    1
    नाना पाटेकर का चम्बा कनेक्शन: कांडी पुल पर शूट हुआ सदाबहार गाना सोशल मीडिया पर फिर हुआ वायरल।
    user_Mohammad Azruddin
    Mohammad Azruddin
    Local News Reporter Chamba, Himachal Pradesh•
    2 hrs ago
  • मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के समापन समारोह आयोजित  बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के सातवें दिन सोमवार को समापन समारोह पर मुख्यातिथि के रूप में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह चौहान ने शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार सहित एन एस एस प्रभारी सुनील कुमार सहित अन्य टीम सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया।बहीं पर देवेन्द्र सिंह चौहान ने  सभी स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों सहित शिक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई।बहीं बताया कि जो आप लोगों ने  इन सात दिनों में जो सीखा है बह आपके आने वाले जीवन में सीखने व सीखाने को बहुत कुछ मिलेगा। इस मौके पर इन सात दिनों में बढ़िया काम करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित भी किया गया। स्कूल के एन एस एस प्रभारी सुनील कुमार ने इन सात दिनों में किए गए कार्यों की पुरी जानकारी देते हुए पुरी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर सह प्रभारी रंजना कुमारी व शास्त्री अध्यापक मीना कुमारी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी व पंचायत प्रतिनिधियों सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।
    3
    मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के समापन समारोह आयोजित 
बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के सातवें दिन सोमवार को समापन समारोह पर मुख्यातिथि के रूप में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह चौहान ने शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार सहित एन एस एस प्रभारी सुनील कुमार सहित अन्य टीम सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया।बहीं पर देवेन्द्र सिंह चौहान ने  सभी स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों सहित शिक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई।बहीं बताया कि जो आप लोगों ने  इन सात दिनों में जो सीखा है बह आपके आने वाले जीवन में सीखने व सीखाने को बहुत कुछ मिलेगा। इस मौके पर इन सात दिनों में बढ़िया काम करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
स्कूल के एन एस एस प्रभारी सुनील कुमार ने इन सात दिनों में किए गए कार्यों की पुरी जानकारी देते हुए पुरी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस मौके पर सह प्रभारी रंजना कुमारी व शास्त्री अध्यापक मीना कुमारी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी व पंचायत प्रतिनिधियों सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मटौर पुल की मरम्मत का मुद्दा उठा, अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने SDM डॉ. अंजली गर्ग को सौंपा ज्ञापन । कांगड़ा। मटौर में बनाए गए पुल की मरम्मत को लेकर अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने प्रशासन के समक्ष शिकायत उठाई है। इस संबंध में उन्होंने SDM कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग को ज्ञापन सौंपकर पुल की मरम्मत करवाने का मामला उठाया। अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने ज्ञापन के माध्यम से पुल की मरम्मत से जुड़ी समस्या को प्रशासन के ध्यान में लाया और इस दिशा में उचित कार्रवाई करने की मांग की। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और पुल की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग की ओर से कब तक कार्रवाई की जाती है। कांगड़ान्यूज़24 के लिए कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।
    1
    मटौर पुल की मरम्मत का मुद्दा उठा, अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने SDM डॉ. अंजली गर्ग को सौंपा ज्ञापन । 
कांगड़ा। मटौर में बनाए गए पुल की मरम्मत को लेकर अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने प्रशासन के समक्ष शिकायत उठाई है। इस संबंध में उन्होंने SDM कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग को ज्ञापन सौंपकर पुल की मरम्मत करवाने का मामला उठाया। अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने ज्ञापन के माध्यम से पुल की मरम्मत से जुड़ी समस्या को प्रशासन के ध्यान में लाया और इस दिशा में उचित कार्रवाई करने की मांग की। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और पुल की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग की ओर से कब तक कार्रवाई की जाती है।
कांगड़ान्यूज़24 के लिए कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।
    user_Tejaswi Choudhary
    Tejaswi Choudhary
    Voice of people कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.