logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पावरग्रिड निगम ने फर्स्ट एड और अग्निशमन पर आयोजित किए प्रशिक्षण शिविर हमीरपुर भारतीय पॉवरग्रिड निगम उपकेंद्र हमीरपुर ने 4 से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसी कड़ी में 10 मार्च को प्राथमिक उपचार के बारे में  प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. आशीष ने कर्मचारियों, बच्चों एवं महिलाओं को फर्स्ट एड की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पावरग्रिड के मुख्य प्रबंधक  देवेंद्र कुमार, सहायक प्रबंधक दिनेश कुमार एवं सहायक प्रबंधक दीपक कुमार उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में  चोट लगने पर प्राथमिक उपचार, सीपीआर तकनीक, रक्तस्राव रोकने के उपाय तथा जलने या बेहोशी जैसी आपात स्थितियों में तुरंत मदद करने के तरीकों की जानकारी दी गई। 11 मार्च अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार एवं उनकी टीम ने कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आग एवं उनसे निपटने के उपायों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रबंधकों ने भी अपने विचार साझा किए। इस प्रशिक्षण में अग्निशामक यंत्रों का सही उपयोग, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया तथा टीमवर्क के महत्त्व पर विशेष बल दिया गया।

6 hrs ago
user_खबरी लाल
खबरी लाल
रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
6 hrs ago
90f79373-e391-471c-a02f-1922358ebc61

पावरग्रिड निगम ने फर्स्ट एड और अग्निशमन पर आयोजित किए प्रशिक्षण शिविर हमीरपुर भारतीय पॉवरग्रिड निगम उपकेंद्र हमीरपुर ने 4 से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसी कड़ी में 10 मार्च को प्राथमिक उपचार के बारे में  प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

c902b35f-95ff-4753-ac37-694a1ac2b441

किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. आशीष ने कर्मचारियों, बच्चों एवं महिलाओं को फर्स्ट एड की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पावरग्रिड के मुख्य प्रबंधक  देवेंद्र कुमार, सहायक प्रबंधक दिनेश कुमार एवं सहायक प्रबंधक दीपक कुमार उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में  चोट लगने पर

5c83b696-7507-4c5c-bb0c-435ba4f8487e

प्राथमिक उपचार, सीपीआर तकनीक, रक्तस्राव रोकने के उपाय तथा जलने या बेहोशी जैसी आपात स्थितियों में तुरंत मदद करने के तरीकों की जानकारी दी गई। 11 मार्च अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार एवं उनकी टीम ने कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की

64d9008e-0d8c-49ce-a046-7e1ad69f522d

आग एवं उनसे निपटने के उपायों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रबंधकों ने भी अपने विचार साझा किए। इस प्रशिक्षण में अग्निशामक यंत्रों का सही उपयोग, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया तथा टीमवर्क के महत्त्व पर विशेष बल दिया गया।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • story ideaहमीरपुर के बडू के साथ लगते क्षेत्र में फैला पीलिया, दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए क्षतिग्रस्त पिछले एक सप्ताह से फैले पीलिया की रोकथाम के लिए समय पर नही कदम न उठाने से लोगो में रोष जमली पेयजल स्कीम के साथ दूषित पानी के जमा होने से फैला पीलिया, हमीरपुर शहर के साथ लगते बडू क्षेत्र में पीलिया फैलने से लोगों में दहशत बनी हुइ्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलिया पिछले सात दिनों से फैला हुआ है और करीब दो दर्जन लोगों को पीलिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं इसमें बारह से पन्द्रह स्वाहल स्कूल के बच्चे भी पीलिया ग्रस्त हो गए है जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है। बता दे कि स्वाहल, भाटी, मझोट इत्यादि गांवों के लिए जमली पेयजल स्कीम से पानी की सप्लाई होती है और पेयजल स्कीम के पास दूषित जल जमा होने की वजह से पीलिया फैल रहा है। वहीं पेयजल स्कीम के आसपास इंडस्ट्री एरिया का गंदला पानी का रिसाब होने से भी पीलिया फैलने की वजह माना जा रहा है जिसकी अब आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच पडताल की जा रही है। स्थानीय निवासी विवेक काका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बडू , स्वाहल के क्षेत्र में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ रही है और इसमें स्वाहल स्कूल के भी काफी बच्चे पीलिया से ग्रस्त पाए गए है। उन्हांेने बताया कि स्थानीय लोगों को पीलिया की बीमारी ने जकड लिया है और पेयजल स्कीम के दूषित पानी की वजह से पीलिया फैल रहा है। उन्होंन बताया कि इंडस्टी एरिया में फैक्टिरियों के गंदे पानी से पीलिया फैलने की वजह बन रहा है। राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल के हेडमास्टर संदीप डढवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पीलिया फैला हुआ है और 13 बच्चे स्कूल के पीलिया से ग्रस्त हो गए है। उन्हांेने बताया कि यह सभी बच्चे मेडिकल कालेज में उपचार करवा रहे है और पीलिया फैलने के बारे में आईपीएच विभाग को भी सूचना दी गई जिस पर पानी के सैंपल लिए गए है। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एक्सीईन राजेश गर्ग ने बताया कि आज ही विभाग को स्वाहल व इसके आसपास पीलिया फैलने की जानकारी मिली है जिस पर विभाग ने जाकर पानी के सैंपल लिए गए है। उन्हांेने कहा कि पीलिया फैलने की वजह की पडताल की जा रही है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।
    1
    story ideaहमीरपुर के बडू के साथ लगते क्षेत्र में फैला पीलिया, दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए क्षतिग्रस्त
पिछले एक सप्ताह से फैले पीलिया की रोकथाम के लिए समय पर नही कदम न उठाने से लोगो में रोष
जमली पेयजल स्कीम के साथ दूषित पानी के जमा होने से फैला पीलिया, 
हमीरपुर शहर के साथ लगते बडू क्षेत्र में पीलिया फैलने से लोगों में दहशत बनी हुइ्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलिया पिछले सात दिनों से फैला हुआ है और करीब दो दर्जन लोगों को पीलिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं इसमें बारह से पन्द्रह स्वाहल स्कूल के बच्चे भी पीलिया ग्रस्त हो गए है जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है। बता दे कि स्वाहल, भाटी, मझोट इत्यादि गांवों के लिए जमली पेयजल स्कीम से पानी की सप्लाई होती है और पेयजल स्कीम के पास दूषित जल जमा होने की वजह से पीलिया फैल रहा है। वहीं पेयजल स्कीम के आसपास इंडस्ट्री एरिया का गंदला पानी का रिसाब होने से भी पीलिया फैलने की वजह माना जा रहा है जिसकी अब आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच पडताल की जा रही है। 
स्थानीय निवासी विवेक काका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बडू , स्वाहल के क्षेत्र में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ रही है और इसमें स्वाहल स्कूल के भी काफी बच्चे पीलिया से ग्रस्त पाए गए है। उन्हांेने बताया कि स्थानीय लोगों को पीलिया की बीमारी ने जकड लिया है और पेयजल स्कीम के दूषित पानी की वजह से पीलिया फैल रहा है। उन्होंन बताया कि इंडस्टी एरिया में फैक्टिरियों के गंदे पानी से पीलिया फैलने की वजह बन रहा है। 
राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल के हेडमास्टर संदीप डढवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पीलिया फैला हुआ है और 13 बच्चे स्कूल के पीलिया से ग्रस्त हो गए है। उन्हांेने बताया कि यह सभी बच्चे मेडिकल कालेज में उपचार करवा रहे है और पीलिया फैलने के बारे में आईपीएच विभाग को भी सूचना दी गई जिस पर पानी के सैंपल लिए गए है। 
जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एक्सीईन राजेश गर्ग ने बताया कि आज ही विभाग को स्वाहल व इसके आसपास पीलिया फैलने की जानकारी मिली है जिस पर विभाग ने जाकर पानी के सैंपल लिए गए है। उन्हांेने कहा कि पीलिया फैलने की वजह की पडताल की जा रही है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सुजानपुर हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री के क्षेत्र नादौन में एक महिला के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न का गंभीर मामला उठाया है। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर नादौन क्षेत्र में एक महिला और उसके परिवार को पिछले करीब ढाई साल से बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। राजेंद्र राणा ने कहा कि महिला ने एसडीएम कार्यालय से लेकर आईपीएच विभाग तक कई बार बिजली और पानी के कनेक्शन के लिए गुहार लगाई, लेकिन बिना किसी कारण के उसका कनेक्शन नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि एक बार पानी के कनेक्शन के लिए पाइप भी डाली गई थी, जिसे बाद में वहां से हटा दिया गया। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में कुछ लोग आम जनता को डराने-धमकाने और परेशान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नादौन की जनता ने मुख्यमंत्री को चार बार विधायक बनाकर विधानसभा भेजा है, लेकिन आज उसी जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही क्षेत्र में एक महिला को इस तरह परेशान किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार का काम जनता की समस्याओं का समाधान करना होता है, लेकिन मौजूदा सरकार लोगों के काम करवाने की बजाय उन्हें रोकने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नादौन की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
    1
    सुजानपुर
हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री के क्षेत्र नादौन में एक महिला के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न का गंभीर मामला उठाया है।
राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर नादौन क्षेत्र में एक महिला और उसके परिवार को पिछले करीब ढाई साल से बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही।
राजेंद्र राणा ने कहा कि महिला ने एसडीएम कार्यालय से लेकर आईपीएच विभाग तक कई बार बिजली और पानी के कनेक्शन के लिए गुहार लगाई, लेकिन बिना किसी कारण के उसका कनेक्शन नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि एक बार पानी के कनेक्शन के लिए पाइप भी डाली गई थी, जिसे बाद में वहां से हटा दिया गया।
राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में कुछ लोग आम जनता को डराने-धमकाने और परेशान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नादौन की जनता ने मुख्यमंत्री को चार बार विधायक बनाकर विधानसभा भेजा है, लेकिन आज उसी जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही क्षेत्र में एक महिला को इस तरह परेशान किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार का काम जनता की समस्याओं का समाधान करना होता है, लेकिन मौजूदा सरकार लोगों के काम करवाने की बजाय उन्हें रोकने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नादौन की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हैरानी की बात है कि जहाँ मरीजों की सेवा प्राथमिकता होनी चाहिए, वहाँ पूरा स्टाफ विधायक जी की अगवानी में व्यस्त है। दर्जनों मरीज और उनके तीमारदार लाइन में हैं, लेकिन पूरा अस्पताल एक डॉक्टर के भरोसे छोड़ दिया गया है। X Ray वाले बोल रहे स्वागत के बाद होगा x Ray क्या नेताओं का स्वागत मरीजों की जान से ज्यादा कीमती है? मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के सिविल अस्पताल बंगाणा का है। #HealthSystem #Governance #PatientSafety #HospitalChaos #PublicService #Ethics #कुटलैहड़ #बंगाणा_अस्पताल
    1
    हैरानी की बात है कि जहाँ मरीजों की सेवा प्राथमिकता होनी चाहिए, वहाँ पूरा स्टाफ विधायक जी की अगवानी में व्यस्त है। दर्जनों मरीज और उनके तीमारदार लाइन में हैं, लेकिन पूरा अस्पताल एक डॉक्टर के भरोसे छोड़ दिया गया है। X Ray वाले बोल रहे स्वागत के बाद होगा x Ray 
क्या नेताओं का स्वागत मरीजों की जान से ज्यादा कीमती है? मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के सिविल अस्पताल बंगाणा का है। 
#HealthSystem #Governance #PatientSafety #HospitalChaos #PublicService #Ethics #कुटलैहड़ #बंगाणा_अस्पताल
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के समीप ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जिला ऊना के वीर सपूत नायब सूबेदार कुलवंत सिंह बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किए गए। उनके पैतृक गांव घालुवाल  में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखने को मिला। बता दें कि बीती 7 मार्च को भारतीय सेना का एक वाहन अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा के पास गेलमो से टैक्सिंग की ओर जाते समय गहरी खाई में गिर गया। यह वाहन ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत तैनात था। इस हादसे में 908 फील्ड रेजिमेंट 56 आर्टिलरी ब्रिगेड में तैनात नायब सूबेदार कुलवंत सिंह शहीद हो गए। हादसे में 18 सिख रेजिमेंट के नाइक प्रदीप कुमार शर्मा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश भी शहीद हुए, जबकि वाहन चालक अमरजीत गुज्जर को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें फील्ड अस्पताल में भर्ती किया गया है। शहीद कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव घलुवाल पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने सलामी दी और राष्ट्र के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है और यहां के रणबांकुरों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा सर्वोच्च बलिदान दिया है। सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शहीद अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, दो पुत्र रोहिन चौधरी और सूर्यांश चौधरी, माता मोहिंदर कौर तथा भाई सतवंत सिंह सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव में शहीद की अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम दिखाई दी और लोगों ने उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।
    2
    अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के समीप ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जिला ऊना के वीर सपूत नायब सूबेदार कुलवंत सिंह बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किए गए। उनके पैतृक गांव घालुवाल  में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखने को मिला। बता दें कि बीती 7 मार्च को भारतीय सेना का एक वाहन अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा के पास गेलमो से टैक्सिंग की ओर जाते समय गहरी खाई में गिर गया। यह वाहन ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत तैनात था। इस हादसे में 908 फील्ड रेजिमेंट 56 आर्टिलरी ब्रिगेड में तैनात नायब सूबेदार कुलवंत सिंह शहीद हो गए। हादसे में 18 सिख रेजिमेंट के नाइक प्रदीप कुमार शर्मा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश भी शहीद हुए, जबकि वाहन चालक अमरजीत गुज्जर को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें फील्ड अस्पताल में भर्ती किया गया है। शहीद कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव घलुवाल पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने सलामी दी और राष्ट्र के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है और यहां के रणबांकुरों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा सर्वोच्च बलिदान दिया है। सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शहीद अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, दो पुत्र रोहिन चौधरी और सूर्यांश चौधरी, माता मोहिंदर कौर तथा भाई सतवंत सिंह सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव में शहीद की अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम दिखाई दी और लोगों ने उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️8278731091
    1
    ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️8278731091
    user_ATV News Channel®
    ATV News Channel®
    Television Channel बिरहू कलां, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जोगिंदर नगर में चलती बस के पीछे लटका मासूम, वीडियो देखकर अटक गई लोगों की सांसें... एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है वीडियो।
    1
    जोगिंदर नगर में चलती बस के पीछे लटका मासूम, वीडियो देखकर अटक गई लोगों की सांसें... एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है वीडियो।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में 26 मार्च 2026 को और शो का आयोजन किया जा रहा है सैनिक स्कूल प्रशासन ने इस शो को लेकर तिथि की घोषणा की है पहले यह शो 10 मार्च को होना था लेकिन किन्हीं कर्म के चलते इसे स्थगित किया गया अब इसकी तिथि 26 मार्च पुणे घोषित की गई है सैनिक स्कूल प्राचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने संबंधित विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के आगमन की पुष्टि हो गई हैं, जिसे "भारतीय वायु सेना के राजदूत" के रूप में जाना जाता है, जो अपनी प्रेसिजन, कौशल और टीमवर्क के लिए प्रसिद्ध है। यह एलीट टीम, लाल और सफेद हॉक Mk-132 जेट उड़ाते हुए, कई आश्चर्यजनक मैन्युवर्स का प्रदर्शन करेगी। सुर्यकिरण एरोबेटिक टीम की इस प्रस्तुति में ग्रेसफुल लूप, थ्रिलिंग बैरल रोल, गुरुत्वाकर्षण को धता बताने वाली इनवर्टेड फ्लाइंग और भीड़ के चहेते डीएनए मैन्युवर्स शामिल होंगे, हर प्रदर्शन पायलटों की बेजोड़ विशेषज्ञता और समन्वय का प्रमाण है।-26 मार्च को सुजानपुर टीरा के ऐतिहासिक चौगान और लैंडमार्क सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा के ऊपर 9 विमानों का एरियल डिस्प्ले करेगी। SKAT की स्थापना 1996 में हुई थी। यह टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबेटिक टीम होने का खिताब रखती है, और दुनिया की कुछ एलीट एरोबेटिक टीमों में से एक है। इस असामान्य टीम ने भारत में 800 से अधिक प्रदर्शन किए हैं, साथ ही चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाइलैंड, सिंगापुर और यूएई जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय एयर शो में IAF की पेशेवरता का प्रतिनिधित्व किया है। सूर्यकिरण टीम में 9 हॉक Mk-132 विमान शामिल हैं, जो HAL द्वारा भारत में लाइसेंस के तहत निर्मित हैं, जो 5 मीटर से कम की दूरी पर अत्यधिक निकटता में उड़ते हैं। टीम में 14 पायलट हैं प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन से पहले तमाम तैयारियां पूरी की जाएगी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु कार्यक्रम में विशेष रूप से आने का निमंत्रण दिया जा रहा है जल्द ही उनसे मुलाकात करके उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए कहा जाएगा।
    2
    सुजानपुर
सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में 26 मार्च 2026 को और शो का आयोजन किया जा रहा है सैनिक स्कूल प्रशासन ने इस शो को लेकर तिथि की घोषणा की है पहले यह शो 10 मार्च को होना था लेकिन किन्हीं कर्म के चलते इसे स्थगित किया गया अब इसकी तिथि 26 मार्च पुणे घोषित की गई है सैनिक स्कूल प्राचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने संबंधित विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के आगमन की पुष्टि हो गई हैं, जिसे "भारतीय वायु सेना के राजदूत" के रूप में जाना जाता है, जो अपनी प्रेसिजन, कौशल और टीमवर्क के लिए प्रसिद्ध है। यह एलीट टीम, लाल और सफेद हॉक Mk-132 जेट उड़ाते हुए, कई आश्चर्यजनक मैन्युवर्स का प्रदर्शन करेगी। सुर्यकिरण एरोबेटिक टीम की इस प्रस्तुति में ग्रेसफुल लूप, थ्रिलिंग बैरल रोल, गुरुत्वाकर्षण को धता बताने वाली इनवर्टेड फ्लाइंग और भीड़ के चहेते डीएनए मैन्युवर्स शामिल होंगे, हर प्रदर्शन पायलटों की बेजोड़ विशेषज्ञता और समन्वय का प्रमाण है।-26 मार्च को सुजानपुर टीरा के ऐतिहासिक चौगान और लैंडमार्क सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा के ऊपर 9 विमानों का एरियल डिस्प्ले करेगी। SKAT की स्थापना 1996 में हुई थी। यह टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबेटिक टीम होने का खिताब रखती है, और दुनिया की कुछ एलीट एरोबेटिक टीमों में से एक है। इस असामान्य टीम ने भारत में 800 से अधिक प्रदर्शन किए हैं, साथ ही चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाइलैंड, सिंगापुर और यूएई जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय एयर शो में IAF की पेशेवरता का प्रतिनिधित्व किया है। सूर्यकिरण टीम में 9 हॉक Mk-132 विमान शामिल हैं, जो HAL द्वारा भारत में लाइसेंस के तहत निर्मित हैं, जो 5 मीटर से कम की दूरी पर अत्यधिक निकटता में उड़ते हैं। टीम में 14 पायलट हैं
प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन से पहले तमाम तैयारियां पूरी की जाएगी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु  कार्यक्रम में विशेष रूप से आने का निमंत्रण दिया जा रहा है जल्द ही उनसे मुलाकात करके उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए कहा जाएगा।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.