logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ढीमरखेड़ा विकासखंड के किसान ने रसायन मुक्त खेती से केसलाल सिंह बनें क्षेत्र के किसानों के लिये प्रेरणास्‍त्रोत कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड के एक छोटे से गांव परसेल के प्रगतिशील किसान केसलाल सिंह ने पारंपरिक रासायनिक खेती को छोड़कर जैविक पद्धति को अपनाकर यह साबित कर दिया है कि प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर न केवल बेहतर उत्पादन पाया जा सकता है, बल्कि धरती की उर्वरता को भी बचाया जा सकता है। केसलाल सिंह की इस सफलता के पीछे मानव जीवन विकास समिति का मार्गदर्शन और पर्यावरणविद् निर्भय सिंह का विजन रहा है। समिति द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर केसलाल ने निर्णय लिया कि वे अपनी उड़द की फसल में किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायनों का प्रयोग नहीं करेंगे। *कृषक केसलाल ने की जैविक खेती की शुरूआत* केसलाल सिंह ने इस वर्ष उड़द की खेती में पूरी तरह से स्वदेशी और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग किया और खेत में यूरिया या डीएपी जैसे जहरीले खादों का उपयोग नहीं किया। उन्‍होंने मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए गोबर खाद और अन्य जैविक खादों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही बाजार के महंगे बीजों के बजाय शुद्ध और पारंपरिक बीजों को प्राथमिकता दी। *मानव जीवन विकास समिति का मिला मार्गदर्शन* मानव जीवन विकास समिति की टीम ने केसलाल को हर कदम पर तकनीकी सहायता प्रदान की। फील्ड समन्वयक गोपाल सिंह ने मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के गुर सिखाए। ब्लॉक समन्वयक अशोक सिंह ने किसान को बताया कि कैसे घर पर ही जैविक खाद बनाकर खेती की लागत को न्यूनतम किया जा सकता है। साथ ही समिति के सदस्यों ने समय-समय पर फसल का निरीक्षण कर बेहतर उत्पादन की तकनीकें भी साझा कीं। *जैविक खेती का दिखा असर* वर्तमान में केसलाल सिंह की उड़द की फसल लहलहा रही है और शानदार उत्पादन की उम्मीद है। इस पहल के 3 प्रमुख लाभ सामने आए हैं। कीटनाशकों और रसायनों पर होने वाला खर्च बच गया जिससे उन्‍हें सीधा आर्थिक फायदा मिला। फसल पूरी तरह शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक है और भूमि की दीर्घकालिक उत्पादकता और जल धारण क्षमता में भी सुधार हुआ है। *क्षेत्र के किसानों के लिये बनें प्रेरणास्रोत* परसेल गांव के केसलाल सिंह आज ढीमरखेड़ा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के लिए एक प्रेरणास्‍त्रोत बन गए हैं। ग्राम पंचायत भमका और आसपास के गांवों के किसान अब केसलाल के खेत को देखने पहुंच रहे हैं और जैविक खेती को अपनाने का संकल्प ले रहे हैं। पर्यावरणविद एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह कहते हैं कि "जब हम मिट्टी को जहर देना बंद करते हैं, तो मिट्टी हमें बदले में अमृत देती है। जैविक खेती से न केवल लागत कम होती है, बल्कि आत्मसंतुष्टि भी मिलती है।"

1 hr ago
user_गोकुल पटेल
गोकुल पटेल
Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

ढीमरखेड़ा विकासखंड के किसान ने रसायन मुक्त खेती से केसलाल सिंह बनें क्षेत्र के किसानों के लिये प्रेरणास्‍त्रोत कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड के एक छोटे से गांव परसेल के प्रगतिशील किसान केसलाल सिंह ने पारंपरिक रासायनिक खेती को छोड़कर जैविक पद्धति को अपनाकर यह साबित कर दिया है कि प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर न केवल बेहतर उत्पादन पाया जा सकता है, बल्कि धरती की उर्वरता को भी बचाया जा सकता है। केसलाल सिंह की इस सफलता के पीछे मानव जीवन विकास समिति का मार्गदर्शन और पर्यावरणविद् निर्भय सिंह का विजन रहा है। समिति द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर केसलाल ने निर्णय लिया कि वे अपनी उड़द की फसल में किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायनों का प्रयोग नहीं करेंगे। *कृषक केसलाल ने की जैविक खेती की शुरूआत* केसलाल सिंह ने इस वर्ष उड़द की खेती में पूरी तरह से स्वदेशी और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग किया और खेत में यूरिया या डीएपी जैसे जहरीले खादों का उपयोग नहीं किया। उन्‍होंने मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए गोबर खाद और अन्य जैविक खादों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही बाजार के महंगे बीजों के बजाय शुद्ध और पारंपरिक बीजों को प्राथमिकता दी। *मानव जीवन विकास समिति का मिला मार्गदर्शन* मानव जीवन विकास समिति की टीम ने केसलाल को हर कदम पर तकनीकी सहायता प्रदान की। फील्ड समन्वयक गोपाल सिंह ने मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के गुर सिखाए। ब्लॉक समन्वयक अशोक सिंह ने किसान को बताया कि कैसे घर पर ही जैविक खाद बनाकर खेती की लागत को न्यूनतम किया जा सकता है। साथ ही समिति के सदस्यों ने समय-समय पर फसल का निरीक्षण कर बेहतर उत्पादन की तकनीकें भी साझा कीं। *जैविक खेती का दिखा असर* वर्तमान में केसलाल सिंह की उड़द की फसल लहलहा रही है और शानदार उत्पादन की उम्मीद है। इस पहल के 3 प्रमुख लाभ सामने आए हैं। कीटनाशकों और रसायनों पर होने वाला खर्च बच गया जिससे उन्‍हें सीधा आर्थिक फायदा मिला। फसल पूरी तरह शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक है और भूमि की दीर्घकालिक उत्पादकता और जल धारण क्षमता में भी सुधार हुआ है। *क्षेत्र के किसानों के लिये बनें प्रेरणास्रोत* परसेल गांव के केसलाल सिंह आज ढीमरखेड़ा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के लिए एक प्रेरणास्‍त्रोत बन गए हैं। ग्राम पंचायत भमका और आसपास के गांवों के किसान अब केसलाल के खेत को देखने पहुंच रहे हैं और जैविक खेती को अपनाने का संकल्प ले रहे हैं। पर्यावरणविद एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह कहते हैं कि "जब हम मिट्टी को जहर देना बंद करते हैं, तो मिट्टी हमें बदले में अमृत देती है। जैविक खेती से न केवल लागत कम होती है, बल्कि आत्मसंतुष्टि भी मिलती है।"

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिना अनुमति अवैध बोरिंग करने वालों पर शिकंजा, बोर मशीन सहित वाहन जप्त कटनी जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध नलकूप खनन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बोरिंग कर रहे वाहन को मौके से जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर दबिश पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भेड़ा टेक में बिना अनुमति बोर मशीन से नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक अशोक लीलैंड कंपनी का पीले-लाल रंग का ट्रक क्रमांक KA 01 MG 9577 बोरिंग मशीन लगाकर अवैध खनन करते पाया गया। जांच में पाया गया कि यह कार्य कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेश क्रमांक 1/907776/पेयजल/राहत/2026 दिनांक 25/03/2026 का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था। इन पर मामला दर्ज पुलिस ने वाहन चालक वृंदावन रैकवार पिता रतिराम रैकवार उम्र 32 वर्ष निवासी रामपुर कला थाना गैरतगंज जिला रायसेन तथा संतोष कुमार उर्फ नत्थू राम प्यासी पिता गोविंद प्रसाद प्यासी उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम भेड़ा थाना स्लीमनाबाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/26 दर्ज किया है। आरोपियों पर धारा 223, 3(5) बीएनएस एवं मध्यप्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इन पुलिस अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उप निरीक्षक काशीराम झरिया, प्रधान आरक्षक तेजप्रकाश सिंह, आरक्षक दीपक यादव एवं विवेक झरिया की सराहनीय भूमिका रही। “भूजल संरक्षण के लिए प्रशासन सख्त, अवैध बोरिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई”
    1
    स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई  बिना अनुमति अवैध बोरिंग करने वालों पर शिकंजा, बोर मशीन सहित वाहन जप्त
कटनी जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध नलकूप खनन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बोरिंग कर रहे वाहन को मौके से जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भेड़ा टेक में बिना अनुमति बोर मशीन से नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक अशोक लीलैंड कंपनी का पीले-लाल रंग का ट्रक क्रमांक KA 01 MG 9577 बोरिंग मशीन लगाकर अवैध खनन करते पाया गया।
जांच में पाया गया कि यह कार्य कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेश क्रमांक 1/907776/पेयजल/राहत/2026 दिनांक 25/03/2026 का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था।
इन पर मामला दर्ज
पुलिस ने वाहन चालक वृंदावन रैकवार पिता रतिराम रैकवार उम्र 32 वर्ष निवासी रामपुर कला थाना गैरतगंज जिला रायसेन तथा संतोष कुमार उर्फ नत्थू राम प्यासी पिता गोविंद प्रसाद प्यासी उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम भेड़ा थाना स्लीमनाबाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/26 दर्ज किया है।
आरोपियों पर धारा 223, 3(5) बीएनएस एवं मध्यप्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इन पुलिस अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उप निरीक्षक काशीराम झरिया, प्रधान आरक्षक तेजप्रकाश सिंह, आरक्षक दीपक यादव एवं विवेक झरिया की सराहनीय भूमिका रही।
“भूजल संरक्षण के लिए प्रशासन सख्त, अवैध बोरिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई”
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • स्कूल और अस्पताल के पास शराब दुकान खोलने पर भड़का ओबीसी महासभा, आंदोलन की दी चेतावनी कटनी। शहर में स्कूल और शासकीय अस्पताल के समीप संचालित शराब दुकान को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। ओबीसी महासभा ने आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल शराब दुकान बंद करने की मांग की है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में बताया गया कि संबंधित शराब दुकान अंजुमन स्कूल और शासकीय अस्पताल के बेहद करीब संचालित हो रही है। दिनभर यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं, महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय शराबियों द्वारा हंगामा और अभद्रता की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है। महासभा ने आरोप लगाया कि शराब दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाली महिलाओं और बच्चों को भय के बीच गुजरना पड़ता है, वहीं छात्राओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है। ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष रामरतन नामदेव ने कहा कि स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों के आसपास शराब दुकान संचालित होना सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। प्रशासन यदि जल्द निर्णय नहीं लेता तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील इलाके से शराब दुकान हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि बच्चों, महिलाओं और मरीजों को राहत मिल सके।
    1
    स्कूल और अस्पताल के पास शराब दुकान खोलने पर भड़का ओबीसी महासभा, आंदोलन की दी चेतावनी
कटनी। शहर में स्कूल और शासकीय अस्पताल के समीप संचालित शराब दुकान को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। ओबीसी महासभा ने आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल शराब दुकान बंद करने की मांग की है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन में बताया गया कि संबंधित शराब दुकान अंजुमन स्कूल और शासकीय अस्पताल के बेहद करीब संचालित हो रही है। दिनभर यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं, महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय शराबियों द्वारा हंगामा और अभद्रता की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है।
महासभा ने आरोप लगाया कि शराब दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाली महिलाओं और बच्चों को भय के बीच गुजरना पड़ता है, वहीं छात्राओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है।
ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष रामरतन नामदेव ने कहा कि स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों के आसपास शराब दुकान संचालित होना सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। प्रशासन यदि जल्द निर्णय नहीं लेता तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील इलाके से शराब दुकान हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि बच्चों, महिलाओं और मरीजों को राहत मिल सके।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • यदि आप अपने परिवार के साथ अपनी कार या टैक्सी से कहीं जा रहे हो और आप की कार पर भीड़ का अटैक हो जाए तो हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए...जानिए इस वीडियो में 👆👆 अपने चाहने वालों को ये विडियो जरूर शेयर करें 🙏🧿
    1
    यदि आप अपने परिवार के साथ अपनी कार या टैक्सी से कहीं जा रहे हो और आप की कार पर भीड़ का अटैक हो जाए तो हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए...जानिए इस वीडियो में 👆👆
अपने चाहने वालों को ये विडियो जरूर शेयर करें 🙏🧿
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कटनी जिले की ग्राम पंचायत पीपरोध के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार न्याय मिला है। इस फैसले से उन्हें कई समस्याओं से राहत मिली है और अब वे सुकून की साँस ले पा रहे हैं।
    1
    कटनी जिले की ग्राम पंचायत पीपरोध के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार न्याय मिला है। इस फैसले से उन्हें कई समस्याओं से राहत मिली है और अब वे सुकून की साँस ले पा रहे हैं।
    user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के कटनी नगर में चांडक चौक पर लगे भीषण जाम से लोग बेहाल हैं। घंटों तक वाहनों में फंसे राहगीर और मरीज भीषण गर्मी में परेशान हैं, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी यातायात व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
    1
    मध्य प्रदेश के कटनी नगर में चांडक चौक पर लगे भीषण जाम से लोग बेहाल हैं। घंटों तक वाहनों में फंसे राहगीर और मरीज भीषण गर्मी में परेशान हैं, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी यातायात व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚨 BREAKING NEWS | भारत संवाद न्यूज़ दमोह 🚨 PM आवास योजना में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा… दमोह जिले की तेजगढ़ ग्राम पंचायत में सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई… पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार… ग्राम पंचायत चौकीदार गुड्डा रैकवार भी बना आरोपी… पीड़ित महेंद्र कोष्ठी से पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी करने के बदले मांगे जा रहे थे पैसे… लोकायुक्त टीम ने पंचायत भवन में की ट्रैप कार्रवाई… हाथ धुलवाने पर दोनों आरोपियों के हाथ हुए लाल, रिश्वत लेने की पुष्टि… भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी… 📍तेजगढ़ | तेंदूखेड़ा | दमोह 🎥 भारत संवाद न्यूज़ दमोह
    1
    🚨 BREAKING NEWS | भारत संवाद न्यूज़ दमोह 🚨
PM आवास योजना में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा…
दमोह जिले की तेजगढ़ ग्राम पंचायत में सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई…
पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…
ग्राम पंचायत चौकीदार गुड्डा रैकवार भी बना आरोपी…
पीड़ित महेंद्र कोष्ठी से पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी करने के बदले मांगे जा रहे थे पैसे…
लोकायुक्त टीम ने पंचायत भवन में की ट्रैप कार्रवाई…
हाथ धुलवाने पर दोनों आरोपियों के हाथ हुए लाल, रिश्वत लेने की पुष्टि…
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी…
📍तेजगढ़ | तेंदूखेड़ा | दमोह
🎥 भारत संवाद न्यूज़ दमोह
    user_अरविंद सिंह लोधी
    अरविंद सिंह लोधी
    News Anchor जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दमोह जिले की पथरिया कृषि उपज मंडी में सोमवार को डाक बंद रहने से किसान परेशान हुए। उन्हें पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नसीब नहीं हुई, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।
    1
    दमोह जिले की पथरिया कृषि उपज मंडी में सोमवार को डाक बंद रहने से किसान परेशान हुए। उन्हें पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नसीब नहीं हुई, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    जनता की आवाज़ Jabera, Damoh•
    7 hrs ago
  • भीषण गर्मी में राहत: अधिवक्ता रानू जैन की पहल पर रीठी तहसील कार्यालय में शुद्ध शीतल जल की व्यवस्था रीठी तहसील कार्यालय में भीषण गर्मी को देखते हुए अधिवक्ता रानू जैन की पहल पर क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों एवं आमजन के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। तहसील कार्यालय में प्रतिदिन खसरा, नक्शा, भूमि संबंधी प्रकरण एवं अन्य कार्यों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। गर्मी के इस मौसम में लोगों को पीने के पानी की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता रानू जैन ने स्वयं के खर्च से पेयजल की व्यवस्था कराई है। अधिवक्ता रानू जैन ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में भीषण गर्मी के साथ पानी की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में तहसील कार्यालय आने वाले लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराना जरूरी था। इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उनकी इस पहल की क्षेत्रीय लोगों एवं तहसील कार्यालय आने वाले नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।
    1
    भीषण गर्मी में राहत: अधिवक्ता रानू जैन की पहल पर रीठी तहसील कार्यालय में शुद्ध शीतल जल की व्यवस्था
रीठी तहसील कार्यालय में भीषण गर्मी को देखते हुए अधिवक्ता रानू जैन की पहल पर क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों एवं आमजन के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है।
तहसील कार्यालय में प्रतिदिन खसरा, नक्शा, भूमि संबंधी प्रकरण एवं अन्य कार्यों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। गर्मी के इस मौसम में लोगों को पीने के पानी की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता रानू जैन ने स्वयं के खर्च से पेयजल की व्यवस्था कराई है।
अधिवक्ता रानू जैन ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में भीषण गर्मी के साथ पानी की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में तहसील कार्यालय आने वाले लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराना जरूरी था। इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है ताकि आमजन को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उनकी इस पहल की क्षेत्रीय लोगों एवं तहसील कार्यालय आने वाले नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.