logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल और अस्पताल के पास शराब दुकान खोलने पर भड़का ओबीसी महासभा, आंदोलन की दी चेतावनी कटनी। शहर में स्कूल और शासकीय अस्पताल के समीप संचालित शराब दुकान को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। ओबीसी महासभा ने आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल शराब दुकान बंद करने की मांग की है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में बताया गया कि संबंधित शराब दुकान अंजुमन स्कूल और शासकीय अस्पताल के बेहद करीब संचालित हो रही है। दिनभर यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं, महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय शराबियों द्वारा हंगामा और अभद्रता की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है। महासभा ने आरोप लगाया कि शराब दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाली महिलाओं और बच्चों को भय के बीच गुजरना पड़ता है, वहीं छात्राओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है। ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष रामरतन नामदेव ने कहा कि स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों के आसपास शराब दुकान संचालित होना सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। प्रशासन यदि जल्द निर्णय नहीं लेता तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील इलाके से शराब दुकान हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि बच्चों, महिलाओं और मरीजों को राहत मिल सके।

1 hr ago
user_Balkishan Namdev
Balkishan Namdev
Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

स्कूल और अस्पताल के पास शराब दुकान खोलने पर भड़का ओबीसी महासभा, आंदोलन की दी चेतावनी कटनी। शहर में स्कूल और शासकीय अस्पताल के समीप संचालित शराब दुकान को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। ओबीसी महासभा ने आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल शराब दुकान बंद करने की मांग की है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में बताया गया कि संबंधित शराब दुकान अंजुमन स्कूल और शासकीय अस्पताल के बेहद करीब संचालित हो रही है। दिनभर यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं, महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय शराबियों द्वारा हंगामा और अभद्रता की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है। महासभा ने आरोप लगाया कि शराब दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाली महिलाओं और बच्चों को भय के बीच गुजरना पड़ता है, वहीं छात्राओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है। ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष रामरतन नामदेव ने कहा कि स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों के आसपास शराब दुकान संचालित होना सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। प्रशासन यदि जल्द निर्णय नहीं लेता तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील इलाके से शराब दुकान हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि बच्चों, महिलाओं और मरीजों को राहत मिल सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी के निमिहा मोहल्ला स्थित आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने और निसंतान दंपतियों को संतान सुख मिलने की मान्यता है। प्रत्येक पूर्णिमा पर भव्य महाआरती होती है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
    4
    कटनी के निमिहा मोहल्ला स्थित आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने और निसंतान दंपतियों को संतान सुख मिलने की मान्यता है। प्रत्येक पूर्णिमा पर भव्य महाआरती होती है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • तमिलनाडु के लोगों ने बदलाव चुना है और थिरु विजय इसे देने के लिए तैयार हैं। वह और गठबंधन के अन्य साथी मिलकर एक मजबूत और प्रगतिशील तमिलनाडु का निर्माण करेंगे।
    1
    तमिलनाडु के लोगों ने बदलाव चुना है और थिरु विजय इसे देने के लिए तैयार हैं। वह और गठबंधन के अन्य साथी मिलकर एक मजबूत और प्रगतिशील तमिलनाडु का निर्माण करेंगे।
    user_Jay Suryavanshi
    Jay Suryavanshi
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भीषण गर्मी में राहत: अधिवक्ता रानू जैन की पहल पर रीठी तहसील कार्यालय में शुद्ध शीतल जल की व्यवस्था रीठी तहसील कार्यालय में भीषण गर्मी को देखते हुए अधिवक्ता रानू जैन की पहल पर क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों एवं आमजन के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। तहसील कार्यालय में प्रतिदिन खसरा, नक्शा, भूमि संबंधी प्रकरण एवं अन्य कार्यों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। गर्मी के इस मौसम में लोगों को पीने के पानी की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता रानू जैन ने स्वयं के खर्च से पेयजल की व्यवस्था कराई है। अधिवक्ता रानू जैन ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में भीषण गर्मी के साथ पानी की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में तहसील कार्यालय आने वाले लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराना जरूरी था। इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उनकी इस पहल की क्षेत्रीय लोगों एवं तहसील कार्यालय आने वाले नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।
    1
    भीषण गर्मी में राहत: अधिवक्ता रानू जैन की पहल पर रीठी तहसील कार्यालय में शुद्ध शीतल जल की व्यवस्था
रीठी तहसील कार्यालय में भीषण गर्मी को देखते हुए अधिवक्ता रानू जैन की पहल पर क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों एवं आमजन के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है।
तहसील कार्यालय में प्रतिदिन खसरा, नक्शा, भूमि संबंधी प्रकरण एवं अन्य कार्यों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। गर्मी के इस मौसम में लोगों को पीने के पानी की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता रानू जैन ने स्वयं के खर्च से पेयजल की व्यवस्था कराई है।
अधिवक्ता रानू जैन ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में भीषण गर्मी के साथ पानी की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में तहसील कार्यालय आने वाले लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराना जरूरी था। इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है ताकि आमजन को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उनकी इस पहल की क्षेत्रीय लोगों एवं तहसील कार्यालय आने वाले नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    55 min ago
  • *2 साल बेमिसाल कार्यक्रम में भावुक हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत* *“2 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में भावुक हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कहा — जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत* *मंच पर बोलते हुए छलके आँसू..!!* मैहर - मैहर में सरना पैलेस में आयोजित “2 साल बेमिसाल - विकास उत्सव” कार्यक्रम उस समय भावुक पल में बदल गया, जब विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी अपने दो वर्षों के विकास कार्यों और जनता से मिले अपार स्नेह को याद करते हुए मंच से भावुक हो उठे। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात कार्य किया है। भावुक स्वर में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा - “मैं हमेशा आप सबके बीच रहा हूं और आगे भी हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वही मुझे लगातार काम करने की प्रेरणा देता है। मैहर के विकास के लिए मैं हर संभव प्रयास कर रहा हूं और करता रहूंगा।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके लिए जनता के सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ विधायक का समर्थन किया। पूरे आयोजन के दौरान विकास कार्यों की झलकियों और जनता के उत्साह ने माहौल को विशेष बना दिया।
    1
    *2 साल बेमिसाल कार्यक्रम में भावुक हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत*
*“2 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में भावुक हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कहा — जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत*
*मंच पर बोलते हुए छलके आँसू..!!*
मैहर - मैहर में सरना पैलेस में आयोजित “2 साल बेमिसाल - विकास उत्सव” कार्यक्रम उस समय भावुक पल में बदल गया, जब विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी अपने दो वर्षों के विकास कार्यों और जनता से मिले अपार स्नेह को याद करते हुए मंच से भावुक हो उठे।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात कार्य किया है।
भावुक स्वर में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा -
“मैं हमेशा आप सबके बीच रहा हूं और आगे भी हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वही मुझे लगातार काम करने की प्रेरणा देता है। मैहर के विकास के लिए मैं हर संभव प्रयास कर रहा हूं और करता रहूंगा।”
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके लिए जनता के सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ विधायक का समर्थन किया। पूरे आयोजन के दौरान विकास कार्यों की झलकियों और जनता के उत्साह ने माहौल को विशेष बना दिया।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* _अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बेलगाम होते नजर आ रहे हैं,चंदिया वन परिक्षेत्र में वनरक्षक से जातिसूचक गाली-गलौज,धमकी और शासकीय कार्य में बाधा के मामले के दूसरे ही दिन सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सूत्रों के मुताबिक मामले की कार्रवाई के सिलसिले में जब फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची,तब स्थानीय रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया।अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि रविवार को सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था।आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं,धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।दूसरे दिन यानी आज सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जपत करने की कोशिश की तो माफियाओं ने फारेस्ट टीम को घेर लिया,हालांकि अभी वर्तमान की स्थिति सामान्य दिख रही है,इस कार्यवाही में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही है।खबर ये भी है कि फारेस्ट टीम ने साहसिक परिचय देते हुए माफियाओं का एक ट्रैक्टर जपत कर वापस चंदिया आ रहे है।_ *_ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।_*
    1
    *_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_*
_अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बेलगाम होते नजर आ रहे हैं,चंदिया वन परिक्षेत्र में वनरक्षक से जातिसूचक गाली-गलौज,धमकी और शासकीय कार्य में बाधा के मामले के दूसरे ही दिन सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सूत्रों के मुताबिक मामले की कार्रवाई के सिलसिले में जब फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची,तब स्थानीय रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया।अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि रविवार को सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था।आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं,धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।दूसरे दिन यानी आज सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जपत करने की कोशिश की तो माफियाओं ने फारेस्ट टीम को घेर लिया,हालांकि अभी वर्तमान की स्थिति सामान्य दिख रही है,इस कार्यवाही में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही है।खबर ये भी है कि फारेस्ट टीम ने साहसिक परिचय देते हुए माफियाओं का एक ट्रैक्टर जपत कर वापस चंदिया आ रहे है।_
*_ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।_*
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मैहर की डेल्हा ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूल में कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी ने औचक निरीक्षण किया। खराब शैक्षणिक व्यवस्था और असंतोषजनक परीक्षा परिणामों पर कलेक्टर ने प्राचार्य व शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने आगामी परीक्षाओं में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए।
    1
    मैहर की डेल्हा ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूल में कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी ने औचक निरीक्षण किया। खराब शैक्षणिक व्यवस्था और असंतोषजनक परीक्षा परिणामों पर कलेक्टर ने प्राचार्य व शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने आगामी परीक्षाओं में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए।
    user_प्रकाश कुमार सोनी
    प्रकाश कुमार सोनी
    Court reporter Maihar, Satna•
    6 hrs ago
  • बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने सिन्दुरसी में खोदी गई नाली की पुराई का कार्य शुरू बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदी गई नाली की खबरों को प्रकाशित किया गया था जिसमें ठेकेदार द्वारा नाली खुदाई करने के बाद पुराई नहीं करने के कारण बढ़ रहे हादसों की खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था प्रकाशित खबरों का प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए एसडीएम राकेश चौरसिया के सख्त निर्देश के बाद सिंदुरसी मोड़ के पास की गई नाली की खुदाई किया जा रहा है ठेकेदार ने आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि पुराई करा दी गई है बम्होरी में अभी भी पुराई नहीं की गई है
    1
    बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने सिन्दुरसी में खोदी गई नाली की पुराई का कार्य शुरू 
बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदी गई नाली की खबरों को प्रकाशित किया गया था जिसमें ठेकेदार द्वारा नाली खुदाई करने के बाद पुराई नहीं करने के कारण बढ़ रहे हादसों की खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था प्रकाशित खबरों का प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए एसडीएम राकेश चौरसिया के सख्त निर्देश के बाद सिंदुरसी मोड़ के पास की गई नाली की खुदाई किया जा रहा है 
ठेकेदार ने आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि पुराई करा दी गई है बम्होरी में अभी भी पुराई नहीं की गई है
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सतना के अल्प प्रवास के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति और नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा सहित कई नेता मौजूद रहे।
    1
    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सतना के अल्प प्रवास के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति और नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा सहित कई नेता मौजूद रहे।
    user_प्रकाश कुमार सोनी
    प्रकाश कुमार सोनी
    Court reporter Maihar, Satna•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मैहर में सिर्फ 15 साल पुराना प्राथमिक स्कूल भवन अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मध्य प्रदेश के मैहर में सिर्फ 15 साल पुराना प्राथमिक स्कूल भवन अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.