Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने सिन्दुरसी में खोदी गई नाली की पुराई का कार्य शुरू बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदी गई नाली की खबरों को प्रकाशित किया गया था जिसमें ठेकेदार द्वारा नाली खुदाई करने के बाद पुराई नहीं करने के कारण बढ़ रहे हादसों की खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था प्रकाशित खबरों का प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए एसडीएम राकेश चौरसिया के सख्त निर्देश के बाद सिंदुरसी मोड़ के पास की गई नाली की खुदाई किया जा रहा है ठेकेदार ने आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि पुराई करा दी गई है बम्होरी में अभी भी पुराई नहीं की गई है
गोकुल पटेल
बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने सिन्दुरसी में खोदी गई नाली की पुराई का कार्य शुरू बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल लैंडलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदी गई नाली की खबरों को प्रकाशित किया गया था जिसमें ठेकेदार द्वारा नाली खुदाई करने के बाद पुराई नहीं करने के कारण बढ़ रहे हादसों की खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था प्रकाशित खबरों का प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए एसडीएम राकेश चौरसिया के सख्त निर्देश के बाद सिंदुरसी मोड़ के पास की गई नाली की खुदाई किया जा रहा है ठेकेदार ने आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि पुराई करा दी गई है बम्होरी में अभी भी पुराई नहीं की गई है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिना अनुमति अवैध बोरिंग करने वालों पर शिकंजा, बोर मशीन सहित वाहन जप्त कटनी जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध नलकूप खनन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बोरिंग कर रहे वाहन को मौके से जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर दबिश पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भेड़ा टेक में बिना अनुमति बोर मशीन से नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक अशोक लीलैंड कंपनी का पीले-लाल रंग का ट्रक क्रमांक KA 01 MG 9577 बोरिंग मशीन लगाकर अवैध खनन करते पाया गया। जांच में पाया गया कि यह कार्य कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेश क्रमांक 1/907776/पेयजल/राहत/2026 दिनांक 25/03/2026 का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था। इन पर मामला दर्ज पुलिस ने वाहन चालक वृंदावन रैकवार पिता रतिराम रैकवार उम्र 32 वर्ष निवासी रामपुर कला थाना गैरतगंज जिला रायसेन तथा संतोष कुमार उर्फ नत्थू राम प्यासी पिता गोविंद प्रसाद प्यासी उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम भेड़ा थाना स्लीमनाबाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/26 दर्ज किया है। आरोपियों पर धारा 223, 3(5) बीएनएस एवं मध्यप्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इन पुलिस अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उप निरीक्षक काशीराम झरिया, प्रधान आरक्षक तेजप्रकाश सिंह, आरक्षक दीपक यादव एवं विवेक झरिया की सराहनीय भूमिका रही। “भूजल संरक्षण के लिए प्रशासन सख्त, अवैध बोरिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई”1
- स्कूल और अस्पताल के पास शराब दुकान खोलने पर भड़का ओबीसी महासभा, आंदोलन की दी चेतावनी कटनी। शहर में स्कूल और शासकीय अस्पताल के समीप संचालित शराब दुकान को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। ओबीसी महासभा ने आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल शराब दुकान बंद करने की मांग की है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में बताया गया कि संबंधित शराब दुकान अंजुमन स्कूल और शासकीय अस्पताल के बेहद करीब संचालित हो रही है। दिनभर यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं, महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय शराबियों द्वारा हंगामा और अभद्रता की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है। महासभा ने आरोप लगाया कि शराब दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाली महिलाओं और बच्चों को भय के बीच गुजरना पड़ता है, वहीं छात्राओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है। ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष रामरतन नामदेव ने कहा कि स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों के आसपास शराब दुकान संचालित होना सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। प्रशासन यदि जल्द निर्णय नहीं लेता तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील इलाके से शराब दुकान हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि बच्चों, महिलाओं और मरीजों को राहत मिल सके।1
- यदि आप अपने परिवार के साथ अपनी कार या टैक्सी से कहीं जा रहे हो और आप की कार पर भीड़ का अटैक हो जाए तो हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए...जानिए इस वीडियो में 👆👆 अपने चाहने वालों को ये विडियो जरूर शेयर करें 🙏🧿1
- कटनी जिले की ग्राम पंचायत पीपरोध के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार न्याय मिला है। इस फैसले से उन्हें कई समस्याओं से राहत मिली है और अब वे सुकून की साँस ले पा रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के कटनी नगर में चांडक चौक पर लगे भीषण जाम से लोग बेहाल हैं। घंटों तक वाहनों में फंसे राहगीर और मरीज भीषण गर्मी में परेशान हैं, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी यातायात व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।1
- 🚨 BREAKING NEWS | भारत संवाद न्यूज़ दमोह 🚨 PM आवास योजना में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा… दमोह जिले की तेजगढ़ ग्राम पंचायत में सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई… पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार… ग्राम पंचायत चौकीदार गुड्डा रैकवार भी बना आरोपी… पीड़ित महेंद्र कोष्ठी से पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी करने के बदले मांगे जा रहे थे पैसे… लोकायुक्त टीम ने पंचायत भवन में की ट्रैप कार्रवाई… हाथ धुलवाने पर दोनों आरोपियों के हाथ हुए लाल, रिश्वत लेने की पुष्टि… भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी… 📍तेजगढ़ | तेंदूखेड़ा | दमोह 🎥 भारत संवाद न्यूज़ दमोह1
- दमोह जिले की पथरिया कृषि उपज मंडी में सोमवार को डाक बंद रहने से किसान परेशान हुए। उन्हें पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नसीब नहीं हुई, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।1
- भीषण गर्मी में राहत: अधिवक्ता रानू जैन की पहल पर रीठी तहसील कार्यालय में शुद्ध शीतल जल की व्यवस्था रीठी तहसील कार्यालय में भीषण गर्मी को देखते हुए अधिवक्ता रानू जैन की पहल पर क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों एवं आमजन के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। तहसील कार्यालय में प्रतिदिन खसरा, नक्शा, भूमि संबंधी प्रकरण एवं अन्य कार्यों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। गर्मी के इस मौसम में लोगों को पीने के पानी की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता रानू जैन ने स्वयं के खर्च से पेयजल की व्यवस्था कराई है। अधिवक्ता रानू जैन ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में भीषण गर्मी के साथ पानी की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में तहसील कार्यालय आने वाले लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराना जरूरी था। इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उनकी इस पहल की क्षेत्रीय लोगों एवं तहसील कार्यालय आने वाले नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।1