परशुराम जयंती पर जलालाबाद में जुटी कांग्रेस, अजय राय के दौरे से बढ़ी सियासी हलचल उन्नत मिश्रा के आयोजन में युवाओं की बड़ी भागीदारी, पुराने राजनीतिक परिवार की सक्रियता चर्चा में काँट ;/-भगवान परशुराम जयंती के मौके पर जलालाबाद स्थित परशुरामपुरी में उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उनके इस दौरे को महज धार्मिक कार्यक्रम से आगे बढ़कर राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। दौरे के दौरान अजय राय सबसे पहले काँट क्षेत्र के बंधन मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसका आयोजन कांग्रेस के जिला महासचिव उन्नत मिश्रा ‘मुल्लू’ द्वारा किया गया था। यहां उन्होंने ददरौल विधानसभा से चार बार विधायक रहे स्वर्गीय रामोतार मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और सामूहिक नाश्ते का भी आयोजन हुआ, जिसमें खासतौर पर युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन की सक्रियता का संकेत दिया।ददरौल क्षेत्र में लंबे समय से प्रभाव रखने वाले इस राजनीतिक परिवार की बढ़ती सक्रियता ने एक बार फिर सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यहां राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिल सकता है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनूप वर्मा, वरिष्ठ युवा नेता राम जी अवस्थी, रईस मियां सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
परशुराम जयंती पर जलालाबाद में जुटी कांग्रेस, अजय राय के दौरे से बढ़ी सियासी हलचल उन्नत मिश्रा के आयोजन में युवाओं की बड़ी भागीदारी, पुराने राजनीतिक परिवार की सक्रियता चर्चा में काँट ;/-भगवान परशुराम जयंती के मौके पर जलालाबाद स्थित परशुरामपुरी में उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद
लिया। उनके इस दौरे को महज धार्मिक कार्यक्रम से आगे बढ़कर राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। दौरे के दौरान अजय राय सबसे पहले काँट क्षेत्र के बंधन मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसका आयोजन कांग्रेस के जिला महासचिव उन्नत मिश्रा ‘मुल्लू’ द्वारा किया गया था। यहां उन्होंने ददरौल विधानसभा से चार बार विधायक रहे स्वर्गीय रामोतार
मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और सामूहिक नाश्ते का भी आयोजन हुआ, जिसमें खासतौर पर युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन की सक्रियता का संकेत दिया।ददरौल क्षेत्र में लंबे समय से प्रभाव रखने वाले इस राजनीतिक परिवार की बढ़ती सक्रियता
ने एक बार फिर सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यहां राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिल सकता है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनूप वर्मा, वरिष्ठ युवा नेता राम जी अवस्थी, रईस मियां सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
- नाबालिग से छेड़छाड़ व तेजाब से हमला करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- शाहजहांपुर/पुवायां। पुवायां विधानसभा के संभावित प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में संसारपुर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घायल सड़क किनारे तड़पते रहे। घटना देखकर जितेंद्र प्रसाद तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और बिना देर किए घायलों को खुद अपनी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते अस्पताल पहुंचने से घायलों को तुरंत इलाज मिल सका। क्षेत्रवासियों ने इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर दिखाई गई यह इंसानियत समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस मानवीय कदम ने कार्यक्रम से पहले ही क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दे दिया और लोगों के बीच उनकी छवि और मजबूत हुई।1
- शाहजहांपुर: थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम राजपुरा नगला में ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों द्वारा बिना अनुमति सरकारी भूमि पर एक महापुरुष की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाकर प्रतिमा को हटवा दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।1
- Post by User50284
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच5
- Post by Asha Rani1
- 6 साल से फरार 25-25 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या #ShahjahanpurPolice #CrimeNews #UPPolice #Tilhar #BreakingNews #PoliceAction1