Shuru
Apke Nagar Ki App…
विदिशा की स्वर्णकार कॉलोनी में कोचिंग जा रहे एक छात्र के साथ कुछ लड़कों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र स्वर्णकार कॉलोनी का ही रहने वाला है, जो 22 जुलाई को कोचिंग जाने के लिए अपने घर से निकला था। रास्ते में कुछ लड़कों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
रिपोर्टर rupesh yadav
विदिशा की स्वर्णकार कॉलोनी में कोचिंग जा रहे एक छात्र के साथ कुछ लड़कों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र स्वर्णकार कॉलोनी का ही रहने वाला है, जो 22 जुलाई को कोचिंग जाने के लिए अपने घर से निकला था। रास्ते में कुछ लड़कों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विदिशा में कोचिंग जा रहे एक छात्र के साथ बीच सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 22 जुलाई की बताई जा रही है, जब स्वर्णकार कॉलोनी निवासी छात्र कोचिंग के लिए निकला था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोककर उसके साथ सरेराह मारपीट की और इस पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। विदिशा के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।2
- तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली सरकारी अस्पताल में भर्ती एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का पैर वार्ड के अंदर चूहे ने काट लिया। घटना के तुरंत बाद डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया और उन्हें जरूरी टीके भी लगाए। इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और वहाँ भर्ती मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील में पेपर लीक मामले और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के स्टेशन रोड स्थित इमली चौराहे से लेकर जय स्तंभ चौराहे तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जय स्तंभ चौराहा बस स्टैंड पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और युवा वक्ताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार मासूम बच्चों को शिक्षा देने की जगह उन पर लाठियां बरसा रही है, उन्हें लहूलुहान कर रही है और पेपर लीक करवाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते सरकार होश में नहीं आई तो युवा अपने हक की लड़ाई के लिए और उग्र आंदोलन करेंगे और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।4
- सागर जिले के बीना में उज्जैन इस्कॉन मंदिर से पधारे केशव प्रभु जी के सानिध्य में भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। नरसिंह मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस यात्रा में शामिल होकर पूरा नगर भक्ति रस में डूब गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया, जिससे पूरा बीना 'हरे कृष्ण' के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। रात्रि विश्राम के पश्चात सुबह ब्रह्म मुहूर्त में "राधे-राधे प्रभात फेरी" निकाली गई, जिसमें भक्त हाथों में झंडे, मृदंग और करताल लेकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः नरसिंह मंदिर पहुंचे। मंदिर में मंगल आरती और तुलसी आरती के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किए और आरती के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में कीर्तन और भजनों का दौर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर इस्कॉन उज्जैन के केशव प्रभु ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा और प्रभात फेरी से नगर का वातावरण शुद्ध होता है और श्रद्धा से शामिल होने वाले भक्तों को भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने बीना के भक्तों में दिखे भक्ति भाव और उत्साह को प्रेरणादायक बताते हुए भगवान जगन्नाथ से सभी बीना वासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।1
- सागर जिले के खिमलासा मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध माँ नारायणी मंदिर में 21 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में रखे माता के सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। गायब हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। मंदिर में हुई इस 10 लाख रुपये की चोरी की घटना के बाद से ही क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश और बवाल की स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर होगी।1
- भोपाल में बीजेपी कार्यालय तक निकाले जा रहे कांग्रेस के पैदल मार्च के दौरान पार्टी के भीतर ही विवाद सामने आया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता माज़ कुरैशी के साथ कथित तौर पर विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि माज़ कुरैशी पर जेब कतरा होने का आरोप लगाते हुए उन्हें पुलिस के हवाले भी कर दिया गया। पीड़ित माज़ कुरैशी का कहना है कि यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया है। उनका आरोप है कि उन्होंने पहले सोशल मीडिया पर विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ कुछ वीडियो साझा किए थे, जिसके बाद भी उनके साथ मारपीट हुई थी। आज फिर पैदल मार्च के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया। जिस व्यक्ति को जेब कतरा बताया जा रहा है, वह पूर्व में आरिफ मसूद का समर्थक रहा है और उसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं।1