logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील में पेपर लीक मामले और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के स्टेशन रोड स्थित इमली चौराहे से लेकर जय स्तंभ चौराहे तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जय स्तंभ चौराहा बस स्टैंड पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और युवा वक्ताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार मासूम बच्चों को शिक्षा देने की जगह उन पर लाठियां बरसा रही है, उन्हें लहूलुहान कर रही है और पेपर लीक करवाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते सरकार होश में नहीं आई तो युवा अपने हक की लड़ाई के लिए और उग्र आंदोलन करेंगे और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

4 hrs ago
user_ADJ,Alim Dyer Journalist
ADJ,Alim Dyer Journalist
Reporter Mungaoli•
4 hrs ago

अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील में पेपर लीक मामले और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के स्टेशन रोड स्थित इमली चौराहे से लेकर जय स्तंभ चौराहे तक पैदल मार्च निकाला

और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जय स्तंभ चौराहा बस स्टैंड पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और युवा वक्ताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार मासूम बच्चों को

शिक्षा देने की जगह उन पर लाठियां बरसा रही है, उन्हें लहूलुहान कर रही है और पेपर लीक करवाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते सरकार होश में

नहीं आई तो युवा अपने हक की लड़ाई के लिए और उग्र आंदोलन करेंगे और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

More news from Mungaoli and nearby areas
  • अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील में पेपर लीक मामले और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के स्टेशन रोड स्थित इमली चौराहे से लेकर जय स्तंभ चौराहे तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जय स्तंभ चौराहा बस स्टैंड पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और युवा वक्ताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार मासूम बच्चों को शिक्षा देने की जगह उन पर लाठियां बरसा रही है, उन्हें लहूलुहान कर रही है और पेपर लीक करवाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते सरकार होश में नहीं आई तो युवा अपने हक की लड़ाई के लिए और उग्र आंदोलन करेंगे और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
    4
    अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील में पेपर लीक मामले और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के स्टेशन रोड स्थित इमली चौराहे से लेकर जय स्तंभ चौराहे तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

जय स्तंभ चौराहा बस स्टैंड पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और युवा वक्ताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार मासूम बच्चों को शिक्षा देने की जगह उन पर लाठियां बरसा रही है, उन्हें लहूलुहान कर रही है और पेपर लीक करवाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते सरकार होश में नहीं आई तो युवा अपने हक की लड़ाई के लिए और उग्र आंदोलन करेंगे और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    4 hrs ago
  • सागर जिले के बीना में उज्जैन इस्कॉन मंदिर से पधारे केशव प्रभु जी के सानिध्य में भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। नरसिंह मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस यात्रा में शामिल होकर पूरा नगर भक्ति रस में डूब गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया, जिससे पूरा बीना 'हरे कृष्ण' के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। रात्रि विश्राम के पश्चात सुबह ब्रह्म मुहूर्त में "राधे-राधे प्रभात फेरी" निकाली गई, जिसमें भक्त हाथों में झंडे, मृदंग और करताल लेकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः नरसिंह मंदिर पहुंचे। मंदिर में मंगल आरती और तुलसी आरती के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किए और आरती के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में कीर्तन और भजनों का दौर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर इस्कॉन उज्जैन के केशव प्रभु ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा और प्रभात फेरी से नगर का वातावरण शुद्ध होता है और श्रद्धा से शामिल होने वाले भक्तों को भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने बीना के भक्तों में दिखे भक्ति भाव और उत्साह को प्रेरणादायक बताते हुए भगवान जगन्नाथ से सभी बीना वासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
    1
    सागर जिले के बीना में उज्जैन इस्कॉन मंदिर से पधारे केशव प्रभु जी के सानिध्य में भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। नरसिंह मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस यात्रा में शामिल होकर पूरा नगर भक्ति रस में डूब गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया, जिससे पूरा बीना 'हरे कृष्ण' के जयकारों और भजनों से गूंज उठा।

रात्रि विश्राम के पश्चात सुबह ब्रह्म मुहूर्त में "राधे-राधे प्रभात फेरी" निकाली गई, जिसमें भक्त हाथों में झंडे, मृदंग और करताल लेकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः नरसिंह मंदिर पहुंचे। मंदिर में मंगल आरती और तुलसी आरती के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किए और आरती के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में कीर्तन और भजनों का दौर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए।

इस अवसर पर इस्कॉन उज्जैन के केशव प्रभु ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा और प्रभात फेरी से नगर का वातावरण शुद्ध होता है और श्रद्धा से शामिल होने वाले भक्तों को भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने बीना के भक्तों में दिखे भक्ति भाव और उत्साह को प्रेरणादायक बताते हुए भगवान जगन्नाथ से सभी बीना वासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सागर जिले के खिमलासा मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध माँ नारायणी मंदिर में 21 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में रखे माता के सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। गायब हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। मंदिर में हुई इस 10 लाख रुपये की चोरी की घटना के बाद से ही क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश और बवाल की स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर होगी।
    1
    सागर जिले के खिमलासा मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध माँ नारायणी मंदिर में 21 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में रखे माता के सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। गायब हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

मंदिर में हुई इस 10 लाख रुपये की चोरी की घटना के बाद से ही क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश और बवाल की स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर होगी।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रोडा के पास नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के इस मामले में सीओ सदर अजय कुमार ने अपना बयान दिया है।
    1
    ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रोडा के पास नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के इस मामले में सीओ सदर अजय कुमार ने अपना बयान दिया है।
    user_निहाल सेन पत्रकार
    निहाल सेन पत्रकार
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भारौन और बांसपुर के बीच स्थित मुंडारी गांव के लोग बरसात के दिनों में सौर नदी पार करने के लिए रस्सी और कलश (मटकी) का सहारा लेने को मजबूर हैं। नदी पर पुल न होने के कारण मुंडारी, भारौन, बांसपुर, भड़यावारा, धौरा, बालाबेहट सहित आसपास के गांवों और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी मरीजों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2001 में सौर नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल बह गया था, जिसके बाद से अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। पानी के खतरे के साथ ही सौर नदी में अक्सर मगरमच्छ भी दिखाई देते हैं। पिछले वर्ष नदी पार करते समय एक किसान और एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। हालांकि दोनों की जान बच गई थी, लेकिन इस हादसे के बाद से ग्रामीणों के बीच गहरा भय बना हुआ है।
    2
    सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भारौन और बांसपुर के बीच स्थित मुंडारी गांव के लोग बरसात के दिनों में सौर नदी पार करने के लिए रस्सी और कलश (मटकी) का सहारा लेने को मजबूर हैं। नदी पर पुल न होने के कारण मुंडारी, भारौन, बांसपुर, भड़यावारा, धौरा, बालाबेहट सहित आसपास के गांवों और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी मरीजों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2001 में सौर नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल बह गया था, जिसके बाद से अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

पानी के खतरे के साथ ही सौर नदी में अक्सर मगरमच्छ भी दिखाई देते हैं। पिछले वर्ष नदी पार करते समय एक किसान और एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। हालांकि दोनों की जान बच गई थी, लेकिन इस हादसे के बाद से ग्रामीणों के बीच गहरा भय बना हुआ है।
    user_प्रशांत तिवारी
    प्रशांत तिवारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ललितपुर जनपद के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम रोंडा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे का कारण सड़क पार करने के लिए बने कट को बंद करना बताया जा रहा है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    2
    ललितपुर जनपद के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम रोंडा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे का कारण सड़क पार करने के लिए बने कट को बंद करना बताया जा रहा है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_S.K.Tripathi
    S.K.Tripathi
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.