logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ललितपुर जनपद के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम रोंडा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे का कारण सड़क पार करने के लिए बने कट को बंद करना बताया जा रहा है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

3 hrs ago
user_S.K.Tripathi
S.K.Tripathi
Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

ललितपुर जनपद के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम रोंडा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे का कारण सड़क पार करने के लिए बने कट को बंद करना बताया जा रहा है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रोडा के पास नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के इस मामले में सीओ सदर अजय कुमार ने अपना बयान दिया है।
    1
    ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रोडा के पास नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के इस मामले में सीओ सदर अजय कुमार ने अपना बयान दिया है।
    user_निहाल सेन पत्रकार
    निहाल सेन पत्रकार
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ललितपुर शहर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार अब स्थानीय नागरिकों के लिए आफत बनते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण इनके निर्माण में की गई घटिया गुणवत्ता है। बीते दिवस निर्माण की इसी लापरवाही की वजह से एक बालिका के सिर पर टाइल्स गिर गया, जिससे वह चोटिल हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वागत द्वार के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जांच के आदेश जारी किए जाने से नगर पालिका परिषद में हड़कंप मच गया है।
    1
    ललितपुर शहर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार अब स्थानीय नागरिकों के लिए आफत बनते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण इनके निर्माण में की गई घटिया गुणवत्ता है। बीते दिवस निर्माण की इसी लापरवाही की वजह से एक बालिका के सिर पर टाइल्स गिर गया, जिससे वह चोटिल हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वागत द्वार के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जांच के आदेश जारी किए जाने से नगर पालिका परिषद में हड़कंप मच गया है।
    user_Manoj Kumar vaidya
    Manoj Kumar vaidya
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ललितपुर में स्कूली बच्चों का भविष्य अनधिकृत और जर्जर डग्गामार टैक्सियों के भरोसे चल रहा है। हालत यह है कि स्कूल आने-जाने के दौरान इन टैक्सियों के खराब हो जाने पर मासूम बच्चों को ही गाड़ियों में धक्का लगाना पड़ रहा है।
    1
    ललितपुर में स्कूली बच्चों का भविष्य अनधिकृत और जर्जर डग्गामार टैक्सियों के भरोसे चल रहा है। हालत यह है कि स्कूल आने-जाने के दौरान इन टैक्सियों के खराब हो जाने पर मासूम बच्चों को ही गाड़ियों में धक्का लगाना पड़ रहा है।
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ललितपुर में दूषित जलभराव की वजह से पानी में लगातार मच्छर पनप रहे हैं। क्षेत्र में गंदा पानी जमा रहने के कारण मच्छरों के पनपने की समस्या पैदा हो गई है।
    1
    ललितपुर में दूषित जलभराव की वजह से पानी में लगातार मच्छर पनप रहे हैं। क्षेत्र में गंदा पानी जमा रहने के कारण मच्छरों के पनपने की समस्या पैदा हो गई है।
    user_Karan singh
    Karan singh
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भारौन और बांसपुर के बीच स्थित मुंडारी गांव के लोग बरसात के दिनों में सौर नदी पार करने के लिए रस्सी और कलश (मटकी) का सहारा लेने को मजबूर हैं। नदी पर पुल न होने के कारण मुंडारी, भारौन, बांसपुर, भड़यावारा, धौरा, बालाबेहट सहित आसपास के गांवों और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी मरीजों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2001 में सौर नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल बह गया था, जिसके बाद से अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। पानी के खतरे के साथ ही सौर नदी में अक्सर मगरमच्छ भी दिखाई देते हैं। पिछले वर्ष नदी पार करते समय एक किसान और एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। हालांकि दोनों की जान बच गई थी, लेकिन इस हादसे के बाद से ग्रामीणों के बीच गहरा भय बना हुआ है।
    2
    सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भारौन और बांसपुर के बीच स्थित मुंडारी गांव के लोग बरसात के दिनों में सौर नदी पार करने के लिए रस्सी और कलश (मटकी) का सहारा लेने को मजबूर हैं। नदी पर पुल न होने के कारण मुंडारी, भारौन, बांसपुर, भड़यावारा, धौरा, बालाबेहट सहित आसपास के गांवों और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी मरीजों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2001 में सौर नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल बह गया था, जिसके बाद से अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

पानी के खतरे के साथ ही सौर नदी में अक्सर मगरमच्छ भी दिखाई देते हैं। पिछले वर्ष नदी पार करते समय एक किसान और एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। हालांकि दोनों की जान बच गई थी, लेकिन इस हादसे के बाद से ग्रामीणों के बीच गहरा भय बना हुआ है।
    user_प्रशांत तिवारी
    प्रशांत तिवारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ललितपुर जनपद के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम रोंडा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे का कारण सड़क पार करने के लिए बने कट को बंद करना बताया जा रहा है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    2
    ललितपुर जनपद के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम रोंडा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे का कारण सड़क पार करने के लिए बने कट को बंद करना बताया जा रहा है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_S.K.Tripathi
    S.K.Tripathi
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.