logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रजौली के अवैध नर्सिंग होम में किडनी की पथरी की जगह कर दिया गया प्रोस्टेट का ऑपरेशन प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिए जाने से मरीज का पेशाब हुआ बंद मरीज की हालत बिगड़ी तो संचालक ने मरीज को पटना में कराया भर्ती मरीज की स्थिति बनी है नाजुक, पटना के नर्सिंग होम में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है दलित मरीज रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली के अवैध नर्सिंग होम में किडनी की पथरी की जगह प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिए जाने से मरीज की स्थिति काफी बिगड़ गई है। प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिए जाने से मरीज का पेशाब बंद हो गया। परिजनों द्वारा नर्सिंग होम संचालक पर दबाव बनाए जाने के बाद संचालक ने आनन-फानन में मौत से जूझ रहे दलित मरीज की जान बचाने के लिए उसे पटना स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां मरीज की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक दलित मरीज पटना स्थित एक नर्सिंग होम में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। आपको बता दें कि रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारण पंचायत के खुशियाली भीत्ता गांव निवासी ईश्वरी भुइयां किडनी में पथरी होने की शिकायत पर ऑपरेशन कराने के लिए रजौली के दुलरपुरा गांव स्थित अवैध मगध नर्सिंग होम में भर्ती हुआ था। जहां पर किडनी में पथरी की जगह उसका प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद उसका पेशाब बंद हो गया और उसकी स्थिति बिगड़ गई। शनिवार की रात जब मरीज की स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो उसके परिजनों ने काफी हंगामा किया। हंगामे के बाद नर्सिंग होम के संचालक सिरदला के नवाबगंज निवासी सुमन कुमार आनन-फानन उसे पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए। इधर गलत ऑपरेशन कर दिए जाने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे दलित ईश्वरी भुइयां का परिवार का रो-रो कर बुरा हाल बना है। परिवार के लोग जान बचने की खातिर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों बिना मानक के रजौली में दर्जनों अवैध निजी नर्सिंग होम चल रहे हैं। ये नर्सिंग होम किसी भी स्तर पर कोई भी अर्हता पूरी नहीं करते। बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से ये अवैध नर्सिंग होम काफी फल-फूल रहे हैं और नर्सिंग होम के संचालकों के द्वारा बिना विशेषज्ञ चिकित्सकों के ही नर्सिंग होम में मरीजों की भर्ती कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। रजौली के दर्जनों गणमान्य लोगों ने स्थानीय विधायक, सांसद व जिला प्रशासन से इन अवैध नर्सिंग होमों पर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ ना हो और उनकी जान बच सकें। लोगों ने कहा कि जागरूकता के अभाव में विभिन्न प्रकार के मरीज अनुमंडलीय अस्पताल को छोड़कर इन अवैध निजी नर्सिंग होम में चले जाते हैं जहां वे रुपए-पैसों के साथ-साथ मरीजों की जान तक गंवा देते हैं।

1 day ago
user_Prafull Kumar Suman
Prafull Kumar Suman
रजौली, नवादा, बिहार•
1 day ago
08aa6750-9088-4659-a82c-b8567b7e71cf

रजौली के अवैध नर्सिंग होम में किडनी की पथरी की जगह कर दिया गया प्रोस्टेट का ऑपरेशन प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिए जाने से मरीज का पेशाब हुआ बंद मरीज की हालत बिगड़ी तो संचालक ने मरीज को पटना में कराया भर्ती मरीज की स्थिति बनी है नाजुक, पटना के नर्सिंग होम में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है दलित मरीज रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली के अवैध नर्सिंग होम में किडनी की पथरी की जगह प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिए जाने से मरीज की स्थिति काफी बिगड़ गई है। प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिए जाने से मरीज का पेशाब बंद हो गया। परिजनों द्वारा नर्सिंग होम संचालक पर दबाव बनाए जाने के बाद संचालक ने आनन-फानन में मौत से जूझ रहे दलित मरीज की जान बचाने के लिए उसे पटना स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां मरीज की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक दलित मरीज पटना स्थित एक नर्सिंग होम में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। आपको बता दें कि रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारण पंचायत के खुशियाली भीत्ता गांव निवासी ईश्वरी भुइयां किडनी में पथरी होने की शिकायत पर ऑपरेशन कराने के लिए रजौली के दुलरपुरा गांव स्थित अवैध मगध नर्सिंग होम में भर्ती हुआ था। जहां पर किडनी में पथरी की जगह उसका प्रोस्टेट का ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद उसका पेशाब बंद हो गया और उसकी स्थिति बिगड़ गई। शनिवार की रात जब मरीज की स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो उसके परिजनों ने काफी हंगामा किया। हंगामे के बाद नर्सिंग होम के संचालक सिरदला के नवाबगंज निवासी सुमन कुमार आनन-फानन उसे पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए। इधर गलत ऑपरेशन कर दिए जाने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे दलित ईश्वरी भुइयां का परिवार का रो-रो कर बुरा हाल बना है। परिवार के लोग जान बचने की खातिर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों बिना मानक के रजौली में दर्जनों अवैध निजी नर्सिंग होम चल रहे हैं। ये नर्सिंग होम किसी भी स्तर पर कोई भी अर्हता पूरी नहीं करते। बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से ये अवैध नर्सिंग होम काफी फल-फूल रहे हैं और नर्सिंग होम के संचालकों के द्वारा बिना विशेषज्ञ चिकित्सकों के ही नर्सिंग होम में मरीजों की भर्ती कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। रजौली के दर्जनों गणमान्य लोगों ने स्थानीय विधायक, सांसद व जिला प्रशासन से इन अवैध नर्सिंग होमों पर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ ना हो और उनकी जान बच सकें। लोगों ने कहा कि जागरूकता के अभाव में विभिन्न प्रकार के मरीज अनुमंडलीय अस्पताल को छोड़कर इन अवैध निजी नर्सिंग होम में चले जाते हैं जहां वे रुपए-पैसों के साथ-साथ मरीजों की जान तक गंवा देते हैं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • “झारखंड के जमशेदपुर में भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए लोगों ने शिक्षा, समानता और जागरूकता का संदेश दिया, वहीं ‘जय भीम’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।” #AmbedkarJayanti #BabaSaheb #JayBhim #DrAmbedkar #Ambedkar135 #Jamshedpur #JharkhandNews #Koderma #BreakingNews #LiveReport #GroundReport #PublicVoice #AdivasiSamaj #SocialJustice #Equality #EducationForAll #IndianNews #TrendingNews #ViralNews #NewsUpdate #JharkhandSavera24 #LocalNews #IndiaNews #SamajikNyay #BhimArmy
    1
    “झारखंड के जमशेदपुर में भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।
अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए लोगों ने शिक्षा, समानता और जागरूकता का संदेश दिया, वहीं ‘जय भीम’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।”  #AmbedkarJayanti #BabaSaheb #JayBhim #DrAmbedkar #Ambedkar135
#Jamshedpur #JharkhandNews #Koderma #BreakingNews #LiveReport
#GroundReport #PublicVoice #AdivasiSamaj #SocialJustice #Equality
#EducationForAll #IndianNews #TrendingNews #ViralNews #NewsUpdate
#JharkhandSavera24 #LocalNews #IndiaNews #SamajikNyay #BhimArmy
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • कोडरमा ... मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोशडीहरा निवासी 28 वर्षीय विकास कुमार यादव का शव सोमवार रात करीब 8 बजे कोडरमा स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर दो टुकड़ों में मिला। मृतक ड्राइवर था और तीन दिन से घर से बाहर था। पत्नी ने उसी दिन गुमशुदगी की शिकायत दी थी। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या कर शव पटरी पर रखने का आरोप लगाया है। जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।
    1
    कोडरमा
...
मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोशडीहरा निवासी 28 वर्षीय विकास कुमार यादव का शव सोमवार रात करीब 8 बजे कोडरमा स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर दो टुकड़ों में मिला। मृतक ड्राइवर था और तीन दिन से घर से बाहर था। पत्नी ने उसी दिन गुमशुदगी की शिकायत दी थी। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या कर शव पटरी पर रखने का आरोप लगाया है। जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।
    user_PRAVEEN NIRANJAN
    PRAVEEN NIRANJAN
    Central Government Office कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर । बिहार नवादा जिला के अकबरपुर प्रखंड के तहत पचरुखी मोहल्ला के समाजसेवी मोहम्मद जब्बार उद्दीन के बड़ा बेटा मोहम्मद जुबेद की शादी के मौके पर मिलाद नदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिलाद उन नबी खत्म होने पर हल्दी रसम अदा किया गया। मोहम्मद शेरू ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे । इस मौके पर मोहम्मद जमीर, मोहम्मद मुख्तार, कमाल उद्दीन, जमाल उद्दीन, अब्दुल, दानिश, फैजुन इरफान, जसिम, पप्पू, मोहम्मद मुन्ना सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
    3
    रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर ।
बिहार नवादा जिला के अकबरपुर प्रखंड के तहत पचरुखी मोहल्ला के समाजसेवी मोहम्मद जब्बार उद्दीन के बड़ा बेटा मोहम्मद जुबेद की शादी के मौके पर मिलाद नदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिलाद उन नबी खत्म होने पर हल्दी रसम अदा किया गया। मोहम्मद शेरू ने बताया कि  14 अप्रैल 2026 मंगलवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे । इस मौके पर मोहम्मद जमीर, मोहम्मद मुख्तार, कमाल उद्दीन, जमाल उद्दीन, अब्दुल, दानिश, फैजुन इरफान, जसिम, पप्पू, मोहम्मद मुन्ना सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    21 hrs ago
  • कमालपुर के समीप स्कुली बच्चे से भरी मैजिक वैन गड्ढे में गिरी, एक बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, गोविंदपुर (नवादा):गोविंदपुर प्रखंड में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के समीप सोमवार को गोविंदपुर मगध सेंट्रल पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी मैजिक वैन, नशे में धुत चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी गड्ढे में जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में एक 10 वर्षीय मासूम आरोही कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 25 बच्चे घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैजिक वैन में करीब 26 बच्चे सवार थे और जैसे ही वाहन कमालपुर गांव के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और मैजिक वाहन गड्ढे मे जा गिरा । बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। वैन सड़क से नीचे गिरते हुए चार पांच पलटी मारकर गड्डे में जा गिरी जिससे एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन की निर्धारित क्षमता महज 15 बच्चों की थी, लेकिन उसमें 25 से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था। यानी बच्चों की जान के साथ स्कूल संचालक के द्वारा खुला खिलवाड़ किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने साफ कहा कि चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। यही इस भीषण हादसे की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर सभी बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। मृतक बच्ची की पहचान दर्शन गांव निवासी अमित कुमार के 10 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी के रूप मे किया गया, दर्शन गांव निवासी अमित कुमार की 10 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दर्शन गांव के समीप बासोड़ीह- गोविंदपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घंटों यातायात पूरी तरह ठप रहा और वाहनों की लम्बी कतार लग गई । जाम करीब बारह बजे से तीन बजे तक सड़क जाम रहा , ग्रामीणों ने सभी प्राइवेट स्कूल वाहनों की सख्त जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की और मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस थानाध्यक्ष विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेन्द्र एवं प्रभारी अंचलाधिकारी संजय कुमार, थाली थानाध्यक्ष दिपक कुमार, अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा नेमदारगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार निराला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगो को काफी समझाने -बुझाने तथा मुआवजे और कारवाई करने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है, सबसे बड़ी सवाल है कि कब तक मासूमों की जान से खेलते रहेंगे लापरवाह चालक और स्कूल प्रशासन? क्या इस हादसे के बाद जागेगा सिस्टम या फिर किसी और मासूम की बलि का इंतजार रहेगा ? क्या प्रशासन बच्चों से भरे स्कूल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ले जाने वाले चालक और स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करेगा, या फिर मौन ही रहेगा?
    1
    कमालपुर के समीप स्कुली बच्चे से भरी मैजिक वैन गड्ढे में गिरी, एक बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, 
गोविंदपुर (नवादा):गोविंदपुर प्रखंड में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के समीप सोमवार को गोविंदपुर मगध सेंट्रल पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी मैजिक वैन, नशे में धुत चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी गड्ढे में जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में एक 10 वर्षीय मासूम आरोही कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 25 बच्चे घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैजिक वैन में करीब 26 बच्चे सवार थे और जैसे ही वाहन कमालपुर गांव के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और मैजिक वाहन गड्ढे मे जा गिरा । बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। वैन सड़क से नीचे गिरते हुए चार पांच पलटी मारकर गड्डे में जा गिरी  जिससे एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन की निर्धारित क्षमता महज 15 बच्चों की थी, लेकिन उसमें 25 से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था। यानी बच्चों की जान के साथ स्कूल संचालक के द्वारा खुला खिलवाड़ किया जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने साफ कहा कि चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। यही इस भीषण हादसे की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है।
हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर सभी बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
मृतक बच्ची की पहचान दर्शन गांव निवासी अमित कुमार के 10 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी के रूप मे किया गया, 
दर्शन गांव निवासी अमित कुमार की 10 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दर्शन गांव के समीप बासोड़ीह- गोविंदपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घंटों यातायात पूरी तरह ठप रहा और वाहनों की लम्बी कतार लग गई । जाम करीब बारह बजे से तीन बजे तक सड़क जाम रहा , ग्रामीणों ने सभी प्राइवेट स्कूल वाहनों की सख्त जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की और मुआवजे की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस थानाध्यक्ष विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेन्द्र एवं प्रभारी अंचलाधिकारी संजय कुमार, थाली थानाध्यक्ष दिपक कुमार, अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा नेमदारगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार निराला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगो को काफी समझाने -बुझाने  तथा मुआवजे और कारवाई करने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया,
पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है, 
सबसे बड़ी सवाल है कि 
कब तक मासूमों की जान से खेलते रहेंगे लापरवाह चालक और स्कूल प्रशासन?
क्या इस हादसे के बाद जागेगा सिस्टम या फिर किसी और मासूम की बलि का इंतजार रहेगा ? क्या प्रशासन बच्चों से भरे स्कूल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ले जाने वाले चालक और स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करेगा, या फिर मौन ही रहेगा?
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    22 hrs ago
  • नवादा के VIP कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में असली कांग्रेसी गण द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 👉 वीडियो को पूरा देखें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    1
    नवादा के VIP कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में असली कांग्रेसी गण द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
👉 वीडियो को पूरा देखें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    user_S BIHAR NEWS 12
    S BIHAR NEWS 12
    Journalist Nardiganj, Nawada•
    5 hrs ago
  • सभी अभिभावक और स्थानीय लोग सतर्क रहें। एक अनजान संदिग्ध व्यक्ति द्वारा बच्चों को बुलाने की कोशिश किए जाने की सूचना मिली है। कृपया अपने बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। उस व्यक्ति की गतिविधियों पर भी सभी लोग नजर रखें। कोई भी संदिग्ध हरकत दिखे तो तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दें। कृपया इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सभी लोग सतर्क रहें।
    1
    सभी अभिभावक और स्थानीय लोग सतर्क रहें। एक अनजान संदिग्ध व्यक्ति द्वारा बच्चों को बुलाने की कोशिश किए जाने की सूचना मिली है। कृपया अपने बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।
उस व्यक्ति की गतिविधियों पर भी सभी लोग नजर रखें। कोई भी संदिग्ध हरकत दिखे तो तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दें।
कृपया इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सभी लोग सतर्क रहें।
    user_Johar Chouparan
    Johar Chouparan
    Local News Reporter चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसोतिया बार में बाबा साहेब 135 व जयंती के रूप में मनाया गया जिसमें से लोग की उमड़ी भीड़ अब देख सकते हैं वीडियो में पूरी रिपोर्ट गाना के माध्यम से एवं नाटक के माध्यम से विकिपीडिया रिपोर्ट
    1
    कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसोतिया बार में बाबा साहेब 135 व जयंती के रूप में मनाया गया जिसमें से लोग की उमड़ी भीड़ अब देख सकते हैं वीडियो में पूरी रिपोर्ट गाना के माध्यम से एवं नाटक के माध्यम से विकिपीडिया रिपोर्ट
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • कोडरमा ... मारकच्चो प्रखंड के बरियारडीह वन कार्यालय में वन विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम ढलते ही यहां पदस्थापित वनकर्मी कार्यालय छोड़कर अपने घर चले जाते हैं, जिससे कार्यालय वीरान हो जाता है। ऐसे में जंगलों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। एक ओर सरकार वृक्षारोपण पर लाखों रुपए खर्च कर रही है, वहीं कर्मियों की उदासीनता से वन संरक्षण पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    कोडरमा
...
मारकच्चो प्रखंड के बरियारडीह वन कार्यालय में वन विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम ढलते ही यहां पदस्थापित वनकर्मी कार्यालय छोड़कर अपने घर चले जाते हैं, जिससे कार्यालय वीरान हो जाता है। ऐसे में जंगलों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। एक ओर सरकार वृक्षारोपण पर लाखों रुपए खर्च कर रही है, वहीं कर्मियों की उदासीनता से वन संरक्षण पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_PRAVEEN NIRANJAN
    PRAVEEN NIRANJAN
    Central Government Office कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • " महाबोधि कॉलेज बेलागंज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों का नीतीश सरकार से वेतनमान, पेंशन हेतु अंतिम गुहार " आप ही ने अनुदान दिया और आपसे ही वेतनमान, पेंशन की आश लगाये सूबे के अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा आज सम्पूर्ण बिहार में अपने- अपने कॉलेज में नीतीश सरकार की 14 अप्रैल 2026 को होने वाले अंतिम कैबिनेट की बैठक में इसकी घोषणा करने की मांग हेतु एकजुट होकर आवाज बुलंद किया। इसी क्रम में गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज प्रखंड के महाबोधि कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार से वेतनमान, पेंशन के लिए गुहार लगाई। कार्यक्रम में शामिल महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार, प्रो विजय कुमार मिट्ठू, प्रो बैदेही शरण, प्रो विनोद कुमार टुनी, प्रो मदन कुमार, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, प्रो सुनील कुमार, प्रो बृजेश शर्मा, डॉ पुष्पा कुमारी, प्रो रंजीत भारद्वाज, प्रो संजू कुमारी, प्रो नयन तारा, प्रो अश्विनी कुमार, प्रो राजीव कुमार, प्रो अजय कुमार, प्रो दिनेश सिंह, प्रो सुभाषचंद्र शरस, प्रो नरेंद्र कुमार शर्मा, प्रो संजय कुमार पांडेय, प्रो सुनील कुमार,प्रो सत्येंद्र कुमार, प्रो मोहम्मद ऐहसान, प्रो सूर्यदेव यादव, प्रो प्रतिमा कुमारी, सहित शिक्षकेतर कर्मचारियों में राम अनुज शर्मा, भूषण शर्मा, निशांत मुन्ना, धर्मेंद्र कुमार, रामधनी यादव, अभिषेक कुमार, अशोक शर्मा, बैकुंठ शर्मा, निमिष भारद्वाज,रामजी सिंह, त्रिपुरारी सिंह, राम किशोर सिंह संजय शर्मा, आदि ने कहा की पिछले चालीस वर्षों से राज्य में संचालित सम्बध्द डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के लगातार मांग के उपरांत 2008 में नीतीश सरकार द्वारा ही छात्रों के परीक्षा फल के आधार पर लेट लतीफ अनुदान की शुरुआत की गई, जो अभी 2017 तक ही मिला है, उसमें भी 2018 से 2026 यानी आठ सत्रों का अनुदान बाकी है। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कहा विगत कुछ महीनों पहले माननीय पटना उच्च न्यायालय के डबल बेंच से एक फैसला आया कि बिहार के सभी सम्बध्द डिग्री कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों को सरकारी कॉलेज के तर्ज़ पर समान वेतनमान एवं पेंशन फैसले के तीन माह के भीतर दिया जाये, परंतु राज्य सरकार तीन महीने के अंतिम दिन माननीय सुप्रिम कोर्ट में चली गई, तथा सूबे के सैकड़ों कॉलेज भी सुप्रीम कोर्ट में अपना, अपना आवेदन जमा कर फैसले की आश लगाये हुए हैं। नीतीश सरकार द्वारा राज्य के सभी 534 प्रखंड में डिग्री कॉलेज सुनिश्चित करने हेतु जिन- जिन प्रखंडों में सरकारी और अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज है उसे छोड़ शेष 211 प्रखंडों जहां किसी तरह का डिग्री कॉलेज नहीं है वहाँ जुलाई 2026 से नए डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है, दुसरी ओर अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को नियमित वेतन एवं पेंशन देने हेतु मुख्य सचिव बिहार के नेतृत्व में एक कमिटी का भी गठन किया गया है, परंतु उस कमिटी का रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है। सूबे के सभी अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा आज अपने- अपने कॉलेज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार से अंतिम गुहार लगाए हैं, ताकि 14 अप्रैल के शाम में इनकी कैबिनेट की अंतिम बैठक में वेतनमान एवं पेंशन की घोषणा कर 40 वर्ष पुरानी मांग पूरी हो सके। भवदीय डॉ अरविंद कुमार ( प्राचार्य) प्रो विजय कुमार मिट्ठू ( विभागाध्यक्ष) महाबोधि कॉलेज, बेला गंज, गया जी, बिहार।
    1
    " महाबोधि कॉलेज बेलागंज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों का नीतीश सरकार से वेतनमान,  पेंशन हेतु अंतिम गुहार "
आप ही ने अनुदान दिया और आपसे ही वेतनमान, पेंशन की आश लगाये सूबे के अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा आज सम्पूर्ण बिहार में अपने- अपने कॉलेज में नीतीश सरकार की 14 अप्रैल 2026 को होने वाले अंतिम कैबिनेट की बैठक में इसकी घोषणा करने की मांग हेतु एकजुट होकर आवाज  बुलंद किया। 
इसी क्रम में गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज प्रखंड के महाबोधि कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार से वेतनमान, पेंशन के लिए गुहार लगाई। 
कार्यक्रम में शामिल महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार, प्रो विजय कुमार मिट्ठू,  प्रो बैदेही शरण,  प्रो विनोद कुमार टुनी,  प्रो मदन कुमार, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, प्रो सुनील कुमार, प्रो बृजेश शर्मा,  डॉ पुष्पा कुमारी, प्रो रंजीत भारद्वाज, प्रो संजू कुमारी,  प्रो नयन तारा,  प्रो अश्विनी कुमार,  प्रो राजीव कुमार, प्रो अजय कुमार, प्रो दिनेश  सिंह,  प्रो सुभाषचंद्र शरस, प्रो नरेंद्र कुमार शर्मा, प्रो संजय कुमार पांडेय,  प्रो सुनील कुमार,प्रो सत्येंद्र कुमार,  प्रो मोहम्मद ऐहसान, प्रो सूर्यदेव यादव, प्रो प्रतिमा कुमारी, सहित शिक्षकेतर कर्मचारियों में राम अनुज शर्मा,  भूषण शर्मा, निशांत मुन्ना, धर्मेंद्र कुमार, रामधनी यादव, अभिषेक कुमार,  अशोक शर्मा,  बैकुंठ शर्मा, निमिष भारद्वाज,रामजी सिंह,  त्रिपुरारी  सिंह, राम किशोर सिंह संजय शर्मा, आदि ने कहा की पिछले चालीस वर्षों से राज्य में संचालित सम्बध्द डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के लगातार मांग के उपरांत 2008 में नीतीश सरकार द्वारा ही छात्रों के परीक्षा फल के आधार पर लेट लतीफ अनुदान की शुरुआत की गई,  जो अभी 2017 तक ही मिला है,  उसमें भी 2018 से 2026 यानी आठ सत्रों का अनुदान बाकी है। 
शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कहा विगत कुछ महीनों पहले माननीय पटना उच्च न्यायालय के डबल बेंच से एक फैसला आया कि बिहार के सभी  सम्बध्द डिग्री कॉलेज के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों को सरकारी कॉलेज के तर्ज़ पर समान वेतनमान एवं पेंशन फैसले के तीन माह के भीतर दिया जाये,  परंतु राज्य सरकार तीन  महीने के अंतिम  दिन माननीय सुप्रिम कोर्ट में चली गई,  तथा सूबे के सैकड़ों कॉलेज भी सुप्रीम कोर्ट में अपना,  अपना आवेदन जमा कर फैसले की आश लगाये हुए हैं। 
नीतीश सरकार द्वारा राज्य के सभी 534 प्रखंड में डिग्री कॉलेज सुनिश्चित करने हेतु जिन- जिन प्रखंडों में सरकारी और अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज है उसे छोड़ शेष 211 प्रखंडों जहां किसी तरह का डिग्री कॉलेज नहीं है वहाँ जुलाई 2026 से नए डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है,  दुसरी ओर अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को नियमित वेतन एवं पेंशन देने हेतु मुख्य सचिव बिहार  के नेतृत्व में एक कमिटी का भी गठन किया गया है, परंतु उस कमिटी का रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है। 
सूबे के सभी अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा आज अपने- अपने कॉलेज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार से अंतिम गुहार  लगाए हैं, ताकि 14 अप्रैल के शाम में इनकी  कैबिनेट की अंतिम  बैठक में वेतनमान एवं पेंशन की घोषणा कर 40 वर्ष पुरानी मांग पूरी हो सके। 
भवदीय 
डॉ अरविंद कुमार 
( प्राचार्य)
प्रो विजय कुमार मिट्ठू 
( विभागाध्यक्ष)
महाबोधि कॉलेज,  बेला गंज,  गया जी,  बिहार।
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.