logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) ब्यावर दोहरा हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, घरेलू नौकरानी सहित 4 आरोपी डिटेन ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार रात हुए सनसनीखेज वृद्ध दंपति हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल परिहार, घरेलू नौकरानी तथा दो विधि से संघर्षरत नाबालिगों को डिटेन किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लूट के इरादे से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को रात करीब 10:15 बजे 112 नंबर पर सूचना मिली कि सेंदड़ा रोड स्थित सोहन नगर के एक मकान में वृद्ध दंपति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना अधिकारी जयपाल सिंह जैतावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी सहित जिले के कई थाना अधिकारियों और स्पेशल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और कार्यप्रणाली शाखा को बुलाकर फिंगरप्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, वहीं जिलेभर में नाकाबंदी कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और टोल प्लाजा पर सघन निगरानी रखी गई। पुलिस की डीएसटी, आसूचना शाखा और दर्जनभर टीमों के समन्वित प्रयास से संदिग्धों को शहर छोड़कर भागने से पहले ही पकड़ लिया गया। जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक विनोद प्रसाद शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, जो सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे, अधिकतर घर पर अकेले रहते थे। इसी बात का फायदा उठाते हुए घरेलू नौकरानी के मन में लालच आ गया। नौकरानी ने अपने परिवार के एक नाबालिग लड़के और लड़की तथा राहुल परिहार के साथ मिलकर घर में रखी संपत्ति और गहने लूटने की साजिश रची और षड्यंत्रपूर्वक वृद्ध दंपति की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल परिहार (20) पुत्र सोहनलाल, निवासी भैंसाना सोजत रोड, जिला पाली, हाल गायत्री कॉलोनी, सेंदड़ा रोड, ब्यावर, एक महिला घरेलू नौकरानी तथा दो नाबालिगों को नियमानुसार निरुद्ध किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से रिमांड लेकर वारदात में प्रयुक्त हथियार, लूटे गए गहने और अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है। इस वारदात का खुलासा करने में पुलिस टीम में राजेश कसाना वृत्ताधिकारी वृत्त ब्यावर मय टीम,सतेन्द्र नेगी वृत्ताधिकारी वृत जैतारण जिला ब्यावर मय टीम, जयपाल सिंह जैतावत आरपीएस प्रशिक्षु थानाधिकारी पुलिस थाना साकेतनगर, आशुतोष पाडे पु.नि थानाधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सिटी मय टीम, गजराज पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सदर मय टीम,हरिराम पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना सेन्दडा मय टीम,डां नवलकिशोर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाजा मय टीम,गणपतराम उ.नि. पुलिस थाना साकेतनगर मय टीम, विजय सिंह उ.नि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम ब्यावर मय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

8 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
8 hrs ago

रायपुर (ब्यावर) ब्यावर दोहरा हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, घरेलू नौकरानी सहित 4 आरोपी डिटेन ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार रात हुए सनसनीखेज वृद्ध दंपति हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल परिहार, घरेलू नौकरानी तथा दो विधि से संघर्षरत नाबालिगों को डिटेन किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लूट के इरादे से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को रात करीब 10:15 बजे 112 नंबर पर सूचना मिली कि सेंदड़ा रोड स्थित सोहन नगर के एक मकान में वृद्ध दंपति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना अधिकारी जयपाल सिंह जैतावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी सहित जिले के कई थाना अधिकारियों और स्पेशल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और कार्यप्रणाली शाखा को बुलाकर फिंगरप्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, वहीं जिलेभर में नाकाबंदी कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और टोल प्लाजा पर सघन निगरानी रखी गई। पुलिस की डीएसटी, आसूचना शाखा और दर्जनभर टीमों के समन्वित प्रयास से संदिग्धों को शहर छोड़कर भागने से पहले ही पकड़ लिया गया। जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक विनोद प्रसाद शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, जो सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे, अधिकतर घर पर अकेले रहते थे। इसी बात का फायदा उठाते हुए घरेलू नौकरानी के मन में लालच आ गया। नौकरानी ने अपने परिवार के एक नाबालिग लड़के और लड़की तथा राहुल परिहार के साथ मिलकर घर में रखी संपत्ति और गहने लूटने की साजिश रची और षड्यंत्रपूर्वक वृद्ध दंपति की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल परिहार (20) पुत्र सोहनलाल, निवासी भैंसाना सोजत रोड, जिला पाली, हाल गायत्री कॉलोनी, सेंदड़ा रोड, ब्यावर, एक महिला घरेलू नौकरानी तथा दो नाबालिगों को नियमानुसार निरुद्ध किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से रिमांड लेकर वारदात में प्रयुक्त हथियार, लूटे गए गहने और अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है। इस वारदात का खुलासा करने में पुलिस टीम में राजेश कसाना वृत्ताधिकारी वृत्त ब्यावर मय टीम,सतेन्द्र नेगी वृत्ताधिकारी वृत जैतारण जिला ब्यावर मय टीम, जयपाल सिंह जैतावत आरपीएस प्रशिक्षु थानाधिकारी पुलिस थाना साकेतनगर, आशुतोष पाडे पु.नि थानाधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सिटी मय टीम, गजराज पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सदर मय टीम,हरिराम पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना सेन्दडा मय टीम,डां नवलकिशोर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाजा मय टीम,गणपतराम उ.नि. पुलिस थाना साकेतनगर मय टीम, विजय सिंह उ.नि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम ब्यावर मय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from Pali and nearby areas
  • झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। घूमनसर कलां गांव में 23 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध मौत ने अब हत्या का रूप ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती प्रेम विवाह करना चाहती थी, जिससे नाराज होकर उसके पिता ने ही उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सुरेंद्र कुमार ने देर रात हथौड़ी से प्रियंका की कनपटी पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने इस हत्या को हादसा बताने की कोशिश की। सीढ़ियों से गिरने की कहानी गढ़कर गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। लेकिन जयपुर से आई मौसी को शव देखकर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए— महज 2-3 सीढ़ियों से गिरने से मौत पर सवाल रात 1 बजे एम्बुलेंस कॉल और सुबह 5 बजे हादसे की कहानी पिता और भाई के बीच देर रात लंबी बातचीत मोबाइल को लेकर परिवार के विरोधाभासी बयान इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद इस ऑनर किलिंग केस का पूरा सच सामने आएगा।
    1
    झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।
घूमनसर कलां गांव में 23 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध मौत ने अब हत्या का रूप ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती प्रेम विवाह करना चाहती थी, जिससे नाराज होकर उसके पिता ने ही उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सुरेंद्र कुमार ने देर रात हथौड़ी से प्रियंका की कनपटी पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार ने इस हत्या को हादसा बताने की कोशिश की। सीढ़ियों से गिरने की कहानी गढ़कर गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। लेकिन जयपुर से आई मौसी को शव देखकर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए—
महज 2-3 सीढ़ियों से गिरने से मौत पर सवाल
रात 1 बजे एम्बुलेंस कॉल और सुबह 5 बजे हादसे की कहानी
पिता और भाई के बीच देर रात लंबी बातचीत
मोबाइल को लेकर परिवार के विरोधाभासी बयान
इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद इस ऑनर किलिंग केस का पूरा सच सामने आएगा।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    2 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल,तैयारियां जोरो पर बर ग्राम में श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमें क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर पुजारी डूंगरसिंह ने बताया कि श्री बाजना बालाजी मंदिर में 01 अप्रैल 2026 से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 01 अप्रैल रात 8:30 बजे भव्य जागरण से होगी। इसके बाद 02 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी । वहीं सुबह 11:15 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। साथ ही महिला मंडल द्वारा दोपहर 1:15 बजे भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी । जबकि शाम 4 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वही कार्यक्रम का समापन शाम 7:15 बजे महाआरती के साथ किया जाएगा। जिसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरो पर चल रही है ।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
बर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल,तैयारियां जोरो पर 
बर ग्राम में श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमें क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर पुजारी डूंगरसिंह ने बताया कि श्री बाजना बालाजी मंदिर में 01 अप्रैल 2026 से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 01 अप्रैल रात 8:30 बजे भव्य जागरण से होगी।
इसके बाद 02 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी । वहीं सुबह 11:15 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा।
दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। साथ ही
महिला मंडल द्वारा दोपहर 1:15 बजे भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी । जबकि शाम 4 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वही
कार्यक्रम का समापन शाम 7:15 बजे महाआरती के साथ किया जाएगा। जिसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरो पर चल रही है ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सेंदड़ा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार सेंदड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
    1
    सेंदड़ा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल
सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार
सेंदड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • रामपुर (उत्तर प्रदेश) - बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति के बीच कहासुनी के दौरान पति ने चलती बाइक से पत्नी को धक्का दे दिया, सड़क पर गिरने से महिला की मौत हो गई, पति इसलिए नाराज था कि पत्नी ने पार्टी में उसके कहने पर डांस नही किया घटना सीसीटीवी में कैद हुई परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और घटना को उसी का हिस्सा बताया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है
    1
    रामपुर (उत्तर प्रदेश) - बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति के बीच कहासुनी के दौरान पति ने चलती बाइक से पत्नी को धक्का दे दिया, सड़क पर गिरने से महिला की मौत हो गई, पति इसलिए नाराज था कि पत्नी ने पार्टी में उसके कहने पर डांस नही किया
घटना सीसीटीवी में कैद हुई
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और घटना को उसी का हिस्सा बताया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • पाली सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रमुख कनिष्क शर्मा ने सर्व ब्राह्मण महासभा को संबोधित करते हुए पाली के विघायक भीमराज भाटी से सर्व ब्राह्मण महासभा के लिए 20 भिगा जमीन सामुदायिक भवन के आवंटन कि मांग जिस पर विधायक भाटी ने कहा कि आपको जहां जमीन चाहिए उस जमीन को चिन्हित कर सम्बन्धित विभागों मे आवेदन कर वहां से जो जमीन के भुअभिलेख का पत्र मुझे लाकर देना उस जमीन पर सामुदायिक भवन के लिए भुमी आवंटन करवाने में मदद कर सकता हूं।ओर मेरे पास सम्बन्धित पत्र आने पर प्रमुखता से आवंटन करवा दुंगा। सर्व ब्राह्मण महासभा को सम्बोधित करते हुए आश्वासन दिया।
    1
    पाली सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रमुख कनिष्क शर्मा ने सर्व ब्राह्मण महासभा को संबोधित करते हुए पाली के विघायक भीमराज भाटी से सर्व ब्राह्मण महासभा के लिए 20 भिगा जमीन सामुदायिक भवन के आवंटन कि मांग जिस पर विधायक भाटी ने कहा कि आपको जहां जमीन चाहिए उस जमीन को चिन्हित कर सम्बन्धित विभागों मे आवेदन कर वहां से जो जमीन के भुअभिलेख का पत्र मुझे लाकर देना उस जमीन पर सामुदायिक भवन के लिए भुमी आवंटन करवाने में मदद कर सकता हूं।ओर मेरे पास सम्बन्धित पत्र आने पर प्रमुखता से आवंटन करवा दुंगा। सर्व ब्राह्मण महासभा को सम्बोधित करते हुए आश्वासन दिया।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Sheetal prajapat
    1
    Post by Sheetal prajapat
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 🔴 NEWS CODE: AVA/RJ/BAR/260221/01 🚨 सेंदड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा सेंदड़ा थाना के पास ब्रिज के ऊपर अभी-अभी एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेलर (ट्रेलर) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 📍 घायल व्यक्ति जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट रास गांव का निवासी बताया जा रहा है। 📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 🚑 घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। 📢 प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। 👉 लोकल अपडेट के लिए जुड़े रहें — लोकल न्यूज़ मगरा के साथ #सेंदड़ा #जैतारण #रास #सड़क_हादसा #BreakingNews #RajasthanNews #LocalNews #AccidentNews #PaliNews #MagraNews #HindiNews
    1
    🔴 NEWS CODE: AVA/RJ/BAR/260221/01
🚨 सेंदड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा
सेंदड़ा थाना के पास ब्रिज के ऊपर अभी-अभी एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेलर (ट्रेलर) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
📍 घायल व्यक्ति जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट रास गांव का निवासी बताया जा रहा है।
📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
🚑 घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
📢 प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
👉 लोकल अपडेट के लिए जुड़े रहें — लोकल न्यूज़ मगरा के साथ
#सेंदड़ा #जैतारण #रास #सड़क_हादसा #BreakingNews #RajasthanNews #LocalNews #AccidentNews #PaliNews #MagraNews #HindiNews
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) ब्यावर दोहरा हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, घरेलू नौकरानी सहित 4 आरोपी डिटेन ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार रात हुए सनसनीखेज वृद्ध दंपति हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल परिहार, घरेलू नौकरानी तथा दो विधि से संघर्षरत नाबालिगों को डिटेन किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लूट के इरादे से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को रात करीब 10:15 बजे 112 नंबर पर सूचना मिली कि सेंदड़ा रोड स्थित सोहन नगर के एक मकान में वृद्ध दंपति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना अधिकारी जयपाल सिंह जैतावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी सहित जिले के कई थाना अधिकारियों और स्पेशल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और कार्यप्रणाली शाखा को बुलाकर फिंगरप्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, वहीं जिलेभर में नाकाबंदी कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और टोल प्लाजा पर सघन निगरानी रखी गई। पुलिस की डीएसटी, आसूचना शाखा और दर्जनभर टीमों के समन्वित प्रयास से संदिग्धों को शहर छोड़कर भागने से पहले ही पकड़ लिया गया। जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक विनोद प्रसाद शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, जो सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे, अधिकतर घर पर अकेले रहते थे। इसी बात का फायदा उठाते हुए घरेलू नौकरानी के मन में लालच आ गया। नौकरानी ने अपने परिवार के एक नाबालिग लड़के और लड़की तथा राहुल परिहार के साथ मिलकर घर में रखी संपत्ति और गहने लूटने की साजिश रची और षड्यंत्रपूर्वक वृद्ध दंपति की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल परिहार (20) पुत्र सोहनलाल, निवासी भैंसाना सोजत रोड, जिला पाली, हाल गायत्री कॉलोनी, सेंदड़ा रोड, ब्यावर, एक महिला घरेलू नौकरानी तथा दो नाबालिगों को नियमानुसार निरुद्ध किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से रिमांड लेकर वारदात में प्रयुक्त हथियार, लूटे गए गहने और अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है। इस वारदात का खुलासा करने में पुलिस टीम में राजेश कसाना वृत्ताधिकारी वृत्त ब्यावर मय टीम,सतेन्द्र नेगी वृत्ताधिकारी वृत जैतारण जिला ब्यावर मय टीम, जयपाल सिंह जैतावत आरपीएस प्रशिक्षु थानाधिकारी पुलिस थाना साकेतनगर, आशुतोष पाडे पु.नि थानाधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सिटी मय टीम, गजराज पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सदर मय टीम,हरिराम पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना सेन्दडा मय टीम,डां नवलकिशोर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाजा मय टीम,गणपतराम उ.नि. पुलिस थाना साकेतनगर मय टीम, विजय सिंह उ.नि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम ब्यावर मय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    रायपुर  (ब्यावर)
ब्यावर दोहरा हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, घरेलू नौकरानी सहित 4 आरोपी डिटेन 
ब्यावर शहर के पॉश इलाके सोहन नगर में रविवार रात हुए सनसनीखेज वृद्ध दंपति हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल परिहार, घरेलू नौकरानी तथा दो विधि से संघर्षरत नाबालिगों को डिटेन किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लूट के इरादे से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को रात करीब 10:15 बजे 112 नंबर पर सूचना मिली कि सेंदड़ा रोड स्थित सोहन नगर के एक मकान में वृद्ध दंपति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना अधिकारी जयपाल सिंह जैतावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी सहित जिले के कई थाना अधिकारियों और स्पेशल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटनास्थल पर एफएसएल टीम और कार्यप्रणाली शाखा को बुलाकर फिंगरप्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, वहीं जिलेभर में नाकाबंदी कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और टोल प्लाजा पर सघन निगरानी रखी गई।
पुलिस की डीएसटी, आसूचना शाखा और दर्जनभर टीमों के समन्वित प्रयास से संदिग्धों को शहर छोड़कर भागने से पहले ही पकड़ लिया गया।
जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक विनोद प्रसाद शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, जो सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे, अधिकतर घर पर अकेले रहते थे। इसी बात का फायदा उठाते हुए घरेलू नौकरानी के मन में लालच आ गया। नौकरानी ने अपने परिवार के एक नाबालिग लड़के और लड़की तथा राहुल परिहार के साथ मिलकर घर में रखी संपत्ति और गहने लूटने की साजिश रची और षड्यंत्रपूर्वक वृद्ध दंपति की हत्या कर दी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल परिहार (20) पुत्र सोहनलाल, निवासी भैंसाना सोजत रोड, जिला पाली, हाल गायत्री कॉलोनी, सेंदड़ा रोड, ब्यावर, एक महिला घरेलू नौकरानी तथा दो नाबालिगों को नियमानुसार निरुद्ध किया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से रिमांड लेकर वारदात में प्रयुक्त हथियार, लूटे गए गहने और अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
इस वारदात का खुलासा करने में पुलिस टीम में
राजेश कसाना वृत्ताधिकारी वृत्त ब्यावर मय टीम,सतेन्द्र नेगी वृत्ताधिकारी वृत जैतारण जिला ब्यावर मय टीम,
जयपाल सिंह जैतावत आरपीएस प्रशिक्षु थानाधिकारी पुलिस थाना साकेतनगर, आशुतोष पाडे पु.नि थानाधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सिटी मय टीम,
गजराज पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सदर मय टीम,हरिराम पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना सेन्दडा मय टीम,डां नवलकिशोर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाजा मय टीम,गणपतराम उ.नि. पुलिस थाना साकेतनगर मय टीम,
विजय सिंह उ.नि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम ब्यावर मय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.