logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिना किसी भेदभाव कराए जा रहे विकास कार्य: दो वार्डों में 18 लाख की लागत से बनी सीसी नालियों का किया उद्घाटन ।जालन्धरी सराय मोहल्ले में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर । बदायूं। शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य लगातार जारी है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दो वार्डों में लगभग 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने पालिकाध्यक्ष के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड संख्या एक में फीता काटकर की गई। यहां अब्दुल हसन के मकान से फकरूद्धीन के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराया गया है, जिसकी लागत लगभग 5 लाख 76 हजार तथा इसके इसी वार्ड में कई अन्य गलियों में भी विकास कार्य संपन्न किए गए हैं, जिनमें मकबूल से रहीस खां, मुन्ने से कदीर, निजाम से दिलशाद, दिलशाद से याकूब तथा बाबर से आसिफ तक सीसी रोड व नाली निर्माण शामिल है। इन कार्यों पर करीब 3 लाख 89 हजार रुपये की लागत आई । इसके बाद पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला जालन्धरी सराय पहुंचीं, जहां नाईयों वाली गली में इकबाल के मकान से तक उल्ला होते हुए मुस्तफा के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस निर्माण कार्य पर 8 लाख 8 हजार रुपये खर्च किए गए। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जलभराव, कीचड़ और टूटी-फूटी सड़कों की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि शहर का कोई भी इलाका मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सीसी सड़क और नालियों का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बनाता है, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर करता है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। कहा कि पालिका की प्राथमिकता साफ-सफाई, जल निकासी और बेहतर सड़क व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय में और भी वार्डों में इसी तरह के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का सही उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत फूल-मालाओं से किया और उनके प्रयासों की सराहना की। महिलाओं ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। युवाओं ने भी इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए इस तरह के कार्य बहुत जरूरी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अन्य सुविधाओं जैसे स्ट्रीट लाइट, पार्क और जल आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। इस मौके पर सभासद रवि, सभासद अनवर अन्सारी, नूर मोहम्मद, असलम सैफी, तस्लीम भाई, फिरोज अहमद, इसतियाक, इरशाद, तारा, मास्टर जंगी, रहीस, गुडडू, इकबाल, मुस्तफा, अनवर, फारुख, जमील, डॉ. मोहम्मद अहमद, अनीस, शरीफ, अशरफ, नसीम अली, गुडडू, बब्लू, यासीन, भूरे, फरवरूददीन, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लिपिक नवैद इकबाल गनी आदि सहित अन्य लोग शामिल रहे।

2 hrs ago
user_Vijay Gautam
Vijay Gautam
बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बिना किसी भेदभाव कराए जा रहे विकास कार्य: दो वार्डों में 18 लाख की लागत से बनी सीसी नालियों का किया उद्घाटन ।जालन्धरी सराय मोहल्ले में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर । बदायूं। शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य लगातार जारी है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दो वार्डों में लगभग 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने पालिकाध्यक्ष के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड संख्या एक में फीता काटकर की गई। यहां अब्दुल हसन के मकान से फकरूद्धीन के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराया गया है, जिसकी लागत लगभग 5 लाख 76 हजार तथा इसके इसी वार्ड में कई अन्य गलियों में भी विकास कार्य संपन्न किए गए हैं, जिनमें मकबूल से रहीस खां, मुन्ने से कदीर, निजाम से दिलशाद, दिलशाद से याकूब तथा बाबर से आसिफ तक सीसी रोड व नाली निर्माण शामिल है। इन कार्यों पर करीब 3

लाख 89 हजार रुपये की लागत आई । इसके बाद पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला जालन्धरी सराय पहुंचीं, जहां नाईयों वाली गली में इकबाल के मकान से तक उल्ला होते हुए मुस्तफा के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस निर्माण कार्य पर 8 लाख 8 हजार रुपये खर्च किए गए। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जलभराव, कीचड़ और टूटी-फूटी सड़कों की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि शहर का कोई भी इलाका मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सीसी सड़क और नालियों का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बनाता है, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर करता है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। कहा कि पालिका की प्राथमिकता साफ-सफाई, जल निकासी और बेहतर सड़क व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है और आने

वाले समय में और भी वार्डों में इसी तरह के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का सही उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत फूल-मालाओं से किया और उनके प्रयासों की सराहना की। महिलाओं ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। युवाओं ने भी इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए इस तरह के कार्य बहुत जरूरी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अन्य सुविधाओं जैसे स्ट्रीट लाइट, पार्क और जल आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। इस मौके पर सभासद रवि, सभासद अनवर अन्सारी, नूर मोहम्मद, असलम सैफी, तस्लीम भाई, फिरोज अहमद, इसतियाक, इरशाद, तारा, मास्टर जंगी, रहीस, गुडडू, इकबाल, मुस्तफा, अनवर, फारुख, जमील, डॉ. मोहम्मद अहमद, अनीस, शरीफ, अशरफ, नसीम अली, गुडडू, बब्लू, यासीन, भूरे, फरवरूददीन, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लिपिक नवैद इकबाल गनी आदि सहित अन्य लोग शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं । केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ जो प्रस्तावित व्यापार (ट्रेड) डील समझौते किए जा रहे हैं अथवा विचाराधीन हैं, वे देश के किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने राष्ट्रीय आवाहन पर एक पंचायत मालवीय आवास गृह पर आयोजित की गई जिसे जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बढ़ती लागत, फसलों के उचित मूल्य का अभाव, प्राकृतिक आपदाएं तथा कर्ज का बोझ आदी समस्याओं से जूझते हुए आत्महत्या तक के कदम उठा रहा है। ऐसे में यदि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश दिया जाता है, तो इससे देश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि भारत की खेती आजीवका है जबकि विदेशो में खेती व्यापार है इसलिए सस्ते आयातित उत्पाद भारतीय किसानों की उपज की कीमतों को गिरा देंगे, जिससे उनकी आय पर और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, ट्रेड डील के माध्यम से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में निजीकरण और कॉर्पोरेट नियंत्रण बढ़ेगा। यह स्थिति न केवल किसानों की स्वतंत्रता को प्रभावित करेगी बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करेगी जिससे किसानो की आत्महत्याए की संख्या में इजाफा होगा और भारी संख्या किसान मजदूरो में तब्दील होगा और भारी बेरोजगारी फैलेगी जोकि देश हित में नहीं है। आपसे हमारी मांग है की कृषि और डेयरी व पोल्ट्री और किसानो से जुड़े सहायक धंधो को किसी भी प्रकार के मुक्त व्यापार समझौते से बाहर रखा जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए देश के किसानों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभा के समापन में नगर मजिस्ट्रेट को एक आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया । यादवेंद्र सिंह यादव उर्फ पप्पू ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि फिर भी भारत सरकार किसान के हितो को दाव पर लगाकर समझौता करती है तो यह ट्रेड डील/मुक्त व्यापार समझौते किसानो के लिए डेथ वारंट माने जाएगे और भारत का किसान स्पष्ट करना चाहता है की यह ट्रेड डील/मुक्त व्यापार समझौते किसी भी सुरत में बर्दास्त नहीं करेगा और भारत के किसानों के पास आंदोलन के आलावा कोई रास्ता न होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी। इस मौके पर बीयीशु दास, आसिम उमर प्रदेश सचिव, किशन अवतार शाक्य,अजय सैनी,रजनेश उपाध्याय,, इरशाद खा, ओमकार, भगवानदास, शराफत, रहिश अहमद,वसीम खा,सोनू कश्यप,रामनाथ बर्मा,वब्वल खा,चुन्नन, यादवेंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।
    3
    बदायूं । केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ जो प्रस्तावित व्यापार (ट्रेड) डील समझौते किए जा रहे हैं अथवा विचाराधीन हैं, वे देश के किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। 
आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने राष्ट्रीय आवाहन पर एक पंचायत मालवीय आवास गृह पर आयोजित की गई जिसे जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बढ़ती लागत, फसलों के उचित मूल्य का अभाव, प्राकृतिक आपदाएं तथा कर्ज का बोझ आदी समस्याओं से जूझते हुए आत्महत्या तक के कदम उठा रहा है। ऐसे में यदि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश दिया जाता है, तो इससे देश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि भारत की खेती आजीवका है जबकि विदेशो में खेती व्यापार है इसलिए सस्ते आयातित उत्पाद भारतीय किसानों की उपज की कीमतों को गिरा देंगे, जिससे उनकी आय पर और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, ट्रेड डील के माध्यम से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में निजीकरण और कॉर्पोरेट नियंत्रण बढ़ेगा। यह स्थिति न केवल किसानों की स्वतंत्रता को प्रभावित करेगी बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करेगी जिससे किसानो की आत्महत्याए की संख्या में इजाफा होगा और भारी संख्या किसान मजदूरो में तब्दील होगा और भारी बेरोजगारी फैलेगी जोकि देश हित में नहीं है। आपसे हमारी मांग है की कृषि और डेयरी व पोल्ट्री और किसानो से जुड़े सहायक धंधो को किसी भी प्रकार के मुक्त व्यापार समझौते से बाहर रखा जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए देश के किसानों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
सभा के समापन में नगर मजिस्ट्रेट को एक आठ सूत्रीय ज्ञापन  प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया । यादवेंद्र सिंह यादव उर्फ पप्पू ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि फिर भी भारत सरकार किसान के हितो को दाव पर लगाकर समझौता करती है तो यह ट्रेड डील/मुक्त व्यापार समझौते किसानो के लिए डेथ वारंट माने जाएगे और भारत का किसान स्पष्ट करना चाहता है की यह ट्रेड डील/मुक्त व्यापार समझौते किसी भी सुरत में बर्दास्त नहीं करेगा और भारत के किसानों के पास आंदोलन के आलावा कोई रास्ता न होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी।
इस मौके पर बीयीशु दास, आसिम उमर प्रदेश सचिव, किशन अवतार शाक्य,अजय सैनी,रजनेश उपाध्याय,, इरशाद खा, ओमकार, भगवानदास, शराफत, रहिश अहमद,वसीम खा,सोनू कश्यप,रामनाथ बर्मा,वब्वल खा,चुन्नन, यादवेंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • Post by रवि मौर्या राज वंश
    1
    Post by रवि मौर्या राज वंश
    user_रवि मौर्या राज वंश
    रवि मौर्या राज वंश
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Rahulsagar6207@gmail.com
    2
    Post by Rahulsagar6207@gmail.com
    user_Rahulsagar6207@gmail.com
    Rahulsagar6207@gmail.com
    बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना इस्लामनगर क्षेत्र गॉव नगला बारह में शॉर्ट सर्किट की वजह से सुबह के समय टेंट की दुकान में लगी आग लाखों का सामान जल के हुआ राख ! गाँव, पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर किया गया काबू, इधर-उधर से ब्याज पर पैसे लेकर खोली थी टेंट की दुकान,पूरा मामला थाना इस्लामनगर क्षेत्र के नगरा वारेह गांव का है!
    1
    थाना इस्लामनगर क्षेत्र गॉव नगला बारह में शॉर्ट सर्किट की वजह से सुबह के समय टेंट की दुकान में लगी आग लाखों का सामान जल के हुआ राख !
गाँव, पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर किया गया काबू, इधर-उधर से ब्याज पर पैसे लेकर खोली थी टेंट की दुकान,पूरा मामला थाना इस्लामनगर क्षेत्र के नगरा वारेह गांव का है!
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भमोरा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो 289 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम चांडपुर बल्लिया मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 289 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अनिल निवासी ग्राम चम्पतपुर तथा हिमांशु निवासी ग्राम नगला, थाना भमोरा बताया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वे डोडा छिलका खरीदकर उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
    1
    भमोरा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो 289 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम चांडपुर बल्लिया मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 289 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अनिल निवासी ग्राम चम्पतपुर तथा हिमांशु निवासी ग्राम नगला, थाना भमोरा बताया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वे डोडा छिलका खरीदकर उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बेचने की फिराक में थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Dharmendra
    1
    Post by Dharmendra
    user_Dharmendra
    Dharmendra
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20,400 रुपये बरामद जनपद सम्भल के थाना बरवाला क्षेत्र में पुलिस ने महिला से आभूषण लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को वादी ने थाना बरवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां को बातों में उलझाकर एक युवक ने सोने के कुंडल और चैन ठग लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। 29 अप्रैल 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्द्रा चौक कस्बा बरवाला से आरोपी असलम पुत्र लालदीन निवासी थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ (उम्र करीब 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए आभूषण बेचकर प्राप्त 20,400 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
    2
    संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20,400 रुपये बरामद
जनपद सम्भल के थाना बरवाला क्षेत्र में पुलिस ने महिला से आभूषण लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को वादी ने थाना बरवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां को बातों में उलझाकर एक युवक ने सोने के कुंडल और चैन ठग लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की।
29 अप्रैल 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्द्रा चौक कस्बा बरवाला से आरोपी असलम पुत्र लालदीन निवासी थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ (उम्र करीब 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए आभूषण बेचकर प्राप्त 20,400 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by रवि मौर्या राज वंश
    1
    Post by रवि मौर्या राज वंश
    user_रवि मौर्या राज वंश
    रवि मौर्या राज वंश
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.