Shuru
Apke Nagar Ki App…
happy Holi Bhai log 🪵
Rupesh Prajapati
happy Holi Bhai log 🪵
More news from बिहार and nearby areas
- बेतिया पुलिस की 24 घंटे की कार्रवाई: 18 अभियुक्त गिरफ्तार, 165.340 लीटर शराब बरामद बेतिया: पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के कार्यालय, पश्चिम चंपारण, बेतिया से दिनांक 24 फरवरी 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में बीते 24 घंटों के दौरान समकालीन अभियान चलाया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवधि में कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा सभी को मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत 8 गिरफ्तारियां दर्ज की गईं। छापेमारी एवं कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने 165.340 लीटर शराब, 34.308 किलोग्राम चरस तथा 7 मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए। इसके अतिरिक्त, वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल ₹1,77,500 (एक लाख सतहत्तर हजार पांच सौ रुपए) की जुर्माना राशि वसूली गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।1
- बैरिया अंचल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बिना वैध रजिस्ट्री के दाखिल-खारिज स्वीकृत कर जमाबंदी कायम करने का आरोप लगा है। मामला ग्राम लौकरिया, खाता संख्या 21, खेसरा 1871, रकबा 0-3-2 (तीन कठ्ठा दो धुर) जमीन से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उक्त भूमि के मूल मालिक जंगी राय हैं। जमीन मालिक के पोते से लौकरिया निवासी दशरथ कुमार राव ने विधिवत रजिस्ट्री कराकर भूमि पर दखल-कब्जा लेते हुए गेहूं की फसल भी लगाई है। वहीं आरोप है कि लौकरिया निवासी कांति देवी, पति कृपा राव ने दस्तावेज संख्या 3830, दिनांक 20/03/1980, जिसमें विक्रेता अनिरुद्ध राव पिता जंगी राव और क्रेता कांति देवी दर्शाया गया है, के आधार पर फर्जी कागजात तैयार कराए। आरोप है कि अंचल कार्यालय ने बिना समुचित जांच-पड़ताल के उक्त दस्तावेज के आधार पर दाखिल-खारिज स्वीकृत कर जमाबंदी संख्या 2633 कायम कर दी। इस संबंध में दशरथ कुमार राव ने थाना प्रभारी बैरिया को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।1
- Post by Rupesh Prajapati1
- बेतिया के स्टेशन चौक स्थित नेशनल हाईवे पर बना खुला नाला कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। सड़क के किनारे बिना ढक्कन का यह नाला राहगीरों, बाइक सवारों और छोटे वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लोग इसमें गिरते-गिरते बचे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह वीडियो बेतिया स्टेशन चौक की जमीनी हकीकत दिखाता है — जहां हर दिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं और एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है।1
- पश्चिम चम्पारण,उप विकास आयुक्त, माननीय श्री काजले वैभव नितिन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में सोमवरीय बैठक आयोजित की गई। 23.02.2026.1
- Post by Sadhana national News1
- बिहार पुलिस सप्ताह–2026 के द्वितीय दिवस पर बेतिया पुलिस केंद्र परिसर में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और सौहार्द के माहौल में किया गया। पुलिस-पब्लिक रिलेशन को सुदृढ़ करने तथा आपसी विश्वास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैदान में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की शानदार मिसाल देखने को मिली। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र बेतिया ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए नशीले पदार्थों, शराब और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने में पुलिस और जनता की साझेदारी अत्यंत आवश्यक है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आमजन से सहयोग की भी अपील की गई। साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बिहार पुलिस सप्ताह के तहत आगे भी विभिन्न जनजागरूकता और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। बिहार पुलिस सप्ताह के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जनसहभागिता भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।1
- दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप बेतिया (पश्चिम चंपारण): बैरिया थाना क्षेत्र के बगही नोनिया टोली, वार्ड संख्या 5 में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनीषा कुमारी (22) के रूप में हुई है, जो भसई निवासी मोहन महतो की पुत्री थीं। परिजनों के अनुसार, उनकी शादी तीन वर्ष पूर्व राजन महतो से हुई थी। परिजनों का कहना है कि 23 फरवरी 2026, सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे ससुराल पक्ष से मनीषा की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे भाई धर्मेंद्र कुमार ने मनीषा को मृत पाया। गले पर निशान देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना की जा रही थी। फर्नीचर की मांग को लेकर मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने और घटना को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। मनीषा अपने पीछे डेढ़ साल की बेटी रागिनी कुमारी को छोड़ गई हैं। उनकी मां सोनमती देवी का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1