गोरखपुर सहजनवा विधानसभा से प्रशांत त्रिपाठी पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली गोरखपुर सहजनवा विधानसभा से प्रशांत त्रिपाठी पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार और शिवकुमार तिवारी हत्याकांड को लेकर प्रशांत त्रिपाठी ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर पत्र सौंपा। पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की मांग। हत्याकांड की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग। पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह। जांच में आवश्यक वैधानिक आधार मिलने पर NSA के तहत कार्रवाई पर विचार करने की मांग। प्रशांत त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को न्याय एवं राहत दिलाने की मांग की।
गोरखपुर सहजनवा विधानसभा से प्रशांत त्रिपाठी पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली गोरखपुर सहजनवा विधानसभा से प्रशांत त्रिपाठी पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार और शिवकुमार तिवारी हत्याकांड को लेकर प्रशांत त्रिपाठी ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर पत्र सौंपा। पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की मांग। हत्याकांड की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग। पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह। जांच में आवश्यक वैधानिक आधार मिलने पर NSA के तहत कार्रवाई पर विचार करने की मांग। प्रशांत त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को न्याय एवं राहत दिलाने की मांग की।
- राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद माननीय अखिलेश सिंह जिंदाबाद जिंदाबाद1
- गोरखपुर में निकली बाइक तिरंगा यात्रा 🇮🇳 | GRP पुलिस की भव्य Tiranga Yatra | Har Ghar Tiranga 20261
- सड़कों पर दौड़कर भागीं गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति! GUACTA के प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी शिक्षकों के विरोध के बीच सुरक्षा कर्मियों ने संभाला मोर्चा DDU में कुलपति के खिलाफ बढ़ा शिक्षकों का आक्रोश.... #DDUGorakhpur #GorakhpurUniversity #GUACTA #PoonamTandon #GorakhpurNews #UniversityProtest #TeacherProtest #BreakingNews #ABCHindustan #Gorakhpur #UPNews #EducationNews1
- बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा संतकबीरनगर, 13 अगस्त 2026। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा गुरुवार को बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का उत्साह और उमंग देखने को मिला। तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल तिवारी, विधायक गणेश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की प्रगति, शांति और एकता में अपना योगदान दे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना ही भारत को और अधिक मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करता है। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अमर राय रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद यादव, सेतवान राय, राम ललित चौधरी, श्याम करन सिंह, जिला महामंत्री विनोद पांडेय, गणेश पांडेय, कौशलेश सिंह ‘दीपू’, अनिरुद्ध निषाद, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, सत्यपाल पाल, आदित्य यादव ‘बागी’, जिला मंत्री अशोक यादव, अर्जुन चौधरी, उदय राजभर, सह संयोजक सतविंदर पाल ‘जज्जी’, सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, साधना चौधरी, उषा पांडेय, राजकुमार चौरसिया, विजय बहादुर सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, आनंद गौंड, मानवेन्द्र तिवारी, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, दामोदर पांडेय, मुरली जायसवाल, धनंजय पांडेय, डॉ. बंधु चौहान, शिवकुमार उपाध्याय एवं ब्रह्मानंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।2
- गोरखपुर में दावे हुए फिर फेल कुछ मिनटों की बारिश में फिर डूबा गोरखपुर शहर....कई इलाकों में जलभराव गोरखपुर में दावे हुए फिर फेल कुछ मिनटों की बारिश में फिर डूबा गोरखपुर शहर....कई इलाकों में जलभराव1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स आंदोलन 2026 | लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन1
- *टीशू पेपर की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, उड़ीसा से पंजाब जा रही करीब 168 किग्रा अवैध गांजे की बरामदी (अनुमानित कीमत करीब रू 50 लाख) व 02 अंतरराज्यीय तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट ।*1
- ठगी का शिकार हुए,52 वर्षीय डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान,महिला ठग ने हड़पे थे 1.40 करोड़ रुपये,7 दिन पहले करवाई थी FIR; गोरखपुर में 52 साल के डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया।उन्होंने अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल की छत से छलांग लगाई।डॉक्टर की पत्नी उन्हें अस्पताल ले गई।वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक,डॉक्टर से एक महिला ठग ने 1.40 करोड़ रुपए की ठगी की थी।इसके बाद से वह सदमे में थे।पशु चिकित्सक परमात्मा सिंह (52) ने 5 अगस्त को पीएचडी पास महिला ठग,उसके अफसर पिता और टीचर पति के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस महिला ठग और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।घटना गोरखनाथ क्षेत्र की है।सुबह करीब 9:13 बजे की बताई जा रही है।पुलिस को डॉक्टर की जेब से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार ठगी करने वाली गरिमा सिंह को बताया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह मूल रूप से मऊ के रहने वाले थे।पशु चिकित्सक परमात्मा सिंह गोरखनाथ क्षेत्र की राजेंद्र नगर कॉलोनी स्थित बसंत इंक्लेव की दूसरी मंजिल पर रहते थे।परिवार में उनकी पत्नी डा.सुमित्रा सिंह, बेटा अरिहंत सिंह (12) और बेटी बिन्नी (7) हैं।वर्तमान में वह महराजगंज के नौतनवा में तैनात थे।डॉक्टर सुबह खाना खाने के बाद बिल्डिंग की आठवीं मंजिल की छत पर पहुंच गए।यहां करीब 15 मिनट तक टहलते रहे।फिर छत से नीचे छलांग लगा दी।घटना की सूचना मऊ में उनके घरवालों को दी गई।सूचना पर डॉक्टर के पिता पारस नाथ सिंह और मां कुंती सिंह रोते हुए मऊ से अपार्टमेंट पहुंची।डॉक्टर की पत्नी डॉ. सुमित्रा ने बताया कि बैंक से लगातार फोन आ रहे थे।इतना बड़ा अमाउंट है।कैसे भरेंगे?अभी तो केस दर्ज हुआ था। वो डिप्रेशन में थे।सवा लाख की सैलरी में 3 लाख की ईएमआई होगी तो क्या होगा? कैसे होगा।छह दिन में तो FIR मिली।जिनकी एक लाख सैलरी है,वो कैसे भरेंगे,इतना बड़ा अमाउंट।जिन लोगों के साथ ऐसा हुआ है,उसकी रिकवरी हो।आज इन्होंने ऐसा किया,कल को कई और करेगा।जिन लोगों के साथ उस महिला ने किया है,उस पर एक्शन हो।वो रोज नया-नया फंसाती है।5 अगस्त को पशु चिकित्सक परमात्मा सिंह ने एम्स थाने में 1.40 करोड़ रुपए की ठगी का केस दर्ज कराया था।उन्होंने बताया था कि सहजनवा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ध्रुव नारायण सिंह (55) अपनी बेटी गरिमा (29) के साथ मिलकर लोगों से रुपए ठगते थे।आरोपियों ने उनसे 1.40 करोड़ रुपए ठग लिए।जब उन्होंने पैसे मांगे तो उन्हें धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटी को 3 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गोरखपुर में 52 साल के डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया।उन्होंने अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल की छत से छलांग लगाई।डॉक्टर की पत्नी उन्हें अस्पताल ले गई।वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक,डॉक्टर से एक महिला ठग ने 1.40 करोड़ रुपए की ठगी की थी।इसके बाद से वह सदमे में थे।पशु चिकित्सक परमात्मा सिंह (52) ने 5 अगस्त को पीएचडी पास महिला ठग,उसके अफसर पिता और टीचर पति के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस महिला ठग और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।घटना गोरखनाथ क्षेत्र की है।सुबह करीब 9:13 बजे की बताई जा रही है।पुलिस को डॉक्टर की जेब से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार ठगी करने वाली गरिमा सिंह को बताया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह मूल रूप से मऊ के रहने वाले थे।पशु चिकित्सक परमात्मा सिंह गोरखनाथ क्षेत्र की राजेंद्र नगर कॉलोनी स्थित बसंत इंक्लेव की दूसरी मंजिल पर रहते थे।परिवार में उनकी पत्नी डा.सुमित्रा सिंह, बेटा अरिहंत सिंह (12) और बेटी बिन्नी (7) हैं।वर्तमान में वह महराजगंज के नौतनवा में तैनात थे।डॉक्टर सुबह खाना खाने के बाद बिल्डिंग की आठवीं मंजिल की छत पर पहुंच गए।यहां करीब 15 मिनट तक टहलते रहे।फिर छत से नीचे छलांग लगा दी।घटना की सूचना मऊ में उनके घरवालों को दी गई।सूचना पर डॉक्टर के पिता पारस नाथ सिंह और मां कुंती सिंह रोते हुए मऊ से अपार्टमेंट पहुंची।डॉक्टर की पत्नी डॉ. सुमित्रा ने बताया कि बैंक से लगातार फोन आ रहे थे।इतना बड़ा अमाउंट है।कैसे भरेंगे?अभी तो केस दर्ज हुआ था। वो डिप्रेशन में थे।सवा लाख की सैलरी में 3 लाख की ईएमआई होगी तो क्या होगा? कैसे होगा।छह दिन में तो FIR मिली।जिनकी एक लाख सैलरी है,वो कैसे भरेंगे,इतना बड़ा अमाउंट।जिन लोगों के साथ ऐसा हुआ है,उसकी रिकवरी हो।आज इन्होंने ऐसा किया,कल को कई और करेगा।जिन लोगों के साथ उस महिला ने किया है,उस पर एक्शन हो।वो रोज नया-नया फंसाती है।5 अगस्त को पशु चिकित्सक परमात्मा सिंह ने एम्स थाने में 1.40 करोड़ रुपए की ठगी का केस दर्ज कराया था।उन्होंने बताया था कि सहजनवा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ध्रुव नारायण सिंह (55) अपनी बेटी गरिमा (29) के साथ मिलकर लोगों से रुपए ठगते थे।आरोपियों ने उनसे 1.40 करोड़ रुपए ठग लिए।जब उन्होंने पैसे मांगे तो उन्हें धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटी को 3 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।1