3 अगस्त को निकलने वाली भव्य महाभगवा कावड़ यात्रा को लेकर की प्रेसवार्ता सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के पुराने शहर में 3 अगस्त को निकलने वाली सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा को लेकर यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने मीडिया के साथ प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की भाती इस वर्ष भी शहर में 13 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नरेश सिंधी ने बताया कि 3 अगस्त सोमवार को महाभगवा कावड़ यात्रा शहर रामद्वारा से शाम पांच बजे शुरू होगी,कावड़ यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री एवं विधायक डॉ किरोड़ी लाल मीणा,हरियाणा गौ सेवा प्रांत प्रमुख मोनू मानेसर,प्रांत सह संयोजक रामेश्वर गुर्जर,गणेश मंदिर प्रधान सेवक हिमांशु गौतम होंगे। यात्रा संयोजक नरेश ने बताया कि कावड़ यात्रा में 300 कावड़िये शामिल रहेंगे। नरेश ने बताया कि कावड़ यात्रा में विशेष बात यह हे कि पहली बार कावड़ यात्रा में 100 बहिनें दुर्गा वाहनी के रूप में शामिल होंगी। कावड़ यात्रा शहर के मुख्य बाजार होते हुए पुलिस चौकी दंडवीर हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां पर भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद कावड़ यात्रा वहां से रवाना होकर बस स्टैंड होते हुए भेरू दरवाजा स्थित गोपाल जी के मंदिर पर पहुंचेगी जहां भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने सभी सनातनी समाज से अनुरोध किया हे कि ज्यादा से ज्यादा लोग कावड़ यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य रूप देवे।
3 अगस्त को निकलने वाली भव्य महाभगवा कावड़ यात्रा को लेकर की प्रेसवार्ता सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के पुराने शहर में 3 अगस्त को निकलने वाली सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा को लेकर यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने मीडिया के साथ प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की भाती इस वर्ष भी शहर में 13 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सर्व समाज महाभगवा कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नरेश सिंधी ने बताया कि 3 अगस्त सोमवार को महाभगवा कावड़ यात्रा शहर रामद्वारा से शाम पांच बजे शुरू होगी,कावड़ यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री एवं विधायक डॉ किरोड़ी लाल मीणा,हरियाणा गौ सेवा प्रांत प्रमुख मोनू मानेसर,प्रांत सह संयोजक रामेश्वर गुर्जर,गणेश मंदिर प्रधान सेवक हिमांशु गौतम होंगे। यात्रा संयोजक नरेश ने बताया कि कावड़ यात्रा में 300 कावड़िये शामिल रहेंगे। नरेश ने बताया कि कावड़ यात्रा में विशेष बात यह हे कि पहली बार कावड़ यात्रा में 100 बहिनें दुर्गा वाहनी के रूप में शामिल होंगी। कावड़ यात्रा शहर के मुख्य बाजार होते हुए पुलिस चौकी दंडवीर हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां पर भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद कावड़ यात्रा वहां से रवाना होकर बस स्टैंड होते हुए भेरू दरवाजा स्थित गोपाल जी के मंदिर पर पहुंचेगी जहां भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा संयोजक नरेश सिंधी ने सभी सनातनी समाज से अनुरोध किया हे कि ज्यादा से ज्यादा लोग कावड़ यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य रूप देवे।
- सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई 5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रतिराम मीणा ने प्रधानाचार्य किया पद कार्य ग्रहण लालसोट उपखंड में आज निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेश अनुसार पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में रत्तिराम मीणा ने विद्यालय व सरस्वती माता को नमन कर प्रधानाचार्य के पद पर कार्य ग्रहण किया । उपप्राचार्य मोहनलाल उपाध्याय ने प्रधानाचार्य का अभिनंदन कर कहा विद्यालय स्टाफ का विद्यालय संचालन और विकास में पूर्ण सहयोग रहेगा और आपके नेतृत्व में विद्यालय प्रगति की ओर अग्रसर होगा ।प्रधानाचार्य रत्तिराम मीना ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में संख्यात्मक और गुणात्मक विकास के लिए हम सतत् प्रयत्नशील रहेंगे एवं कार्यग्रहण के इस अवसर पर उपस्थित सभी संस्था प्रधान व अन्य आगंतुकों का आभार प्रकट किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामनिवास मीना , अरविंद शर्मा , राम लखन मीणा ,रामबाबू ज्योति , युगल किशोर बोहरा, शंभू दयाल मीणा, सियारामशरण शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य कमलेश गौतम, अरविंद मीणा, हनुमान शर्मा ,परीक्षित शर्मा, अविनाश शर्मा ,वीरेंद्र जैन लालचंद बुनकर, विष्णु शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मंत्रालयिक कर्मचारी एवं अन्य कार्मिको ने प्रधानाचार्य का साफा बंधन कर अभिनंदन किया । इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुरा में रामनिवास मीणा ने एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजौली में सुरेश कुमार रैगर ने प्रधानाचार्य पद पर कार्य ग्रहण किया।4
- गंगापुर सिटी रेल सेवानिवृत्ति पर यूनियन ने किया भव्य अभिनंदन कामरेड नरेंद्र जैन को मिली नई जिम्मेदारी1
- आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! विशेष संवाददाता | विशाखापटनम/भोगपुरम भोगपुरम (आंध्र प्रदेश): प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम/भोगपुरम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आज का दिन न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे दक्षिण भारत के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। प्रमुख बिंदु एवं मुख्य घोषणाएं: 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं: पीएम मोदी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में ₹1,000 अरब (1 लाख करोड़ रुपये) से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। शत-प्रतिशत (100%) रेलवे विद्युतीकरण: आंध्र प्रदेश का संपूर्ण रेलवे नेटवर्क अब 100% इलेक्ट्रिफाइड (विद्युतीकृत) हो चुका है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल और तेज़ परिवहन संभव हो सका है। 70 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 70 से अधिक छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान से एकीकृत कनेक्टिविटी: पीएम गतिशक्ति योजना के तहत राज्य के रेल नेटवर्क, प्रमुख समुद्री बंदरगाहों (Ports) और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को आपस में जोड़ा जा रहा है, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी। उड़ान योजना से आम नागरिक को लाभ: उड़ान (UDAN) योजना के जरिए छोटे शहरों के आम नागरिकों को भी अब हवाई सफर (फ्लाइट) की सुविधा सुलभ हो पाई है। "आंध्र का युवा पूरी दुनिया में लहरा रहा है परचम" – पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा: "आंध्र प्रदेश हमेशा से भविष्य की सोच (Forward Looking) रखने वाला प्रदेश रहा है। यहाँ के प्रतिभाशाली युवाओं ने सॉफ्टवेयर, आईटी और टेक (Tech) सेक्टर में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। केंद्र सरकार यहाँ की प्रतिभा और क्षमता को आंध्र प्रदेश की विकास शक्ति से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उद्योगों, किसानों और व्यापार को मिलेगा सीधा लाभ इस आधुनिक लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क के तैयार होने से राज्य में 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' (Ease of Doing Business) को भारी बढ़ावा मिलेगा। इससे: उद्योगों को निर्बाध और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बड़े बाज़ारों तक आसानी से पहुँचाने में मदद मिलेगी। रोज़गार के नए-नए अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष नेताओं सहित हज़ारों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन और इन अभूतपूर्व सौगातों का ज़ोरदार तालियों से स्वागत किया।1
- सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई: प्रधानाध्यापक सीताराम साहू का सम्मान समारोह आयोजित लालसोट की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। विद्यालय परिवार ने लगभग 5 वर्ष 1 माह के उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।4
- श्योपुर: महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन, केंद्रीय मंत्री और सांसद के खिलाफ जताया विरोध श्योपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देश एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रीना बोरासी के आदेशानुसार जिला महिला कांग्रेस श्योपुर द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा बिलकिस बानो प्रकरण के दोषियों के स्वागत एवं समर्थन तथा सांसद कंगना रनौत द्वारा आंदोलनकारी बेटियों के लिए कथित रूप से किए गए अपमानजनक शब्दों के विरोध में पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान और न्याय की रक्षा की मांग उठाई। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रभारी कृष्णा राठौर, सेवादल जिला अध्यक्ष शमीम खान, पूर्व उपाध्यक्ष गुड्डी बाई, पूर्व उपाध्यक्ष मीना माहौर, उमा बाथम, रईसा बानो, गायत्री देवी, ललिता बाई, जानकी देवी, मनवर बाई, गीता बाई सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रभारी कृष्णा राठौर ने कहा कि देश की बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। महिलाओं के आत्मसम्मान, न्याय और संविधान की गरिमा की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा और बेटियों के अपमान का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। श्योपुर: महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन, केंद्रीय मंत्री और सांसद के खिलाफ जताया विरोध श्योपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देश एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रीना बोरासी के आदेशानुसार जिला महिला कांग्रेस श्योपुर द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा बिलकिस बानो प्रकरण के दोषियों के स्वागत एवं समर्थन तथा सांसद कंगना रनौत द्वारा आंदोलनकारी बेटियों के लिए कथित रूप से किए गए अपमानजनक शब्दों के विरोध में पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान और न्याय की रक्षा की मांग उठाई। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रभारी कृष्णा राठौर, सेवादल जिला अध्यक्ष शमीम खान, पूर्व उपाध्यक्ष गुड्डी बाई, पूर्व उपाध्यक्ष मीना माहौर, उमा बाथम, रईसा बानो, गायत्री देवी, ललिता बाई, जानकी देवी, मनवर बाई, गीता बाई सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रभारी कृष्णा राठौर ने कहा कि देश की बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। महिलाओं के आत्मसम्मान, न्याय और संविधान की गरिमा की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा और बेटियों के अपमान का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।3