Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबरी में वाल्मीकि मूर्ति स्थापना में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा
Now Express Live
बाबरी में वाल्मीकि मूर्ति स्थापना में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाबरी में वाल्मीकि मूर्ति स्थापना में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा1
- भनेड़ा उद्ददा में पेयजल व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू, सरकारी नलों की मरम्मत से ग्रामीणों को मिली राहत ग्राम प्रधान ने ग्राम सचिव पर लगाए थे लापरवाही और समस्या की अनदेखी के आरोप, कई स्थानों पर मरम्मत का कार्य पूरा थानाभवन (शामली)। गांव भनेड़ा उद्ददा में सरकारी पेयजल व्यवस्था के तहत लगाए गए नलों से पानी नहीं आने की समस्या को लेकर उठाई गई आवाज के बाद अब मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। गांव में कई स्थानों पर सरकारी नलों की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है, जबकि कुछ जगहों पर अभी कार्य जारी है। इससे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि गांव में सरकारी नलों से पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक दिक्कत सड़क किनारे लगे उन सरकारी नलों के खराब होने से थी, जहां आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए इंतजार करते हैं। पानी की सुविधा नहीं मिलने से राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने भी शिकायत की थी। वहीं ग्राम प्रधान इंतजार ने ग्राम सचिव ललित कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही और शिकायतों की सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग उठाई थी। मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से सरकारी नलों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। कई स्थानों पर काम पूरा होने से लोगों को राहत मिली है। वहीं ग्रामीणों को उम्मीद है कि शेष नलों की मरम्मत भी जल्द पूरी होगी, जिससे गांव में पेयजल व्यवस्था सुचारु हो सकेगी।1
- शामली। शामली में यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना। शामली जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने पुलिस लाइन शामली से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी यातायात जितेंद्र सिंह और आरटीओ प्रवेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसपी एनपी सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करके न केवल अपनी, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी सुरक्षित रखी जा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले व्यक्ति से आईएसआई प्रमाणित हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सभी सवारियों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी। इसके अलावा गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, बाइक से स्टंट करने, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के इस्तेमाल से बचने की अपील की गई। पैदल राहगीरों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने और सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। यातायात जागरूकता रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर माजरा रोड, भिक्की मोड़, शिव चौक, वर्मा मार्केट और फव्वारा चौक से होते हुए विजय चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम का संदेश दिया गया। यातायात माह के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यातायात पुलिस और थाना पुलिस संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।1
- बिडौली में इज्तिमा के समापन पर जायरीनों को फल वितरित कर की गई खिदमत चाय, खाना, पानी और मेडिकल दवाइयों का भी किया गया इंतजाम, जायरीनों को राहत पहुंचाना रहा उद्देश्य बिडौली। जनपद शामली के मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बिडौली म्यान कस्बा में पुलिस चौकी के पास बिडौली सादात के ग्रामवासियों की ओर से जायरीनों और मुसाफिरों की सेवा के लिए स्वागत कैंप लगाया गया था। कैंप में दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को चाय, खाना, पानी, फल और मेडिकल दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही उनके आराम के लिए भी व्यवस्था की गई, ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के करनाल स्थित गांव राणा माजरा में मशहूर आलमी इज्तिमा का आयोजन किया गया था, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन और मुसाफिर पहुंचे थे। दो तारीख तक चले इज्तिमा के समापन पर देश में अमन-शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई। सोमवार को बिडौली सादात के ग्रामवासियों की ओर से इज्तिमा में शामिल होने जा रहे दीनी भाइयों और मुसाफिरों के स्वागत एवं सेवा के लिए मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली म्यान पुलिस चौकी के पास दो दिन से कैंप लगाया गया था। कैंप में जायरीनों को चाय, पानी, खाना, फल और स्वास्थ्य संबंधी दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। ग्रामवासियों ने फल वितरित कर जायरीनों की खिदमत की। कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य सफर कर रहे जायरीनों को राहत पहुंचाना, उनकी मदद करना और आपसी भाईचारे का संदेश देना रहा।कैम्प दौरान, पूर्व प्रधान फजल अली, पूर्व प्रधान इसरार, पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इनाम, प्रत्याशी महबूब ग्राम प्रधान, रिजवान, नजर मोहम्मद, मोहम्मद वसी, अजीमुद्दीन मिस्त्री, अलीशान, मिन्हाल मेहदी, शाहबाज, कामिल, निनना, अलीम, जिशान, सलीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।4
- शामली: जान जोखिम में डालकर यमुना नदी पार करने का वीडियो वायरल।1
- मुजफ्फरनगर:दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। कपिल देव मंत्री अपने निवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर देश को तोड़ने वाली शक्तियों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी गैर जिम्मेदाराना है और उन्हें देश की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को खुद ही अपना एजेंडा मालूम नहीं है कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की सोच और बयानबाजी में भारत के प्रति संवेदनाओं की कमी दिखाई देती है। उनके अनुसार राहुल गांधी को न तो किसानों की चिंता है, न युवाओं और बालिकाओं की और न ही महिलाओं के संस्कारों की। उन्होंने राहुल गांधी पर संस्कारविहीन बयान देने का भी आरोप लगाया। दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्रवाल ने कहा कि यह ऐसे लोगों का जमावड़ा था, जो कहीं न कहीं समाज में निर्वाचित सरकार को उखाड़ने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि भाजपा की सरकार अंगद का पैर है, जिसे कोई उखाड़ नहीं सकता। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश के राष्ट्रभक्त, राष्ट्रवादी, भारत से प्रेम करने वाले तथा सनातन संस्कृति में विश्वास रखने वाले लोग भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने वाले लोग राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ खड़े हैं। चुनाव को असंवैधानिक बताने वालों से मांगा इस्तीफा चुनाव को असंवैधानिक बताए जाने और वोट चोरी के आरोपों पर भी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विपक्ष को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं को लगता है कि चुनाव गलत तरीके से हुआ है और उसमें वोट चोरी हुई है, तो उन्हें सबसे पहले अपने सांसदों से इस्तीफा दिलवाना चाहिए। उन्होंने कहा, "मेरी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से मांग है कि सबसे पहले उनके सभी सांसद इस्तीफा दें। इसके बाद हम भी मान लेंगे कि वोट चोरी हुई है और चुनाव गलत तरीके से हुआ है। यदि वे चुनाव दोबारा कराने की मांग करते हैं तो पहले इस्तीफा देकर अपनी बात साबित करें।" कपिल देव अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि भाजपा को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनता के समर्थन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी करार देते हुए वर्ष 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास जताया। BYTE=कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार1
- मुजफ्फरनगर में छात्रा से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने करीब 19 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी फरमान पुत्र लताफत निवासी मोहल्ला मल्हूपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को छात्रा के इंटर कॉलेज जाते समय उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौच और मारपीट की गई थी। आरोप है कि इस दौरान छात्रा के परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोहल्ला मल्हूपुरा से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। 📍 मुजफ्फरनगर | उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर में छात्रा से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने करीब 19 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी फरमान पुत्र लताफत निवासी मोहल्ला मल्हूपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को छात्रा के इंटर कॉलेज जाते समय उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौच और मारपीट की गई थी। आरोप है कि इस दौरान छात्रा के परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोहल्ला मल्हूपुरा से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। 📍 मुजफ्फरनगर | उत्तर प्रदेश1
- लखनऊ कूच का ऐलान! भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कार्यकर्ताओं को दिए खास निर्देश DATE – 03.11.2026 SLUG – भाकियू तोमर का लखनऊ कूच ANCHOR – मुजफ्फरनगर से भारतीय किसान यूनियन तोमर ने लखनऊ कूच का ऐलान कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लखनऊ पंचायत को सफल बनाने के लिए तैयार रहने की अपील की है। खास बात यह है कि ट्रेन से लखनऊ जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भी उन्होंने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। VO – दरअसल, भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन से सफर करने वाले सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल और मधुर व्यवहार बनाए रखें। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी किसान यूनियन की टोपी, बिल्ला और झंडे के साथ अपने-अपने रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय से पहुंचें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से अनुशासन और एकजुटता के साथ सफर करने की अपील करते हुए लखनऊ पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया है। अब देखना होगा कि लखनऊ में होने वाली पंचायत में भारतीय किसान यूनियन तोमर कितनी बड़ी भागीदारी दर्ज कराती है। बाइट – चौधरी संजीव तोमर राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (तोमर)1