Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोई सुनबाई नहीं हो रही है हमारी रोड की रामपुर गंज मै हरिगोविन्द का पूरा
Chhotu kushwah
कोई सुनबाई नहीं हो रही है हमारी रोड की रामपुर गंज मै हरिगोविन्द का पूरा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर पालिका में खराब सड़कों व जलभराव, की समस्याओं के निवारण हेतु "आप" ने सौंपा ज्ञापन अंबाह। अंबाह नगर पालिका में सीएमओ को ज्ञापन खराब सड़कों व जलभराव से निजात दिलाने के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। अरविंद शर्मा जिला सचिव आम आदमी पार्टी के द्वारा और जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा कुशवाहा मौजूद रहे रामवकश सिंह तोमर जिला सहसचिव ,हरभजन कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, संदीप तोमर प्रदेश सचिव, जितेंद्र सकवार प्रदेश सह सचिव, प्रयागराज शर्मा जिला सचिव ,अजय सारवान जिला उपाध्यक्ष, गिरिराज कुशवाहा किसान विंग जिला अध्यक्ष, जगदीश ओझा व अन्य कार्यकर्ता रघुवीर खटीक वरिष्ठ पदाधिकारी रणवीर उपाध्याय जी प्रदेश सचिव, वीरेद्र नागोरिया जिला अध्यक्ष एसी विंग ,सोनू नागोरिया कार्यकर्ता और वार्ड के लोगों में मनोज शर्मा जी भोलेद्र सिंह जी सूरज सिंह तोमर विनीत शर्मा जीतू तोमर जी शुभम तोमर श्यामू तोमर और शिवम् सिंह तोमर और कई लोग शामिल हुए। साथ ही शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है नगर पालिका में खराब सड़कों व जलभराव, की समस्याओं के निवारण हेतु "आप" ने सौंपा ज्ञापन अंबाह। अंबाह नगर पालिका में सीएमओ को ज्ञापन खराब सड़कों व जलभराव से निजात दिलाने के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। अरविंद शर्मा जिला सचिव आम आदमी पार्टी के द्वारा और जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा कुशवाहा मौजूद रहे रामवकश सिंह तोमर जिला सहसचिव ,हरभजन कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, संदीप तोमर प्रदेश सचिव, जितेंद्र सकवार प्रदेश सह सचिव, प्रयागराज शर्मा जिला सचिव ,अजय सारवान जिला उपाध्यक्ष, गिरिराज कुशवाहा किसान विंग जिला अध्यक्ष, जगदीश ओझा व अन्य कार्यकर्ता रघुवीर खटीक वरिष्ठ पदाधिकारी रणवीर उपाध्याय जी प्रदेश सचिव, वीरेद्र नागोरिया जिला अध्यक्ष एसी विंग ,सोनू नागोरिया कार्यकर्ता और वार्ड के लोगों में मनोज शर्मा जी भोलेद्र सिंह जी सूरज सिंह तोमर विनीत शर्मा जीतू तोमर जी शुभम तोमर श्यामू तोमर और शिवम् सिंह तोमर और कई लोग शामिल हुए। साथ ही शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है1
- कोई सुनबाई नहीं हो रही है हमारी रोड की रामपुर गंज मै हरिगोविन्द का पूरा2
- 🚨 अंबाह में जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर AAP का प्रदर्शन, CMO को सौंपा ज्ञापन 📍 नगर में थोड़ी बारिश होते ही जलभराव की समस्या, सफाई व्यवस्था पर भी उठे सवाल अंबाह। नगर में जलभराव और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने नगर में थोड़ी सी बारिश होते ही विभिन्न वार्डों में जलभराव की स्थिति बनने और नियमित साफ-सफाई नहीं होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। AAP नेताओं ने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की उचित व्यवस्था, नालियों की सफाई और नगर में नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की। नेताओं का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव से आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई स्थानों पर स्थिति गंभीर हो जाती है। ज्ञापन जिला सचिव अरविंद शर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण कुशवाहा, जिला सहसचिव रामवक्श सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष हरभजन कुशवाहा, प्रदेश सचिव संदीप तोमर, प्रदेश सहसचिव जितेंद्र सकवार, जिला सचिव प्रयागराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सारवान, किसान विंग जिला अध्यक्ष गिरिराज कुशवाहा, जगदीश ओझा, रघुवीर खटीक, वरिष्ठ पदाधिकारी रणवीर उपाध्याय, प्रदेश सचिव वीरेंद्र नागोरिया, एससी विंग जिला अध्यक्ष सोनू नागोरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड के मनोज शर्मा, भोलेन्द्र सिंह, सूरज सिंह तोमर, विनीत शर्मा, जीतू तोमर, शुभम तोमर, श्यामू तोमर और शिवम सिंह तोमर सहित कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। AAP नेताओं ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर नागरिकों को राहत दी जाए।3
- मनोनीत पार्षदों का अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने किया सम्मान शहर के विकास की योजनाएं बनाकर धरातल पर उतारने का दिया भरोसा, खेल मैदान, नागाजी सरोवर के सौंदर्यीकरण और सड़क-जल व्यवस्था पर हुई चर्चा पोरसा,,,,,,,,,मध्य प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका पोरसा के लिए मनोनीत किए गए एल्डरमैन पार्षदों का अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन इकाई पोरसा द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मनोनीत पार्षदों ने शहर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि शासन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें शहर की योजनाएं बनाने और विकास कार्यों में भागीदारी के लिए मनोनीत किया है, उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन देर शाम समाजसेवी रामशंकर गुप्ता के निवास पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक के दौरान किया गया। बैठक में नगर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा नवमनोनीत एल्डरमैन पार्षदों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के हरिशंकर गुप्ता, हरिओम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दिलीप जैन, राकेश जैन, संजीव जैन, अनुराग गुप्ता, उमेश चन्द्र गुप्ता,पंकज गुप्ता, राधाकृष्ण गुप्ता, किशन अग्रवाल, मनोज सिंह तोमर सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। चार मनोनीत पार्षदों का हुआ सम्मान समारोह में मनोनीत एल्डरमैन पार्षद हरीशचंद्र गुप्ता पूर्व पार्षद; विश्वनाथ सिंह तोमर पूर्व ग्रामीण बीजेपी मंडल अध्यक्ष; बालकिशन वर्मा एवं पवन सिंगल का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं मनोनीत पार्षद श्रीमती मंजू गुप्ता एवं छविराम सिंह भदौरिया किन्हीं कारणों के चलते कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। शहर के विकास की रूपरेखा तैयार करने पर जोर सम्मान समारोह के दौरान मनोनीत पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास की आवश्यकता वाले स्थानों को चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास की एक समुचित रूपरेखा तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जाएगा, ताकि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जहां भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, उन्हें दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। शहर के विकास के लिए शासन और नगर पालिका स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने पर भी जोर दिया गया। खेल मैदान और नागाजी सरोवर के सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठा बैठक में पोरसा में एक बेहतर खेल मैदान विकसित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। मनोनीत पार्षदों ने कहा कि युवाओं एवं खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं का विकास आवश्यक है और इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही नागाजी सरोवर को और अधिक सुंदर एवं आकर्षक बनाकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा हुई। सरोवर के सौंदर्यीकरण एवं वहां आवश्यक सुविधाएं विकसित किए जाने की आवश्यकता पर सभी ने जोर दिया। मजरों में शहरी सुविधाएं और सड़क-जल व्यवस्था सुधारने का भरोसा नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए गए मजरों में समुचित शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया। मनोनीत पार्षदों ने कहा कि इन क्षेत्रों में भी शहर के अन्य हिस्सों की तरह मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। बैठक में जल योजना को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने, कच्ची सड़कों को पक्का कराने तथा नगर की अन्य बुनियादी समस्याओं को दूर करने को लेकर भी चर्चा हुई। मनोनीत पार्षदों ने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास से जुड़े इन सभी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और प्रयासों से पोरसा के विकास को नई दिशा मिलेगी। वहीं मनोनीत पार्षदों ने भी नगरवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने और शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।1
- उपखंड अधिकारी की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली, उपखंड कार्यालय से शुरू होकर टाउन चौकी तक गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को राजाखेड़ा में विशाल *तिरंगा रैली* का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत उपखंड कार्यालय से हुई और टाउन चौकी पर समापन हुआ। रैली की अगुवाई SDM *सुशीला मीणा सुबह 9 बजे उपखंड कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों लोग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में स्कूली बच्चे, एनसी कैडेट, व्यापारी संघ, वार्ड पार्षद और आमजन शामिल हुए। उपखंड कार्यालय से मुख्य बाजार ,गांधी चौक राम खिलाड़ी चौराहा, टाउन चौकी टाउन चौकी पर पहुंचकर सभी ने राष्ट्रगान गाया और शहीदों को नमन किया। SDM सुशीला मीणा ने कहा, "हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना जगाना है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हर नागरिक 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लगाए।" EO दीप्ति देव ने कहा, "नगर पालिका की ओर से तिरंगा वितरण और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। युवा देश के लिए आगे आएं। व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रिंस जैन ने कहा, "हम सभी व्यापारी 15 अगस्त तक अपनी दुकानों पर तिरंगा लगाएंगे।"इस मौके पर jen दयाल सिंह, विजय सिंह मनोज, सद्दाम , संजय कुमार याद मौजूद रहे उपखंड अधिकारी की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली, उपखंड कार्यालय से शुरू होकर टाउन चौकी तक गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को राजाखेड़ा में विशाल *तिरंगा रैली* का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत उपखंड कार्यालय से हुई और टाउन चौकी पर समापन हुआ। रैली की अगुवाई SDM *सुशीला मीणा सुबह 9 बजे उपखंड कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों लोग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में स्कूली बच्चे, एनसी कैडेट, व्यापारी संघ, वार्ड पार्षद और आमजन शामिल हुए। उपखंड कार्यालय से मुख्य बाजार ,गांधी चौक राम खिलाड़ी चौराहा, टाउन चौकी टाउन चौकी पर पहुंचकर सभी ने राष्ट्रगान गाया और शहीदों को नमन किया। SDM सुशीला मीणा ने कहा, "हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना जगाना है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हर नागरिक 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लगाए।" EO दीप्ति देव ने कहा, "नगर पालिका की ओर से तिरंगा वितरण और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। युवा देश के लिए आगे आएं। व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रिंस जैन ने कहा, "हम सभी व्यापारी 15 अगस्त तक अपनी दुकानों पर तिरंगा लगाएंगे।"इस मौके पर jen दयाल सिंह, विजय सिंह मनोज, सद्दाम , संजय कुमार याद मौजूद रहे1
- हमारी रोड नहीं बन रही है rampur ganj me1
- सावन के द्वितीय सोमवार को हरदेरिया गार्डन में हुआ भव्य महा शिवलिंग आयोजन अम्बाह। परम पूज्य महात्मा संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दादाजी एवं संत श्री श्री 108 माखन दास महाराज, डॉक्टर अनिल शास्त्री जी पूज्य बड़े भैया सरकार की असीम कृपा से सावन मास के द्वितीय सोमवार, 10 अगस्त 2026 को हरदेरिया गार्डन में भव्य महा शिवलिंग आयोजन श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं भावपूर्वक शिवलिंग का निर्माण कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की तथा अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रद्धा भाव से मन्नत मांगी। सावन के द्वितीय सोमवार के अवसर पर हरदेरिया गार्डन का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और आस्था के साथ शिवलिंग बनाए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। आयोजन स्थल पर हर ओर भगवान भोलेनाथ की भक्ति और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। महा शिवलिंग आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना करते हुए शिव आराधना की। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति, आध्यात्मिकता और धार्मिक संस्कारों से जुड़ने का संदेश भी दिया गया। सावन मास में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया।1