logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आहोर सफलता की कहानी:- ग्राम रथ अभियान बनकर आया सविता के लिए वरदान आहोर उपखण्ड अधिकारी ने 7 वर्षीय सविता को सुपुर्द किया श्रवण यंत्र, अब उसे कानों से सुनाई देगा:- राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत अजीतपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में कानों से सुनाई नहीं देने के परिवाद पर लालाराम बावरी की 7 वर्षीय पुत्री सविता को श्रवण यंत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया। अभियान के तहत अजीतपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के समक्ष अजीतपुरा निवासी लालाराम पुत्र जोगाराम बावरी ने अपनी 7 वर्षीय पुत्री सविता को कानों से नहीं सुनाई देने के संबंध में परिवेदना प्रस्तुत की। जिस पर उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक व जिला चिकित्साधिकारी (ई.एन.टी.) से वार्तालाप कर सविता पुत्री लालाराम को श्रवण यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। आहोर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने सोमवार को उपखण्ड कार्यालय आहोर में बालिका सविता को श्रवण यंत्र सुपुर्द किए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि किशोर सिंह, बालिका के पिता लालाराम उपस्थित रहे। बालिका सविता के पिता लालाराम ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि श्रवण यंत्र लगने से अब मेरी पुत्री सविता को सुनाई देने लगेगा।

1 hr ago
user_सुरेश गर्ग
सुरेश गर्ग
Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
1 hr ago
136e1c42-a4e9-4952-a5f0-f89db5211cc5

आहोर सफलता की कहानी:- ग्राम रथ अभियान बनकर आया सविता के लिए वरदान आहोर उपखण्ड अधिकारी ने 7 वर्षीय सविता को सुपुर्द किया श्रवण यंत्र, अब उसे कानों से सुनाई देगा:- राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत अजीतपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में कानों से सुनाई नहीं देने के परिवाद पर लालाराम बावरी की 7 वर्षीय पुत्री सविता को श्रवण यंत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया। अभियान के तहत अजीतपुरा ग्राम

e7682a73-6327-441e-8e1c-a9a421e45406

पंचायत में आयोजित शिविर में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के समक्ष अजीतपुरा निवासी लालाराम पुत्र जोगाराम बावरी ने अपनी 7 वर्षीय पुत्री सविता को कानों से नहीं सुनाई देने के संबंध में परिवेदना प्रस्तुत की। जिस पर उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक व जिला चिकित्साधिकारी (ई.एन.टी.) से वार्तालाप कर सविता पुत्री लालाराम को श्रवण यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। आहोर उपखण्ड

b74bed1a-5c65-4f59-ab9c-467aabe588f1

अधिकारी रोहित चौहान ने सोमवार को उपखण्ड कार्यालय आहोर में बालिका सविता को श्रवण यंत्र सुपुर्द किए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि किशोर सिंह, बालिका के पिता लालाराम उपस्थित रहे। बालिका सविता के पिता लालाराम ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि श्रवण यंत्र लगने से अब मेरी पुत्री सविता को सुनाई देने लगेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बांगड अस्पताल मे बन रहे प्रसूति भवन मे घटिया निर्माण सामग्री उपयोग का आरोप, शिव सेना ने जताया विरोध वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर आफिस पर जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व में एकत्रित हुए जहां पर बागंड अस्पताल एमसीएच विंग के पीछे निर्माणाधीन प्रसूति कक्ष व वार्ड मे ठेकेदार द्वारा खुलेआम उपयोग ली गई घटिया निर्माण सामग्री पर आक्रोश जताया तथा जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंप कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर रहे ठेकेदार तथा सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि एमसीएच विंग के पीछे बने प्रसूति कक्ष व वार्ड में ठेकेदार ने निविदा शर्तो के अनुरूप कार्य नही किया है। सीमेंट तथा रेत का अनुपात भी सही नही रखा निर्माण मे उपयोग लिए गये सरिये, कंक्रीट, टाईल्स व सनेटरी का सामान निचले व घटिया स्तर का उपयोग लिया गया है जिस कारण चुनाई का प्लास्टर अभी से बिखर रहा है। उक्त घटिया निर्माण की जानकारी निगरानी कर रहे सम्बन्धित अधिकारियों को होने के बावजूद कोई संझान ठेकेदार के खिलाफ नही लिया जा रहा है जिस कारण शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ताओं मे आक्रोश है। कार्यकताओं ने जिला कलेक्टर आफिस पर ठेकेदार व सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग कर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा कार्यवाही की मांग की। उक्त प्रदर्शन मे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी, जिला प्रवक्ता राजु देवासी, जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, एडवोकेट नरेश प्रजापत नगर प्रमुख उदय शेट्टी,नगर संगठन प्रमुख राजु सिंह रावत, तेजराज मांगलिया,केवल राम,दिपक पंवार, दिनेश देवडा, विशाल सिह,हिरालाल माली, प्रकाश प्रजापत,रमेश सोनारीवाल, लीलावती राव,मनीषा कुमारी,सन्तोष माली,बाली कंवर,हेमा सोलकी, प्रवीण वेष्णव सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
    1
    बांगड अस्पताल मे बन रहे प्रसूति भवन मे घटिया निर्माण सामग्री उपयोग का आरोप,  शिव सेना ने जताया विरोध
वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली। शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर आफिस पर जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलकी व जिला प्रवक्ता राजु देवासी के नेतृत्व में एकत्रित हुए जहां पर बागंड अस्पताल एमसीएच विंग के पीछे निर्माणाधीन प्रसूति कक्ष व वार्ड मे ठेकेदार द्वारा खुलेआम उपयोग ली गई घटिया निर्माण सामग्री पर आक्रोश जताया तथा जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंप  कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर रहे ठेकेदार तथा सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि एमसीएच विंग के पीछे बने प्रसूति कक्ष व वार्ड में ठेकेदार ने निविदा शर्तो के अनुरूप कार्य नही किया है। सीमेंट तथा रेत का अनुपात भी सही नही रखा निर्माण मे उपयोग लिए गये सरिये, कंक्रीट, टाईल्स व सनेटरी का सामान निचले व घटिया स्तर का उपयोग लिया गया है जिस कारण चुनाई का प्लास्टर अभी से बिखर रहा है।
उक्त घटिया निर्माण की जानकारी निगरानी कर रहे सम्बन्धित अधिकारियों को होने के बावजूद कोई संझान ठेकेदार के खिलाफ नही लिया जा रहा है जिस कारण शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ताओं मे आक्रोश है।  कार्यकताओं ने जिला कलेक्टर आफिस पर ठेकेदार व सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग कर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा कार्यवाही की मांग की। उक्त प्रदर्शन मे जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी, जिला प्रवक्ता राजु देवासी, जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, एडवोकेट नरेश प्रजापत नगर प्रमुख उदय शेट्टी,नगर संगठन प्रमुख राजु सिंह रावत, तेजराज मांगलिया,केवल राम,दिपक पंवार, दिनेश देवडा, विशाल सिह,हिरालाल माली, प्रकाश प्रजापत,रमेश सोनारीवाल, लीलावती राव,मनीषा कुमारी,सन्तोष माली,बाली कंवर,हेमा सोलकी, प्रवीण वेष्णव सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    17 min ago
  • जिला कलक्टर ने गत सप्ताह के कामों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, पंच गौरव, जनगणना आदि की समीक्षा की पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कलक्टर ने सांख्यिकी, पंच गौरव, विभिन्न फलैगशिप योजनाओं की बजट घोषणाओं 2025-2026-2027, सम्पर्क 181 व सम्पर्क पोर्टल प्रकरणो के निस्तारण की, स्वजनगणना आदि की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्दैश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने गर्मी के समय में पानी पीएचईडी समर कटिजेन्सी प्लान, बिजली की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों व बांगड चिकित्सालय के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्वजनगणना के लिये, बाल गोपाल दूध योजना, सार्वजनिक निर्माण विभाग को संबधित कामों के लिये व आईसीडीएस विभाग में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, जर्जर भवनों बारे में व नगर निगम के कार्याे, डिस्काम संबधी कार्य व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में निर्दैश दिये। उन्होंने जल संसाधन विभाग में बांधों की स्थिति व योजनाओं प्रगति की लाडो प्रोत्साहन योजना, नगर निगम में पीएम स्वनिधि, वन विभाग में हरियालो राजस्थान के लिये पौधरोपण के लिये, कृषि बागवानी विभाग के कामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। इसी प्रकार बैठक में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, पालनहार, कृषि उपज मंडी, पेंशन सत्यापन, उधोग केन्द्र की विश्वकर्मा रसद विभाग मे एनएफएसए, एलपीजी, आदि की समीक्षा कर निर्देश दिये। साथ ही सैन्ट्रल कापरेटिव बैक लिमि. को विभिन्न गत सालो के कामो व वर्तमान प्रगति, बजट घोषणााओं, डेयरी, पशुपालन मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, बीमा पालिसी, निराश्रित पशुओं को हटाने के बारे में व नगर निगम यूआईटी के कामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्दैश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी अन्य सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    जिला कलक्टर ने गत सप्ताह के कामों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश            
विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, पंच गौरव, जनगणना आदि की समीक्षा की
पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कलक्टर ने सांख्यिकी, पंच गौरव, विभिन्न फलैगशिप योजनाओं की बजट घोषणाओं 2025-2026-2027, सम्पर्क 181 व सम्पर्क पोर्टल प्रकरणो के निस्तारण की, स्वजनगणना आदि की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्दैश दिये।
बैठक में जिला कलक्टर ने गर्मी के समय में पानी पीएचईडी समर कटिजेन्सी प्लान, बिजली की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों व बांगड चिकित्सालय के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्वजनगणना के लिये, बाल गोपाल दूध योजना, सार्वजनिक निर्माण विभाग को संबधित कामों के लिये व आईसीडीएस विभाग में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, जर्जर भवनों बारे में व नगर निगम के कार्याे, डिस्काम संबधी कार्य व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में निर्दैश दिये।
उन्होंने जल संसाधन विभाग में बांधों की स्थिति व योजनाओं प्रगति की लाडो प्रोत्साहन योजना, नगर निगम में पीएम स्वनिधि, वन विभाग में हरियालो राजस्थान के लिये पौधरोपण के लिये, कृषि बागवानी विभाग के कामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
इसी प्रकार बैठक में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, पालनहार, कृषि उपज मंडी, पेंशन सत्यापन, उधोग केन्द्र की विश्वकर्मा रसद विभाग मे एनएफएसए, एलपीजी, आदि की समीक्षा कर निर्देश दिये। साथ ही सैन्ट्रल कापरेटिव बैक लिमि. को विभिन्न गत सालो के कामो व वर्तमान प्रगति, बजट घोषणााओं, डेयरी, पशुपालन मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, बीमा पालिसी, निराश्रित पशुओं को हटाने के बारे में व नगर निगम यूआईटी के कामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्दैश दिये। 
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी अन्य सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अंतिम बार अपने घर पहुंचे भाई यार देवेंद्र शिवपुरा! हजारों आंखों को रुलाया? मचा कोहराम उनके मासूम बच्चे और परिजनों का हुआ रो -रोकर बुरा हाल।
    1
    अंतिम बार अपने घर पहुंचे भाई यार देवेंद्र शिवपुरा! हजारों आंखों को रुलाया? मचा कोहराम उनके मासूम बच्चे और परिजनों का हुआ रो -रोकर बुरा हाल।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली जिले के जेतपुरा गांव के मुख्य तालाब में एक नाग और नागिन को एक साथ नृत्य करते देखा गया। इस हैरतअंगेज़ नज़ारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
    2
    पाली जिले के जेतपुरा गांव के मुख्य तालाब में एक नाग और नागिन को एक साथ नृत्य करते देखा गया। इस हैरतअंगेज़ नज़ारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
    user_Madansa Parmar
    Madansa Parmar
    Animal rescue service पाली, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बालोतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफॉर्मर से लगातार चिंगारियां निकल रही हैं, जिससे कभी भी बड़े हादसे का खतरा है। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।
    1
    बालोतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफॉर्मर से लगातार चिंगारियां निकल रही हैं, जिससे कभी भी बड़े हादसे का खतरा है। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जालोर के रानीवाड़ा खुर्द में 2 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से टूटकर बिखर चुकी है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। वन विभाग के अधीन होने के कारण यह सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी है, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस जर्जर मार्ग पर आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
    1
    जालोर के रानीवाड़ा खुर्द में 2 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से टूटकर बिखर चुकी है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। वन विभाग के अधीन होने के कारण यह सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी है, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस जर्जर मार्ग पर आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • उदयपुर-फालना मार्ग पर रणकपुर घाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में फालना निवासी अनिकेत जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    उदयपुर-फालना मार्ग पर रणकपुर घाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में फालना निवासी अनिकेत जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पाली के सोमनाथ मंदिर में आरती का आयोजन मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली, 11 मई। शासन सचिव, कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, जयपुर सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर के सोमनाथ मंदिर में आज शिव भगवान का अभिषेक व आरती का आयोजन किया गया। जिसमें कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से राज्य के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की गयी । इस अवसर पर सोमनाथ मंिदर में अभिषेक व आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुए सोमनाथ अमृत महोत्सव में वीसी के माध्यम से जुड़े और लाइव कार्य्रकम दिखाया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ रवीन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, साीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, देवस्थान विभाग, नगर निगम, सूचना प्रौधोगिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी, सुनील भंडारी, त्रिलोक चौधरी सहित मंदिर के प्रमुख पुजारी सहित आमजन मौजूद रहे।
    1
    *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पाली के सोमनाथ मंदिर में आरती का आयोजन

मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली, 11 मई। शासन सचिव, कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, जयपुर सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर के सोमनाथ मंदिर में आज शिव भगवान का अभिषेक व आरती का आयोजन किया गया। जिसमें कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से राज्य के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की गयी । इस अवसर पर सोमनाथ मंिदर में अभिषेक व आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुए सोमनाथ अमृत महोत्सव में वीसी के माध्यम से जुड़े और लाइव कार्य्रकम दिखाया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ रवीन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, साीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, देवस्थान विभाग, नगर निगम, सूचना प्रौधोगिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी, सुनील भंडारी, त्रिलोक चौधरी सहित मंदिर के प्रमुख पुजारी सहित आमजन मौजूद रहे।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पाली नगर निगम आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग, 14 मई को होगी सुनवाई पाली। जिला न्यायालय पाली द्वारा पारित आदेश की पालना नहीं होने पर वादी विनोद तेजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने नगर निगम पाली के आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग करते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया है। साथ ही कुर्क किए गए वाहन, टेबल-कुर्सी एवं अन्य सामान की नीलामी कर उसकी राशि वादी को दिलाने तथा न्यायालय के माध्यम से पट्टा जारी करवाने की मांग भी की गई है। न्यायालय ने नगर निगम को जवाब पेश करने हेतु 14 मई 2026 तक का समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 14 मई नियत की है। प्रकरण के अनुसार दीवानी मूल वाद संख्या 45/2022 “विनोद तेजी बनाम नगर परिषद पाली” में जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने दिनांक 06 सितंबर 2025 को निर्णय पारित करते हुए नगर निगम पाली को आदेश दिया था कि वह आदेश की तारीख से एक माह के भीतर असरफो रजा कॉलोनी, सोजत रोड, नया गांव पाली स्थित भूखंड संख्या 615 का पट्टा विनोद तेजी के पक्ष में जारी करे। बताया गया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद नगर निगम द्वारा पट्टा जारी नहीं किया गया। इस पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए 07 मई 2026 को नगर निगम पाली के आयुक्त के कार्यालय एवं वाहन को कुर्क करने के आदेश पारित किए थे। आदेश की पालना में उसी दिन आयुक्त का कार्यालय और वाहन कुर्क किए गए तथा आयुक्त को निर्देशित किया गया था कि वे 11 मई 2026 को न्यायालय में उपस्थित होकर कुर्क संपत्ति की विक्रय उद्घोषणा के निबंधनों के संबंध में अपनी बात रखें। इसके बावजूद आयुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए और न ही पट्टा जारी किया गया। इस पर वादी विनोद तेजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने आदेश 21 नियम 32 सीपीसी के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि आयुक्त नवीन भारद्वाज जानबूझकर न्यायालय की डिक्री एवं आदेश की पालना नहीं कर रहे हैं तथा न्यायालय की अवहेलना कर रहे हैं। प्रार्थना पत्र में मांग की गई कि आयुक्त नवीन भारद्वाज को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजा जाए, कुर्क संपत्ति का विक्रय कर उसकी राशि वादी को दिलाई जाए तथा न्यायालय किसी अधिकारी अथवा अधिवक्ता को नियुक्त कर नगर निगम की लागत पर विवादित भूखंड का पट्टा तैयार करवाकर उसका पंजीयन कराते हुए वादी को सुपुर्द करवाए। साथ ही इस कार्य में होने वाला समस्त खर्च कुर्क संपत्ति की नीलामी से वसूल किया जाए। नगर निगम की ओर से न्यायालय में उपस्थित अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र की प्रति प्राप्त कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु तीन दिन का समय मांगा, जिस पर न्यायालय ने समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई 14 मई 2026 को तय की है।
    1
    पाली नगर निगम आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग, 14 मई को होगी सुनवाई
पाली। जिला न्यायालय पाली द्वारा पारित आदेश की पालना नहीं होने पर वादी विनोद तेजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने नगर निगम पाली के आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग करते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया है। साथ ही कुर्क किए गए वाहन, टेबल-कुर्सी एवं अन्य सामान की नीलामी कर उसकी राशि वादी को दिलाने तथा न्यायालय के माध्यम से पट्टा जारी करवाने की मांग भी की गई है। न्यायालय ने नगर निगम को जवाब पेश करने हेतु 14 मई 2026 तक का समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 14 मई नियत की है।
प्रकरण के अनुसार दीवानी मूल वाद संख्या 45/2022 “विनोद तेजी बनाम नगर परिषद पाली” में जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने दिनांक 06 सितंबर 2025 को निर्णय पारित करते हुए नगर निगम पाली को आदेश दिया था कि वह आदेश की तारीख से एक माह के भीतर असरफो रजा कॉलोनी, सोजत रोड, नया गांव पाली स्थित भूखंड संख्या 615 का पट्टा विनोद तेजी के पक्ष में जारी करे।
बताया गया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद नगर निगम द्वारा पट्टा जारी नहीं किया गया। इस पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए 07 मई 2026 को नगर निगम पाली के आयुक्त के कार्यालय एवं वाहन को कुर्क करने के आदेश पारित किए थे। आदेश की पालना में उसी दिन आयुक्त का कार्यालय और वाहन कुर्क किए गए तथा आयुक्त को निर्देशित किया गया था कि वे 11 मई 2026 को न्यायालय में उपस्थित होकर कुर्क संपत्ति की विक्रय उद्घोषणा के निबंधनों के संबंध में अपनी बात रखें।
इसके बावजूद आयुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए और न ही पट्टा जारी किया गया। इस पर वादी विनोद तेजी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने आदेश 21 नियम 32 सीपीसी के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि आयुक्त नवीन भारद्वाज जानबूझकर न्यायालय की डिक्री एवं आदेश की पालना नहीं कर रहे हैं तथा न्यायालय की अवहेलना कर रहे हैं।
प्रार्थना पत्र में मांग की गई कि आयुक्त नवीन भारद्वाज को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजा जाए, कुर्क संपत्ति का विक्रय कर उसकी राशि वादी को दिलाई जाए तथा न्यायालय किसी अधिकारी अथवा अधिवक्ता को नियुक्त कर नगर निगम की लागत पर विवादित भूखंड का पट्टा तैयार करवाकर उसका पंजीयन कराते हुए वादी को सुपुर्द करवाए। साथ ही इस कार्य में होने वाला समस्त खर्च कुर्क संपत्ति की नीलामी से वसूल किया जाए।
नगर निगम की ओर से न्यायालय में उपस्थित अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र की प्रति प्राप्त कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु तीन दिन का समय मांगा, जिस पर न्यायालय ने समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई 14 मई 2026 को तय की है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.