*सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पाली के सोमनाथ मंदिर में आरती का आयोजन मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली, 11 मई। शासन सचिव, कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, जयपुर सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर के सोमनाथ मंदिर में आज शिव भगवान का अभिषेक व आरती का आयोजन किया गया। जिसमें कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से राज्य के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की गयी । इस अवसर पर सोमनाथ मंिदर में अभिषेक व आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुए सोमनाथ अमृत महोत्सव में वीसी के माध्यम से जुड़े और लाइव कार्य्रकम दिखाया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ रवीन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, साीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, देवस्थान विभाग, नगर निगम, सूचना प्रौधोगिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी, सुनील भंडारी, त्रिलोक चौधरी सहित मंदिर के प्रमुख पुजारी सहित आमजन मौजूद रहे।

- जिला कलक्टर ने गत सप्ताह के कामों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, पंच गौरव, जनगणना आदि की समीक्षा की पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कलक्टर ने सांख्यिकी, पंच गौरव, विभिन्न फलैगशिप योजनाओं की बजट घोषणाओं 2025-2026-2027, सम्पर्क 181 व सम्पर्क पोर्टल प्रकरणो के निस्तारण की, स्वजनगणना आदि की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्दैश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने गर्मी के समय में पानी पीएचईडी समर कटिजेन्सी प्लान, बिजली की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों व बांगड चिकित्सालय के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्वजनगणना के लिये, बाल गोपाल दूध योजना, सार्वजनिक निर्माण विभाग को संबधित कामों के लिये व आईसीडीएस विभाग में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, जर्जर भवनों बारे में व नगर निगम के कार्याे, डिस्काम संबधी कार्य व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में निर्दैश दिये। उन्होंने जल संसाधन विभाग में बांधों की स्थिति व योजनाओं प्रगति की लाडो प्रोत्साहन योजना, नगर निगम में पीएम स्वनिधि, वन विभाग में हरियालो राजस्थान के लिये पौधरोपण के लिये, कृषि बागवानी विभाग के कामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। इसी प्रकार बैठक में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, पालनहार, कृषि उपज मंडी, पेंशन सत्यापन, उधोग केन्द्र की विश्वकर्मा रसद विभाग मे एनएफएसए, एलपीजी, आदि की समीक्षा कर निर्देश दिये। साथ ही सैन्ट्रल कापरेटिव बैक लिमि. को विभिन्न गत सालो के कामो व वर्तमान प्रगति, बजट घोषणााओं, डेयरी, पशुपालन मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, बीमा पालिसी, निराश्रित पशुओं को हटाने के बारे में व नगर निगम यूआईटी के कामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्दैश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी अन्य सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।4
- जोधपुर के देवनगर चौराहे पर आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से आम जनता परेशान है। गर्मी के कारण सिग्नलों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं रहते, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है और लोगों को भारी असुविधा होती है।1
- जोधपुर के अंकुर पब्लिक स्कूल में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 262 मरीजों की आँखें जाँची गईं। इनमें से 22 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया है, जिनका ऑपरेशन सोमवार को जीत मेडिकल कॉलेज में होगा। गायत्री देवी ट्रस्ट और अन्य संस्थाओं द्वारा 200 बच्चों की भी स्वास्थ्य व नेत्र जाँच की गई।1
- उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर 40-यात्रियों से भरी बस में लगी आग: इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा सलूंबर जिले के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (NH 48) पर परसाद थाने के सामने 40 यात्रियों से भरी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।1
- गैस हादसे के बाद मृतकों के घर मिला एक और लीकेज संदिग्ध सिलेंडर, बाहर खुले में रखा गया रायपुर (ब्यावर) । कानेचा उदावतान में मां और दो मासूम बेटियों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट, गैस एजेंसी को दी सूचना । रेलडा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम कानेचा उदावतान में हुए दर्दनाक गैस हादसे के बाद सोमवार को उसी घर में एलपीजी गैस से भरा एक और सिलेंडर मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जांच के दौरान सिलेंडर में भी गैस रिसाव होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उसे घर से बाहर निकालकर खुले स्थान पर रखा गया। मामले की सूचना प्रशासन एवं संबंधित गैस एजेंसी को दे दी गई। गौरतलब है कि रविवार 10 मई को दोपहर बाद दुकान में बनी रसोई में चाय बनाने के दौरान जैसे ही गैस चालू किया गया, उसी समय अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में मनीषा तथा उसकी दो मासूम बेटियां नविया (8 वर्ष) और पल्लवी (5 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गई थीं। तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।1
- भारतीय जनता पार्टी के जिला आई टी सह संयोजक ने लगेतखेड़ा पहुंचकर शहीद युवराज सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पाली भारतीय जनता पार्टी के जिला आई टी सह संयोजक धर्मवीर क़ीर ने लगेतखेड़ा पहुंचकर शहीद युवराज सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ढाढस बंधाई । इस दौरान मंडल के पदाधिकारी और जिला कार्य समिति के सदस्य सहित जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में शोकसभा में सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित किए ।1
- पाली जिला न्यायालय में नगर निगम आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की अर्जी दी गई है। यह मांग न्यायालय के आदेशानुसार एक भूखंड का पट्टा जारी न करने और उसकी अवहेलना करने पर की गई है, जिसके बाद आयुक्त का कार्यालय और वाहन कुर्क किए गए थे। मामले की अगली सुनवाई 14 मई 2026 को होगी।1
- पाली में एक याचिकाकर्ता ने नगर निगम आयुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कारावास भेजने की मांग की है। यह मांग न्यायालय के आदेश के बावजूद एक भूखंड का पट्टा जारी न करने पर की गई है, जिसके बाद आयुक्त का कार्यालय व वाहन कुर्क भी किया गया था। न्यायालय ने नगर निगम को 14 मई 2026 तक जवाब पेश करने का समय दिया है।1
- जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में डोडा पोस्त और हथियार तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। उनकी बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।1