सारंगढ़ के भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम जूनवानी में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की खेत में बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान तुलसीराम टंडन, पिता रिखीराम टंडन के रूप में हुई है। किसी अज्ञात आरोपी ने बुजुर्ग के सीने में कुल्हाड़ी गड़ा दी और उनकी आंख भी फोड़ दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग सुबह करीब 8 बजे अपने साइकिल से खेत की मेड़ पर तिल बोने के लिए घर से निकले थे। जब वे शाम तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद खेत में बुजुर्ग का लहूलुहान शव मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है और आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी विजय कुमार ठाकुर और थाना प्रभारी शिव कुमार धारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। घटना स्थल पर जांच को आगे बढ़ाने के लिए सुबह डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंचेगी।
सारंगढ़ के भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम जूनवानी में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की खेत में बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान तुलसीराम टंडन, पिता रिखीराम टंडन के रूप में हुई है। किसी अज्ञात आरोपी ने बुजुर्ग के सीने में कुल्हाड़ी गड़ा दी और उनकी आंख भी फोड़ दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग सुबह करीब 8 बजे अपने साइकिल से खेत की मेड़ पर तिल बोने के लिए घर से निकले थे। जब वे शाम तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद खेत में बुजुर्ग का लहूलुहान शव मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है और आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी विजय कुमार ठाकुर और थाना प्रभारी शिव कुमार धारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। घटना स्थल पर जांच को आगे बढ़ाने के लिए सुबह डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंचेगी।
- सारंगढ़ के भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम जूनवानी में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की खेत में बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान तुलसीराम टंडन, पिता रिखीराम टंडन के रूप में हुई है। किसी अज्ञात आरोपी ने बुजुर्ग के सीने में कुल्हाड़ी गड़ा दी और उनकी आंख भी फोड़ दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग सुबह करीब 8 बजे अपने साइकिल से खेत की मेड़ पर तिल बोने के लिए घर से निकले थे। जब वे शाम तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद खेत में बुजुर्ग का लहूलुहान शव मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है और आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी विजय कुमार ठाकुर और थाना प्रभारी शिव कुमार धारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। घटना स्थल पर जांच को आगे बढ़ाने के लिए सुबह डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंचेगी।1
- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने हाल ही में हुई गिरफ्तारी का विरोध करते हुए इसे पूरी तरह से एक राजनीतिक कार्रवाई करार दिया है।1
- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पौत्र, पूर्व सांसद एवं जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला जी संत रामपाल जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम पहुँचे। यहाँ पहुँचकर उन्होंने महाराज जी के जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपने हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ. अजय सिंह चौटाला जी ने महाराज जी की सराहना करते हुए कहा कि ज़रूरतमंदों के लिए जो सेवा आपने की है, वह सरकार भी नहीं कर सकती।1
- रायगढ़ जिले के होटलों और लॉज में सुरक्षा व्यवस्था व अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत पुलिस ने एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। 10 जुलाई 2026 की शाम को साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के होटल व्हाइट रोज में औचक जांच की थी। जांच के दौरान होटल में सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं में कमियां पाई गईं, जिसके बाद पुलिस टीम ने फतेहामुड़ा निवासी होटल संचालक सूरज सिंह (28 वर्ष) को सुरक्षा मानकों में तत्काल सुधार करने की समझाइश दी। इस पर होटल संचालक ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और समझाइश के बावजूद उसका आक्रामक रवैया जारी रहा। होटल संचालक के उग्र व्यवहार को देखते हुए पुलिस उसे कोतवाली थाना लेकर आई, लेकिन वहां भी वह आक्रामक रवैया अपनाए रहा। किसी संज्ञेय अपराध के घटने की आशंका और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत उसे प्रतिबंधात्मक रूप से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही, धारा 126 और 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। रायगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा मानकों के पालन, आगंतुकों के सत्यापन और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पूरे जिले के होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की जा रही है। इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि होटलों में सुरक्षा मानकों का पालन और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।3
- रायगढ़ जिले में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है।1
- बलौदाबाजार शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सबमर्सिबल पंपों के केबल वायर चोरी कर दहशत फैलाने वाले एक शातिर सीरियल चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हेमु कुमार सेन (33 वर्ष), निवासी गार्डन चौक, बलौदाबाजार को उस समय घेराबंदी कर हिरासत में लिया, जब वह चोरी का केबल और तांबा वायर एक कबाड़ी दुकान में बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों और झोपड़ीनुमा मकान के पास छिपाकर रखा गया करीब 250 फीट पीवीसी केबल वायर और लगभग 1.500 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जून और जुलाई माह के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों तथा ग्राम करमदा में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी ने वार्ड क्रमांक 17 के पाड़ेपारा स्कूल, लोहिया नगर, रिसदा रोड, वार्ड क्रमांक 20 के बंगला क्षेत्र और ग्राम करमदा के विभिन्न सार्वजनिक व व्यावसायिक परिसरों में लगे सबमर्सिबल पंपों को निशाना बनाकर हजारों रुपये मूल्य के केबल वायर चोरी किए थे। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 580/2026, 581/2026 एवं 582/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक देवेन्द्र देवांगन, महिला प्रधान आरक्षक अन्नपूर्णा बंजारे एवं प्रधान आरक्षक कमल कैवर्त्य की भूमिका सराहनीय रही। इस कार्रवाई से क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।1
- रायगढ़ जिले का लैलूंगा-बाकारुमा मार्ग पिछले 2 साल से अधूरा पड़ा हुआ है। बरसात के मौसम में यह अधूरी सड़क पूरी तरह से दलदल बन चुकी है। सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने से नाराज होकर अब आगामी 12 जुलाई को चक्काजाम करने का ऐलान किया गया है।1
- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा में स्कूल से लौट रहे छात्रों पर हमला हुआ है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।1