Shuru
Apke Nagar Ki App…
Devendra Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में जाह्नवी को राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान मैनपुरी। डॉ. आलोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल, खड़गजीत नगर, मैनपुरी की कक्षा पाँचवीं की छात्रा जाह्नवी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड–2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उनके इस सराहनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें “राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिंदी विकास संस्थान, दिल्ली द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर की गई उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन 29 जनवरी 2026 को तीन मूर्ति भवन सभागार, प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्र पर हिंदी विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पीयूष कुमार शर्मा के हस्ताक्षर अंकित हैं। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने जाह्नवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों को भी हिंदी भाषा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। छात्रा जाह्नवी की इस उपलब्धि पर प्रभात शर्मा, प्रवीन तिवारी जी, प्रशान्त मिश्रा एडवोकेट, अवनीश द्विवेदी एडवोकेट एडीजीसी, सोनू चौहान, उत्तम गुप्ता जी, अशोक गुप्ता जी, बीनू बंसल जी, राहुल पाण्डेय जी, राजीव मिश्रा पप्पे सभासद , चाचा, उमेश दुबे जी, राजेश पांडे जी, दयाराम शाक्य जी, आशुतोष नारायण आंसू जी, M S चौहान जी, रितु चौहान जी, सीमा शुक्ला जी , गुप्तायन भाभी जी , इशू शर्मा जी , सौम्या वर्मा जी , सुशील कायस्थ सभासद , अवधकिशोर तिवारी मोनू सभासद , वंश तिवारी , मोहित गुप्ता जी मोनू सभासद , राहुल चतुर्वेदी जी , धीरू राठौर जी , अमित शाक्य , संजीव राठौर , सुनील राठौर , टिल्लू बिजली वाले , कोसू कंप्यूटर वाले , तिवारी जी किताबों वाले , श्यामजी दीक्षित आश्रम वाले , dr. रामबदन पाण्डेय जी , सर्वेश श्रीवास्तव , रामप्रकाश मिश्रा जी अजीतगंज वाले , मोहित दुबे जी , गौरव वर्मा जी , आचार्य संदीप पाठक जी , आचार्य ऋषभ त्रिपाठी जी , आचार्य अतुल जी द्विवेदी कथावाचक , संजीव मिश्रा जी वैद्य जी आदि ने शुभकामनाएं दी।1
- खबर करहल मैनपुरी से : सीएमओ का औचक निरीक्षण, खामियां उजागर, कई कर्मचारी अनुपस्थित करहल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोदना (घिरोर) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कई गंभीर खामियां सामने आईं, वहीं कई कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए।निरीक्षण के समय नेत्र परीक्षण अधिकारी नीरज सक्सेना एक दिन से, ओटी टेक्नीशियन सत्येंद्र कुमार दो दिन से, लैब टेक्नीशियन संगीता दो दिन से तथा स्टाफ नर्स आरती तीन दिन से अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार यादव को सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने तथा उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।सीएमओ ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हालत में साफ-सफाई से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कोल्ड चेन, लेबर रूम, केएमसी वार्ड, ओपीडी, एक्स-रे रूम और लैब का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारी समय से उपस्थिति दर्ज करें और निर्धारित समय पर ही अस्पताल छोड़ें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आने वाले मरीजों को हर हाल में समुचित और समयबद्ध इलाज मिलना चाहिए सीएमओ ने बीसीपीएम ओमवीर सिंह को निर्देशित किया कि क्षेत्र में आशाओं के माध्यम से आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें। यदि किसी कारणवश कार्ड नहीं बन पाता है तो उसका स्पष्ट कारण आशा और ग्राम प्रधान से लिखवाकर सुरक्षित रखें, ताकि उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जा सके।इसके साथ ही सीएमओ ने बीईएम कमलेश त्रिपाठी को निर्देश दिए कि आशा, आशा संगिनी और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारियों का लंबित भुगतान शीघ्र कराया जाए। जननी सुरक्षा योजना और परिवार नियोजन से संबंधित भुगतानों को भी तत्काल निपटाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान अवसर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर, डॉ. विकास यादव (एमओ), डॉ. अपराजिता सिंह (एमओ), डॉ. नीतू यादव (एमओ), आयुष चिकित्सक, रविंद्र सिंह फार्मासिस्ट, दीक्षा कुमारी फार्मासिस्ट, अक्षय यादव (आईओ), चंद्रभान सिंह स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।— हिन्द न्यूज़ के लिए अतुल कश्यप की रिपोर्ट #CMOInspection #औचक_निरीक्षण #स्वास्थ्य_व्यवस्था #सरकारी_अस्पताल #लापरवाही_पर_एक्शन #कर्मचारी_अनुपस्थित #सफाई_व्यवस्था #मरीज_हित #आयुष्मान_कार्ड #जननी_सुरक्षा_योजना #HindNews #KarhalNews1
- Post by विकाश यादव मीडिया1
- शीतलहर के बीच मानवता की सेवा करते हुए भाजपा नेत्री शशिकला यादव ने ग्राम भावली में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने गांव के करीब 25 जरूरतमंद परिवारों, बुजुर्गों और महिलाओं को गर्म कंबल भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची सेवा है। नया कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस नेक पहल के लिए शशिकला यादव का आभार जताया।1
- देश प्रदेश में साइबर क्राइम की बढ़ रही घटनाओं को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है,बुधवार को सुबह 10 बजे नगर के बीएएनएम इंटर कालेज में पुलिस ने छात्राओं के साथ बैठक कर उनको साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए,कार्यक्रम में पहुंची एसआई मनीषा चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो लड़किया इंटाग्राम का प्रयोग कर रही है वह ध्यान रखे कि उनका पासवर्ड बहुत गोपनीय होना चाहिए,साथ ही बड़ी होशियारी के साथ इसका प्रयोग करना चाहिए,कोई भी फोटो अपनी नहीं डालनी चाहिए क्यों कि आपका डाला हुआ फोटो गलत स्तेमाल करके आपको ब्लैकमेल किया जाएगा,आपका भविष्य आपके हाथों में है,अगर आपके अंदर कोई टेलेंट है तो उसे सोशल मीडिया पर अच्छे कार्य करके दिखाया जा सकता है,लेकिन फालतू के पोस्ट और अन्य कुछ अपलोड करना घातक साबित होगा,लड़की के साथ कुछ होने पर उसका साथ सिर्फ घरवाले ही दे सकते है अन्य कोई नहीं,इस लिए छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचना होगा साथ ही इसका प्रचार प्रसार ज्यादा से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं के करना चाहिए,स्कूल आते जाते समय अगर कोई बात होती है तो उसको छिपना नहीं चाहिए सबसे पहले अपने माता पिता को बताना चाहिए फिर माता पिता या अन्य परिजन तय करेंगे कि इसकी शिकयत पुलिस से होनी चाहिए या नहीं,इससे पूर्व छात्राओं को संबोधित थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने भी किया, विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर गजराज यादव ने थाना प्रभारी b महिला एसआई का माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया,इस अवसर पर संतोष कुमारी,दिनेश कुमार, बाजीलाल,गोरेलाल,उदयवीर,विमलेश,दिनेश,रामू,शक्ति आदि मौजूद थे,1
- district Kasganj thana sugadhi gram gajera1
- मैनपुरी जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक मरीज़ को हेपेटाइटिस बी की गलत रिपोर्ट दे दी गई। आरोप है कि गलत रिपोर्ट के आधार पर मरीज़ ने इलाज शुरू कर दिया, जिससे उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के रंगपुर निवासी लोकेंद्र की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल की लैब द्वारा कराई गई जांच में लोकेंद्र को हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव बताया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज़ और उसके परिजन परेशान हो गए और डॉक्टर की सलाह पर इलाज भी शुरू कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान मरीज़ को रिपोर्ट की सत्यता पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसने एक निजी लैब से दोबारा जांच कराई। प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में हेपेटाइटिस बी निगेटिव आने पर मरीज़ और उसके परिजन हैरान रह गए। इस विरोधाभासी रिपोर्ट के बाद लोकेंद्र ने जिला अस्पताल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने पुनः सरकारी लैब से जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट एक बार फिर निगेटिव आई। इससे साफ हो गया कि पहले दी गई रिपोर्ट गलत थी। गलत रिपोर्ट के कारण मरीज़ न सिर्फ मानसिक तनाव में रहा, बल्कि अनावश्यक इलाज भी कराना पड़ा। पीड़ित लोकेंद्र ने जिला अस्पताल की लैब पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी गलती किसी की जान के लिए खतरा बन सकती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।4
- मैनपुरी यातायात पुलिस ने दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों के पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में आज दिनांक 04.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह व यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह मय यातायात पुलिस व थाना पुलिस द्वारा *दुर्घटनाओं की रोकथाम व सघन चेकिंग की गई हेतु जनपद मैनपुरी में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,* यातायात पुलिस द्वारा *चालान किये गये वह यातायात की जानकारी दी गई जिसमें बिना हेलमेट व तीन सवार96चालान व अन्य 198धाराओं में कुल चालान 294चालान किए गए व बस वाहन से एवं नकद समन शुल्क 10,000₹ , 2,94000 ₹ कुल जुर्माना किया गया।*1
- नानेमऊ स्थित स्वागत वाटिका में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिकोहाबाद और सिरसागंज क्षेत्र के 94 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव की मिसाल देखने को मिली, जहाँ 81 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए और 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। समारोह में मदनपुर से 34, अंराव से 22, शिकोहाबाद ब्लॉक व नगर से 34 और सिरसागंज से 4 जोड़े शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू ने दीप प्रज्वलित कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। शासन की ओर से जोड़ों को चांदी के आभूषण, पंखा, प्रेशर कुकर और डिनर सेट समेत 25 से अधिक उपहार भेंट किए गए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1