Shuru
Apke Nagar Ki App…
मानवता की गर्माहट: सिरसागंज के भावली में भाजपा नेत्री शशिकला यादव ने बांटे कंबल शीतलहर के बीच मानवता की सेवा करते हुए भाजपा नेत्री शशिकला यादव ने ग्राम भावली में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने गांव के करीब 25 जरूरतमंद परिवारों, बुजुर्गों और महिलाओं को गर्म कंबल भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची सेवा है। नया कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस नेक पहल के लिए शशिकला यादव का आभार जताया।
Thakur Aditya pratap singh
मानवता की गर्माहट: सिरसागंज के भावली में भाजपा नेत्री शशिकला यादव ने बांटे कंबल शीतलहर के बीच मानवता की सेवा करते हुए भाजपा नेत्री शशिकला यादव ने ग्राम भावली में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने गांव के करीब 25 जरूरतमंद परिवारों, बुजुर्गों और महिलाओं को गर्म कंबल भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची सेवा है। नया कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस नेक पहल के लिए शशिकला यादव का आभार जताया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शीतलहर के बीच मानवता की सेवा करते हुए भाजपा नेत्री शशिकला यादव ने ग्राम भावली में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने गांव के करीब 25 जरूरतमंद परिवारों, बुजुर्गों और महिलाओं को गर्म कंबल भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची सेवा है। नया कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस नेक पहल के लिए शशिकला यादव का आभार जताया।1
- Post by विकाश यादव मीडिया1
- Post by Bharat Singh Rajput1
- जसवंतनगर:थाना क्षेत्र के ग्राम निलोई में 26 जनवरी को हुए सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र का मुआयना करते हुए साक्ष्य जुटाए और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। बताया गया कि 26 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी 75 वर्षीय किसान मुन्नालाल के साथ अज्ञात लोगों ने पहले बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कोठी के अंदर जिंदा जला दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजहों को लेकर हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश, आपसी विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीम लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।1
- थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नल पर कपड़े धो रही अकेली महिला के साथ झुंड बनाकर आए दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की। महिला को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट के बाद आरोपी दबंग मौके से फरार हो गए और पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने थाना एलाऊ में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।3
- Post by Devendra Kumar1
- भारतीय कश्यप सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह खालसा की हुंकार कश्यप समाज अब नहीं सहेगा अत्याचार @हाइलाइट Khushboo Nishad Nanda Partap Singh Khalsa Ji Partap Singh Khalsa Fens अतुल कश्यप #जंतर-मंतर #bhartiyakashyapsena1
- नानेमऊ स्थित स्वागत वाटिका में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिकोहाबाद और सिरसागंज क्षेत्र के 94 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव की मिसाल देखने को मिली, जहाँ 81 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए और 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। समारोह में मदनपुर से 34, अंराव से 22, शिकोहाबाद ब्लॉक व नगर से 34 और सिरसागंज से 4 जोड़े शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू ने दीप प्रज्वलित कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। शासन की ओर से जोड़ों को चांदी के आभूषण, पंखा, प्रेशर कुकर और डिनर सेट समेत 25 से अधिक उपहार भेंट किए गए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1