logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राउंड टेबल इंडिया–अनएकेडमी के बीच एमओयू, आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन कोटा। शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राउण्ड टेबल इण्डिया एवं अनएकेडमी के बीच एमओयू कर आर्थिक रूप से पिछड़े लेकिन होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की योजना शुरू की गई है। टेबल चेयरमैन रोहिताभ सोनी ने बताया कि इस प्रकल्प के प्रथम चरण में राजस्थान चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जयपुर, कोटा, जोधपुर और भीलवाड़ा सहित 8 शहरों —22 राजकीय विद्यालयों से प्रतिभाशाली छात्रों का चयन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम के विद्यार्थी शामिल होंगे, यह सभी फटीएस (FTA) स्कूलों के छात्र होंगे। उन्होंने बताया कि कोटा राउंड टेबल द्वारा अब तक 110 से अधिक कक्षाकक्षों का निर्माण किया जा चुका है और इसी तरह राज्यभर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस पहल के तहत चयनित छात्रों को JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। Unacademy Kota के अनुभवी फैकल्टी द्वारा नियमित कक्षाएं, डाउट सॉल्विंग सेशन, टेस्ट सीरीज एवं प्रदर्शन विश्लेषण की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में टेबल चेयरमैन रोहिताभ सोनी, टेबल सेक्रेटरी निखिल अग्रवाल, एरिया चेयरमैन धर्मवीर पंड्या, नेशनल ट्रेजरर विपुल बुथड़ा, एरिया सेक्रेटरी किंशुक जैन, एरिया कॉर्पोरेट अलायंस जसकरण आनंद, अनएकेडमी सेंटर हेड कोटा संजय सिंह, सुयश प्रताप सिंह तथा अनएकेडमी फाउंडेशन कोटा हेड सौरभ सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_Dushyant singh gehlot (journal
Dushyant singh gehlot (journal
लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
5 hrs ago

राउंड टेबल इंडिया–अनएकेडमी के बीच एमओयू, आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन कोटा। शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राउण्ड टेबल इण्डिया एवं अनएकेडमी के बीच एमओयू कर आर्थिक रूप से पिछड़े लेकिन होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की योजना शुरू की गई है। टेबल चेयरमैन रोहिताभ सोनी ने बताया कि इस प्रकल्प के प्रथम

चरण में राजस्थान चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जयपुर, कोटा, जोधपुर और भीलवाड़ा सहित 8 शहरों —22 राजकीय विद्यालयों से प्रतिभाशाली छात्रों का चयन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम के विद्यार्थी शामिल होंगे, यह सभी फटीएस (FTA) स्कूलों के छात्र होंगे। उन्होंने बताया कि कोटा राउंड टेबल द्वारा अब तक 110 से

अधिक कक्षाकक्षों का निर्माण किया जा चुका है और इसी तरह राज्यभर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस पहल के तहत चयनित छात्रों को JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। Unacademy Kota के अनुभवी फैकल्टी द्वारा नियमित कक्षाएं, डाउट सॉल्विंग सेशन, टेस्ट

सीरीज एवं प्रदर्शन विश्लेषण की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में टेबल चेयरमैन रोहिताभ सोनी, टेबल सेक्रेटरी निखिल अग्रवाल, एरिया चेयरमैन धर्मवीर पंड्या, नेशनल ट्रेजरर विपुल बुथड़ा, एरिया सेक्रेटरी किंशुक जैन, एरिया कॉर्पोरेट अलायंस जसकरण आनंद, अनएकेडमी सेंटर हेड कोटा संजय सिंह, सुयश प्रताप सिंह तथा अनएकेडमी फाउंडेशन कोटा हेड सौरभ सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गुजरात के राजकोट की दर्दनाक घटना
    1
    गुजरात के राजकोट की दर्दनाक घटना
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कोटा | रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष Om Birla इन दिनों कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर हैं। शक्तिनगर स्थित कैंप कार्यालय में उन्होंने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बिरला ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए परिंडे बांधने के अभियान का शुभारंभ भी किया। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करने की अपील की। अपने दौरे के तहत आज वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे नयापुरा स्थित जल संसाधन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे बजरंग नगर में ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का लोकार्पण करेंगे। वहीं शाम 5 बजे श्रीनाथपुरम स्टेडियम के पास विकास पथ का शिलान्यास करेंगे। बिरला के इस दौरे को क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    3
    कोटा | रिपोर्ट
लोकसभा अध्यक्ष Om Birla इन दिनों कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर हैं। शक्तिनगर स्थित कैंप कार्यालय में उन्होंने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान बिरला ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए परिंडे बांधने के अभियान का शुभारंभ भी किया। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करने की अपील की।
अपने दौरे के तहत आज वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे नयापुरा स्थित जल संसाधन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे बजरंग नगर में ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का लोकार्पण करेंगे। वहीं शाम 5 बजे श्रीनाथपुरम स्टेडियम के पास विकास पथ का शिलान्यास करेंगे।
बिरला के इस दौरे को क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कोटा के शिवपुरा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय सड़क राजमार्ग रावतभाटा मेन रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवकों से सवार एक बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। युवक पूर्व से दिव्यांग था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है। हादसे में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक शिवपुरा क्षेत्र में निवास करता था तथा मूल रूप से बारां जिले के सीसवाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके परिवार में एक पुत्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    कोटा के शिवपुरा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय सड़क राजमार्ग रावतभाटा मेन रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवकों से सवार एक बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। युवक पूर्व से दिव्यांग था। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है। हादसे में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक शिवपुरा क्षेत्र में निवास करता था तथा मूल रूप से बारां जिले के सीसवाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके परिवार में एक पुत्र भी है।
घटना की सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के पास पीलोदा स्टेशन पर भी तेज हवा से शुक्रवार को फुट ओवर ब्रिज की करीब आधा दर्जन लोहे चद्दरे हवा में उड़ गईं। यह चद्दरे सीधी रेल पटरियों पर जाकर गिरीं। इनमें से एक चद्दर ऊपर ओएचई में अटक गई। इसके चलते गंगापुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन (55356) करीब 2 घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। बाद में टीआरडी विभाग के कर्मचारी ने खंबे के उपर चढकर चद्दर को ओएचई से हटाया। हालांकि इसी दौरान हिंडौन से टावर वैगन भी मौके पर पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि देर शाम करीब 7.10 बजे हुई इस घटना के चलते निजामुद्दीन-बांद्रा गरीब रथ ट्रेन (12910) को भी धीमी रफ्तार से निकाला गया‌ बड़ी घटना टली सूत्रों ने बताया कि तेज हवा के कारण फुट ओवर और स्टेशन की चद्दरें जोर-जोर से हिलने लगी थीं। खतरा भांपते हुए स्टेशन मास्टर ने पहले ही ट्रेनों को धीमी चलने के आदेश दे दिए थे। अगर ट्रेन तेज रफ्तार से निकलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। ब्रेकडाउन की नौबत भी आ सकती थी। चार दिन पहले महावीर जी में उड़ी थी उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी महावीर जी स्टेशन फुट ओवर ब्रिज की कई चद्दरें तेज हवा से उड़ गई थीं। बाद में यह चद्दरे प्लेटफार्म नंबर एक पर जाकर गिरी थीं। इस घटना में कई यात्री बाल-बाल बचे थे। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं घटी थी। अब 4 दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले एक समान हैं। दोनों ही मामलों में फुट ओवर ब्रिज की चद्दरे हवा में उड़ीं। दोनों ही फुट और ब्रिज नए बनाए गए हैं। नए कामों का यह हाल है। यात्रियों की सुरक्षा खतरे में बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इससे पहले अमृत भारत योजना के तहत चल रहे स्टेशनों के कामों में भी गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासन अपनी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। अगर इन घटिया कामों पर समय रहते रोक नहीं लगी तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी सामने आ सकता है। जिसमें जान माल का बड़ा नुकसान हो।
    1
    गंगापुर सिटी के पास पीलोदा स्टेशन पर भी तेज हवा से शुक्रवार को फुट ओवर ब्रिज की करीब आधा दर्जन लोहे चद्दरे हवा में उड़ गईं। यह चद्दरे सीधी रेल पटरियों पर जाकर गिरीं। इनमें से एक चद्दर ऊपर ओएचई में अटक गई। इसके चलते गंगापुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन (55356) करीब 2 घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। बाद में टीआरडी विभाग के कर्मचारी ने खंबे के उपर चढकर चद्दर को ओएचई से हटाया। हालांकि इसी दौरान हिंडौन से टावर वैगन भी मौके पर पहुंच गई थी। 
कर्मचारियों ने बताया कि देर शाम करीब 7.10 बजे हुई इस घटना के चलते निजामुद्दीन-बांद्रा गरीब रथ ट्रेन (12910) को भी धीमी रफ्तार से निकाला गया‌
बड़ी घटना टली 
सूत्रों ने बताया कि तेज हवा के कारण फुट ओवर और स्टेशन की चद्दरें जोर-जोर से हिलने लगी थीं। खतरा भांपते हुए स्टेशन मास्टर ने पहले ही ट्रेनों को धीमी चलने के आदेश दे दिए थे। अगर ट्रेन तेज रफ्तार से निकलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। ब्रेकडाउन की नौबत भी आ सकती थी। 
चार दिन पहले महावीर जी में उड़ी थी 
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी महावीर जी स्टेशन फुट ओवर ब्रिज की कई चद्दरें  तेज हवा से उड़ गई थीं। बाद में यह चद्दरे प्लेटफार्म नंबर एक पर जाकर गिरी थीं।
इस घटना में कई यात्री बाल-बाल बचे थे। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं घटी थी। अब 4 दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले एक समान हैं। दोनों ही मामलों में फुट ओवर ब्रिज की चद्दरे हवा में उड़ीं। दोनों ही फुट और ब्रिज नए बनाए गए हैं। नए कामों का यह हाल है। 
यात्रियों की सुरक्षा खतरे में
बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इससे पहले अमृत भारत योजना के तहत चल रहे स्टेशनों के कामों में भी गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासन अपनी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। अगर इन घटिया कामों पर समय रहते रोक नहीं लगी तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी सामने आ सकता है। जिसमें जान माल का बड़ा नुकसान हो।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • खेड़िया दुर्जन में खेत मे गेंहू की फसल निकालते समय थ्रेसर में हाथ आने से युवक गंभीर घायल, कोटा के अस्पताल में उपचार जारी। 2
    1
    खेड़िया दुर्जन में खेत मे गेंहू की फसल निकालते समय थ्रेसर में हाथ आने से युवक गंभीर घायल, कोटा के अस्पताल में उपचार जारी। 2
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रामगंजमंडी शहर की गरीब नवाज कॉलोनी के पास उचित मूल्य की दुकान पर गेहूं लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि राहगीरों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे मौके पर अव्यवस्था बढ़ने की सूचना मिलते ही रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने लोगों को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगवाया और यातायात को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर और पर्याप्त वितरण नहीं होने के कारण इस तरह की स्थिति बनती है। वहीं पुलिस की समझाइश के बाद तोड़ी राहत नजर आई।
    1
    रामगंजमंडी शहर की गरीब नवाज कॉलोनी के पास उचित मूल्य की दुकान पर गेहूं लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि राहगीरों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे मौके पर अव्यवस्था बढ़ने की सूचना मिलते ही रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने लोगों को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगवाया और यातायात को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर और पर्याप्त वितरण नहीं होने के कारण इस तरह की स्थिति बनती है। वहीं पुलिस की समझाइश के बाद तोड़ी राहत नजर आई।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 5 April 2026: 18 फरवरी 2025 से बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोटा कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के आंदोलन को आज 412 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन सरकार बकाया भुगतान करने के बजाय टाइम निकालने और किसी तरह मजदूरों को थका कर धरने को खत्म करवाने की कोशिश में है, लेकिन मजदूर भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं और यहां भुगतान होने के बाद ही उठने के संकल्प को कायम रखे हुए हैं...
    1
    5 April 2026: 18 फरवरी 2025 से बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोटा कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के आंदोलन को आज 412 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन सरकार बकाया भुगतान करने के बजाय टाइम निकालने और किसी तरह मजदूरों को थका कर धरने को खत्म करवाने की कोशिश में है, लेकिन मजदूर भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं और यहां भुगतान होने के बाद ही उठने के संकल्प को कायम रखे हुए हैं...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कोटा हर किसान की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए - बिरला खरीद केंद्र समय पर संचालित हों, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश बारदाना, तुलाई, भंडारण और परिवहन समस्याओं पर विशेष फोकस कंट्रोल रूम स्थापित होगी, किसानों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शासन सचिव डॉ. समित शर्मा भी रहे उपस्थित आज क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे स्पीकर बिरला इटावा-पीपल्दा क्षेत्र को 350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी
    1
    कोटा 
हर किसान की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए - बिरला
खरीद केंद्र समय पर संचालित हों, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
बारदाना, तुलाई, भंडारण और परिवहन समस्याओं पर विशेष फोकस
कंट्रोल रूम स्थापित होगी, किसानों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शासन सचिव डॉ. समित शर्मा भी रहे उपस्थित
आज क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे स्पीकर बिरला
इटावा-पीपल्दा क्षेत्र को 350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.