logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अष्टधातु की बुद्ध प्रतिमा के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार रुपईडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध बुद्ध प्रतिमा, तीन बाइक, सात मोबाइल व नकदी बरामद; कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास, नेपाल तक जुड़े नेटवर्क की जांच तेज बहराइच, 1 अगस्त। भारत-नेपाल सीमा पर भगवान बुद्ध की साधारण धातु की प्रतिमा को प्राचीन अष्टधातु की करोड़ों रुपये मूल्य की दुर्लभ प्रतिमा बताकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक संदिग्ध भगवान बुद्ध की प्रतिमा, तीन मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन तथा भारतीय व नेपाली मुद्रा बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह का नेटवर्क सीमा पार नेपाल तक फैला हुआ है और कई लोगों को करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार बनाया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी नानपारा चितांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में रुपईडीहा पुलिस टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर दबिश पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि साईंगांव के जंगल क्षेत्र में कुछ लोग भगवान बुद्ध की साधारण धातु की प्रतिमा को प्राचीन अष्टधातु की दुर्लभ मूर्ति बताकर करोड़ों रुपये में बेचने की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदलेदास मंदिर के पास घेराबंदी कर सात आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। क्या-क्या हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 इंच ऊंची एवं 4.960 किलोग्राम वजनी भगवान बुद्ध की संदिग्ध धातु प्रतिमा, हीरो स्प्लेंडर की दो तथा होंडा शाइन की एक मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन, 910 रुपये भारतीय मुद्रा एवं 30 नेपाली रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रतिमा की वास्तविक धातु, प्राचीनता और कीमत का परीक्षण विशेषज्ञों से कराया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में सज्जान अली उर्फ काले खां, मन्नू उर्फ दिलदार, आजाद अली, रिजवान, महफूज, शाकिर अली पुत्र अजमेर अली तथा समीर उर्फ नूर मोहम्मद शामिल हैं। सभी आरोपी थाना रुपईडीहा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास जांच में सामने आया कि गिरोह के कई सदस्य पहले से आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी सज्जान अली उर्फ काले खां के खिलाफ मारपीट, एससी/एसटी एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और ठगी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। समीर उर्फ नूर मोहम्मद के खिलाफ भी रिसिया थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा आजाद अली, रिजवान, महफूज, शाकिर अली तथा अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी इस मामले में मुकदमा संख्या 204/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। नेपाल तक फैले नेटवर्क की पड़ताल प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि गिरोह का नेटवर्क भारत-नेपाल सीमा तक फैला हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है, किन-किन राज्यों और नेपाल में इनके संपर्क हैं तथा इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस को जल्द ही और बड़े खुलासे की उम्मीद है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी रविन्द्र यादव, सोविन्द्र यादव, मनोज वर्मा, अभिषेक राय, अभिषेक सिंह, जय चन्द्र गौड़ एवं विकास सिंह की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2 hrs ago
user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्
डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्
Court reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
90f71c91-1651-4d98-a965-dbd9347ba55d

अष्टधातु की बुद्ध प्रतिमा के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार रुपईडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध बुद्ध प्रतिमा, तीन बाइक, सात मोबाइल व नकदी बरामद; कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास, नेपाल तक जुड़े नेटवर्क की जांच तेज बहराइच, 1 अगस्त। भारत-नेपाल सीमा पर भगवान बुद्ध की साधारण धातु की प्रतिमा को प्राचीन अष्टधातु की करोड़ों रुपये मूल्य की दुर्लभ प्रतिमा बताकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक संदिग्ध भगवान बुद्ध की प्रतिमा, तीन मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन तथा भारतीय व नेपाली मुद्रा बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह का नेटवर्क सीमा पार नेपाल तक फैला हुआ है और कई लोगों को करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार बनाया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी नानपारा चितांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में रुपईडीहा पुलिस टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर दबिश पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि साईंगांव के जंगल क्षेत्र में कुछ लोग भगवान बुद्ध की साधारण धातु की प्रतिमा को प्राचीन अष्टधातु की दुर्लभ मूर्ति बताकर करोड़ों रुपये में बेचने की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदलेदास मंदिर के पास घेराबंदी कर सात आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। क्या-क्या हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 इंच ऊंची एवं 4.960 किलोग्राम वजनी भगवान बुद्ध की संदिग्ध धातु प्रतिमा, हीरो स्प्लेंडर की दो तथा होंडा शाइन की एक

मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन, 910 रुपये भारतीय मुद्रा एवं 30 नेपाली रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रतिमा की वास्तविक धातु, प्राचीनता और कीमत का परीक्षण विशेषज्ञों से कराया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में सज्जान अली उर्फ काले खां, मन्नू उर्फ दिलदार, आजाद अली, रिजवान, महफूज, शाकिर अली पुत्र अजमेर अली तथा समीर उर्फ नूर मोहम्मद शामिल हैं। सभी आरोपी थाना रुपईडीहा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास जांच में सामने आया कि गिरोह के कई सदस्य पहले से आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी सज्जान अली उर्फ काले खां के खिलाफ मारपीट, एससी/एसटी एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और ठगी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। समीर उर्फ नूर मोहम्मद के खिलाफ भी रिसिया थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा आजाद अली, रिजवान, महफूज, शाकिर अली तथा अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी इस मामले में मुकदमा संख्या 204/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। नेपाल तक फैले नेटवर्क की पड़ताल प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि गिरोह का नेटवर्क भारत-नेपाल सीमा तक फैला हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है, किन-किन राज्यों और नेपाल में इनके संपर्क हैं तथा इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस को जल्द ही और बड़े खुलासे की उम्मीद है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी रविन्द्र यादव, सोविन्द्र यादव, मनोज वर्मा, अभिषेक राय, अभिषेक सिंह, जय चन्द्र गौड़ एवं विकास सिंह की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच: बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 265940.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 135054 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 128600, सरयू बैराज से 2286 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.92 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।
    1
    बहराइच: बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें
बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी
एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें



बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 265940.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 135054 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 128600, सरयू बैराज से 2286 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.92 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखनऊ में फर्जी 'PRESS' गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, हजरतगंज में चला चेकिंग अभियान #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #Hazratganj #PressVehicle #FakePress #PressChecking #LucknowPolice #UPPolice #Journalist #Media #PressVerification #PoliceAction #BreakingNews #UPNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralVideo #Press #Journalism #LawAndOrder #LucknowNews
    1
    लखनऊ में फर्जी 'PRESS' गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, हजरतगंज में चला चेकिंग अभियान

#Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #Hazratganj #PressVehicle #FakePress #PressChecking #LucknowPolice #UPPolice #Journalist #Media #PressVerification #PoliceAction #BreakingNews #UPNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralVideo #Press #Journalism #LawAndOrder #LucknowNews
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • देर रात्रि gen z के पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश आया जरूर सुनें
    1
    देर रात्रि gen z के पीएम नरेंद्र मोदी  का संदेश आया जरूर सुनें
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    निडर लेखनी,सच्ची पत्रकारिता, Bahraich, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • ग्राम पंचायत चपकहा नाली सफाई नहीं हो रही है 6 महीने बाद होती है रोटो पर पानी चलता है
    1
    ग्राम पंचायत चपकहा
नाली सफाई नहीं हो रही है 
6 महीने बाद होती है 
रोटो पर पानी चलता है
    user_दुर्गेश साहू
    दुर्गेश साहू
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 📚 गरीब बच्चों की शिक्षा में बढ़ा सहयोग 🇮🇳 इंडियन आर्मी के सुभाष जी ने अमित कुमार द्वारा संचालित निःशुल्क विद्यालय पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स और कॉपियां वितरित कीं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली यह पहल शिक्षा के प्रति समाज की जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है। ❤️📖
    1
    📚 गरीब बच्चों की शिक्षा में बढ़ा सहयोग 🇮🇳
इंडियन आर्मी के सुभाष जी ने अमित कुमार द्वारा संचालित निःशुल्क विद्यालय पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स और कॉपियां वितरित कीं। 
बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली यह पहल शिक्षा के प्रति समाज की जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है। ❤️📖
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रेउसा में खाद की कथित कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने कार्रवाई की उठाई मांग जिला संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला सीतापुर/रेउसा। खरीफ सीजन के बीच रेउसा क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। कई किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे धान सहित अन्य फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित हो रही है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खाद की कथित कालाबाजारी की जा रही है। उनका दावा है कि बड़ी मात्रा में खाद पिकअप वाहनों के माध्यम से अन्य स्थानों और फैक्ट्रियों की ओर भेजी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि खाद किसानों तक पहुंचने के बजाय इस प्रकार बाहर भेजी जाती रही तो जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो सकेगी। इसी क्रम में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने की चर्चा क्षेत्र में रही। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वाहन में बड़ी मात्रा में खाद लदी हुई थी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वाहन रेउसा निवासी हर्षित पोरवाल (पुत्र सुरेश पोरवाल) का था और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है तथा संबंधित पक्ष का बयान भी समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था। किसानों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो खाद वितरण व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन, कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    रेउसा में खाद की कथित कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने कार्रवाई की उठाई मांग
जिला संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला 
सीतापुर/रेउसा। खरीफ सीजन के बीच रेउसा क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। कई किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे धान सहित अन्य फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित हो रही है।
स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खाद की कथित कालाबाजारी की जा रही है। उनका दावा है कि बड़ी मात्रा में खाद पिकअप वाहनों के माध्यम से अन्य स्थानों और फैक्ट्रियों की ओर भेजी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि खाद किसानों तक पहुंचने के बजाय इस प्रकार बाहर भेजी जाती रही तो जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो सकेगी।
इसी क्रम में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने की चर्चा क्षेत्र में रही। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वाहन में बड़ी मात्रा में खाद लदी हुई थी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वाहन रेउसा निवासी हर्षित पोरवाल (पुत्र सुरेश पोरवाल) का था और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है तथा संबंधित पक्ष का बयान भी समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था।
किसानों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो खाद वितरण व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन, कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_सत्य प्रकाश शुक्ला पत्रकार
    सत्य प्रकाश शुक्ला पत्रकार
    Voice of people बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रावस्ती में आम के पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय विवाहिता का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी श्रावस्ती। जनपद के भिनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर कला के प्रतापबली पुरवा में शुक्रवार सुबह 29 वर्षीय विवाहिता का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला सुबह घर से शौच के लिए निकली थी, जिसके बाद उसका शव बाग में मिलने की सूचना से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), क्षेत्राधिकारी (CO) तथा सिरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    4
    श्रावस्ती में आम के पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय विवाहिता का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

श्रावस्ती। जनपद के भिनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर कला के प्रतापबली पुरवा में शुक्रवार सुबह 29 वर्षीय विवाहिता का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला सुबह घर से शौच के लिए निकली थी, जिसके बाद उसका शव बाग में मिलने की सूचना से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), क्षेत्राधिकारी (CO) तथा सिरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल महिला की मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.