सुल्तानपुर में सोते समय चाचा और भतीजे को सांप ने डसा:चाचा की मौत, भतीजे को जिला अस्पताल किया रेफर सुल्तानपुर में सांप के काटने की एक घटना सामने आई है। यहां रात में एक साथ सो रहे चाचा और उनके 16 वर्षीय भतीजे को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिवार में चिंता फैल गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी स्नेहा ने बताया कि परसों उसके चाचा घर आए थे। दिन में खाना खाने और आसपास घूमने के बाद रात में सभी लोग भोजन करके सोने चले गए। स्नेहा के अनुसार, रात में जब उसका 16 वर्षीय भाई मंगल दीप (शुभम) लेटा हुआ था, तब अचानक उसके सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने इसे सामान्य चोट समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मंगल दीप को तेज गर्मी लगी और वह घर के अंदर जाकर पानी पीकर लौटा। मंगल दीप को लेटा देख उसके चाचा राकेश (लगभग 40 वर्ष, पिता कौलेश्वर दास, निवासी बरवारीपुर) भी वहीं तकिया लगाकर पास में सो गए। इसी दौरान सांप ने चाचा राकेश के दाहिने हाथ के अंगूठे के बगल में और भतीजे मंगल दीप के सिर पर डस लिया। स्नेहा के छोटे भाई की नजर सांप पर पड़ी जो वहां से हट रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। परिवार के लोग और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लड़के के सिर और चाचा के हाथ पर सांप के डसने के निशान मिले। परिजनों ने तुरंत प्रभावित अंगों को बांधा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्नेहा ने बताया कि मंगल दीप दिल्ली में अपने पिता रमेश कुमार के साथ रहता था और हाल ही में घर आया हुआ था। वह दसवीं क्लास का विद्यार्थी है और क्षेत्र के रणवीर राजकुमार विद्यालय का छात्र है। परिवार का कहना है कि मंगल दीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं, राकेश की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सुल्तानपुर में सोते समय चाचा और भतीजे को सांप ने डसा:चाचा की मौत, भतीजे को जिला अस्पताल किया रेफर सुल्तानपुर में सांप के काटने की एक घटना सामने आई है। यहां रात में एक साथ सो रहे चाचा और उनके 16 वर्षीय भतीजे को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिवार में चिंता फैल गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी स्नेहा ने बताया कि परसों उसके चाचा घर आए थे। दिन में खाना खाने और आसपास घूमने के बाद रात में सभी लोग भोजन करके सोने चले गए। स्नेहा के अनुसार, रात में जब उसका 16 वर्षीय भाई मंगल दीप (शुभम) लेटा हुआ था, तब अचानक उसके सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने इसे सामान्य चोट समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मंगल दीप को तेज गर्मी लगी और वह घर के अंदर जाकर पानी पीकर लौटा। मंगल दीप को लेटा देख उसके चाचा राकेश (लगभग 40 वर्ष, पिता कौलेश्वर दास, निवासी बरवारीपुर) भी वहीं तकिया लगाकर पास में सो गए। इसी दौरान सांप ने चाचा राकेश के दाहिने हाथ के अंगूठे के बगल में और भतीजे मंगल दीप के सिर पर डस लिया। स्नेहा के छोटे भाई की नजर सांप पर पड़ी जो वहां से हट रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। परिवार के लोग और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लड़के के सिर और चाचा के हाथ पर सांप के डसने के निशान मिले। परिजनों ने तुरंत प्रभावित अंगों को बांधा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्नेहा ने बताया कि मंगल दीप दिल्ली में अपने पिता रमेश कुमार के साथ रहता था और हाल ही में घर आया हुआ था। वह दसवीं क्लास का विद्यार्थी है और क्षेत्र के रणवीर राजकुमार विद्यालय का छात्र है। परिवार का कहना है कि मंगल दीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं, राकेश की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के यश कॉन्वेंट स्कूल में आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को कक्षा-1 की एक छात्रा गेम्स पीरियड के दौरान अपनी कक्षा में खेलते समय अचानक बेहोश हो गई। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रा को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।1
- लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *सुलतानपुर/लम्भुआ।* तहसील क्षेत्र के लोगों को भूमि, संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के पंजीयन से जुड़े कार्यों के लिए अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। लम्भुआ तहसील परिसर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, एआईजी स्टाम्प धर्मेंद्र कुमार चौधरी और सब रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार राय सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री का बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। *पंजीयन सेवाओं में पारदर्शिता पर जोर* लोकार्पण के बाद मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ, पारदर्शी और बेहतर पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए उप निबंधन कार्यालय के संचालन से लम्भुआ तहसील क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी तथा अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी। उन्होंने अधिकारियों से पंजीयन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया। कार्यालय में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। *अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने रखीं मांगें* कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने भी मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में आवागमन की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए उप निबंधन कार्यालय परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने तथा पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पंजीयन कार्य से जुड़े लोगों के लिए व्यवस्थित स्थान होने से कामकाज में भी सहूलियत होगी। नए कार्यालय के शुरू होने से लम्भुआ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पंजीयन सुविधाओं की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने इसे तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।4
- AAP सांसद संजय सिंह का कोर्ट में बयान दर्ज: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में हुई कार्रवाई, अगली सुनवाई 19 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को धारा 313 के तहत बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी हो गई है। सांसद के वरिष्ठ वकील रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' ने कोर्ट परिसर में मीडिया को इसकी जानकारी दी। यह मामला साल 2021 के जिला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। उस समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में बिना इजाजत जनसभा करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन दरोगा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में आरोप पत्र भेजा गया और फिर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। वकील रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बताया कि आज अदालत में आरोपी का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 19 तारीख तय की है। रुद्र प्रताप सिंह मदन ने इस मुकदमे को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि उस समय न तो कोई सभा हुई थी और न ही धारा 144 का उल्लंघन किया गया था। उन्हें उम्मीद है कि निष्पक्ष सुनवाई के बाद कोर्ट सही फैसला सुनाएगा।1
- लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi1
- *मुक्ता त्यागी,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर* सुल्तानपुर में दिनांक 12 सितंबर 2026,दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आज माननीय जनपद न्यायाधीश सुल्तानपुर द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से आई हुई प्रचार-प्रसार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। ये प्रचार वाहन पूरे जनपद में भ्रमण करके आम जनमानस को लोक अदालत के बारे में जागरूक करेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक मामले, एनआई एक्ट और राजस्व के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। मैं सभी जनपद वासियों से अपील करती हूँ कि अगर आपका कोई भी वाद न्यायालय में लंबित है, तो आप अपने अधिवक्ता के माध्यम से या स्वयं न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना वाद लोक अदालत में लगवाएं और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, सुल्तानपुर के दिशा-निर्देशन में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। पिछली बार जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था, उसमें सुल्तानपुर जिले के कुल *56,837* वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से किया गया था। इसमें न्यायालय में लंबित विभिन्न वाद, विभिन्न ट्रिब्यूनल में लंबित वाद, फैमिली कोर्ट में लंबित वाद और बैंकों के प्री-लिटिगेशन वाद शामिल थे। इन सभी को मिलाकर 56,837 वादों का निस्तारण किया गया था। मैं आम जनमानस से ये अपील करूंगी कि 12 सितंबर को जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, यह आप सभी के फायदे के लिए है। इसमें आप अपने वादों का निस्तारण समझौते के माध्यम से कर सकते हैं। बिजली के बिल, पानी के बिल, बैंकों में लंबित मामले, वैवाहिक मामले जो फैमिली कोर्ट में लंबित हैं, MACT में लंबित मामले, सबका निस्तारण कराया जा सकता है। और इसकी एक अच्छी बात ये है कि बाकी लिटिगेशन से इसमें केस फाइनल हो जाता है और सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण होता है तो न किसी पक्ष की हार होती है न जीत होती है, दोनों ही पक्षों की जीत होती है।4
- 18 साल से बदहाल है करौंदीकला की सड़क, 2007 में बनी 500 मीटर सड़क अब मौत का गड्ढा, बच्चे गिर-गिर कर स्कूल जा रहे* 18 साल से बदहाल है करौंदीकला की सड़क, 2007 में बनी 500 मीटर सड़क अब मौत का गड्ढा, बच्चे गिर-गिर कर स्कूल जा रहे* *करौंदी कला (सुल्तानपुर)।* करौंदीकला ब्लॉक भटोता तुलसी पट्टी गांव की मुख्य मार्ग 500 मीटर सड़क 2007-08 में बनी थी, तब से आज तक मरम्मत नहीं हुई। गिट्टियां उखड़ गई हैं, बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हालत ये है कि स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे रोज फिसलकर गिर रहे हैं, कई घायल भी हो चुके हैं। जनप्रतिनिधि मौन हैं, जिम्मेदार अनजान। *सवाल - क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है प्रशासन को?*1
- कच्चा मकान भरभरा कर गिरा मलबे में दबने से महिला की मौत परिवार मे मचा कोहराम जयसिंहपुर/सुलतानपुर। कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र की सेमरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोची में मंगलवार रात कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से 27 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोची निवासी अतुल मिश्रा की पत्नी प्रतिभा मिश्रा रात में गहरी नींद में सो रही थीं। इसी दौरान कच्चा मकान अचानक ढह गया और वह मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रतिभा अपने पीछे पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना ने गांव में जर्जर और कच्चे मकानों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- सुल्तानपुर में सोते समय चाचा और भतीजे को सांप ने डसा:चाचा की मौत, भतीजे को जिला अस्पताल किया रेफर सुल्तानपुर में सांप के काटने की एक घटना सामने आई है। यहां रात में एक साथ सो रहे चाचा और उनके 16 वर्षीय भतीजे को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिवार में चिंता फैल गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी स्नेहा ने बताया कि परसों उसके चाचा घर आए थे। दिन में खाना खाने और आसपास घूमने के बाद रात में सभी लोग भोजन करके सोने चले गए। स्नेहा के अनुसार, रात में जब उसका 16 वर्षीय भाई मंगल दीप (शुभम) लेटा हुआ था, तब अचानक उसके सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने इसे सामान्य चोट समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मंगल दीप को तेज गर्मी लगी और वह घर के अंदर जाकर पानी पीकर लौटा। मंगल दीप को लेटा देख उसके चाचा राकेश (लगभग 40 वर्ष, पिता कौलेश्वर दास, निवासी बरवारीपुर) भी वहीं तकिया लगाकर पास में सो गए। इसी दौरान सांप ने चाचा राकेश के दाहिने हाथ के अंगूठे के बगल में और भतीजे मंगल दीप के सिर पर डस लिया। स्नेहा के छोटे भाई की नजर सांप पर पड़ी जो वहां से हट रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। परिवार के लोग और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लड़के के सिर और चाचा के हाथ पर सांप के डसने के निशान मिले। परिजनों ने तुरंत प्रभावित अंगों को बांधा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्नेहा ने बताया कि मंगल दीप दिल्ली में अपने पिता रमेश कुमार के साथ रहता था और हाल ही में घर आया हुआ था। वह दसवीं क्लास का विद्यार्थी है और क्षेत्र के रणवीर राजकुमार विद्यालय का छात्र है। परिवार का कहना है कि मंगल दीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं, राकेश की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।1