उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया राजापुर, में विद्यार्थियों को कराया गया योगाभ्यास। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया राजापुर, में विद्यार्थियों को कराया गया योगाभ्यास। लखीमपुर खीरी: आयुष मंत्री डॉ० दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ के कुशल नेतृत्व में तथा आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० सुमन्त कुमार के मार्गदर्शन, कार्यक्रम प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार सिंह के संयोजन एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० दिव्यांशू सिंह के सानिध्य में योग वेलनेस सेंटर खीरी टाउन के योग प्रशिक्षक कुलदीप कुमार वर्मा एवं योग सहायक सीमा देवी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया राजापुर में योग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विद्यार्थियों को ताड़ासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान एवं मुद्राओं का अभ्यास भी कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की सहायक अध्यापिका कुसुमलता वर्मा एवं जितेंद्र सर अनुदेशक के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। शिविर में स्वास्थ्य संवर्धन हेतु आवश्यक आहार-विहार एवं दिनचर्या संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत लगातार योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

- कल विदेश यात्रा न करने की बात कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विदेश दौरा फ़ाइनल हो गया है 15 मई से 20 मई तक यूरोप यात्रा पर रहेंगे… नीदरलैंड (15-17 मई) स्वीडन (17 मई) नॉर्वे (17-19 मई) इटली (19-20 मई)1
- लखीमपुर खीरी जिले ग्राम भिठौली में बांध में मांद बनाकर रह रहा विशाल मगरमच्छ लखीमपुर खीरी जिले वि0 छे0 धौरहरा ऐरा पुल ग्राम भिठौली के पश्चिम बने तटबांध में काफी समय से मांद बनाकर रह रहा विशाल मगरमच्छ लोगों में भय बना हुआ लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।1
- अजमेर शरीफ दरगाह में एक युवक अचानक प्रसिद्ध बड़ी देग में कूद गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह जायरीन के चढ़ावे में रखे नोट और आभूषण निकालने की कोशिश कर रहा था। यह पूरी घटना दरगाह में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।1
- उत्तर प्रदेश की पलिया नगर पालिका के नाला सफाई टेंडरों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा नगर मंत्री ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और टेंडर रद्द करने की मांग की है। आरोप है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया।1
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद आरोपियों को दबोचा और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने मेट्रो, कार-पूलिंग और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि देश ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सके। पीएम ने कहा कि यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।1
- लखीमपुर खीरी के मोहम्मदपुर कहमारा गाँव में हज़रत नौ गज़े पीर रह0 का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में ज़ायरीन ने शिरकत कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अशोगापुर में सरकारी भांग में गोबर की मिलावट का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। इसका एक वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने ठेकेदार अकील के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने जनस्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए तत्काल जांच और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है।1