बागला संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी होगी और अधिक सुदृढ़ एवं विस्तारित बागला संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी होगी और अधिक सुदृढ़ एवं विस्तारित एम0डी0टी0वी0 अस्पताल परिसर में प्रस्तावित नई इमरजेंसी का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण। नई व्यवस्था में लगभग 18 बेड, चिकित्सकों के लिए बेहतर सुविधाएं तथा तीमारदारों के बैठने की होगी समुचित व्यवस्था। हाथरस, 10 अगस्त, 2026। जनपदवासियों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बागला संयुक्त चिकित्सालय की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं विस्तारित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अस्पताल परिसर में संचालित एम0डी0टी0वी0 अस्पताल में प्रस्तावित नई इमरजेंसी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले लगभग दो माह से बागला अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में लंबे समय से अनुपयोगी पड़े भवन के निचले तल को चिन्हित कर उसका जीर्णोद्धार एवं रिनोवेशन कराया जा रहा है, जिसमें इमरजेंसी को स्थानांतरित करने की तैयारी है। वर्तमान में इमरजेंसी में सीमित स्थान के कारण लगभग 5 से 7 बेड की ही व्यवस्था हो पाती थी तथा अतिरिक्त मरीजों को स्थिर करने के बाद वार्ड में भेजना पड़ता था। नई व्यवस्था के बाद यहां लगभग 18 बेड लगाए जा सकेंगे, जिससे एक साथ अधिक मरीजों को बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि नई इमरजेंसी में चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, वर्तमान व्यवस्था में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए पर्याप्त स्थान एवं उचित बैठने की व्यवस्था का अभाव था, जिसे नई इमरजेंसी में दूर किया जाएगा। तीमारदारों के लिए पृथक एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होने से अस्पताल में भीड़ एवं अव्यवस्था को कम करने में सहायता मिलेगी। अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट को हाल ही में मा0 जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संचालित कराया गया है, जिससे अब ऑक्सीजन की आपूर्ति वहीं से की जा रही है। प्रस्तावित नई इमरजेंसी के निकट ही लगभग 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट भी तैयार की जा रही है। ऐसे में गंभीर अवस्था वाले मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर इमरजेंसी से तत्काल क्रिटिकल केयर यूनिट में स्थानांतरित किया जा सकेगा, जिससे गंभीर मरीजों के उपचार एवं मेडिकल मैनेजमेंट में काफी सुविधा होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नई इमरजेंसी बनने से बागला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों एवं तीमारदारों की भीड़ को व्यवस्थित करने में काफी मदद मिलेगी और अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में संचालित आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक चिकित्सालय को पुरानी आपातकालीन कक्ष में स्थानांतरित किये जाने हेतु कार्य योजना तैयार करने तथा परिसर से बी0एस0ए0 कार्यालय, डी0आई0ई0टी0 कार्यालय तथा सार्वजनिक पुस्तकालय को जोड़ने के लिए एक सुगम मार्ग को बनाये जाने हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, मार्ग बन जाने से छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय जाने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आपातकालीन को संचालित करने संबंधी अवको तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे नई व्यवस्थाओं को जनपद की जनता को समर्पित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित
बागला संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी होगी और अधिक सुदृढ़ एवं विस्तारित बागला संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी होगी और अधिक सुदृढ़ एवं विस्तारित एम0डी0टी0वी0 अस्पताल परिसर में प्रस्तावित नई इमरजेंसी का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण। नई व्यवस्था में लगभग 18 बेड, चिकित्सकों के लिए बेहतर सुविधाएं तथा तीमारदारों के बैठने की होगी समुचित व्यवस्था। हाथरस, 10 अगस्त, 2026। जनपदवासियों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बागला संयुक्त चिकित्सालय की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं विस्तारित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अस्पताल परिसर में संचालित एम0डी0टी0वी0 अस्पताल में प्रस्तावित नई इमरजेंसी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले लगभग दो माह से बागला अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था को और बेहतर बनाने
के लिए कार्य किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में लंबे समय से अनुपयोगी पड़े भवन के निचले तल को चिन्हित कर उसका जीर्णोद्धार एवं रिनोवेशन कराया जा रहा है, जिसमें इमरजेंसी को स्थानांतरित करने की तैयारी है। वर्तमान में इमरजेंसी में सीमित स्थान के कारण लगभग 5 से 7 बेड की ही व्यवस्था हो पाती थी तथा अतिरिक्त मरीजों को स्थिर करने के बाद वार्ड में भेजना पड़ता था। नई व्यवस्था के बाद यहां लगभग 18 बेड लगाए जा सकेंगे, जिससे एक साथ अधिक मरीजों को बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि नई इमरजेंसी में चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, वर्तमान व्यवस्था में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए पर्याप्त स्थान एवं उचित बैठने की व्यवस्था का अभाव
था, जिसे नई इमरजेंसी में दूर किया जाएगा। तीमारदारों के लिए पृथक एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होने से अस्पताल में भीड़ एवं अव्यवस्था को कम करने में सहायता मिलेगी। अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट को हाल ही में मा0 जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संचालित कराया गया है, जिससे अब ऑक्सीजन की आपूर्ति वहीं से की जा रही है। प्रस्तावित नई इमरजेंसी के निकट ही लगभग 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट भी तैयार की जा रही है। ऐसे में गंभीर अवस्था वाले मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर इमरजेंसी से तत्काल क्रिटिकल केयर यूनिट में स्थानांतरित किया जा सकेगा, जिससे गंभीर मरीजों के उपचार एवं मेडिकल मैनेजमेंट में काफी सुविधा होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नई इमरजेंसी बनने से बागला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों एवं तीमारदारों की भीड़ को व्यवस्थित करने में काफी मदद मिलेगी
और अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में संचालित आयुर्वेदिक/होम्योपैथिक चिकित्सालय को पुरानी आपातकालीन कक्ष में स्थानांतरित किये जाने हेतु कार्य योजना तैयार करने तथा परिसर से बी0एस0ए0 कार्यालय, डी0आई0ई0टी0 कार्यालय तथा सार्वजनिक पुस्तकालय को जोड़ने के लिए एक सुगम मार्ग को बनाये जाने हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, मार्ग बन जाने से छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय जाने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आपातकालीन को संचालित करने संबंधी अवको तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे नई व्यवस्थाओं को जनपद की जनता को समर्पित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित
- नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन रहा तैनात, समाजसेवी ने कावड़ यात्रियों को वितरित की फल व पानी की बोतल जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के रुहेरी तिराहे पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम रहे। उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव ने कावड़ यात्रियों के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के रुहेरी तिराहे पर बनाए गए कावड़ केम्प का निरीक्षण कर मूल भूत सुविधाओं का जायजा लिया। समाजसेवी दीपक कुशवाहा द्वारा कावड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को पानी की बोतल व फल वितरित किए गए। श्रावड़ मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कावड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा वेरिगेटिंग लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया।1
- 💥हाथरस में पड़ोसियो से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत1
- हाथरस में विधानसभा चुनाव को लेकर आकाश आनंद ने की जनसभा..... हाथरस में आकाश आनंद का भाजपा पर हमला, सादाबाद से डॉ. अविन शर्मा को बसपा प्रत्याशी किया घोषित हाथरस में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से सोमवार को हाथरस में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। आकाश आनंद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों और महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार पर दूसरों के काम का श्रेय लेने का आरोप भी लगाया। एक्सप्रेस-वे को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मुकाबले नोएडा और आगरा के एक्सप्रेस-वे की स्थिति देखी जानी चाहिए। राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए आकाश आनंद ने दोनों नेताओं को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संविधान की बात करने वाले नेताओं के काम को भी देखा जाना चाहिए। आकाश आनंद ने कहा कि बसपा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनी है और पार्टी अपने विजन से प्रभावित होकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपनी कमियां छिपाने के लिए विज्ञापनों पर भारी खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं के रोजगार, सरकारी पदों की रिक्तियों और पेपर लीक जैसे मुद्दे भी उठाए। महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े किए। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आकाश आनंद ने हाथरस की सादाबाद विधानसभा सीट से डॉ. अविन शर्मा को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। मंच पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं से बसपा को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।1
- सावन में शिवालयों में सुरक्षा सख्त, रेलवे लाइन की ओर आवाजाही पर रोक: डीएम-एसपी हाथरस। श्रावण मास में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम जलाभिषेक को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने रविवार को श्री चैबे वाले महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने विधि विधान पूर्वक शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिवालय परिसर, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, विशेषकर सोमवार को भीड़ अधिक रहती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शिवालय परिसर में 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। पुलिस बल द्वारा सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था की गई है। शिवालय के सामने रेलवे लाइन होने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेलवे लाइन की ओर जाने से रोकने हेतु विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान डीएम और एसपी ने स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वप्रेरणा से आयोजित भंडारे का भी जायजा लिया। युवाओं की पहल की सराहना करते हुए डीएम ने कहा कि आधुनिक समय में संस्कृति और सेवा भाव से जुड़ना प्रेरणादायी है। युवाओं की मांग पर प्रशासन ने भंडारे में पूरी-सब्जी के साथ जलेबी की व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन दिया। युवाओं ने बताया कि वे परिसर की साफ-सफाई में भी सहयोग कर रहे हैं। डीएम ने कहा कि इसमें सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना दिखती है। प्रशासन उनकी इस पहल को पूरा सहयोग देगा।4
- राहुल गांधी रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लाठी चार्ज को गलत करार दिया। राहुल गांधी रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लाठी चार्ज को गलत करार दिया। "झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।"1
- सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर सासनी के इगलास रोड पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बसगोई निवासी करीब तीस वर्षीय सत्येंद्र पुत्र ओमपाल अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए सासनी आ रहे थे। जब वह गांव बसगोई के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सत्येंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और घायल को तुरंत सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।1