logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक रोमी साहनी ने कहा बेला में तेंदुआ पकड़ने वाले ग्रामवासियों पर नहीं होने देंगे कोई कार्रवाई, घायलों को दी 20 हजार की मदद पलिया विधानसभा अंतर्गत तेंदुए के हमले में घायल नरेश पुत्र पूरन लाल, निवासी बेला कलां लोहरा, पलिया, बब्लू पुत्र सुन्दर लाल, अरविन्द पुत्र सियाराम, रिंकी पुत्री धर्मेश एवं वाजिद अली से मिलकर उनका हाल जाना एवं ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। जबकि तेंदुए को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंचाई गई सुरक्षित उसे पकड़ा गया और वन विभाग को सौंप दिया गया तेंदुए को पकड़ने वाले ग्रामवासियों के समर्थन में विधायक ने स्पष्ट कहा कि उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। ग्रामवासियों ने कोई अपराध नहीं किया है और न ही वन्यजीव को कोई नुकसान पहुंचाया है, बल्कि जिम्मेदारी निभाते हुए तेंदुए को पकड़कर वन विभाग को सुपुर्द किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और निर्दोष नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तेंदुए की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। अगर मुकदमा हो गया होगा तो उसे खारिज कराया जाएगा रामनिवास गुप्ता की रिपोर्ट

17 hrs ago
user_RAM NIWAS GUPTA
RAM NIWAS GUPTA
Insurance Agent गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

विधायक रोमी साहनी ने कहा बेला में तेंदुआ पकड़ने वाले ग्रामवासियों पर नहीं होने देंगे कोई कार्रवाई, घायलों को दी 20 हजार की मदद पलिया विधानसभा अंतर्गत तेंदुए के हमले में घायल नरेश पुत्र पूरन लाल, निवासी बेला कलां लोहरा, पलिया, बब्लू पुत्र सुन्दर लाल, अरविन्द पुत्र सियाराम, रिंकी पुत्री धर्मेश एवं वाजिद अली से मिलकर उनका हाल जाना एवं ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। जबकि तेंदुए को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंचाई गई सुरक्षित उसे पकड़ा गया और वन विभाग को सौंप दिया गया तेंदुए को पकड़ने वाले ग्रामवासियों के समर्थन में विधायक ने

स्पष्ट कहा कि उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। ग्रामवासियों ने कोई अपराध नहीं किया है और न ही वन्यजीव को कोई नुकसान पहुंचाया है, बल्कि जिम्मेदारी निभाते हुए तेंदुए को पकड़कर वन विभाग को सुपुर्द किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और निर्दोष नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तेंदुए की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। अगर मुकदमा हो गया होगा तो उसे खारिज कराया जाएगा रामनिवास गुप्ता की रिपोर्ट

  • user_Mandeep Singh
    Mandeep Singh
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश
    gajab topi baaj admi hai
    1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संवाददाता पीयूष दीक्षित लखीमपुर खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्का नंबर 4 में लंबे समय से तैनात दरोगा योगेंद्र सिंह के क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे 730 पर टेडवा पिकेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार गन्ने से भरी ट्राली में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की सूचना के बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालात गंभीर होते देख ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते पुलिस पहुंचती तो राहत कार्य और बेहतर तरीके से किया जा सकता था। इस घटना के बाद हल्का नंबर 4 की पुलिस गश्त और सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र में दरोगा योगेंद्र सिंह लंबे समय से तैनात हैं, जिसके चलते अब उनकी कार्यशैली और क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग कर रहे हैं।
    1
    संवाददाता पीयूष दीक्षित
लखीमपुर खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्का नंबर 4 में लंबे समय से तैनात दरोगा योगेंद्र सिंह के क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे 730 पर टेडवा पिकेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार गन्ने से भरी ट्राली में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की सूचना के बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालात गंभीर होते देख ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते पुलिस पहुंचती तो राहत कार्य और बेहतर तरीके से किया जा सकता था। इस घटना के बाद हल्का नंबर 4 की पुलिस गश्त और सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र में दरोगा योगेंद्र सिंह लंबे समय से तैनात हैं, जिसके चलते अब उनकी कार्यशैली और क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले में आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग कर रहे हैं।
    user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
    पीयूष दीक्षित पत्रकार
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्राम बढ़ेला, ब्लॉक सिंधौली, विधानसभा पुवायां, जनपद शाहजहांपुर में लाखन आर्मी जन-जागरूकता अभियान के तहत बैठक सम्पन्न हुई। शाहजहांपुर के समस्त लाखन आर्मी परिवार का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद! माननीय श्री सूरज पासी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन आर्मी #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर
    1
    ग्राम बढ़ेला, ब्लॉक सिंधौली, विधानसभा पुवायां, जनपद शाहजहांपुर में लाखन आर्मी जन-जागरूकता अभियान के तहत बैठक सम्पन्न हुई।
शाहजहांपुर के समस्त लाखन आर्मी परिवार का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद!
माननीय श्री सूरज पासी जी 
राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन आर्मी 
#लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत 
#लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष 
#लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    Youth Social Services Organisation गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मिशन शक्ति के तहत पिहानी में ‘रन फॉर यूनिटी’, महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का दिया संदेश छात्राओं की दौड़ में दिखा जोश, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने समाज को दी जिम्मेदारी निभाने की सीख बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कस्बा पिहानी में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति पिहानी प्रभारी उप निरीक्षक दीक्षा यादव, कोतवाल छोटेलाल, गर्वित, आनंद शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की गरिमा बाजपेई की भी सक्रिय उपस्थिति रही। शाहबाद तिराहा पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है, ताकि वे निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि मिशन शक्ति अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ही सच्चे अर्थों में समाज की प्रगति है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं, उनके अधिकारों की रक्षा करें और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना पर तुरंत आवाज उठाएं। अजीत सिंह ने छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, आवश्यकता सिर्फ उन्हें सही अवसर और सुरक्षा देने की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को एक सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
    1
    मिशन शक्ति के तहत पिहानी में ‘रन फॉर यूनिटी’, महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का दिया संदेश
छात्राओं की दौड़ में दिखा जोश, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने समाज को दी जिम्मेदारी निभाने की सीख
बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कस्बा पिहानी में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति पिहानी प्रभारी उप निरीक्षक दीक्षा यादव, कोतवाल छोटेलाल, गर्वित, आनंद शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की गरिमा बाजपेई की भी सक्रिय उपस्थिति रही।
शाहबाद तिराहा पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है, ताकि वे निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार कर सकें।
उन्होंने आगे कहा कि मिशन शक्ति अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ही सच्चे अर्थों में समाज की प्रगति है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं, उनके अधिकारों की रक्षा करें और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना पर तुरंत आवाज उठाएं।
अजीत सिंह ने छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, आवश्यकता सिर्फ उन्हें सही अवसर और सुरक्षा देने की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को एक सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
    user_Lakhimpur Post News
    Lakhimpur Post News
    Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    9 hrs ago
  • पलिया विधानसभा अंतर्गत तेंदुए के हमले में घायल नरेश पुत्र पूरन लाल, निवासी बेला कलां लोहरा, पलिया, बब्लू पुत्र सुन्दर लाल, अरविन्द पुत्र सियाराम, रिंकी पुत्री धर्मेश एवं वाजिद अली से मिलकर उनका हाल जाना एवं ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। जबकि तेंदुए को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंचाई गई सुरक्षित उसे पकड़ा गया और वन विभाग को सौंप दिया गया तेंदुए को पकड़ने वाले ग्रामवासियों के समर्थन में विधायक ने स्पष्ट कहा कि उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। ग्रामवासियों ने कोई अपराध नहीं किया है और न ही वन्यजीव को कोई नुकसान पहुंचाया है, बल्कि जिम्मेदारी निभाते हुए तेंदुए को पकड़कर वन विभाग को सुपुर्द किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और निर्दोष नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तेंदुए की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। अगर मुकदमा हो गया होगा तो उसे खारिज कराया जाएगा रामनिवास गुप्ता की रिपोर्ट
    2
    पलिया विधानसभा अंतर्गत तेंदुए के हमले में घायल नरेश पुत्र पूरन लाल, निवासी बेला कलां लोहरा, पलिया, बब्लू पुत्र सुन्दर लाल, अरविन्द पुत्र सियाराम, रिंकी पुत्री धर्मेश एवं वाजिद अली से मिलकर उनका हाल जाना एवं ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।
जबकि तेंदुए को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंचाई गई सुरक्षित उसे पकड़ा गया और वन विभाग को सौंप दिया गया
तेंदुए को पकड़ने वाले ग्रामवासियों के समर्थन में विधायक ने स्पष्ट कहा कि उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। ग्रामवासियों ने कोई अपराध नहीं किया है और न ही वन्यजीव को कोई नुकसान पहुंचाया है, बल्कि जिम्मेदारी निभाते हुए तेंदुए को पकड़कर वन विभाग को सुपुर्द किया।
विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और निर्दोष नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तेंदुए की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। अगर मुकदमा हो गया होगा तो उसे खारिज कराया जाएगा
रामनिवास गुप्ता की रिपोर्ट
    user_RAM NIWAS GUPTA
    RAM NIWAS GUPTA
    Insurance Agent गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दुधवा नेशनल पार्क का वायरल वीडियो
    1
    दुधवा नेशनल पार्क का वायरल वीडियो
    user_News click india
    News click india
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रील बनाने के चक्कर में लोग अब अपनी और दूसरों की जान से खिलवाड़ करने लगे हैं। इस तरह की हरकतें न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना हैं बल्कि सीधे तौर पर जानलेवा भी हैं। यह वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस से अनुरोध है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की लापरवाही करने की हिम्मत न करे।
    1
    रील बनाने के चक्कर में लोग अब अपनी और दूसरों की जान से खिलवाड़ करने लगे हैं। इस तरह की हरकतें न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना हैं बल्कि सीधे तौर पर जानलेवा भी हैं।
यह वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस से अनुरोध है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की लापरवाही करने की हिम्मत न करे।
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • "मंत्री शकटाल और उनके 100 बेटों की ये दास्तान वाकई दिल दहला देने वाली है! 😱 लेकिन असली रोमांच तो अब शुरू हुआ है—इंद्रदत्त अब हमेशा के लिए राजा के शरीर में कैद हो चुका है! क्या शकटाल का यह बलिदान राजा के शरीर में छिपे इंद्रदत्त को बेनकाब कर पाएगा? कहानी का अगला भाग (Part 6) मिस मत करना, क्योंकि रहस्य और गहरा होने वाला है! ✨ ऐसी अनसुनी भारतीय कहानियों को देखने के लिए Rajat Ai परिवार का हिस्सा बनें। वीडियो को लाइक करें, अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करके अपना सपोर्ट दिखाएं! 🙏 प्रश्न: आपको क्या लगता है, शकटाल का निर्णय सही था या गलत? कमेंट में बताएं! 👇"
    1
    "मंत्री शकटाल और उनके 100 बेटों की ये दास्तान वाकई दिल दहला देने वाली है! 😱 लेकिन असली रोमांच तो अब शुरू हुआ है—इंद्रदत्त अब हमेशा के लिए राजा के शरीर में कैद हो चुका है!
क्या शकटाल का यह बलिदान राजा के शरीर में छिपे इंद्रदत्त को बेनकाब कर पाएगा? कहानी का अगला भाग (Part 6) मिस मत करना, क्योंकि रहस्य और गहरा होने वाला है! ✨
ऐसी अनसुनी भारतीय कहानियों को देखने के लिए Rajat Ai परिवार का हिस्सा बनें। वीडियो को लाइक करें, अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करके अपना सपोर्ट दिखाएं! 🙏 प्रश्न: आपको क्या लगता है, शकटाल का निर्णय सही था या गलत? कमेंट में बताएं! 👇"
    user_Rajat Ai
    Rajat Ai
    Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • संवाददाता पीयूष दीक्षित अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर हनुमानगढ़ी में उमड़ी भारी भीड़ के बीच सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। हनुमानगढ़ी ड्यूटी में तैनात क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को सुगमता और सुरक्षित तरीके से दर्शन कराए गए। भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और मार्गदर्शन की प्रभावी व्यवस्था के चलते कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित दर्शन के लिए प्रशासन की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान सीओ गोला रमेश तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे और लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
    1
    संवाददाता पीयूष दीक्षित
अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर हनुमानगढ़ी में उमड़ी भारी भीड़ के बीच सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया।
हनुमानगढ़ी ड्यूटी में तैनात क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को सुगमता और सुरक्षित तरीके से दर्शन कराए गए। भीड़ नियंत्रण, 
बैरिकेडिंग और मार्गदर्शन की प्रभावी व्यवस्था के चलते कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।
श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित दर्शन के लिए प्रशासन की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान सीओ गोला रमेश तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे और लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
    user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
    पीयूष दीक्षित पत्रकार
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.