Shuru
Apke Nagar Ki App…
कालाढूंगी में मौसम ने ली करवट तेज हवाओं के साथ शुरू हुई तेज बारिश कालाढूंगी,,, ,,मौसम ने ली करवट कालाढूंगी में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश वहीं गर्मी से मिलेगी राहत,, बीते कई दिनों से लू चलने के कारण तापमान रहा गर्म,,, वही आम लीची के फसलों को भी पहुंचेगा फायदा,,,
Rajat pant
कालाढूंगी में मौसम ने ली करवट तेज हवाओं के साथ शुरू हुई तेज बारिश कालाढूंगी,,, ,,मौसम ने ली करवट कालाढूंगी में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश वहीं गर्मी से मिलेगी राहत,, बीते कई दिनों से लू चलने के कारण तापमान रहा गर्म,,, वही आम लीची के फसलों को भी पहुंचेगा फायदा,,,
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड🙏1 hr ago
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नैनीताल एस.एस.पी.ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान लंबित जांचों पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपने जांच अधिकारियों को आबकारी और विद्युत चोरी समेत अन्य मामलों में तीन महीनों की जगह 15 दिनों में जांच रिपोर्ट जमा करने को कहा है। उन्होंने कहा की महिला और बच्चों को पेट पर लात मारने के बाद एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। नैनीताल की पुलिस लाइन में आज अयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिले के सभी एस.ओ., कोतवाल, सी.ओ., एस.पी.के साथ एस.एस.पी.मंजूनाथ टीसी ने बैठक की। इस बैठक में पुलिस के आचरण, पारदर्शिता और समयबद्ध विवेचना पर विशेष ध्यान दिया गया। जिले में चल रही जांचों में अधिकारियों की विवेचना में देरी को लेकर एस.एस.पी.नाराज हुए। उन्होंने, जांच के लिए 15 दिनों की समय सीमा निर्धारित करते हुए जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द जमा करने के एदेश दिए। कहा कि एस.ओ., कोतवाल और सी.ओ.को विद्युत और आबकारी एक्ट की शिकायतों की जांच जल्दी पूरी करनी है। इसके अलावा जब्त किया गया सभी माल ई-मालखाने में दाखिल होगा। उन्होंने, आगामी पर्यटन सीजन और मार्च महीने के अपराधों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में थाना प्रभारियों (SHO), फायर सर्विस, ट्रैफिक, पी.ए.सी.और होमगार्ड के अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस के आचरण एवं व्यवहार को प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया गया कि आमजन के साथ संवाद करते समय पुलिस कर्मियों का व्यवहार शालीन एवं संवेदनशील होना चाहिए। विशेष रूप से यह स्पष्ट किया गया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के नशे का सेवन कर जनता से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस कप्तान ने आगामी पर्यटन सीजन के लिए पुलिस के आचरण और व्यवहार को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। पुलिस कर्मियों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में पुलिस प्रशासन अपने कर्मियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। लेकिन, अनुशासनहीनता या नशे की स्थिति में दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।1
- Post by Surendra Kumar1
- विडियो देखें-मेरठ (उत्तर प्रदेश) डबल बेड के अंदर से बना था रास्ता, अंदर गए तो मिली हथियारों की फैक्ट्री मेरठ के एक मकान में चल रही थी असलहा फैक्ट्री, पुलिस ने छापा मारा तो डबल बेड के अंदर से एक रास्ता बना हुआ मिला, जो तहखाने तक जाता था, जहां पुलिस को हथियारों का जखीरा मिला.1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- बाजपुर । गांव सेमलपुरी भूमि प्रकरण को लेकर जांच के लिए पहुंचे ADM कोस्तुभ मिश्र, ADM कोस्तुभ मिश्र ने दोनों पक्षों की करी सुनवाई जल्द जांच कर कार्यवाही की कही बात, 👉क्या कहा सुनिएगा.....1
- Post by Kanchan Kanchan1
- बिलासपुर में चलती ट्रेन से गिरकर एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।परिजनों के अनुसार घायल हरियाणा में गुरदेव के दर्शन करने के लिए जा रहा था।नगर के डाकखाना रोड पर सरकारी नलकूप के पास रहने वाले सोनू कश्यप की उत्तराखंड के किच्छा में ससुराल है।वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था।बताया जाता है कि वहां उसने अपने साले सतीश के साथ हरियाणा जाकर गुरदेव के दर्शन करने का प्रोग्राम बनाया।बृहस्पतिवार सुबह वह लालकुआं रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली तक पहुंचने के लिए अपने साले के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार हुए। ट्रेन के डिब्बे में वह गेट पर खड़े हो गए।ट्रेन जब स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी,तभी अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वह चलती ट्रेन में डिब्बे से बाहर पटरियों पर गिर पड़े। स्थानीय रेलवे स्टेशन और कुर्थिया फाटक के बीच पड़ने वाले श्मशान घाट के पास सड़क निर्माण कार्य हो रहा था। वहां काम कर रहे मजदूरों ने घायल को रेल पटरियों पर पड़े देखा और रेलवे स्टेशन व एंबुलेंस को इसकी सूचना दी।मौकें पर पहुंची जीआरपी ने घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ मणिक अग्रवाल ने बताया घायल के चेहरे पर कई घाव है,इसकी वजह से टांके लगाने पड़े और जबड़े में भी गंभीर चोट आई है जिससे हायर सेंटर रेफर किया गया है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के उपरांत ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।1
- कालाढूंगी,,, ,,मौसम ने ली करवट कालाढूंगी में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश वहीं गर्मी से मिलेगी राहत,, बीते कई दिनों से लू चलने के कारण तापमान रहा गर्म,,, वही आम लीची के फसलों को भी पहुंचेगा फायदा,,,2