logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्वी चंपारण जिले में कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 54 किलोग्राम गांजा, एक कार, तीन मोबाइल फोन और 10,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। ​घटना मंगलवार देर रात की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि बसंतपुर गांव से एक कार में गांजा भरकर चकिया ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिकरहना एसडीपीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जब संदिग्ध कार का पीछा किया, तो चालक बसंत चौक के पास गाड़ी मोड़कर भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बरवा खुर्द सैनिक रोड पर वाहन को घेरकर रोक लिया। ​कार की तलाशी लेने पर 54 किलो गांजा बरामद हुआ और मौके से तस्कर कमलेश कुमार और संजय कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह खेप बसंतपुर निवासी विनोद मुखिया से लेकर जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर विनोद मुखिया को भी धर दबोचा। ​एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

50 min ago
user_Vijendra Kumar
Vijendra Kumar
Local News Reporter घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण, बिहार•
50 min ago

पूर्वी चंपारण जिले में कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 54 किलोग्राम गांजा, एक कार, तीन मोबाइल फोन और 10,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। ​घटना मंगलवार देर रात की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि बसंतपुर गांव से एक कार में गांजा भरकर चकिया ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिकरहना एसडीपीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जब संदिग्ध कार का पीछा किया, तो चालक बसंत चौक के पास गाड़ी मोड़कर भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बरवा खुर्द सैनिक रोड पर वाहन को घेरकर रोक लिया। ​कार की तलाशी लेने पर 54 किलो गांजा बरामद हुआ और मौके से तस्कर कमलेश कुमार और संजय कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह खेप बसंतपुर निवासी विनोद मुखिया से लेकर जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर विनोद मुखिया को भी धर दबोचा। ​एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • सुगौली क्षेत्र से एनएच किनारे से हटेगा पूरा अतिक्रमण। अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जाम के कारण होने वाली एक्सीडेंट से बचने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी।
    1
    सुगौली क्षेत्र से एनएच किनारे से हटेगा पूरा अतिक्रमण। अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जाम के कारण होने वाली एक्सीडेंट से बचने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के को लेकर भाग यह मामला सीतामढ़ी का बताया जा रहा है मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के को लेकर भाग सीतामढ़ी के पुपरी के बताया जा रहा है
    1
    मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के को लेकर भाग यह मामला सीतामढ़ी का बताया जा रहा है
मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के को लेकर भाग सीतामढ़ी के पुपरी के बताया जा रहा है
    user_SAROJ KUMAR
    SAROJ KUMAR
    Computer Programmer डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
    8 hrs ago
  • पूर्वी चम्पारण : पूर्वी चंपारण जिले के मंदिरों में हुई चोरी का पुलिस ने किया उद्वेदन
    1
    पूर्वी चम्पारण : पूर्वी चंपारण जिले के मंदिरों में हुई चोरी का पुलिस ने किया उद्वेदन
    user_अम्बिका प्र कुशवाहा
    अम्बिका प्र कुशवाहा
    पत्रकारिता कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • प्रशांत किशोर बड़ी-बड़ी बातें कर रहें है, लगता है ये उलट कर रख देंगे: गिरिराज ने कहा- एक साथ हो जायेंगे RJD और PK
    1
    प्रशांत किशोर बड़ी-बड़ी बातें कर रहें है, लगता है ये उलट कर
रख देंगे: गिरिराज ने कहा- एक साथ हो जायेंगे RJD और PK
    user_Expose sitamarhi
    Expose sitamarhi
    Local News Reporter Bathnaha, Sitamarhi•
    19 hrs ago
  • पोषक तत्वों से भरपूर है लाल केला, खेती सामान्य केले की तरह ही की जाती है: केवीके माधोपुर ।। बाजार की मांग और पोषक तत्वों को ध्यान में रखते हुए खेती में नवीनतम तकनीकों एवं किस्मों को अपनाकर ही आमदनी बढ़ाई जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि यदि किसान सामान्य केले की जगह लाल केला लगाएं तो उन्हें निश्चित रूप से हरे केले की तुलना में अधिक लाभ होगा। अपनी उच्च पोषक क्षमता और बाजार में अधिक कीमत के कारण यह किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। लाल केले में फाइबर, आयरन और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके लिए गर्म और आर्द्र मौसम उपयुक्त है तथा तापमान 15° सेल्सियस से 40° सेल्सियस के बीच होना चाहिए। डॉ. सिंह ने बताया कि इसके सफल उत्पादन के लिए अच्छे जल निकास वाली उपजाऊ दोमट मिट्टी, जिसका पीएच मान 6 से 7.5 के बीच हो, उत्तम मानी जाती है। अगर खेत की तैयारी एवं रोपाई की बात करें तो पौधे लगाने का सबसे उपयुक्त समय जून से जुलाई (वर्षा ऋतु) है, परंतु फरवरी से मार्च के महीने में भी रोपाई की जा सकती है। खेत की अच्छी तरह जुताई करके डेढ़ फीट गहरे एवं डेढ़ फीट चौड़ाई के गड्ढे खोदें। गड्ढों में सड़ी हुई गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाएं। उन्नत किस्मों में रेड ढाका, रेड स्पैनिश, कोलोराडो, रेड क्यूबन एवं रेड वेलची प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय किस्में भी उपलब्ध हैं। रोपाई के लिए टिश्यू कल्चर के पौधे या स्वस्थ सकर्स का उपयोग करें। यदि सकर्स का उपयोग करते हैं तो कार्बेन्डाजिम 50% WP का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर सकर्स को आधा घंटा डुबोने के उपरांत ही पौधों की रोपाई करनी चाहिए। केले को पानी और पोषक तत्व समय पर मिलने से उत्पादन एवं फलों की गुणवत्ता अच्छी होती हैं इसलिए सिंचाई एवं उर्वरक प्रबंधन बहुत ही जरूरी है इसके लिए गर्मियों में प्रत्येक 4 से 5 दिन पर और सर्दियों में 10 से 12 दिन के अंतराल पर सिंचाई करें। ड्रिप सिंचाई प्रणाली सबसे अच्छी मानी जाती है। समय-समय पर जैविक खाद, नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश की उचित मात्रा वैज्ञानिकों की सलाह से देनी चाहिए। केंद्र के पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. सौरभ दुबे ने बताया कि लाल केले की पैदावार और कमाई अधिक होती है। लाल केले का पौधा सामान्यतः 12 से 15 महीने में फल देने के लिए तैयार हो जाता है। इस किस्म में कीट एवं बीमारियों का प्रकोप बहुत ही कम मात्रा में देखा गया है। बाजार में इसकी मांग अधिक होने के कारण सामान्य केले की तुलना में इसका मुनाफा भी काफी ज्यादा होता है।
    2
    पोषक तत्वों से भरपूर है लाल केला, खेती सामान्य केले की तरह ही की जाती है: केवीके माधोपुर ।।
बाजार की मांग और पोषक तत्वों को ध्यान में रखते हुए खेती में नवीनतम तकनीकों एवं किस्मों को अपनाकर ही आमदनी बढ़ाई जा सकती है।  
कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि यदि किसान सामान्य केले की जगह लाल केला लगाएं तो उन्हें निश्चित रूप से हरे केले की तुलना में अधिक लाभ होगा। अपनी उच्च पोषक क्षमता और बाजार में अधिक कीमत के कारण यह किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। लाल केले में फाइबर, आयरन और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
इसके लिए गर्म और आर्द्र मौसम उपयुक्त है तथा तापमान 15° सेल्सियस से 40° सेल्सियस के बीच होना चाहिए। डॉ. सिंह ने बताया कि इसके सफल उत्पादन के लिए अच्छे जल निकास वाली उपजाऊ दोमट मिट्टी, जिसका पीएच मान 6 से 7.5 के बीच हो, उत्तम मानी जाती है।
अगर खेत की तैयारी एवं रोपाई की बात करें तो पौधे लगाने का सबसे उपयुक्त समय जून से जुलाई (वर्षा ऋतु) है, परंतु फरवरी से मार्च के महीने में भी रोपाई की जा सकती है। खेत की अच्छी तरह जुताई करके डेढ़ फीट गहरे एवं डेढ़ फीट चौड़ाई के गड्ढे खोदें। गड्ढों में सड़ी हुई गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाएं।  
उन्नत किस्मों में रेड ढाका, रेड स्पैनिश, कोलोराडो, रेड क्यूबन एवं रेड वेलची प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय किस्में भी उपलब्ध हैं।  
रोपाई के लिए टिश्यू कल्चर के पौधे या स्वस्थ सकर्स का उपयोग करें। यदि सकर्स का उपयोग करते हैं तो कार्बेन्डाजिम 50% WP का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर सकर्स को आधा घंटा डुबोने के उपरांत ही पौधों की रोपाई करनी चाहिए।
केले को पानी और पोषक तत्व समय पर मिलने से उत्पादन एवं फलों की गुणवत्ता अच्छी होती हैं इसलिए सिंचाई एवं उर्वरक प्रबंधन बहुत ही जरूरी है इसके लिए गर्मियों में प्रत्येक 4 से 5 दिन पर और सर्दियों में 10 से 12 दिन के अंतराल पर सिंचाई करें। ड्रिप सिंचाई प्रणाली सबसे अच्छी मानी जाती है। समय-समय पर जैविक खाद, नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश की उचित मात्रा वैज्ञानिकों की सलाह से देनी चाहिए।
केंद्र के पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. सौरभ दुबे ने बताया कि लाल केले की पैदावार और कमाई अधिक होती है। लाल केले का पौधा सामान्यतः 12 से 15 महीने में फल देने के लिए तैयार हो जाता है। इस किस्म में कीट एवं बीमारियों का प्रकोप बहुत ही कम मात्रा में देखा गया है। बाजार में इसकी मांग अधिक होने के कारण सामान्य केले की तुलना में इसका मुनाफा भी काफी ज्यादा होता है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • मोतिहारी राम जानकी मंदिर में चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, अष्टधातु की मूर्तियां बरामद, एक आरोपी गिरफ़्तार।
    1
    मोतिहारी राम जानकी मंदिर में चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, अष्टधातु की मूर्तियां बरामद, एक आरोपी गिरफ़्तार।
    user_CHAMPARAN CRIME NEWS BIHAR
    CHAMPARAN CRIME NEWS BIHAR
    मेहसी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • पूर्व आईपीएस रिटायर ने पीएम मोदी पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं पूर्व आईपीएस रिटायर नाम पीएम मोदी पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं एक बार जरूर इस पर अपनी राय कमेंट बॉक्स में सजा करें
    1
    पूर्व आईपीएस रिटायर ने पीएम मोदी पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं
पूर्व आईपीएस रिटायर नाम पीएम मोदी पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं एक बार जरूर इस पर अपनी राय कमेंट बॉक्स में सजा करें
    user_SAROJ KUMAR
    SAROJ KUMAR
    Computer Programmer डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
    8 hrs ago
  • बरवां गांव के समीप पानी में मिला महिला का शव,इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस ।। मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा-पिपरपाती मुख्य सड़क किनारे बरवां गांव वार्ड नंबर-9 के समीप पानी में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार,मझौलिया थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। मृतका की पहचान बरवां गांव निवासी ननकी साह की पत्नी मैना देवी के रूप में हुई है।मृत महिला के पति बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते है,महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।
    4
    बरवां गांव के समीप पानी में मिला महिला का शव,इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस ।।

मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा-पिपरपाती मुख्य सड़क किनारे बरवां गांव वार्ड नंबर-9 के समीप पानी में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार,मझौलिया थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। मृतका की पहचान बरवां गांव निवासी ननकी साह की पत्नी मैना देवी के रूप में हुई है।मृत महिला के पति बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते है,महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.