औरंगाबाद पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह के दो शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार; 1 देशी पिस्टल बरामद, 70 मामलों का हुआ खुलासा। औरंगाबाद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेन स्नैचिंग और पैसा छिनतई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोढ़ा गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 मास्टर चाभी, 1 रिंच, 1 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में लगभग 70 कांड दर्ज हैं। औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ दिनों से औरंगाबाद शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही थीं। अकेले नगर थाना क्षेत्र में 7 चेन स्नैचिंग की वारदातें हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने SDPO सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष SIT का गठन किया था। SIT ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि सभी वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है। इसी क्रम में आज चेन और पैसा छिनतई करने आए दोनों बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार अपराधियों की पहचान -* 1. नयनांशु उर्फ अभय कुमार, पिता- रौबिन यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार। 2. हैरान कुमार, पिता- गोपाल यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनके द्वारा औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, किशनगंज, मुंगेर सहित बिहार के कई जिलों तथा झारखंड के गोड्डा, हजारीबाग, दुमका सहित अन्य जिलों में चेन और पैसा छिनतई की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी औरंगाबाद पुलिस ने इनके ठिकाने से नगर थाना क्षेत्र में छीनी गई 4 सोने की चेन बरामद की थी। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद शहर में चेन छिनतई की घटनाओं में काफी कमी आएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, नगर थाना औरंगाबाद की टीम एवं जिला आसूचना इकाई औरंगाबाद शामिल थी। बाईट औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा
औरंगाबाद पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह के दो शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार; 1 देशी पिस्टल बरामद, 70 मामलों का हुआ खुलासा। औरंगाबाद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेन स्नैचिंग और पैसा छिनतई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोढ़ा गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 मास्टर चाभी, 1 रिंच, 1 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में लगभग 70 कांड दर्ज हैं। औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ दिनों से औरंगाबाद शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही थीं। अकेले नगर थाना क्षेत्र में 7 चेन स्नैचिंग की वारदातें हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने SDPO सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष SIT का गठन किया था। SIT ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि सभी वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है। इसी क्रम में आज चेन और पैसा छिनतई करने आए दोनों बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार अपराधियों की पहचान -* 1. नयनांशु उर्फ अभय कुमार, पिता- रौबिन यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार। 2. हैरान कुमार, पिता- गोपाल यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनके द्वारा औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, किशनगंज, मुंगेर सहित बिहार के कई जिलों तथा झारखंड के गोड्डा, हजारीबाग, दुमका सहित अन्य जिलों में चेन और पैसा छिनतई की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी औरंगाबाद पुलिस ने इनके ठिकाने से नगर थाना क्षेत्र में छीनी गई 4 सोने की चेन बरामद की थी। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद शहर में चेन छिनतई की घटनाओं में काफी कमी आएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, नगर थाना औरंगाबाद की टीम एवं जिला आसूचना इकाई औरंगाबाद शामिल थी। बाईट औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा
- रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के खैरा-फिरोज पेट्रोल पंप के पेट्रोल पंप के समीप से चोरी हुई बस गया से बरामद, 84 घंटे में पुलिस ने की कार्रवाई रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के खैरा-फिरोज पेट्रोल पंप के समीप से चोरी हुई बस को पुलिस ने करीब 84 घंटे के अंदर गया जिले से बरामद कर लिया। बस मालिक सलैया थाना क्षेत्र के बसंत गांव निवासी मोहम्मद रिजवान ने 19 सितंबर को कासमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, 16 सितंबर की शाम करीब छह बजे बस संख्या BR 02PB 6451 को खैरा-फिरोज पेट्रोल पंप के समीप खड़ा किया गया था। अगले दिन 17 सितंबर की सुबह करीब छह बजे जब बस मालिक वहां पहुंचे तो बस गायब मिली। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि विनय यादव नामक व्यक्ति बस लेकर गया है। मामले की सूचना मिलते ही कासमा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खनजहापुर से बरामद कर लिया। कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र* *लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र* * *पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय, सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और सहायक उपनिरीक्षक लेखा के पदों पर हुआ चयन, 173 महिलाएं भी बनीं यूपी पुलिस का हिस्सा* * *डीजीपी बोले- करीब 35 हजार पदों पर सीधी भर्ती और 9,457 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया जारी* लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के नियुक्तिपुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखा के पदों पर चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री योगी ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस का हिस्सा बनने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और शिक्षा से जुड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में बदलाव किया गया। समूह ग और घ की भर्ती से साक्षात्कार समाप्त किया गया, ताकि योग्य अभ्यर्थी को किसी स्तर पर भेदभाव का सामना न करना पड़े। *अब देश में होती है यूपी पुलिस के मॉडल की चर्चा* मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले मध्य और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों और कस्बों में जिन परिवारों के पास क्षमता थी, वे अपनी बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रदेश से बाहर रिश्तेदारों या हॉस्टल में रखते थे। जिनके पास साधन नहीं थे, वे बेटियों को घर बैठाने को मजबूर थे। उन्होंने कहा कि आज कोई राह चलती बेटी को छेड़ने का दुस्साहस नहीं कर सकता। ऐसा करने वाले को मालूम है कि उसका अंजाम क्या होगा। यूपी के प्रति बदले नजरिए में यूपी पुलिस का बड़ा योगदान है। आज देश में यूपी पुलिस के मॉडल की चर्चा होती है। *35 हजार पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जारी: राजीव कृष्ण* पुलिस महानिदेशक ने 912 चयनित अभ्यर्थियों, विशेषकर 173 महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी का चयन पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रक्रिया से हुआ है। इनका आधारभूत प्रशिक्षण छह अक्टूबर से शुरू होगा। छह माह के संस्थागत और तीन माह के व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद इन्हें तैनाती दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में करीब 35 हजार पदों पर सीधी भर्ती और 9,457 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। यूपी पुलिस की प्रशिक्षण क्षमता भी छह हजार से बढ़कर 60 हजार से अधिक हो चुकी है।1
- गया नगर निगम गयाजी द्वारा 31 सफाई योद्धाओं को किया गया सम्मानित,12 मातृशक्ति एवं 19 पुरुष कर्मी हुए सम्मानित।1
- तीन महीने में धंस गई 25 लाख की PCC सड़क! ट्रैक्टर का पहिया फंसा तो खुली निर्माण की पोल, DM ने दिए जांच के आदेश #Kudra #Kaimur #KaimurNews #BiharNews #BiharNewsUpdate #PCCRoad #RoadConstruction #RoadQuality #RoadScam #Development #DMKaimur #KudraNews #ग्रामीणों_का_हंगामा #सड़क_निर्माण #जांच_के_आदेश #SadhanaNews #SatishKumar #BreakingNews #ViralNews #BiharBreaking #GroundReport1
- सफाई कर्मियों को मेयर व सशक्त स्थायी समिति व नगर आयुक्त ने किया सम्मानित, बोले- आपकी सेवा मानवता की सेवा* गयाजी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गया नगर निगम की ओर से रविवार को नगर निगम कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया है। ये सभी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सहित सफाई कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में 12 महिला और 19 पुरुष समेत कुल 31 सफाई कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। मेयर गणेश पासवान ने कहा कि सफाई कर्मियों की सेवा मानवता की सेवा है। कड़ाके की गर्मी हो, बारिश हो या प्रतिकूल परिस्थितियां, सफाई कर्मी लगातार शहर की स्वच्छता के लिए काम करते हैं। कोरोना काल में भी सफाई कर्मियों ने योद्धाओं की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की मेहनत और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि गया नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में बिहार में लगातार तीन बार से पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी सफाई योद्धाओं का उत्साहवर्धन करते हुए इसी तरह जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की है। सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने भी सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। नगर आयुक्त डॉ. गगन ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तीसरे दिन सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया है। उन्होंने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ गयाजी के निर्माण में सफाई कर्मियों का योगदान अतुलनीय है। सफाई कर्मियों की मेहनत के कारण शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल रहा है। सफाई कर्मी एक दिन भी काम न करें तो शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और जगह-जगह गंदगी व दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसलिए उनके योगदान को सम्मान देना पूरे शहर की जिम्मेदारी है। इस दौरान स्वच्छता पदाधिकारी चंदन कुमार, शुभम कुमार, चन्द्र मोहन उर्फ चिंटू सहित अन्य मौजूद थे।2
- गया में ऑनलाइन पिंडदान पर तीर्थ पुरोहितों के अलग-अलग मत: शास्त्रीय परंपरा बनाम समयानुकूल व्यवस्था, पंडा समाज के दोनों पक्षों का आधिकारिक रुख #GayaNews #OnlinePindDaan #PindDaanControversy #PandaSamaj #VishnupadMandir #BiharNews #DharmikParampara #PindDaan2026 #BreakingNewsBihar1
- मदनपुर में मगध रेंज के IG विकास वैभव का भव्य स्वागत, नागरिकों ने किया सम्मानित मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएच 19 किनारे जामा मस्जिद मदरसा परिसर में रविवार दोपहर मगध रेंज के आईजी विकास वैभव का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत एवं सम्मान किया। विकास वैभव वर्तमान में मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हैं। गयाजी से औरंगाबाद जाने के दौरान आईजी का काफिला मदनपुर में लोगों ने रुकवाया। इसके बाद उन्हें सम्मानपूर्वक मदरसा भवन में ले जाया गया, जहां पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, मां उमंगेश्वरी शक्तिपीठ और देव सूर्य मंदिर की फ्रेमिंग तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरीय नेता धीरेन्द्र कुमार सिंह, उचौली के बबलू कुमार सिंह उर्फ पप्पू, पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव, मुखिया हमीद अख्तर, आदित्य कुमार सिंह, मो. शहनवाज आलम उर्फ पप्पू, नवीन शर्मा, मो. आबास, मो. शमीम और हाफिजुर्रहमान सहित कई लोगों ने आईजी को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ से जुड़े सामाजिक प्रयासों के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और समाज में शांति, सौहार्द, प्रेम, भाईचारा एवं एकता का संदेश देने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश भी दिया गया। #BharatCrimeLiveNews #विकास_वैभव #मगध_रेंज #IG_विकास_वैभव #मदनपुर #औरंगाबाद #बिहार #मदनपुर_न्यूज #स्वागत_समारोह #सम्मान_समारोह #LetsInspireBihar #शांति_सौहार्द #भाईचारा #पुलिस_प्रशासन #जनता_पुलिस_समन्वय #AurangabadNews #BiharNews1
- नगर निगम में मेयर, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य व नगर आयुक्त ने सफाई जमादारों के साथ की बैठक, कहा- लाखों तीर्थयात्रियों के बीच गयाजी की स्वच्छता का संदेश जाए पितृपक्ष मेला में मुकम्मल हो सफाई व्यवस्था, सफाई जमादारों को दिलाया गया "स्वच्छता का संकल्प'* गयाजी। पितृपक्ष मेला में सफाई व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए नगर निगम ने तैयारी और तेज कर दी है। रविवार को अवकाश के बावजूद नगर निगम कार्यालय खुला रहा है। मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त डॉ. गगन ने सभी सफाई जमादारों के साथ बैठक कर मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की है। इस बैठक में नगर निगम के सफाई कर्मियों और विभिन्न एजेंसियों के सफाई जमादार मौजूद रहे। मेयर ने सभी जमादारों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री गयाजी पहुंचते हैं। ऐसे में मेला क्षेत्र की स्वच्छता नगर निगम के लिए बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है। इस चुनौती को सफाई कर्मियों की मेहनत और बेहतर समन्वय से पूरा करना है। *हाथ उठाकर दिलाया 'स्वच्छता का संकल्प'* इस बैठक के दौरान मेयर, नगर आयुक्त, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य और सफाई जमादारों ने हाथ उठाकर स्वच्छता का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में नारा लगाया— “स्वच्छ हो गयाजी, स्वच्छ हो पितृपक्ष।” सभी को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान सफाई व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री गयाजी से स्वच्छता का अच्छा संदेश लेकर लौटें। नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने कहा कि मेला के दौरान सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी जमादार अपने-अपने क्षेत्र में सफाई कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर लगातार निगरानी करें। मेला क्षेत्र में गंदगी जमा नहीं होने दी जाएगी और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने भी सभी को “स्वच्छ हो गयाजी, स्वस्थ हो पितृपक्ष” का संकल्प दिलाया है। *सफाई व्यवस्था से बनेगा गयाजी की पहचान का संदेश : मोहन श्रीवास्तव* सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पितृपक्ष मेला गयाजी की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां की व्यवस्था को देखते हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी जमादार अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी पूरी तत्परता से निभाएं और एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफाई कर्मियों की मेहनत से ही पितृपक्ष मेला के दौरान गयाजी को स्वच्छ और सुंदर रखा जा सकेगा।2
- गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुद्धगेरे स्थित कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी के बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुद्धगेरे स्थित कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी के बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है।सोसाइटी के सचिव विकास कुमार उर्फ विकास माली ने आरोप लगाया है कि पहले उनके स्टॉक रूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया और विरोध करने या पूछताछ करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले को लेकर सचिव और सोसाइटी से जुड़े लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।यदि आप इस खबर या घटना के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो मैं आपकी सहायता कर सकता हूँ:1