logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोड़ी चौकी क्षेत्र में जन चौपाल आयोजित ग्रामीणों को नशा, साइबर फ्रॉड और महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक पोड़ी चौकी क्षेत्र में जन चौपाल आयोजित ग्रामीणों को नशा, साइबर फ्रॉड और महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक सतना। नागौद थाना क्षेत्र की पोड़ी चौकी अंतर्गत पंचायत परिसर में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 60 से 70 ग्रामीणों ने सहभागिता की। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया। जन चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों और अपराधों की रोकथाम के संबंध में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा जागरूक रहकर सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान प्रधान आरक्षक आर.के. कुशवाहा, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह गहरवार, सैनिक मोतीलाल कोल सहित अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_अनुपम दाहिया
अनुपम दाहिया
Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
bd21fcf6-a9e7-429a-8928-109e5c566730

पोड़ी चौकी क्षेत्र में जन चौपाल आयोजित ग्रामीणों को नशा, साइबर फ्रॉड और महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक पोड़ी चौकी क्षेत्र में जन चौपाल आयोजित ग्रामीणों को नशा, साइबर फ्रॉड और महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक सतना। नागौद थाना क्षेत्र की पोड़ी चौकी अंतर्गत पंचायत परिसर में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 60 से 70 ग्रामीणों ने सहभागिता की। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया। जन चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के

a8d28022-3f3f-4646-9536-cd14112d2c85

लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों और अपराधों की रोकथाम के संबंध में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा जागरूक रहकर सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान प्रधान आरक्षक आर.के. कुशवाहा, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह गहरवार, सैनिक मोतीलाल कोल सहित अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

More news from Indore and nearby areas
  • कोलगवा कोतवाली क्या अपराधी को बचा रही है❗️ नीतू सिंह का कहना है उसके पति के साथ उसके जान को खतरा है उनके साथ कोई भी घटना होती है उसकी जबाब देही शिवशंकर पाण्डेय,संयोग जयसवाल राकेश मिश्रा सवर्ण सोनी जबाब देह होगा। सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के आफिस मै आकर अपनी आप बिती सुनाई ।जिसमे भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने आश्वासन दिया है आपके साथ किसी भी तरह से गलत नही होना दिया जायेगा। पुलिस प्रशासन अपराध करने की छूट दे रखा है❗️
    1
    कोलगवा कोतवाली क्या अपराधी  को बचा रही है❗️
नीतू सिंह का कहना है उसके पति के साथ उसके जान को खतरा है उनके साथ कोई भी घटना होती है उसकी जबाब देही शिवशंकर पाण्डेय,संयोग जयसवाल  राकेश  मिश्रा सवर्ण सोनी जबाब देह होगा।
सतना
भारतीय जन मोर्चा पार्टी के आफिस मै आकर अपनी आप बिती सुनाई  ।जिसमे  भारतीय जन मोर्चा पार्टी  ने आश्वासन दिया है आपके साथ  किसी भी तरह से गलत नही होना दिया जायेगा।
 पुलिस प्रशासन अपराध करने की छूट  दे रखा है❗️
    user_Dileep bunkar
    Dileep bunkar
    Salesperson Unchahara, Indore•
    4 hrs ago
  • मझगवां वन परिक्षेत्र के कैलाशपुर के जंगल मे दिखा अवयस्क टाइगर, हिरौंदी- कैलाशपुर मार्ग में भखरा नाले के समीप सड़क पर बैठा था टाइगर, सतना- मझगवां वन परिक्षेत्र के कैलाशपुर के जंगल मे दिखा अवयस्क टाइगर, हिरौंदी- कैलाशपुर मार्ग में भखरा नाले के समीप सड़क पर बैठा था टाइगर, गाड़ी की लाइट से सड़क के नीचे झाड़ियों में घुसा बाघ, 2 से 3 वर्ष के बीच बताई जा रही टाइगर की उम्र, क्षेत्र में दहशत का माहौल, वन विभाग ने सूचना उपरांत गश्ती के निर्देश किये जारी।*
    1
    मझगवां वन परिक्षेत्र के कैलाशपुर के जंगल मे दिखा अवयस्क टाइगर, हिरौंदी- कैलाशपुर मार्ग में भखरा नाले के समीप सड़क पर बैठा था टाइगर,
सतना- मझगवां वन परिक्षेत्र के कैलाशपुर के जंगल मे दिखा अवयस्क टाइगर, हिरौंदी- कैलाशपुर मार्ग में भखरा नाले के समीप सड़क पर बैठा था टाइगर, गाड़ी की लाइट से सड़क के नीचे झाड़ियों में घुसा बाघ, 2 से 3 वर्ष के बीच बताई जा रही टाइगर की उम्र, क्षेत्र में दहशत का माहौल, वन विभाग ने सूचना उपरांत गश्ती के निर्देश किये जारी।*
    user_अनुपम दाहिया
    अनुपम दाहिया
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मैहर के नागपुर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल पर मौत के बाद शव सौंपने में कथित तौर पर पैसों की मांग शव देने के लिए पैसे मांगने का आरोप फिर भी कार्यवाही शून्य नागपुर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल मरीज के परिजनों से कथित अभद्रता और कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप—महिला की मौत के बाद शव सौंपने को लेकर भी सामने आया गंभीर दावा! मैहर के नागपुर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल को लेकर सामने आए आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं दावा किया जा रहा है कि अस्पताल में मरीज के परिजनों के साथ कथित अभद्रता की गई और पैसे को लेकर विवाद हुआ सबसे गंभीर दावा यह है कि महिला मरीज की मौत के बाद शव सौंपने में कथित तौर पर पैसों की मांग की गई और भुगतान के बाद शव सौंपा गया* अगर यह दावा सही है तो मामला बेहद गंभीर है अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा क्या अस्पताल के बिल और भुगतान रिकॉर्ड की जांच होगी क्या परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे क्या शव सौंपने की पूरी प्रक्रिया की जांच होगी क्या दोष साबित होने पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी? वही अस्पताल के रजिस्ट्रेशन पर भी सवाल उठाए गए है सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अस्पताल का पंजीयन डॉ. प्रशांत वानखेड़े के नाम पर है जबकि कथित तौर पर पिछले कई महीनों से उनकी अस्पताल में मौजूदगी नहीं है तो सवाल उठता है आखिर अस्पताल का संचालन कौन कर रहा है क्या स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के वर्तमान संचालन और पंजीयन की स्थिति का सत्यापन किया है इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था और अन्य निर्धारित मानकों के पालन को लेकर भी शिकायतें और सवाल सामने आ रहे हैं अब मैहर प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाएगा या गंभीर आरोपों के बावजूद मामला सरकारी फाइलों में दबकर रह जाएगा जनता जवाब चाहती है स्वास्थ्य विभाग जवाब दे प्रशासन जवाब दे और अस्पताल प्रबंधन भी अपना पक्ष सामने रखे क्योंकि मामला सिर्फ आरोपों का नहीं—सवाल है कि अगर आरोप सही हैं तो कार्यवाही कब होगी और अगर गलत हैं तो सच्चाई जनता के सामने कब आएगी?
    1
    मैहर के नागपुर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल पर मौत के बाद शव सौंपने में कथित तौर पर पैसों की मांग
शव देने के लिए पैसे मांगने का आरोप फिर भी कार्यवाही शून्य नागपुर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल मरीज के परिजनों से कथित अभद्रता और कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप—महिला की मौत के बाद शव सौंपने को लेकर भी सामने आया गंभीर दावा! मैहर के नागपुर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल को लेकर सामने आए आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं दावा किया जा रहा है कि अस्पताल में मरीज के परिजनों के साथ कथित अभद्रता की गई और पैसे को लेकर विवाद हुआ सबसे गंभीर दावा यह है कि महिला मरीज की मौत के बाद शव सौंपने में कथित तौर पर पैसों की मांग की गई और भुगतान के बाद शव सौंपा गया*
अगर यह दावा सही है तो मामला बेहद गंभीर है अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा क्या अस्पताल के बिल और भुगतान रिकॉर्ड की जांच होगी क्या परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे क्या शव सौंपने की पूरी प्रक्रिया की जांच होगी क्या दोष साबित होने पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी?
वही अस्पताल के रजिस्ट्रेशन पर भी सवाल उठाए गए है सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अस्पताल का पंजीयन डॉ. प्रशांत वानखेड़े के नाम पर है जबकि कथित तौर पर पिछले कई महीनों से उनकी अस्पताल में मौजूदगी नहीं है तो सवाल उठता है आखिर अस्पताल का संचालन कौन कर रहा है क्या स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के वर्तमान संचालन और पंजीयन की स्थिति का सत्यापन किया है इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था और अन्य निर्धारित मानकों के पालन को लेकर भी शिकायतें और सवाल सामने आ रहे हैं अब मैहर प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाएगा या गंभीर आरोपों के बावजूद मामला सरकारी फाइलों में दबकर रह जाएगा जनता जवाब चाहती है स्वास्थ्य विभाग जवाब दे प्रशासन जवाब दे और अस्पताल प्रबंधन भी अपना पक्ष सामने रखे
क्योंकि मामला सिर्फ आरोपों का नहीं—सवाल है कि अगर आरोप सही हैं तो कार्यवाही कब होगी और अगर गलत हैं तो सच्चाई जनता के सामने कब आएगी?
    user_Pushpendra Kumar Vishwaka
    Pushpendra Kumar Vishwaka
    Computer Software Shop मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मां शारदा धाम में जिला पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की जन चौपाल, नशा मुक्ति सायबर सुरक्षा सड़क सुरक्षा, महिला अपराधों सहित अन्य विषयों पर जनता को किया जागरूक
    1
    मां शारदा धाम में जिला पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की जन चौपाल, नशा मुक्ति सायबर सुरक्षा सड़क सुरक्षा, महिला अपराधों सहित अन्य विषयों पर जनता को किया जागरूक
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *बंधा बैरियर के पास जनचौपाल 0.4 में पुलिस अधीक्षक ने लोगों को किया जागरूक* *बंधा बैरियर के पास जनचौपाल 0.4 में पुलिस अधीक्षक ने लोगों को किया जागरूक* *नशा, साइबर ठगी और महिला अपराधों से बचाव के दिए टिप्स* मैहर - रीवा जोन आईजी गौरव सिंह राजपूत के निर्देशन पर जन चौपाल 0.4 आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मैहर जिला पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में मां शारदा धाम बंधा बैरियर के पास जनचौपाल 0.4 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने नशे से दूरी है जरूरी विषय पर अरकंडी वार्ड वासियों को नशीली कफ सिरप (कोरेक्स), नशीली गोलियां,गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध और लगातार बढ़ रही साइबर ठगी से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने मां शारदा धाम अरकंडी निवासियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि नशे के कारोबार या साइबर ठगी की घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि यदि आपको लगता है कि आप सूचना देंगे आपकी जानकारी लीक हो सकती है तो आप डायरेक्ट मुझे फोन कर बता सकते है। यदि किसी कारणवश फोन नही उठा रहा है तो आप मुझे वाट्स एप मे पूरी डिटेल भेज सकते है आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। जागरूकता और सतर्कता ही अपराधों पर अंकुश लगाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस जन चौपाल में यह रहें उपस्थित सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, एसआई संतोष उलाड़ी, एसआई वंदना गर्ग, एसआई रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश द्विवेदी सहित समाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की तादाद में वार्ड वासी मौजूद रहें।
    4
    *बंधा बैरियर के पास जनचौपाल 0.4 में पुलिस अधीक्षक ने लोगों को किया जागरूक*
*बंधा बैरियर के पास जनचौपाल 0.4 में पुलिस अधीक्षक ने लोगों को किया जागरूक*
*नशा, साइबर ठगी और महिला अपराधों से बचाव के दिए टिप्स*
मैहर - रीवा जोन आईजी गौरव सिंह राजपूत के निर्देशन पर जन चौपाल 0.4 आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मैहर जिला पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में मां शारदा धाम बंधा बैरियर के पास जनचौपाल 0.4 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने नशे से दूरी है जरूरी विषय पर अरकंडी वार्ड वासियों को नशीली कफ सिरप (कोरेक्स), नशीली गोलियां,गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध और लगातार बढ़ रही साइबर ठगी से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने मां शारदा धाम अरकंडी निवासियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि नशे के कारोबार या साइबर ठगी की घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि यदि आपको लगता है कि आप सूचना देंगे आपकी जानकारी लीक हो सकती है तो आप डायरेक्ट मुझे फोन कर बता सकते है। यदि किसी कारणवश फोन नही उठा रहा है तो आप मुझे वाट्स एप मे पूरी डिटेल भेज सकते है आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। जागरूकता और सतर्कता ही अपराधों पर अंकुश लगाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस जन चौपाल में यह रहें उपस्थित सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, एसआई संतोष उलाड़ी, एसआई वंदना गर्ग, एसआई रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश द्विवेदी सहित समाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की तादाद में वार्ड वासी मौजूद रहें।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    Photographer मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सतना कलेक्ट्रेट में एसडीएम और ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना हेलमेट पहुंचे कर्मचारियों के काटे चालान *सतना कलेक्ट्रेट में एसडीएम और ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना हेलमेट पहुंचे कर्मचारियों के काटे चालान* "सतना कलेक्ट्रेट में आज यातायात नियमों को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया। एसडीएम रघुराजनगर राहुल सिलादिया और ट्रैफिक डीएसपी पूनम रावत की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दफ्तर पहुंचे सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के मौके पर ही चालान काटे गए। हालांकि, नियमों का पालन करने वाले चालकों का सम्मान भी किया गया और लोगों को हेलमेट भी बांटे गए। प्रशासन का साफ संदेश है—चाहे आम नागरिक हों या सरकारी कर्मचारी, नियम सबके लिए बराबर हैं!" #Satna #SatnaNews #SatnaCollectorate #TrafficPolice #RoadSafety #SDMRahulSiladiya #UnchehraNews #MPNews #Challan #TrafficRules #MPPolice #ViralVideo #HindiNews
    1
    सतना कलेक्ट्रेट में एसडीएम और ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना हेलमेट पहुंचे कर्मचारियों के काटे चालान
*सतना कलेक्ट्रेट में एसडीएम और ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: बिना हेलमेट पहुंचे कर्मचारियों के काटे चालान*
"सतना कलेक्ट्रेट में आज यातायात नियमों को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया। एसडीएम रघुराजनगर राहुल सिलादिया और ट्रैफिक डीएसपी पूनम रावत की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दफ्तर पहुंचे सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के मौके पर ही चालान काटे गए। हालांकि, नियमों का पालन करने वाले चालकों का सम्मान भी किया गया और लोगों को हेलमेट भी बांटे गए। प्रशासन का साफ संदेश है—चाहे आम नागरिक हों या सरकारी कर्मचारी, नियम सबके लिए बराबर हैं!"
#Satna #SatnaNews #SatnaCollectorate #TrafficPolice #RoadSafety #SDMRahulSiladiya #UnchehraNews #MPNews #Challan #TrafficRules #MPPolice #ViralVideo #HindiNews
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सतना: स्कूल जा रही 2 छात्राओं पर ब्लेड से हमला, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस *सतना: स्कूल जा रही 2 छात्राओं पर ब्लेड से हमला, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस* घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास की गलियों और मुख्य मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बिना नंबर की बुलेट सवार हमलावरों की पहचान की जा सके। *परिजनों में भारी आक्रोश* दिनदहाड़े हुई इस घटना से छात्राओं के परिजनों और स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। #BreakingNews #CrimeNews #LatestNews #SatnaCrime #MPCrime #CrimeAgainstWomen #WomenSafety #PoliceAction
    1
    सतना: स्कूल जा रही 2 छात्राओं पर ब्लेड से हमला, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
*सतना: स्कूल जा रही 2 छात्राओं पर ब्लेड से हमला, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस*
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास की गलियों और मुख्य मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बिना नंबर की बुलेट सवार हमलावरों की पहचान की जा सके।
*परिजनों में भारी आक्रोश*
दिनदहाड़े हुई इस घटना से छात्राओं के परिजनों और स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
#BreakingNews #CrimeNews #LatestNews #SatnaCrime #MPCrime #CrimeAgainstWomen #WomenSafety #PoliceAction
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.