logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राम नवमी के पावन अवसर पर धूमधाम से निकली भगवान राम की शोभायात्रा उझानी,(बदायूं)। श्रीराम नवमी के अवसर पर गुरूवार की शाम नगर में आस्था और धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की सुन्दर झांकियों और बैंडबाजों तथा काली अखाड़ों के साथ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन करने के बाद कराया। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में परिवर्तित हो गई।

12 hrs ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

राम नवमी के पावन अवसर पर धूमधाम से निकली भगवान राम की शोभायात्रा उझानी,(बदायूं)। श्रीराम नवमी के अवसर पर गुरूवार की शाम नगर में आस्था और धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की सुन्दर झांकियों और बैंडबाजों तथा काली अखाड़ों के साथ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन करने के बाद कराया। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में परिवर्तित हो गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांग्लादेश की पद्मा नदी में सवारियों से भरी बस गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बस को फेरी के जरिए नदी पार कराया जा रहा था। फायर सर्विस के अनुसार, सभी 23 शव बस के अंदर से निकाले गए हैं, जिनमें 11 महिलाएं, 7 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। वहीं 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
    1
    बांग्लादेश की पद्मा नदी में सवारियों से भरी बस गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बस को फेरी के जरिए नदी पार कराया जा रहा था।
फायर सर्विस के अनुसार, सभी 23 शव बस के अंदर से निकाले गए हैं, जिनमें 11 महिलाएं, 7 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। वहीं 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने दुकान की सीलिंग कराई शामली (उत्तर प्रदेश): जिले में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और डीएसपी के सामने ही हंगामा और हाथापाई होती रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवादित दुकान को लेकर एक पक्ष महंत योगी शेरनाथ और दूसरा पक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज का है। दोनों पक्ष दुकान पर अपने-अपने अधिकार का दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और विवादित दुकान पर सील लगवा दी, ताकि आगे कोई पक्ष जबरन कब्जा न कर सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबा पक्ष इस मामले में कोर्ट से केस हार चुका है, लेकिन इसके बावजूद दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की हमारी तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    1
    दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने दुकान की सीलिंग कराई
शामली (उत्तर प्रदेश): जिले में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और डीएसपी के सामने ही हंगामा और हाथापाई होती रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि विवादित दुकान को लेकर एक पक्ष महंत योगी शेरनाथ और दूसरा पक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज का है। दोनों पक्ष दुकान पर अपने-अपने अधिकार का दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और विवादित दुकान पर सील लगवा दी, ताकि आगे कोई पक्ष जबरन कब्जा न कर सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबा पक्ष इस मामले में कोर्ट से केस हार चुका है, लेकिन इसके बावजूद दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की हमारी तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं के रहमा गांव में सड़क हादसा, तेज़ रफ़्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर — हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर बदायूं जिले के थाना बिनावर क्षेत्र अंतर्गत रहमा गांव में सड़क पार कर रही एक अधेड़ महिला तेज़ रफ़्तार बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परवीन बानो (40 वर्ष), पत्नी मोहम्मद असलम, निवासी रहमा, थाना बिनावर*, गांव के मुख्य मार्ग को पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज़ गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही लहूलुहान हो गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल परवीन बानो को आनन-फानन में जिला अस्पताल, बदायूं ले जाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण हालत नाज़ुक बनी रही। डॉक्टरों के पैनल ने स्थिति का आकलन करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए *हायर सेंटर* रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद रहमा गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन तेज़ रफ़्तार से गुजरते हैं और पैदल चलने वालों के लिए कोई सुरक्षित क्रॉसिंग नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। थाना बिनावर पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और बाइक सवार की पहचान व कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी, जबकि परिजन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
    1
    बदायूं न्यूज 
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 
बदायूं के रहमा गांव में सड़क हादसा, तेज़ रफ़्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर — हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
बदायूं जिले के थाना बिनावर क्षेत्र अंतर्गत रहमा गांव में सड़क पार कर रही एक अधेड़ महिला तेज़ रफ़्तार बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परवीन बानो (40 वर्ष), पत्नी मोहम्मद असलम, निवासी रहमा, थाना बिनावर*, गांव के मुख्य मार्ग को पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज़ गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही लहूलुहान हो गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल परवीन बानो को आनन-फानन में जिला अस्पताल, बदायूं ले जाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण हालत नाज़ुक बनी रही। डॉक्टरों के पैनल ने स्थिति का आकलन करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए *हायर सेंटर* रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद रहमा गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन तेज़ रफ़्तार से गुजरते हैं और पैदल चलने वालों के लिए कोई सुरक्षित क्रॉसिंग नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
थाना बिनावर पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और बाइक सवार की पहचान व कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी, जबकि परिजन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बदायूं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को पूरे दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की, साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः बदायूं स्थित मां काली नगला मंदिर से हुई, जहां सांसद आदित्य यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत सांसद ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के अंबियापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सम्राट अशोक महान की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने अहिंसा, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को पूरे विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद शांति और बौद्ध धर्म के मार्ग को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी। अशोक का शासन सुशासन, जनकल्याण और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा, जिससे आज भी प्रेरणा ली जाती है। इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम कादराबाद पहुंचे, जहां मां काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सांसद ग्राम सिहोरा पहुंचे, जहां श्री समाधि बाबा आश्रम सिहोरा मढ़ी में आयोजित भव्य नवरात्रि मेले में उन्होंने सहभागिता की। सांसद आदित्य यादव ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया और स्थानीय परंपराओं की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों की इन आयोजनों में सहभागिता से जनता और नेतृत्व के बीच संवाद मजबूत होता है, जिससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिलती है।बोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर राम खिलाड़ी यादव विधायक गुन्नौर, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक आर के शर्मा, लड्डन मियां, ओमवीर सिंह, इंदु सक्सेना, के पी राठौर, शिवम राठौर, सुनील यादव सुनीता पाल, कैप्टन सर्वेश यादव, अतुल पटेल, अखिलेश यादव, अमित यादव, रजत यादव, शशांक यादव, विजय यादव, कविंद्र शाक्य, देवेंद्र गौतम, रईस अहमद भानु यादव, सोमेंद्र यादव, नजर प्रधान अलका यादव, मनवीर शाक्य, भावेश यादव, नवीत यादव, सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे
    2
    बदायूं
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को पूरे दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की, साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को भी सुना।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः बदायूं स्थित मां काली नगला मंदिर से हुई, जहां सांसद आदित्य यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत सांसद ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के अंबियापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सम्राट अशोक महान की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने अहिंसा, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को पूरे विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद शांति और बौद्ध धर्म के मार्ग को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी। अशोक का शासन सुशासन, जनकल्याण और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा, जिससे आज भी प्रेरणा ली जाती है।
इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम कादराबाद पहुंचे, जहां मां काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सांसद ग्राम सिहोरा पहुंचे, जहां श्री समाधि बाबा आश्रम सिहोरा मढ़ी में आयोजित भव्य नवरात्रि मेले में उन्होंने सहभागिता की।  सांसद आदित्य यादव ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया और स्थानीय परंपराओं की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों की इन आयोजनों में सहभागिता से जनता और नेतृत्व के बीच संवाद मजबूत होता है, जिससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिलती है।बोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर राम खिलाड़ी यादव विधायक गुन्नौर, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक आर के शर्मा, लड्डन मियां, ओमवीर सिंह, इंदु सक्सेना, के पी राठौर, शिवम राठौर, सुनील यादव सुनीता पाल, कैप्टन सर्वेश यादव, अतुल पटेल, अखिलेश यादव, अमित यादव, रजत यादव, शशांक यादव, विजय यादव, कविंद्र शाक्य, देवेंद्र गौतम, रईस अहमद भानु यादव, सोमेंद्र यादव, नजर प्रधान अलका यादव, मनवीर शाक्य, भावेश यादव, नवीत यादव, सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संवाददाता संजीव कुमार राणा बदायूं। 👉चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को पूरे दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की, साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः बदायूं स्थित मां काली नगला मंदिर से हुई, जहां सांसद आदित्य यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत सांसद ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के अंबियापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सम्राट अशोक महान की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने अहिंसा, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को पूरे विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद शांति और बौद्ध धर्म के मार्ग को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी। अशोक का शासन सुशासन, जनकल्याण और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा, जिससे आज भी प्रेरणा ली जाती है। इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम कादराबाद पहुंचे, जहां मां काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सांसद ग्राम सिहोरा पहुंचे, जहां श्री समाधि बाबा आश्रम सिहोरा मढ़ी में आयोजित भव्य नवरात्रि मेले में उन्होंने सहभागिता की। सांसद आदित्य यादव ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया और स्थानीय परंपराओं की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों की इन आयोजनों में सहभागिता से जनता और नेतृत्व के बीच संवाद मजबूत होता है, जिससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिलती है।बोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर राम खिलाड़ी यादव विधायक गुन्नौर, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक आर के शर्मा, लड्डन मियां, ओमवीर सिंह, इंदु सक्सेना, के पी राठौर, शिवम राठौर, सुनील यादव सुनीता पाल, कैप्टन सर्वेश यादव, अतुल पटेल, अखिलेश यादव, अमित यादव, रजत यादव, शशांक यादव, विजय यादव, कविंद्र शाक्य, देवेंद्र गौतम, रईस अहमद भानु यादव, सोमेंद्र यादव, नजर प्रधान अलका यादव, मनवीर शाक्य, भावेश यादव, नवीत यादव, सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे
    3
    संवाददाता संजीव कुमार राणा
बदायूं।
👉चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को पूरे दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की, साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को भी सुना।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः बदायूं स्थित मां काली नगला मंदिर से हुई, जहां सांसद आदित्य यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत सांसद ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के अंबियापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सम्राट अशोक महान की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने अहिंसा, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को पूरे विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद शांति और बौद्ध धर्म के मार्ग को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी। अशोक का शासन सुशासन, जनकल्याण और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा, जिससे आज भी प्रेरणा ली जाती है।
इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम कादराबाद पहुंचे, जहां मां काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सांसद ग्राम सिहोरा पहुंचे, जहां श्री समाधि बाबा आश्रम सिहोरा मढ़ी में आयोजित भव्य नवरात्रि मेले में उन्होंने सहभागिता की।  सांसद आदित्य यादव ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया और स्थानीय परंपराओं की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों की इन आयोजनों में सहभागिता से जनता और नेतृत्व के बीच संवाद मजबूत होता है, जिससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिलती है।बोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर राम खिलाड़ी यादव विधायक गुन्नौर, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक आर के शर्मा, लड्डन मियां, ओमवीर सिंह, इंदु सक्सेना, के पी राठौर, शिवम राठौर, सुनील यादव सुनीता पाल, कैप्टन सर्वेश यादव, अतुल पटेल, अखिलेश यादव, अमित यादव, रजत यादव, शशांक यादव, विजय यादव, कविंद्र शाक्य, देवेंद्र गौतम, रईस अहमद भानु यादव, सोमेंद्र यादव, नजर प्रधान अलका यादव, मनवीर शाक्य, भावेश यादव, नवीत यादव, सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उझानी में रामनवमी पर धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीराम की शोभायात्रा बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में श्रीराम नवमी के अवसर पर गुरूवार की शाम नगर में आस्था और धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की सुन्दर झांकियों और बैंडबाजों तथा काली अखाड़ों के साथ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन करने के बाद कराया। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में परिवर्तित हो गई। गुरूवार की शाम भगवान श्रीराम नवमी के अवसर पर प्राचीन कालीन भगवान श्रीराम की बैंडबाजों, काली अखाड़ों और सुन्दर झांकियों से सजी रथ शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम के अलावा माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों की पूजा अर्चना कर उनका तिलक वंदन किया और आरती उतारी। इस अवसर पर श्री वर्मा ने भगवान का भोग भी लगाया। इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री श्री वर्मा ने मां काली के स्वरूपों की पूजा अर्चना कर उनका तिलक वंदन करने के उपरांत आरती उतारी। इसके बाद श्री वर्मा ने फीता काट कर रथ शोभायात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। कामधेनु गौशाला के तत्वावधान में शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ होकर बाजारकला, किलाखेड़ा, भर्राटोला, बड़े महादेव मंदिर, लालमन की पुलिया, बिल्सी रोड, कसाईटोला, घंटाघर चौराहा, स्टेशन रोड, हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर होती हुई पुरानी अनाज मंडी और कछला रोड तथा गंजशहीदा से बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर विसर्जित हुई। शोभायात्रा का नगर युवा मंडल के अलावा समाजसेवियों और दुकानदारों ने भव्यता के साथ फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और शोभायात्रा में साथ चल रहे नागरिकों में जलपान का वितरण किया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने भगवान श्रीराम का पूजन अर्चन कर आरती उतारी और प्रसाद का वितरण कराया। इस अवसर पर युवा वर्ग ने श्रीराम के जयघोष से नगर से लेकर आसमान तक गुंजायमान कर दिया जिससे नगर में धार्मिक वातावरण की लहर दौड़ गई। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल साथ चल रहा था। इस अवसर पर राजकुमार बंसल, अवधेश वर्मा, सर्वेश गुप्ता, पिंकू गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, बॉबी वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय समेत बड़ी संख्या में नागरिक साथ चल रहे थे।
    1
    उझानी में रामनवमी पर धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीराम की शोभायात्रा
बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में श्रीराम नवमी के अवसर पर गुरूवार की शाम नगर में आस्था और धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की सुन्दर झांकियों और बैंडबाजों तथा काली अखाड़ों के साथ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन करने के बाद कराया। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में परिवर्तित हो गई। 
गुरूवार की शाम भगवान श्रीराम नवमी के अवसर पर प्राचीन कालीन भगवान श्रीराम की बैंडबाजों, काली अखाड़ों और सुन्दर झांकियों से सजी रथ शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम के अलावा माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों की पूजा अर्चना कर उनका तिलक वंदन किया और आरती उतारी। इस अवसर पर श्री वर्मा ने भगवान का भोग भी लगाया। इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री श्री वर्मा ने मां काली के स्वरूपों की पूजा अर्चना कर उनका तिलक वंदन करने के उपरांत आरती उतारी। इसके बाद श्री वर्मा ने फीता काट कर रथ शोभायात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। 
कामधेनु गौशाला के तत्वावधान में शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ होकर बाजारकला, किलाखेड़ा, भर्राटोला, बड़े महादेव मंदिर, लालमन की पुलिया, बिल्सी रोड, कसाईटोला, घंटाघर चौराहा, स्टेशन रोड, हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर होती हुई पुरानी अनाज मंडी और कछला रोड तथा गंजशहीदा से बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर विसर्जित हुई। शोभायात्रा का नगर युवा मंडल के अलावा समाजसेवियों और दुकानदारों ने भव्यता के साथ फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और शोभायात्रा में साथ चल रहे नागरिकों में जलपान का वितरण किया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने भगवान श्रीराम का पूजन अर्चन कर आरती उतारी और प्रसाद का वितरण कराया।
इस अवसर पर युवा वर्ग ने श्रीराम के जयघोष से नगर से लेकर आसमान तक गुंजायमान कर दिया जिससे नगर में धार्मिक वातावरण की लहर दौड़ गई। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल साथ चल रहा था। इस अवसर पर राजकुमार बंसल, अवधेश वर्मा, सर्वेश गुप्ता, पिंकू गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, बॉबी वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय समेत बड़ी संख्या में नागरिक साथ चल रहे थे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उझानी,(बदायूं)। श्रीराम नवमी के अवसर पर गुरूवार की शाम नगर में आस्था और धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की सुन्दर झांकियों और बैंडबाजों तथा काली अखाड़ों के साथ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन करने के बाद कराया। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में परिवर्तित हो गई।
    1
    उझानी,(बदायूं)। श्रीराम नवमी के अवसर पर गुरूवार की शाम नगर में आस्था और धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की सुन्दर झांकियों और बैंडबाजों तथा काली अखाड़ों के साथ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन करने के बाद कराया। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में परिवर्तित हो गई।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज: संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9026249659 बदायूँ खनन माफिया पर ए.आर.टी.ओ. की बड़ी कार्रवाई, फर्जी पत्रकार समेत कई पर FIR दर्ज । बदायूँ के आसफपुर क्षेत्र में ए.आर.टी.ओ. टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए दो ओवरलोड ट्रेलर पकड़ लिए, जबकि एक वाहन चालक मौके से फरार हो गया। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों द्वारा बिल्टी, लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाए गए, जिसके बाद दोनों ट्रेलरों को सीज कर लाखों का जुर्माना ठोका गया। कार्रवाई के बीच खनन माफिया मौके पर पहुंच गए और नंबर प्लेट ढककर दबाव बनाने की कोशिश की। खुद को पत्रकार बताने वाला अनुज पाठक और अन्य लोगों ने अधिकारियों को धमकाते हुए कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया। आरोप है कि माफिया ने ए.आर.टी.ओ. टीम को जान से मारने और वाहन चढ़ाने तक की धमकी दी। स्थिति बिगड़ने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। ए.आर.टी.ओ. ने सख्त रुख अपनाते हुए सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता और धमकी देने के आरोप में थाना फैजगंज बेहटा में FIR दर्ज करा दी। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है, जबकि प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।
    4
    ब्रेकिंग न्यूज: 
संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा 
फोनों 9026249659
बदायूँ खनन माफिया पर ए.आर.टी.ओ. की बड़ी कार्रवाई, फर्जी पत्रकार समेत कई पर FIR दर्ज  ।
बदायूँ के आसफपुर क्षेत्र में ए.आर.टी.ओ. टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए दो ओवरलोड ट्रेलर पकड़ लिए, जबकि एक वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
चेकिंग के दौरान वाहन चालकों द्वारा बिल्टी, लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाए गए, जिसके बाद दोनों ट्रेलरों को सीज कर लाखों का जुर्माना ठोका गया।
कार्रवाई के बीच खनन माफिया मौके पर पहुंच गए और नंबर प्लेट ढककर दबाव बनाने की कोशिश की।
खुद को पत्रकार बताने वाला अनुज पाठक और अन्य लोगों ने अधिकारियों को धमकाते हुए कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया।
आरोप है कि माफिया ने ए.आर.टी.ओ. टीम को जान से मारने और वाहन चढ़ाने तक की धमकी दी।
स्थिति बिगड़ने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।
ए.आर.टी.ओ. ने सख्त रुख अपनाते हुए सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता और धमकी देने के आरोप में थाना फैजगंज बेहटा में FIR दर्ज करा दी।
इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है, जबकि प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.