Shuru
Apke Nagar Ki App…
जसनगर की बेटी दीपाली का RAS में चयन, 609वीं रैंक हासिल
रमेश सिंह
जसनगर की बेटी दीपाली का RAS में चयन, 609वीं रैंक हासिल
More news from Nagaur and nearby areas
- Post by रमेश सिंह1
- ब्यावर-पाली (पिंडवाड़ा) हाईवे पर खेजड़ला चौराहे के पास स्थित एक होटल के बाहर सो रहे तीन युवकों पर देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना 15 अप्रैल की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 10 से अधिक हमलावर मुंह बांधकर मौके पर पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया। बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे युवकों को निशाना बनाते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हमलावरों ने मारपीट के बाद युवकों केपास से करीब 50 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना का पूरा घटनाक्रम होटल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायलों में केसरपुरा निवासी 23 वर्षीय सुरेंद्र (पुत्र किशन सिंह) की पहचान हुई है। उसके साथ उसके अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- रियां बड़ी क्षेत्र में आज भीषण गर्मी को देखते हुए निराश्रित गौवंशों के लिए हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किया गया।गौसेवकों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर बेसहारा गायों को चारा उपलब्ध कराया, जिससे उन्हें गर्मी में राहत मिल सके। इसके साथ ही वन्य जीवों एवं पक्षियों के लिए भी पानी की समुचित व्यवस्था की गई। विभिन्न स्थानों पर पानी के टांके एवं परिंडे भरकर नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अपने आसपास पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें |4
- रिया बड़ी नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य सीसी सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण अधूरा रहने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अधूरे कार्य से सड़क संकरी हो गई है, जिसके चलते दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सीसी रोड के किनारों पर निर्माण कार्य अधूरा होने से खाली जगह व्यवस्थित नहीं हो पाई है। इसके अतिरिक्त, ठेलों का अव्यवस्थित खड़ा होना भी समस्या को बढ़ा रहा है, जिससे बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार छोटे वाहन चालक भी अपनी गाड़ी सड़क से नीचे नहीं उतार पाते और बीच सड़क में ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक कार मालिक द्वारा अपना वाहन बीच सड़क में छोड़ देने से स्थिति और गंभीर हो गई। दोपहर 2 बजे तक इस कारण लगभग पांच बार जाम की स्थिति बनी। सूचना मिलने पर पादु कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रियान बड़ी पुलिस चौकी के कांस्टेबल राजकुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को थाने पहुंचाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि नालों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर सड़क के दोनों किनारों पर ब्लॉक लगा दिए जाएं, तो ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है और जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। पादु कला थाना अधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार गश्त के दौरान वाहनों और ठेला संचालकों को व्यवस्थित खड़ा करने के लिए निर्देशित करती है, ताकि यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।1
- विधायक नौक्षम चौधरी ने जुरहरा बाज़ार के निवासी प्रमोद खड़ेलवाल के घर पर चाय बनाकर पी और कार्यकर्ताओं को पिलाई1
- Post by Kailash Fulwari1
- परशुराम जयंती पर शहर में निकली भव्य कलश यात्रा, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित शहर में आज भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रीजनल चौपाटी पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा परशुराम सर्किल पर ध्वजारोहण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। वहीं, आयोजन के अंत में प्रसाद के रूप में 51 पाउंड का केक काटकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- Post by रमेश सिंह1