Shuru
Apke Nagar Ki App…
kiratpur के रामा कालेज में दिपावली के मेले का भव्य आयोजन
HNNK News Sabir
kiratpur के रामा कालेज में दिपावली के मेले का भव्य आयोजन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- kiratpur के रामा कालेज में दिपावली के मेले का भव्य आयोजन1
- पायर के लिए रो पड़े निर्देशक विनोद कापड़ी! रामायण फिल्म के निर्माताओं पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- छोटी फिल्मों को नहीं मिल रहा फेयर चांस उत्तराखंड के खाली होते गांवों की पलायन ओर प्रेम की कहानी पर बनी फिल्म 'पायर' को दर्शकों का समर्थन, सिनेमाघरों से शो हटाए जाने पर छलका निर्देशक का दर्द नई दिल्ली। उत्तराखंड के खाली होते गांवों की गंभीर समस्या और पलायन की पीड़ा को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म 'पायर' इन दिनों चर्चा में है। दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ के बीच फिल्म के निर्देशक विनोद कापड़ी ने सिनेमाघरों में फिल्म के शो कम किए जाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। विनोद कापड़ी ने आरोप लगाया कि उनकी फिल्म को सिनेमाघरों में पर्याप्त अवसर नहीं दिया जा रहा है और बड़ी फिल्म को जगह देने के लिए छोटी फिल्मों के शो हटाए जा रहे हैं। इस दौरान अपनी बात रखते हुए निर्देशक भावुक हो गए और कैमरे के सामने रो पड़े। छोटी फिल्म को नहीं मिल रहा मौका विनोद कापड़ी का कहना है कि फिल्म 'पायर' को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा था। इसके बावजूद सिनेमाघरों में इसके शो कम किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिनेमाघर संचालकों से कहा जा रहा है कि केवल एक ही फिल्म चलाई जाए। रामायण फिल्म को लेकर उठाए सवाल निर्देशक ने इस पूरे घटनाक्रम को बड़ी फिल्म 'रामायण' की रिलीज और उसके लिए सिनेमाघरों में स्क्रीन आवंटन से जोड़ते हुए सवाल उठाए। उनका कहना है कि किसी बड़ी फिल्म को अधिक स्क्रीन देने के लिए छोटी फिल्मों को सिनेमाघरों से हटाना उचित नहीं है। छलका निर्देशक का दर्द विनोद कापड़ी ने भावुक होते हुए कहा कि छोटी फिल्में भी बड़ी मेहनत और संघर्ष से बनती हैं। ऐसी फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचने का उचित अवसर मिलना चाहिए। केवल बड़े बजट और बड़े नाम के आधार पर सिनेमाघरों में फिल्मों को प्राथमिकता देना छोटे फिल्म निर्माताओं के साथ अन्याय है। इस घटना ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी और छोटी फिल्मों के बीच स्क्रीन आवंटन को लेकर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि इस मामले पर फिल्म इंडस्ट्री और सिनेमाघर संचालकों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। सवाल यही है कि क्या छोटी फिल्मों को भी बड़े बजट की फिल्मों के बराबर सिनेमाघरों में जगह और दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा? #VinodKapri #Pyre #Ramayana #BollywoodNews #CinemaControversy #Uttarakhand #Migration #FilmIndustry #SatyaSirsaNews1
- जिलाधिकारी बिजनौर ने दी सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप जी ने दी सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं वही सभी से अपील की दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया1
- बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र मे विदेश भेजने को लेकर ठगी का मामला पूर्वी एसपी अमित किशोर श्रीवास्तव ने किया खुलासा1
- गंगा बंदी के दौरान गंगा में कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर सदैव उंगलियां उठाई जाती रही हैं। गंगा बंदी में होने वाला सबसे सामान्य कार्य समतलीकरण का होता है लेकिन यह भी कभी ठीक से सम्पन्न नहीं हो पाता। इसबार भी गंगा में जल छोड़ दिए जाने के बाद भी सही समतलीकरण न होने से गंगा में कई जगह द्वीप उभरे दिखाई दे रहे हैं। हरिद्वार के प्रमुख सुभाष घाट पर तो इन द्वीपों के कारण गंगा का जल ठीक से घाटों तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके कारण श्रृद्धालुओं को रेलिंग से बाहर निकलकर स्नान का जोखिम उठाना पड़ रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि हरकी पैड़ी के आसपास श्रृद्धालुओं के डूबने बहने की घटनाएं प्रायः होती हैं, आने वाले समय में गंगा में जल में डूबे यह ऊबड़-खाबड़ स्थल ऐसी घटनाओं में जानलेवा बनेंगे। वहीं घाटों पर जल नहीं होने से कल सोमवती स्नान पर श्रद्धालुओं को रेलिंग से बाहर निकलकर स्नान को विवश होना पड़ेगा,जो असुविधाजनक होने के साथ ही खतरनाक भी होगा।1
- राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा मनाई गई भगीरथ बिंदु पर दीपावली हरिद्वार - आज दीपावली महा पर्व पर राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा हरिद्वार स्थित भगीरथ बिंदु और माँ गंगा के पावन तट पर दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि महाराजा भगीरथ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया और माँ गंगा के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मांड के सभी देवताओं और महापुरुषों को नमन किया गया। इस पावन अवसर पर संगठन के जिला मंत्री संजय वर्मा ने महाराजा भगीरथ को पवित्र गंगा जल से स्नान कराकर महाराजा भगीरथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- देर रात भेल सेक्टर 1 में देखा गया तेंदुआ आने जाने वाले रखे सावधानी राहगीरो ने घात लगाए बैठे कैमरे में किया कैद।1
- 🚨 बद्रीनाथ धाम के नर पर्वत पर लगी आग, माणा गांव के सामने पहाड़ी से उठती दिखीं लपटें वन विभाग अलर्ट, आग पर काबू पाने के लिए टीम मौके को रवाना चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद में विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के समीप नर पर्वत क्षेत्र में आग लगने की सूचना से क्षेत्र में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार माणा गांव के सामने तथा माता मूर्ति मंदिर के ऊपर स्थित पहाड़ी पर आग की लपटें दिखाई दीं। पहाड़ी पर आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। विभाग की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों एवं अन्य संबंधित दलों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र में आग फैलने की सूचना के बाद स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग से वन संपदा को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी आधिकारिक जानकारी भी सामने नहीं आई है। बद्रीनाथ धाम के समीप आग की घटना को देखते हुए वन विभाग एवं संबंधित टीमों के सामने आग को फैलने से रोकना और जल्द से जल्द उस पर काबू पाना प्राथमिकता है। #BadrinathDham #NarParvat #ManaVillage #Chamoli #UttarakhandNews #BreakingNews #ForestFire #SatyaSirsaNews1