कोंच में एसआरपी इंटर कॉलेज में एनसीसी जूनियर डिवीजन भर्ती सम्पन्न, 47 में से 25 अभ्यर्थियों का होगा चयन जालौन के कोंच नगर स्थित गांधी नगर के एसआरपी इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की 58 बटालियन उरई के तत्वावधान में जूनियर डिवीजन प्रथम वर्ष की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। भर्ती में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित मानकों के अनुसार कराया गया। भर्ती प्रक्रिया में कुल 47 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 25 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की फिटनेस, अनुशासन, शारीरिक क्षमता एवं अन्य आवश्यक मानकों का बारीकी से परीक्षण किया गया, ताकि योग्य और सक्षम कैडेटों का चयन सुनिश्चित किया जा सके। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच के चिकित्सक डॉ. राजेश निरंजन ने अभ्यर्थियों का परीक्षण किया। वहीं नेत्र परीक्षण में ओटी टेक्नीशियन सर्वेश कुमार ने सहयोग दिया। स्टाफ नर्स दीपा, आईसीटीसी की रेखा कुशवाहा, सुनीता तथा वार्ड आया ने भी भर्ती प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल एवं एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट विजय वर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और आत्मविश्वास का विकास करती है। इससे युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से एनसीसी से जुड़कर देश सेवा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व को निखारने का आह्वान किया। भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में 58 बटालियन उरई के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रसन्ना सेन के निर्देशन में एनसीसी यूनिट के नायब सूबेदार मनोहर सिंह, हवलदार हीरेंद्र सिंह, हवलदार नवीन कुमार तथा विद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट विजय वर्मा सहित अन्य स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

- ग्राम हिंगुटा में तीन कबर बिज्जू पकड़े गए कबर बिज्जू निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप कोंच*(जालौन)तहसील क्षेत्र के ग्राम हिंगुटा में दिन शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे कबर बिज्जू (हनी बैजर) दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम के प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित सरमन कुशवाहा के खेत में पिछले तीन दिनों से छह से सात कबर बिज्जू घूमते हुए देखे जा रहे थे इससे ग्रामीणों विशेषकर स्कूली बच्चों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बना हुआ था दिन शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए इनमें से तीन कबर बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है ताकि पकड़े गए वन्यजीवों को सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि कबर बिज्जू लगातार खेतों और आबादी वाले क्षेत्र में घूम रहे थे तथा बच्चों की ओर भी आक्रामक रुख दिखा रहे थे जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी ग्रामीण या बच्चे पर इनके हमले की पुष्टि नहीं हुई है घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग वन विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वहीं डिप्टी रेंजर अमित शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए तीनों वन्य जीवों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की गई उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को स्वयं पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।1
- आज अंकलेश्वर में भारी बारिश हो रही है सुबह से पानी बंद नहीं है लगता है आज रात भर बारिश होगी गुजरात के कई राज्यों में भारी बारिश है बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया 24 घंटे के लिए1
- कोंच नगर में आवारा पशुओं से बढ़ा हादसों का खतरा, सभासद ने पालिका से तत्काल पकड़वाने की मांग की जालौन के कोंच नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मुख्य सड़कों और विभिन्न मोहल्लों में बड़ी संख्या में घूम रहे आवारा गोवंश एवं अन्य पशुओं के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर गांधी नगर पूर्वी वार्ड के सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार सुबह 10 बजे नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवारा पशुओं को तत्काल पकड़वाने और सुरक्षित गोशालाओं में भेजने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, राहगीरों तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार पशु आपस में लड़ने लगते हैं या अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाया जाए, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- जालौन जालौन आबकारी विभाग की टीम ने बार में की छापेमारी, छापेमारी में मिली दूसरे ठेकों की शराब और बीयर, शराब ठेकों से सस्ते दामों में खरीदी गई शराब की बोतलें मिली, 114 कैन बियर और तीन बोतल शराब मौके से जब्त जालौन आबकारी विभाग की टीम ने बार में की छापेमारी, छापेमारी में मिली दूसरे ठेकों की शराब और बीयर, शराब ठेकों से सस्ते दामों में खरीदी गई शराब की बोतलें मिली, 114 कैन बियर और तीन बोतल शराब मौके से जब्त, बार मे मंहगे दामों पर की जा रही थी शराब की बिक्री, बार में रेड के दौरान सोता दिखा आबकारी विभाग का सिपाही, इंस्पेक्टर और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जालौन बाईपास स्तिथ मून बार का मामला।4
- जनपद जालौन, 31 जुलाई 2026 रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार *प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी* *ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट* जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।2
- डीएम ने सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी खाद वितरण की हकीकत *डीएम ने सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी खाद वितरण की हकीकत* *बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा में उर्वरक स्टॉक और वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, पर्याप्त खाद उपलब्ध रखने के दिए निर्देश* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार जालौन। जनपद में किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समिति परिसर में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर खाद वितरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है। इस पर किसानों ने बताया कि उन्हें जोत के अनुसार बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जा रही है तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। एक किसान ने बताया कि वह स्वयं ई-रिक्शा से खाद लेकर जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया। अभिलेखों में उपलब्ध स्टॉक का मौके पर भौतिक सत्यापन कराया, जो सही पाया गया। समिति में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध मिला तथा किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार खाद वितरित की जा रही थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कमी का सामना न करना पड़े। सभी समितियों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए तथा खाद वितरण पूरी पारदर्शिता, निर्धारित मानकों एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार आदि सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।2
- अंकलेश्वर में आज भारी बारिश रेड अलर्ट जारी बरसात के कारण कोई भी जाती बाहर नहीं निकल पाया भारी बारिश हो रही है आज 24 घंटे की भारी बारिश रहेगी कृपया अपने घर में रहे और सुरक्षित रहे1
- जालौन व्यूरो रिपोर्ट जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के गांव में 34 साल के महेंद्र प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई1