Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज अंकलेश्वर में भारी बारिश हो रही है सुबह से पानी बंद नहीं है लगता है आज रात भर बारिश होगी गुजरात के कई राज्यों में भारी बारिश है बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया 24 घंटे के लिए
Satendra pal
आज अंकलेश्वर में भारी बारिश हो रही है सुबह से पानी बंद नहीं है लगता है आज रात भर बारिश होगी गुजरात के कई राज्यों में भारी बारिश है बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया 24 घंटे के लिए
More news from Jalaun and nearby areas
- कोंच,लेखनी और व्यक्तित्व को किया नमन, स्व. रमेश तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,गरीबों को कराया भोजन जालौन के कोंच नगर में गुरुवार दोपहर 12 बजे दरिद्र नारायण सेवा समिति परिसर में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंडित रमेश तिवारी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके सम्मान में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विज्ञान सीरोठिया, कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार और विनोद अग्निहोत्री शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्व. रमेश तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि स्व. रमेश तिवारी मिलनसार, निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे। उन्होंने अपनी प्रभावशाली लेखनी से पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान बनाई। जनहित के गंभीर मुद्दों को बेबाकी से उठाने की उनकी शैली अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर देती थी। विज्ञान सीरोठिया ने कहा कि स्व. तिवारी केवल पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक कुशल रंगकर्मी भी थे। उन्होंने रामलीला मंचन में निभाए गए अपने पात्रों से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। जब तक नगर में रामलीला का मंचन होता रहेगा, तब तक उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में संतोष तिवारी, सरल मोहन नगाइच, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी श्रीवास्तव और पीडी रिछारिया सहित कई वक्ताओं ने स्व. तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कृष्णकांत तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, कडोरे लाल यादव, बाबू केशव बबेले, लकी दुबे, गीतेश शर्मा, प्रभुदयाल गौतम, अखिलेश बबेले, अमित यादव, रघुवीर कुशवाहा, राहुल तलवाड़ सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कडोरे लाल यादव ने किया।1
- मडोरा में बन रहे मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश उरई। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में ग्राम मडोरा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था को कड़ी हिदायत दी कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था यू.पी.पी.सी.एल. के अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण लगभग 24 करोड़ 2 लाख 49 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसे अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। डीएम ने निर्माणाधीन भवन और कॉलम के कार्यों को देखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और नियमित निगरानी रखते हुए मानकों के अनुसार काम सुनिश्चित करने को कहा। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेंगी महानगरों जैसी आधुनिक सुविधाएं जिलाधिकारी ने बताया कि यह विद्यालय जनपद की शिक्षा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। यहां ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक विज्ञान व कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण संसाधन, मिनी स्टेडियम, खेल मैदान, बहुउद्देशीय कक्ष, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं मिलेंगी। इन अत्याधुनिक संसाधनों के जरिए ग्रामीण बच्चों को महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगी, जिससे उनके बौद्धिक और शारीरिक विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।4
- डीएम ने सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी खाद वितरण की हकीकत *डीएम ने सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी खाद वितरण की हकीकत* *बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा में उर्वरक स्टॉक और वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, पर्याप्त खाद उपलब्ध रखने के दिए निर्देश* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार जालौन। जनपद में किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समिति परिसर में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर खाद वितरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है। इस पर किसानों ने बताया कि उन्हें जोत के अनुसार बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जा रही है तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। एक किसान ने बताया कि वह स्वयं ई-रिक्शा से खाद लेकर जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया। अभिलेखों में उपलब्ध स्टॉक का मौके पर भौतिक सत्यापन कराया, जो सही पाया गया। समिति में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध मिला तथा किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार खाद वितरित की जा रही थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कमी का सामना न करना पड़े। सभी समितियों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए तथा खाद वितरण पूरी पारदर्शिता, निर्धारित मानकों एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार आदि सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।2
- जालौन के कोंच तहसील के ग्राम हिंगुटा में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कबर बिज्जू दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक खेत से तीन कबर बिज्जू पकड़े गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से सरमन कुशवाहा के खेत में छह से सात कबर बिज्जू घूमते हुए देखे जा रहे थे। यह खेत गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित है। इन वन्यजीवों की मौजूदगी से ग्रामीणों, विशेषकर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों में भय का माहौल था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए इनमें से तीन कबर बिज्जू को सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।1
- पशु मित्रों का बड़ा ऐलान : 30 जुलाई से काम बंद! 5 अगस्त को लखनऊ कूच!! Jalaun News!!. मानदेय स्वीकृत न होने पर पैरावेट कर्मियों का कार्य बहिष्कार, 5 अगस्त को लखनऊ में पदयात्रा व अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी उरई। नियमित मानदेय की मांग पूरी न होने से नाराज पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री इंसेमिनेटर कर्मियों ने एफएमडी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इस संबंध में डीएम एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जालौन के माध्यम से निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री इंसेमिनेटर कई वर्षों से नियमित मानदेय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि 14 जुलाई 2025 को पशुधन मंत्री द्वारा नियमित मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद प्रमुख सचिव के निर्देश पर पशुपालन निदेशालय ने प्रदेश में कार्यरत पैरावेट कर्मियों के नियमित मानदेय का प्रस्ताव तैयार कर 13 जनवरी 2026 को शासन को भेज दिया, लेकिन अब तक उस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मियों का आरोप है कि शासन को कई बार पत्र भेजने और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रदेश भर के पैरावेट पशुमित्रों में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में 30 जुलाई से एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 4 अगस्त 2026 तक नियमित मानदेय के प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 5 अगस्त 2026 को प्रदेशभर के पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री कर्मी पशुपालन निदेशालय, लखनऊ से विधानसभा तक पदयात्रा निकालेंगे तथा जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। संगठन ने प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की बताई है। संगठन ने शासन से मांग की है कि नियमित मानदेय के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेकर पैरावेट कर्मियों के साथ न्याय किया जाए, ताकि पशुपालन विभाग की टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित न हों। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालू कुमार, बृजपाल यादव, शैलेंद्र सिंह, दीपक दीक्षित, पुष्पेंद्र, विशाल पाल, दीनदयाल, राजकुमार, मयंक, गौरव, प्रवीण कुमार, आशुतोष, नवीन, हिमांशु सहित दर्जनों पैरावेट पशुमैत्री मौजूद रहे।1
- विकास खण्ड जालौन के ग्राम पहाड़पुरा पहुंचकर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं विकास कार्यों को पूरा करने के दिये निर्देश विकास खण्ड जालौन के ग्राम पहाड़पुरा पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी नई गति *तालाबों के सौंदर्यीकरण, पानी की टंकी तक सड़क निर्माण एवं ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के दिए निर्देश* जालौन। जनपद के ग्राम पहाड़पुरा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने गांव में स्थित दो बड़े तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पेयजल टंकी तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव के दोनों तालाबों का वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल टंकी तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति हेतु भेजा जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पंचायत भवन के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही जनसेवाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने पूछा कि जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अन्य शासकीय सेवाएं समयबद्ध रूप से मिल रही हैं या नहीं। इस पर ग्रामीणों ने एक स्वर में बताया कि पंचायत भवन के माध्यम से अधिकांश छोटे-बड़े कार्य आसानी से संपन्न हो रहे हैं तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं।जिलाधिकारी ने ग्राम स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। परिसर में पर्याप्त खाली स्थान उपलब्ध होने पर उन्होंने वहां नियमित साप्ताहिक बाजार संचालित किए जाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही समिति परिसर में बंद पड़ी दुकानों का नियमानुसार आवंटन कर छोटे उद्यमियों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय रोजगार के अवसरों का सृजन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार ग्रामीण जन मौजूद रहे।1
- जालौन के माधौगढ़ नगर के चितौरा बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर एक ई-रिक्शा पर अचानक सांप चढ़ गया। यात्री सीट पर बैठे थे। उसी बीच सांप दिखाई दे गया। इस घटना से ई-रिक्शा में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर लगभग 1 बजे हुई इस घटना के बाद यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत ई-रिक्शा छोड़ दिया। सांप के ई-रिक्शा पर होने के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो वे हैरान रह गए। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए ई-रिक्शा से सांप को सुरक्षित हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका और जाम खुल गया।1
- जालौन में ध्वस्त होंगी फाटक में स्थित दुकानें मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित फाटक में स्थित दुकानों से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं दरअसल करीब दो महीने पहले इन दुकानों को न्यायालय के आदेश पर सीज कर दिया गया था और आज़ मजिस्ट्रेट ने स्थलीय निरीक्षण किया है1
- सालाबाद के पास बाइक फिसलने से दो युवक घायल, एक का हाथ टूटा यूपी-112 की तत्परता से दोनों घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया गया जालौन। ग्राम सालाबाद के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के निकट शुक्रवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल यूपी-112 को सूचना दी, जिसके बाद पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। समय रहते उपचार मिलने से दोनों को राहत मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पुत्र संतराम सिंह कुशवाहा, निवासी ग्राम बरहा, जिला भिंड अपने भांजे निशु पुत्र स्वर्गीय उदयराज, निवासी मोठ, जनपद झांसी के साथ अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम सालाबाद के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के निकट पहुंची, अचानक सड़क पर संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी UP 32 DG 6307 मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए दोनों घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जांच की गई, जिसमें राजेंद्र के हाथ में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई, जबकि निशु को शरीर पर मामूली चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। समय पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद मिलने से दोनों घायलों को शीघ्र इलाज मिल सका।4