कोंच,लेखनी और व्यक्तित्व को किया नमन, स्व. रमेश तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,गरीबों को कराया भोजन जालौन के कोंच नगर में गुरुवार दोपहर 12 बजे दरिद्र नारायण सेवा समिति परिसर में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंडित रमेश तिवारी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके सम्मान में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विज्ञान सीरोठिया, कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार और विनोद अग्निहोत्री शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्व. रमेश तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि स्व. रमेश तिवारी मिलनसार, निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे। उन्होंने अपनी प्रभावशाली लेखनी से पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान बनाई। जनहित के गंभीर मुद्दों को बेबाकी से उठाने की उनकी शैली अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर देती थी। विज्ञान सीरोठिया ने कहा कि स्व. तिवारी केवल पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक कुशल रंगकर्मी भी थे। उन्होंने रामलीला मंचन में निभाए गए अपने पात्रों से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। जब तक नगर में रामलीला का मंचन होता रहेगा, तब तक उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में संतोष तिवारी, सरल मोहन नगाइच, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी श्रीवास्तव और पीडी रिछारिया सहित कई वक्ताओं ने स्व. तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कृष्णकांत तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, कडोरे लाल यादव, बाबू केशव बबेले, लकी दुबे, गीतेश शर्मा, प्रभुदयाल गौतम, अखिलेश बबेले, अमित यादव, रघुवीर कुशवाहा, राहुल तलवाड़ सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कडोरे लाल यादव ने किया।
कोंच,लेखनी और व्यक्तित्व को किया नमन, स्व. रमेश तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,गरीबों को कराया भोजन जालौन के कोंच नगर में गुरुवार दोपहर 12 बजे दरिद्र नारायण सेवा समिति परिसर में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंडित रमेश तिवारी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके सम्मान में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विज्ञान सीरोठिया, कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार और विनोद अग्निहोत्री शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्व. रमेश तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि स्व. रमेश तिवारी मिलनसार, निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे। उन्होंने अपनी प्रभावशाली लेखनी से पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान बनाई। जनहित के गंभीर मुद्दों को बेबाकी से उठाने की उनकी शैली अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर देती थी। विज्ञान सीरोठिया ने कहा कि स्व. तिवारी केवल पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक कुशल रंगकर्मी भी थे। उन्होंने रामलीला मंचन में निभाए गए अपने पात्रों से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। जब तक नगर में रामलीला का मंचन होता रहेगा, तब तक उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में संतोष तिवारी, सरल मोहन नगाइच, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी श्रीवास्तव और पीडी रिछारिया सहित कई वक्ताओं ने स्व. तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कृष्णकांत तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, कडोरे लाल यादव, बाबू केशव बबेले, लकी दुबे, गीतेश शर्मा, प्रभुदयाल गौतम, अखिलेश बबेले, अमित यादव, रघुवीर कुशवाहा, राहुल तलवाड़ सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कडोरे लाल यादव ने किया।
- कोंच,लेखनी और व्यक्तित्व को किया नमन, स्व. रमेश तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,गरीबों को कराया भोजन जालौन के कोंच नगर में गुरुवार दोपहर 12 बजे दरिद्र नारायण सेवा समिति परिसर में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंडित रमेश तिवारी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके सम्मान में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विज्ञान सीरोठिया, कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार और विनोद अग्निहोत्री शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्व. रमेश तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि स्व. रमेश तिवारी मिलनसार, निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे। उन्होंने अपनी प्रभावशाली लेखनी से पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान बनाई। जनहित के गंभीर मुद्दों को बेबाकी से उठाने की उनकी शैली अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर देती थी। विज्ञान सीरोठिया ने कहा कि स्व. तिवारी केवल पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक कुशल रंगकर्मी भी थे। उन्होंने रामलीला मंचन में निभाए गए अपने पात्रों से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। जब तक नगर में रामलीला का मंचन होता रहेगा, तब तक उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में संतोष तिवारी, सरल मोहन नगाइच, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी श्रीवास्तव और पीडी रिछारिया सहित कई वक्ताओं ने स्व. तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कृष्णकांत तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, कडोरे लाल यादव, बाबू केशव बबेले, लकी दुबे, गीतेश शर्मा, प्रभुदयाल गौतम, अखिलेश बबेले, अमित यादव, रघुवीर कुशवाहा, राहुल तलवाड़ सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कडोरे लाल यादव ने किया।1
- जालौन: आखिर नींद से जागा विभाग, लौना रोड पर डाली गई गिट्टी, लेकिन गड्ढे अब भी बरकरार जालौन। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी लौना रोड को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बाद आखिरकार संबंधित विभाग की नींद खुली है। सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू करते हुए गिट्टी डाली गई है, जिससे लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, फिलहाल सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे अब भी बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल गिट्टी डाल देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं किया जाता। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को पूरी तरह यातायात के लिए सुरक्षित बनाए। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर लौना रोड का निर्माण कार्य कब पूरा होगा और लोगों को गड्ढों से निजात कब मिलेगी।1
- *आदेश जारी फिर भी खरीद बंद! किसानों ने DM-ADM को घेरा!! Moong Kendra Jalaun!! मूंग खरीद केंद्र शुरू कराने की मांग तेज, किसान संगठनों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन -अनुमोदन में देरी से किसानों की बढ़ी चिंता, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र खरीद शुरू कराने की मांग उरई। जिले में मूंग खरीद केंद्रों के संचालन में हो रही देरी को लेकर किसान संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) एवं शिवसेना जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर सरकारी मूंग खरीद केंद्रों का तत्काल संचालन शुरू कराने की मांग की। शिवसेना जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन स्तर से आवश्यक स्वीकृति एवं आदेश जारी होने के बावजूद जनपद में अब तक मूंग खरीद केंद्र संचालित नहीं हो सके हैं। इससे किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं किसान उत्पादक संगठनों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन की महत्वाकांक्षी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) योजना के अंतर्गत जनपद में कई संगठन किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं, लेकिन मूंग खरीद केंद्रों के अनुमोदन में अनावश्यक विलंब होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मुख्यालय से स्वीकृत आदेश जारी होने के बाद भी संबंधित अधिकारी समय पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। किसान संगठनों ने जिलाधिकारी से मांग की कि शासन से अनुमोदित सभी मूंग खरीद केंद्रों का संचालन तत्काल प्रारंभ कराया जाए तथा आदेशों की अवहेलना एवं लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि समय पर खरीद शुरू होने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मूंग खरीद केंद्र संचालित नहीं किए गए तो किसानों के हित में आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। इस दौरान मौके पर गणेशदत्त गिरी, पवन राजपूत, मंगल सिंह, संजय सिंह, रोहित सिंह, पंकज कुमार, सुनील कुमार, अनूप कुमार, रामबाबू निरंजन, दिलीप कुमार, मोहित कुमार, भरत कुमार, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरुण सिंह, मिथिलेश कुमार साहित्य दर्जनों किसान मौजूद रहे।1
- Post by Sugirv Kushwha1
- जालौन में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है1
- कोंच में एसआरपी इंटर कॉलेज में एनसीसी जूनियर डिवीजन भर्ती सम्पन्न, 47 में से 25 अभ्यर्थियों का होगा चयन जालौन के कोंच नगर स्थित गांधी नगर के एसआरपी इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की 58 बटालियन उरई के तत्वावधान में जूनियर डिवीजन प्रथम वर्ष की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। भर्ती में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित मानकों के अनुसार कराया गया। भर्ती प्रक्रिया में कुल 47 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 25 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की फिटनेस, अनुशासन, शारीरिक क्षमता एवं अन्य आवश्यक मानकों का बारीकी से परीक्षण किया गया, ताकि योग्य और सक्षम कैडेटों का चयन सुनिश्चित किया जा सके। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच के चिकित्सक डॉ. राजेश निरंजन ने अभ्यर्थियों का परीक्षण किया। वहीं नेत्र परीक्षण में ओटी टेक्नीशियन सर्वेश कुमार ने सहयोग दिया। स्टाफ नर्स दीपा, आईसीटीसी की रेखा कुशवाहा, सुनीता तथा वार्ड आया ने भी भर्ती प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल एवं एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट विजय वर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और आत्मविश्वास का विकास करती है। इससे युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से एनसीसी से जुड़कर देश सेवा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व को निखारने का आह्वान किया। भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में 58 बटालियन उरई के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रसन्ना सेन के निर्देशन में एनसीसी यूनिट के नायब सूबेदार मनोहर सिंह, हवलदार हीरेंद्र सिंह, हवलदार नवीन कुमार तथा विद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट विजय वर्मा सहित अन्य स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।1
- जालौन: 15 अगस्त से पहले झंडा चौराहा पर तिरंगा फहराने की उठी मांग, पिछले महीने आंधी में टूटा था पोल जालौन। नगर के प्रमुख झंडा चौराहा पर राष्ट्रीय ध्वज न होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में नाराजगी है। स्वतंत्रता दिवस में अब करीब 15 दिन शेष हैं, लेकिन चौराहा आज भी बिना तिरंगे के सूना दिखाई दे रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले महीने आई तेज आंधी में झंडे का पोल टूट गया था। इसके बाद से अब तक नया पोल लगाकर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया है। लोगों का कहना है कि नगर के प्रमुख चौराहे पर तिरंगा न होना चिंता का विषय है और इससे नगर की पहचान भी प्रभावित होती है। दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि 15 अगस्त से पहले झंडा पोल की मरम्मत या नया पोल लगाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौराहा अपनी गरिमा के अनुरूप दिखाई दे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। ऐस1
- Post by Sugirv Kushwha1
- राजेंद्र नगर चौकी क्षेत्र में मॉर्निंग स्टार स्कूल के पास रोज सजती जुए की फड़! स्थानीय लोगों में रोष उरई। शहर के राजेंद्र नगर चौकी क्षेत्र स्थित मॉर्निंग स्टार स्कूल के पास खुलेआम जुआ खेले जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां प्रतिदिन जुआरियों की फड़ सजती है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और आसपास रहने वाले लोगों में भय व आक्रोश का माहौल है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार जुआ खेलने वालों को मना किया, लेकिन इसके बावजूद उनकी गतिविधियां नहीं रुकीं। आरोप है कि जुआरी बेखौफ होकर घंटों तक जुआ खेलते हैं और विरोध करने वालों को भी नजरअंदाज कर देते हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जुआ संचालक पुलिस को "मैनेज" करने की बात कहकर कार्रवाई से बचने का दावा करते हैं। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस का पक्ष सामने आया है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक और उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जुए के अवैध कारोबार पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। राजेंद्र नगर चौकी क्षेत्र में मॉर्निंग स्टार स्कूल के पास रोज सजती जुए की फड़! स्थानीय लोगों में रोष, जुआ खेलते जुआड़ी बीडियो बायरल रोहितसोनी पत्रकार उरई। शहर के राजेंद्र नगर चौकी क्षेत्र स्थित मॉर्निंग स्टार स्कूल के पास खुलेआम जुआ खेले जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां प्रतिदिन जुआरियों की फड़ सजती है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और आसपास रहने वाले लोगों में भय व आक्रोश का माहौल है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार जुआ खेलने वालों को मना किया, लेकिन इसके बावजूद उनकी गतिविधियां नहीं रुकीं। आरोप है कि जुआरी बेखौफ होकर घंटों तक जुआ खेलते हैं और विरोध करने वालों को भी नजरअंदाज कर देते हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जुआ संचालक पुलिस को "मैनेज" करने की बात कहकर कार्रवाई से बचने का दावा करते हैं। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस का पक्ष सामने आया है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक और उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जुए के अवैध कारोबार पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।1