जालौन: आखिर नींद से जागा विभाग, लौना रोड पर डाली गई गिट्टी, लेकिन गड्ढे अब भी बरकरार जालौन। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी लौना रोड को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बाद आखिरकार संबंधित विभाग की नींद खुली है। सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू करते हुए गिट्टी डाली गई है, जिससे लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, फिलहाल सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे अब भी बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल गिट्टी डाल देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं किया जाता। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को पूरी तरह यातायात के लिए सुरक्षित बनाए। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर लौना रोड का निर्माण कार्य कब पूरा होगा और लोगों को गड्ढों से निजात कब मिलेगी।
जालौन: आखिर नींद से जागा विभाग, लौना रोड पर डाली गई गिट्टी, लेकिन गड्ढे अब भी बरकरार जालौन। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी लौना रोड को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बाद आखिरकार संबंधित विभाग की नींद खुली है। सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू करते हुए गिट्टी डाली गई है, जिससे लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, फिलहाल सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे अब भी बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल गिट्टी डाल देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं किया जाता। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को पूरी तरह यातायात के लिए सुरक्षित बनाए। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर लौना रोड का निर्माण कार्य कब पूरा होगा और लोगों को गड्ढों से निजात कब मिलेगी।
- जालौन में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है1
- गुरुवार को माधौगढ़ बाजार में हो साप्ताहिक बंदी, दुकानदारों ने उठाई मांग अतिक्रमण से ग्राहक परेशान, दुकानों के बाहर खड़े वाहनों से बढ़ रही समस्या; दुकानदारों ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की माधौगढ़, जालौन। नगर पंचायत माधौगढ़ के दुकानदारों ने बाजार में प्रत्येक गुरुवार को साप्ताहिक बंदी लागू किए जाने की मांग उठाई है। दुकानदारों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी होने से जहां दुकानदारों और श्रमिकों को एक दिन आराम का अवसर मिलेगा, वहीं उन्हें घरेलू कामकाज निपटाने के लिए भी समय मिल सकेगा। दुकानदारों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि जनपद के जालौन, कोंच और कालपी सहित कई स्थानों पर साप्ताहिक बाजार बंदी की व्यवस्था लागू है। इसी तर्ज पर माधौगढ़ बाजार में भी गुरुवार को संपूर्ण साप्ताहिक बंदी लागू की जानी चाहिए। दुकानदारों ने बाजार में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान फैला देते हैं, जबकि सड़क और दुकानों के आसपास वाहन खड़े होने से आवागमन प्रभावित होता है। इससे ग्राहकों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार आमने-सामने से वाहन आने पर टक्कर की स्थिति भी बन जाती है, जिसके बाद विवाद की नौबत तक आ जाती है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत माधौगढ़ और तहसील प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। दुकानदारों ने प्रशासन से बाजार का अतिक्रमण हटाने के साथ ही गुरुवार को साप्ताहिक बंदी लागू कराने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि यदि गुरुवार को संपूर्ण बाजार बंद रहेगा तो बाजार में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने, अतिक्रमण हटाने और दुकानदारों एवं श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश देने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे।1
- तीन माह पुराने 4 करोड़ की जमीन विवाद में हरियाणा के युवक की अपहरण कर हत्या, पत्नी सहित 2 गिरफ्तार* * *जालौन: 4 करोड़ की जमीन विवाद में हरियाणा के युवक की अपहरण कर हत्या, पत्नी सहित 2 गिरफ्तार* *उरई पुलिस ने 3 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, शव के अवशेष हमीरपुर के जंगल से बरामद* *जालौन, 30 जुलाई*। कोतवाली उरई पुलिस ने 4 मई 2026 को हुई सनसनीखेज अपहरण और हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है। हरियाणा के जींद निवासी विजेन्द्र मोर का अपहरण कर हत्या करने के बाद शव को हमीरपुर के जंगल में जलाकर नष्ट करने वाले मामले में पुलिस ने 50 हजार के इनामी आरोपी और साजिश में शामिल उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। *क्या था मामला* पुलिस अधीक्षक के अनुसार 04.05.2026 को उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया गांव में अभिषेक तिवारी के खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठी से विजेन्द्र सिंह मोर पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अमरहेड़ी, जींद को सुबह 6 बजे श्रीभगवान, संजीव उर्फ कोकिला, मोहित मलिक और अमरजीत सुहाग ने क्रेटा गाड़ी से अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को ग्राम कुपरा, थाना जलालपुर, हमीरपुर के जंगल में ले जाकर 40 लीटर डीजल डालकर जला दिया था। *जमीन और अवैध संबंध बना हत्या की वजह* पूछताछ में पता चला कि मृतक विजेन्द्र मोर का आरोपी मोहित मलिक की पत्नी सपना से अवैध संबंध थे। बाद में सपना ने मोहित से शादी कर ली थी, जिससे नाराज होकर विजेन्द्र अक्सर दोनों को जान से मारने की धमकी देता था। इसके अलावा विजेन्द्र का आजाद सरपंच से 5 करोड़ की जमीन को लेकर विवाद था। विजेन्द्र ने जमीन 5 करोड़ में बेची थी लेकिन उसे सिर्फ 1 करोड़ ही मिले थे। बाकी रकम न देने के लिए आजाद सरपंच ने ही श्रीभगवान, संजीव और अमरजीत को जमीन में पार्टनरशिप का लालच देकर विजेन्द्र की सुपारी दी थी। इस साजिश में मोहित और सपना भी शामिल हो गए। घटना से 15 दिन पहले सपना और मोहित ने रिनिया फाटक के पास खेत में रेकी भी की थी। *दो आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार* एडीजी कानपुर जोन और आईजी झांसी के निर्देशन में एसपी जालौन के पर्यवेक्षण में 29.07.2026 को उरई पुलिस टीम ने ग्राम चितेला फार्म हाउस, कदौरा से *मोहित मलिक पुत्र जय प्रकाश* निवासी शामलो कलां, जींद और उसकी पत्नी *सपना रानी* को गिरफ्तार किया। मोहित की निशानदेही पर हमीरपुर के कुपरा जंगल से मृतक की जलाई गई हड्डियों के अवशेष और घटना के समय लपेटा गया चादर का टुकड़ा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मोहित और सपना पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इस घटना में मुख्य साजिशकर्ता *आजाद सरपंच* सहित श्रीभगवान, संजीव उर्फ कोकिला और अमरजीत सुहाग की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई मय टीम शामिल रही।2
- पशु मित्रों का बड़ा ऐलान : 30 जुलाई से काम बंद! 5 अगस्त को लखनऊ कूच!! Jalaun News!!. मानदेय स्वीकृत न होने पर पैरावेट कर्मियों का कार्य बहिष्कार, 5 अगस्त को लखनऊ में पदयात्रा व अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी उरई। नियमित मानदेय की मांग पूरी न होने से नाराज पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री इंसेमिनेटर कर्मियों ने एफएमडी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इस संबंध में डीएम एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जालौन के माध्यम से निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री इंसेमिनेटर कई वर्षों से नियमित मानदेय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि 14 जुलाई 2025 को पशुधन मंत्री द्वारा नियमित मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद प्रमुख सचिव के निर्देश पर पशुपालन निदेशालय ने प्रदेश में कार्यरत पैरावेट कर्मियों के नियमित मानदेय का प्रस्ताव तैयार कर 13 जनवरी 2026 को शासन को भेज दिया, लेकिन अब तक उस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मियों का आरोप है कि शासन को कई बार पत्र भेजने और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रदेश भर के पैरावेट पशुमित्रों में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में 30 जुलाई से एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 4 अगस्त 2026 तक नियमित मानदेय के प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 5 अगस्त 2026 को प्रदेशभर के पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री कर्मी पशुपालन निदेशालय, लखनऊ से विधानसभा तक पदयात्रा निकालेंगे तथा जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। संगठन ने प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की बताई है। संगठन ने शासन से मांग की है कि नियमित मानदेय के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेकर पैरावेट कर्मियों के साथ न्याय किया जाए, ताकि पशुपालन विभाग की टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित न हों। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालू कुमार, बृजपाल यादव, शैलेंद्र सिंह, दीपक दीक्षित, पुष्पेंद्र, विशाल पाल, दीनदयाल, राजकुमार, मयंक, गौरव, प्रवीण कुमार, आशुतोष, नवीन, हिमांशु सहित दर्जनों पैरावेट पशुमैत्री मौजूद रहे।1
- जालौन में सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पीटा,सिर फोड़ा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा गया और उसके सिर पर पत्थर से बार किया गया जिससे उसका सिर फूट गया है1
- कोंच नगर में आवारा पशुओं से बढ़ा हादसों का खतरा, सभासद ने पालिका से तत्काल पकड़वाने की मांग की जालौन के कोंच नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मुख्य सड़कों और विभिन्न मोहल्लों में बड़ी संख्या में घूम रहे आवारा गोवंश एवं अन्य पशुओं के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर गांधी नगर पूर्वी वार्ड के सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार सुबह 10 बजे नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवारा पशुओं को तत्काल पकड़वाने और सुरक्षित गोशालाओं में भेजने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, राहगीरों तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार पशु आपस में लड़ने लगते हैं या अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाया जाए, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- जालौन हाईप्रोफाइल विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा /पत्नी समेत 50 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार* *प्रेम संबंध और करोड़ों की जमीन के विवाद में रची गई थी /हत्या की साजिश जंगल में जलाकर मिटाए थे सबूत* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन हाईप्रोफाइल विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा /पत्नी समेत 50 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार* *प्रेम संबंध और करोड़ों की जमीन के विवाद में रची गई थी /हत्या की साजिश जंगल में जलाकर मिटाए थे सबूत* जनपद जालौन उरई पुलिस ने करीब तीन महीने पहले हुए चर्चित विजेंद्र मोर अपहरण और हत्या कांड का सनसनी खेज खुलासा किया पुलिस ने इस मामले में 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिए पुलिस की पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित जंगल से मृतक के अधजले अस्थि अवशेष और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए वहीं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशांत सोनी ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया एसपी ने बताया कि यह वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी हरियाणा के जींद निवासी 54 वर्षीय किसान विजेंद्र सिंह मोर का 4 मई 2026 की सुबह उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया गांव स्थित एक ट्यूबवेल से अपहरण कर लिया गया था इसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए हमीरपुर के जलालपुर क्षेत्र के कूपरा जंगल में ले जाकर जला दिया था क्रेटा कार में जबरन बैठाकर ले गए थे आरोपी आप को बता दें पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भगवान संजीव उर्फ कोकिला मोहित मलिक और अमरजीत सुहाग ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया आरोपियों ने विजेंद्र मोर को जबरन क्रेटा कार में बैठाया और अगवा कर लिया इसके बाद उनकी हत्या कर शव को कूपरा जंगल ले जाया गया जहां करीब 40 लीटर डीजल डालकर शव को जला दिया गया जिससे पहचान और साक्ष्य मिटाए जा सकें वहीं एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मोहित मलिक ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने कबूल की उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने जंगल से अधजले अस्थि अवशेष और शव को लपेटे गए चादर के टुकड़े बरामद किए हैं बरामद अवशेषों को विधिक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं प्रेम संबंध और जमीन विवाद बना हत्या का कारण पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम संबंध और करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़ा विवाद सामने आया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आरोपियों ने इसी विवाद के चलते विजेंद्र मोर को रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर अपहरण के बाद हत्या कर दी एसओजी और सर्विलांस टीम ने जोड़ीं वारदात की कड़ियां घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की थीं एसओजी सर्विलांस टीम और कोतवाली उरई पुलिस लगातार इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी पुलिस ने तकनीकी जांच कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई 29 जुलाई को पुलिस टीम ने कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला फार्म हाउस से आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों भगवान संजीव उर्फ कोकिला और अमरजीत सुहाग की तलाश में लगातार दबिश दे रही है वहीं आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम हादसे का शिकार चार पुलिसकर्मियों समेत चालक की हुई थी मौत इस हत्याकांड की जांच के दौरान जालौन पुलिस को बड़ी क्षति भी उठानी पड़ी थी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा गई पुलिस टीम 5 मई 2026 को नूंह जनपद में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी इस दर्दनाक हादसे में उरई कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मोहित यादव उपनिरीक्षक सत्यभान सर्विलांस टीम के आरक्षी प्रदीप आरक्षी अशोक कुमार और मुकदमे के वादी के चालक की मौत हो गई थी हादसे के बाद भी पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं छोड़ी और लगातार जांच जारी रखते हुए आखिरकार हत्याकांड का खुलासा कर दिया बताया जा रहा है फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा4