तीन माह पुराने 4 करोड़ की जमीन विवाद में हरियाणा के युवक की अपहरण कर हत्या, पत्नी सहित 2 गिरफ्तार* * *जालौन: 4 करोड़ की जमीन विवाद में हरियाणा के युवक की अपहरण कर हत्या, पत्नी सहित 2 गिरफ्तार* *उरई पुलिस ने 3 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, शव के अवशेष हमीरपुर के जंगल से बरामद* *जालौन, 30 जुलाई*। कोतवाली उरई पुलिस ने 4 मई 2026 को हुई सनसनीखेज अपहरण और हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है। हरियाणा के जींद निवासी विजेन्द्र मोर का अपहरण कर हत्या करने के बाद शव को हमीरपुर के जंगल में जलाकर नष्ट करने वाले मामले में पुलिस ने 50 हजार के इनामी आरोपी और साजिश में शामिल उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। *क्या था मामला* पुलिस अधीक्षक के अनुसार 04.05.2026 को उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया गांव में अभिषेक तिवारी के खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठी से विजेन्द्र सिंह मोर पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अमरहेड़ी, जींद को सुबह 6 बजे श्रीभगवान, संजीव उर्फ कोकिला, मोहित मलिक और अमरजीत सुहाग ने क्रेटा गाड़ी से अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को ग्राम कुपरा, थाना जलालपुर, हमीरपुर के जंगल में ले जाकर 40 लीटर डीजल डालकर जला दिया था। *जमीन और अवैध संबंध बना हत्या की वजह* पूछताछ में पता चला कि मृतक विजेन्द्र मोर का आरोपी मोहित मलिक की पत्नी सपना से अवैध संबंध थे। बाद में सपना ने मोहित से शादी कर ली थी, जिससे नाराज होकर विजेन्द्र अक्सर दोनों को जान से मारने की धमकी देता था। इसके अलावा विजेन्द्र का आजाद सरपंच से 5 करोड़ की जमीन को लेकर विवाद था। विजेन्द्र ने जमीन 5 करोड़ में बेची थी लेकिन उसे सिर्फ 1 करोड़ ही मिले थे। बाकी रकम न देने के लिए आजाद सरपंच ने ही श्रीभगवान, संजीव और अमरजीत को जमीन में पार्टनरशिप का लालच देकर विजेन्द्र की सुपारी दी थी। इस साजिश में मोहित और सपना भी शामिल हो गए। घटना से 15 दिन पहले सपना और मोहित ने रिनिया फाटक के पास खेत में रेकी भी की थी। *दो आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार* एडीजी कानपुर जोन और आईजी झांसी के निर्देशन में एसपी जालौन के पर्यवेक्षण में 29.07.2026 को उरई पुलिस टीम ने ग्राम चितेला फार्म हाउस, कदौरा से *मोहित मलिक पुत्र जय प्रकाश* निवासी शामलो कलां, जींद और उसकी पत्नी *सपना रानी* को गिरफ्तार किया। मोहित की निशानदेही पर हमीरपुर के कुपरा जंगल से मृतक की जलाई गई हड्डियों के अवशेष और घटना के समय लपेटा गया चादर का टुकड़ा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मोहित और सपना पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इस घटना में मुख्य साजिशकर्ता *आजाद सरपंच* सहित श्रीभगवान, संजीव उर्फ कोकिला और अमरजीत सुहाग की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई मय टीम शामिल रही।
तीन माह पुराने 4 करोड़ की जमीन विवाद में हरियाणा के युवक की अपहरण कर हत्या, पत्नी सहित 2 गिरफ्तार* * *जालौन: 4 करोड़ की जमीन विवाद में हरियाणा के युवक की अपहरण कर हत्या, पत्नी सहित 2 गिरफ्तार* *उरई पुलिस ने 3 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, शव के अवशेष हमीरपुर के जंगल से बरामद* *जालौन, 30 जुलाई*। कोतवाली उरई पुलिस ने 4 मई 2026 को हुई सनसनीखेज अपहरण और हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है। हरियाणा के जींद निवासी विजेन्द्र मोर का अपहरण कर हत्या करने के बाद शव को हमीरपुर के जंगल में जलाकर नष्ट करने वाले मामले में पुलिस ने 50 हजार के इनामी आरोपी और साजिश में शामिल उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। *क्या था मामला* पुलिस अधीक्षक के अनुसार 04.05.2026 को उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया गांव में अभिषेक तिवारी के खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठी से विजेन्द्र सिंह मोर पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अमरहेड़ी, जींद को सुबह 6 बजे श्रीभगवान, संजीव उर्फ कोकिला, मोहित मलिक और अमरजीत सुहाग ने क्रेटा गाड़ी से अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को ग्राम कुपरा, थाना जलालपुर, हमीरपुर के जंगल में ले जाकर 40 लीटर डीजल डालकर जला दिया था। *जमीन और अवैध संबंध बना हत्या की वजह* पूछताछ में पता चला कि मृतक विजेन्द्र मोर का आरोपी मोहित मलिक की पत्नी सपना से अवैध संबंध थे। बाद में सपना ने मोहित
से शादी कर ली थी, जिससे नाराज होकर विजेन्द्र अक्सर दोनों को जान से मारने की धमकी देता था। इसके अलावा विजेन्द्र का आजाद सरपंच से 5 करोड़ की जमीन को लेकर विवाद था। विजेन्द्र ने जमीन 5 करोड़ में बेची थी लेकिन उसे सिर्फ 1 करोड़ ही मिले थे। बाकी रकम न देने के लिए आजाद सरपंच ने ही श्रीभगवान, संजीव और अमरजीत को जमीन में पार्टनरशिप का लालच देकर विजेन्द्र की सुपारी दी थी। इस साजिश में मोहित और सपना भी शामिल हो गए। घटना से 15 दिन पहले सपना और मोहित ने रिनिया फाटक के पास खेत में रेकी भी की थी। *दो आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार* एडीजी कानपुर जोन और आईजी झांसी के निर्देशन में एसपी जालौन के पर्यवेक्षण में 29.07.2026 को उरई पुलिस टीम ने ग्राम चितेला फार्म हाउस, कदौरा से *मोहित मलिक पुत्र जय प्रकाश* निवासी शामलो कलां, जींद और उसकी पत्नी *सपना रानी* को गिरफ्तार किया। मोहित की निशानदेही पर हमीरपुर के कुपरा जंगल से मृतक की जलाई गई हड्डियों के अवशेष और घटना के समय लपेटा गया चादर का टुकड़ा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मोहित और सपना पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इस घटना में मुख्य साजिशकर्ता *आजाद सरपंच* सहित श्रीभगवान, संजीव उर्फ कोकिला और अमरजीत सुहाग की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई मय टीम शामिल रही।
- जालौन में ध्वस्त होंगी फाटक में स्थित दुकानें मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित फाटक में स्थित दुकानों से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं दरअसल करीब दो महीने पहले इन दुकानों को न्यायालय के आदेश पर सीज कर दिया गया था और आज़ मजिस्ट्रेट ने स्थलीय निरीक्षण किया है1
- जालौन: आखिर नींद से जागा विभाग, लौना रोड पर डाली गई गिट्टी, लेकिन गड्ढे अब भी बरकरार जालौन। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी लौना रोड को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बाद आखिरकार संबंधित विभाग की नींद खुली है। सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू करते हुए गिट्टी डाली गई है, जिससे लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, फिलहाल सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे अब भी बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल गिट्टी डाल देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं किया जाता। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को पूरी तरह यातायात के लिए सुरक्षित बनाए। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर लौना रोड का निर्माण कार्य कब पूरा होगा और लोगों को गड्ढों से निजात कब मिलेगी।1
- जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक पर ठेकेदार ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग जालौन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (जेडीसी) की विभिन्न शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार ने बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। कुठौंद, रामपुरा और माधौगढ़ स्थित जेडीसी बैंक शाखाओं में जनरेटर सेट उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार राम निरंजन पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भदेदरा, परगना कोंच ने 30 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी जालौन को शिकायती पत्र दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह जेडीसी बैंक की उक्त शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, लेकिन जनवरी 2026 से संबंधित शाखाओं द्वारा जनरेटर का किराया नहीं दिया गया। आरोप है कि जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के मौखिक आदेश पर बिना जनरेटर लगाए ही उनके खातों में किराया जमा करने के निर्देश शाखा प्रबंधकों को दिए गए। ठेकेदार का कहना है कि इससे उसे जनरेटर सेवा का वास्तविक भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने तीनों शाखाओं के प्रबंधकों से कई बार संपर्क किया तो कथित तौर पर उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक के निर्देश पर उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में तीनों शाखा प्रबंधकों से हुई वीडियो कॉलिंग का प्रमाण भी होने का दावा किया है। शिकायती पत्र में महाप्रबंधक पर शाखा प्रबंधकों को दबाव में लेकर कथित रूप से नियम विरुद्ध कार्य कराने के आरोप लगाए गए हैं। ठेकेदार ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसे जनरेटर सेवा का बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि शिकायती पत्र में लगाए गए आरोप ठेकेदार के हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक एवं संबंधित शाखा प्रबंधकों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- आबकारी विभाग ने मून नाइट बार में छापामारी कर अवैध शराब पकड़ी निपटाने का प्रयास ब्रेकिंग न्यूज जनपद मुख्यालय उरई में गुरुवार की रात आबकारी विभाग ने छापामारी कर अवैध शराब पकड़ी दीवालिया रिसोर्ट के पास संचालित मून नाइट बार मे मिली अवैध शराब आबकारी विभाग मामले को निपटाने में लगा नगर में चर्चा का विषय बन गया3
- जालौन: 15 अगस्त से पहले झंडा चौराहा पर तिरंगा फहराने की उठी मांग, पिछले महीने आंधी में टूटा था पोल जालौन। नगर के प्रमुख झंडा चौराहा पर राष्ट्रीय ध्वज न होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में नाराजगी है। स्वतंत्रता दिवस में अब करीब 15 दिन शेष हैं, लेकिन चौराहा आज भी बिना तिरंगे के सूना दिखाई दे रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले महीने आई तेज आंधी में झंडे का पोल टूट गया था। इसके बाद से अब तक नया पोल लगाकर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया है। लोगों का कहना है कि नगर के प्रमुख चौराहे पर तिरंगा न होना चिंता का विषय है और इससे नगर की पहचान भी प्रभावित होती है। दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि 15 अगस्त से पहले झंडा पोल की मरम्मत या नया पोल लगाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौराहा अपनी गरिमा के अनुरूप दिखाई दे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। ऐस1
- सुबह सड़क किनारे मिला युवक का शव फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया /कालपी में अज्ञात युवक की मौत से सनसनी /शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस* *कालपी के मुन्ना फुल पावर चौराहा ओवरब्रिज के पास मिला अज्ञात युवक का शव /पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *सुबह सड़क किनारे मिला युवक का शव फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया /कालपी में अज्ञात युवक की मौत से सनसनी /शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस* *कालपी के मुन्ना फुल पावर चौराहा ओवरब्रिज के पास मिला अज्ञात युवक का शव /पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी* जनपद जालौन कालपी नगर के व्यस्तम क्षेत्र मुन्ना फुल पावर चौराहा ओवरब्रिज के समीप गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने सड़क किनारे लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई वहीं सूचना मिलते ही टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उनके साथ सिपाही अभिषेक यादव भी मौजूद रहे पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया वहीं जांच के दौरान पुलिस को मृतक के हाथ पर देव लिखा हुआ दिखाई दिया जिसे पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है आप को बता दें स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक सुबह से अस्वस्थ अवस्था में क्षेत्र में घूमता दिखाई दे रहा था। कुछ देर बाद अचानक वह सड़क किनारे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए मृतक की तस्वीरें लीं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके वहीं पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों गुमशुदगी के रिकॉर्ड और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है शव मिलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है और लोग विभिन्न तरह की चर्चाएं कर रहे हैं पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है बता दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी3