जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक पर ठेकेदार ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग जालौन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (जेडीसी) की विभिन्न शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार ने बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। कुठौंद, रामपुरा और माधौगढ़ स्थित जेडीसी बैंक शाखाओं में जनरेटर सेट उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार राम निरंजन पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भदेदरा, परगना कोंच ने 30 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी जालौन को शिकायती पत्र दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह जेडीसी बैंक की उक्त शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, लेकिन जनवरी 2026 से संबंधित शाखाओं द्वारा जनरेटर का किराया नहीं दिया गया। आरोप है कि जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के मौखिक आदेश पर बिना जनरेटर लगाए ही उनके खातों में किराया जमा करने के निर्देश शाखा प्रबंधकों को दिए गए। ठेकेदार का कहना है कि इससे उसे जनरेटर सेवा का वास्तविक भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने तीनों शाखाओं के प्रबंधकों से कई बार संपर्क किया तो कथित तौर पर उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक के निर्देश पर उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में तीनों शाखा प्रबंधकों से हुई वीडियो कॉलिंग का प्रमाण भी होने का दावा किया है। शिकायती पत्र में महाप्रबंधक पर शाखा प्रबंधकों को दबाव में लेकर कथित रूप से नियम विरुद्ध कार्य कराने के आरोप लगाए गए हैं। ठेकेदार ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसे जनरेटर सेवा का बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि शिकायती पत्र में लगाए गए आरोप ठेकेदार के हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक एवं संबंधित शाखा प्रबंधकों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक पर ठेकेदार ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग जालौन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (जेडीसी) की विभिन्न शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार ने बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। कुठौंद, रामपुरा और माधौगढ़ स्थित जेडीसी बैंक शाखाओं में जनरेटर सेट उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार राम निरंजन पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भदेदरा, परगना कोंच ने 30 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी जालौन को शिकायती पत्र दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह जेडीसी बैंक की उक्त शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, लेकिन जनवरी 2026 से संबंधित शाखाओं द्वारा जनरेटर का किराया नहीं दिया गया। आरोप है कि जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के मौखिक आदेश पर बिना जनरेटर लगाए ही उनके खातों में किराया जमा करने के निर्देश शाखा प्रबंधकों को दिए गए। ठेकेदार का कहना है कि इससे उसे जनरेटर सेवा का वास्तविक भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने तीनों शाखाओं के प्रबंधकों से कई बार संपर्क किया तो कथित तौर पर उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक के निर्देश पर उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में तीनों शाखा प्रबंधकों से हुई वीडियो कॉलिंग का प्रमाण भी होने का दावा किया है। शिकायती पत्र में महाप्रबंधक पर शाखा प्रबंधकों को दबाव में लेकर कथित रूप से नियम विरुद्ध कार्य कराने के आरोप लगाए गए हैं। ठेकेदार ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसे जनरेटर सेवा का बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि शिकायती पत्र में लगाए गए आरोप ठेकेदार के हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक एवं संबंधित शाखा प्रबंधकों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- जालौन में सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पीटा,सिर फोड़ा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा गया और उसके सिर पर पत्थर से बार किया गया जिससे उसका सिर फूट गया है1
- गुरुवार को माधौगढ़ बाजार में हो साप्ताहिक बंदी, दुकानदारों ने उठाई मांग अतिक्रमण से ग्राहक परेशान, दुकानों के बाहर खड़े वाहनों से बढ़ रही समस्या; दुकानदारों ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की माधौगढ़, जालौन। नगर पंचायत माधौगढ़ के दुकानदारों ने बाजार में प्रत्येक गुरुवार को साप्ताहिक बंदी लागू किए जाने की मांग उठाई है। दुकानदारों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी होने से जहां दुकानदारों और श्रमिकों को एक दिन आराम का अवसर मिलेगा, वहीं उन्हें घरेलू कामकाज निपटाने के लिए भी समय मिल सकेगा। दुकानदारों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि जनपद के जालौन, कोंच और कालपी सहित कई स्थानों पर साप्ताहिक बाजार बंदी की व्यवस्था लागू है। इसी तर्ज पर माधौगढ़ बाजार में भी गुरुवार को संपूर्ण साप्ताहिक बंदी लागू की जानी चाहिए। दुकानदारों ने बाजार में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान फैला देते हैं, जबकि सड़क और दुकानों के आसपास वाहन खड़े होने से आवागमन प्रभावित होता है। इससे ग्राहकों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार आमने-सामने से वाहन आने पर टक्कर की स्थिति भी बन जाती है, जिसके बाद विवाद की नौबत तक आ जाती है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत माधौगढ़ और तहसील प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। दुकानदारों ने प्रशासन से बाजार का अतिक्रमण हटाने के साथ ही गुरुवार को साप्ताहिक बंदी लागू कराने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि यदि गुरुवार को संपूर्ण बाजार बंद रहेगा तो बाजार में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने, अतिक्रमण हटाने और दुकानदारों एवं श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश देने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे।1
- तीन माह पुराने 4 करोड़ की जमीन विवाद में हरियाणा के युवक की अपहरण कर हत्या, पत्नी सहित 2 गिरफ्तार* * *जालौन: 4 करोड़ की जमीन विवाद में हरियाणा के युवक की अपहरण कर हत्या, पत्नी सहित 2 गिरफ्तार* *उरई पुलिस ने 3 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, शव के अवशेष हमीरपुर के जंगल से बरामद* *जालौन, 30 जुलाई*। कोतवाली उरई पुलिस ने 4 मई 2026 को हुई सनसनीखेज अपहरण और हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है। हरियाणा के जींद निवासी विजेन्द्र मोर का अपहरण कर हत्या करने के बाद शव को हमीरपुर के जंगल में जलाकर नष्ट करने वाले मामले में पुलिस ने 50 हजार के इनामी आरोपी और साजिश में शामिल उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। *क्या था मामला* पुलिस अधीक्षक के अनुसार 04.05.2026 को उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया गांव में अभिषेक तिवारी के खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठी से विजेन्द्र सिंह मोर पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अमरहेड़ी, जींद को सुबह 6 बजे श्रीभगवान, संजीव उर्फ कोकिला, मोहित मलिक और अमरजीत सुहाग ने क्रेटा गाड़ी से अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को ग्राम कुपरा, थाना जलालपुर, हमीरपुर के जंगल में ले जाकर 40 लीटर डीजल डालकर जला दिया था। *जमीन और अवैध संबंध बना हत्या की वजह* पूछताछ में पता चला कि मृतक विजेन्द्र मोर का आरोपी मोहित मलिक की पत्नी सपना से अवैध संबंध थे। बाद में सपना ने मोहित से शादी कर ली थी, जिससे नाराज होकर विजेन्द्र अक्सर दोनों को जान से मारने की धमकी देता था। इसके अलावा विजेन्द्र का आजाद सरपंच से 5 करोड़ की जमीन को लेकर विवाद था। विजेन्द्र ने जमीन 5 करोड़ में बेची थी लेकिन उसे सिर्फ 1 करोड़ ही मिले थे। बाकी रकम न देने के लिए आजाद सरपंच ने ही श्रीभगवान, संजीव और अमरजीत को जमीन में पार्टनरशिप का लालच देकर विजेन्द्र की सुपारी दी थी। इस साजिश में मोहित और सपना भी शामिल हो गए। घटना से 15 दिन पहले सपना और मोहित ने रिनिया फाटक के पास खेत में रेकी भी की थी। *दो आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार* एडीजी कानपुर जोन और आईजी झांसी के निर्देशन में एसपी जालौन के पर्यवेक्षण में 29.07.2026 को उरई पुलिस टीम ने ग्राम चितेला फार्म हाउस, कदौरा से *मोहित मलिक पुत्र जय प्रकाश* निवासी शामलो कलां, जींद और उसकी पत्नी *सपना रानी* को गिरफ्तार किया। मोहित की निशानदेही पर हमीरपुर के कुपरा जंगल से मृतक की जलाई गई हड्डियों के अवशेष और घटना के समय लपेटा गया चादर का टुकड़ा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मोहित और सपना पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इस घटना में मुख्य साजिशकर्ता *आजाद सरपंच* सहित श्रीभगवान, संजीव उर्फ कोकिला और अमरजीत सुहाग की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई मय टीम शामिल रही।2
- कोंच नगर में आवारा पशुओं से बढ़ा हादसों का खतरा, सभासद ने पालिका से तत्काल पकड़वाने की मांग की जालौन के कोंच नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मुख्य सड़कों और विभिन्न मोहल्लों में बड़ी संख्या में घूम रहे आवारा गोवंश एवं अन्य पशुओं के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर गांधी नगर पूर्वी वार्ड के सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार सुबह 10 बजे नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवारा पशुओं को तत्काल पकड़वाने और सुरक्षित गोशालाओं में भेजने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, राहगीरों तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार पशु आपस में लड़ने लगते हैं या अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाया जाए, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज सुबह सुबह एक घटनाक्रम हो गया हाइवे पर किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक पिकअप गाड़ी जा घुसी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई है इसमें ड्राइवर की मौत हो गई है और कंडक्टर घायल हो गया है जिसे एम्बुलेंस सेवा द्वारा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया1
- 🎤 jalaun : बैंक शाखाओं में लगाए गए जनरेटर का 7 माह से नहीं हुआ भुगतान,ऑपरेटर ने अधिकारियों से लगाई गुहार🖥️ खबर जालौन से है, जहां बैंक शाखाओं में लगाए गए जनरेटर का करीब सात महीने से भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है।जनरेटर ऑपरेटर ने संबंधित बैंक अधिकारियों पर भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए आला अधिकारियों से शिकायत की है।जनरेटर ऑपरेटर राम निरंजन का आरोप है कि माधौगढ़, रामपुरा और कुठौंद क्षेत्र की बैंक शाखाओं में उनके जनरेटर किराये पर लगाए गए थे। लेकिन करीब सात महीने से जनरेटर के किराये का भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि इस संबंध में संबंधित बैंक प्रबंधकों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक बकाया रकम का भुगतान नहीं हो सका। ऑपरेटर का आरोप है कि लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर उन्होंने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप करने और जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराने की मांग की है। हालांकि, भुगतान में देरी को लेकर संबंधित बैंक अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। शिकायत के बाद अब मामले में अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।2
- जालौन हाईप्रोफाइल विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा /पत्नी समेत 50 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार* *प्रेम संबंध और करोड़ों की जमीन के विवाद में रची गई थी /हत्या की साजिश जंगल में जलाकर मिटाए थे सबूत* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन हाईप्रोफाइल विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा /पत्नी समेत 50 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार* *प्रेम संबंध और करोड़ों की जमीन के विवाद में रची गई थी /हत्या की साजिश जंगल में जलाकर मिटाए थे सबूत* जनपद जालौन उरई पुलिस ने करीब तीन महीने पहले हुए चर्चित विजेंद्र मोर अपहरण और हत्या कांड का सनसनी खेज खुलासा किया पुलिस ने इस मामले में 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिए पुलिस की पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित जंगल से मृतक के अधजले अस्थि अवशेष और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए वहीं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशांत सोनी ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया एसपी ने बताया कि यह वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी हरियाणा के जींद निवासी 54 वर्षीय किसान विजेंद्र सिंह मोर का 4 मई 2026 की सुबह उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया गांव स्थित एक ट्यूबवेल से अपहरण कर लिया गया था इसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए हमीरपुर के जलालपुर क्षेत्र के कूपरा जंगल में ले जाकर जला दिया था क्रेटा कार में जबरन बैठाकर ले गए थे आरोपी आप को बता दें पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भगवान संजीव उर्फ कोकिला मोहित मलिक और अमरजीत सुहाग ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया आरोपियों ने विजेंद्र मोर को जबरन क्रेटा कार में बैठाया और अगवा कर लिया इसके बाद उनकी हत्या कर शव को कूपरा जंगल ले जाया गया जहां करीब 40 लीटर डीजल डालकर शव को जला दिया गया जिससे पहचान और साक्ष्य मिटाए जा सकें वहीं एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मोहित मलिक ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने कबूल की उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने जंगल से अधजले अस्थि अवशेष और शव को लपेटे गए चादर के टुकड़े बरामद किए हैं बरामद अवशेषों को विधिक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं प्रेम संबंध और जमीन विवाद बना हत्या का कारण पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम संबंध और करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़ा विवाद सामने आया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आरोपियों ने इसी विवाद के चलते विजेंद्र मोर को रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर अपहरण के बाद हत्या कर दी एसओजी और सर्विलांस टीम ने जोड़ीं वारदात की कड़ियां घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की थीं एसओजी सर्विलांस टीम और कोतवाली उरई पुलिस लगातार इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी पुलिस ने तकनीकी जांच कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई 29 जुलाई को पुलिस टीम ने कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला फार्म हाउस से आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों भगवान संजीव उर्फ कोकिला और अमरजीत सुहाग की तलाश में लगातार दबिश दे रही है वहीं आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम हादसे का शिकार चार पुलिसकर्मियों समेत चालक की हुई थी मौत इस हत्याकांड की जांच के दौरान जालौन पुलिस को बड़ी क्षति भी उठानी पड़ी थी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा गई पुलिस टीम 5 मई 2026 को नूंह जनपद में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी इस दर्दनाक हादसे में उरई कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मोहित यादव उपनिरीक्षक सत्यभान सर्विलांस टीम के आरक्षी प्रदीप आरक्षी अशोक कुमार और मुकदमे के वादी के चालक की मौत हो गई थी हादसे के बाद भी पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं छोड़ी और लगातार जांच जारी रखते हुए आखिरकार हत्याकांड का खुलासा कर दिया बताया जा रहा है फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा4