जालौन हाईप्रोफाइल विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा /पत्नी समेत 50 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार* *प्रेम संबंध और करोड़ों की जमीन के विवाद में रची गई थी /हत्या की साजिश जंगल में जलाकर मिटाए थे सबूत* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन हाईप्रोफाइल विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा /पत्नी समेत 50 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार* *प्रेम संबंध और करोड़ों की जमीन के विवाद में रची गई थी /हत्या की साजिश जंगल में जलाकर मिटाए थे सबूत* जनपद जालौन उरई पुलिस ने करीब तीन महीने पहले हुए चर्चित विजेंद्र मोर अपहरण और हत्या कांड का सनसनी खेज खुलासा किया पुलिस ने इस मामले में 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिए पुलिस की पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित जंगल से मृतक के अधजले अस्थि अवशेष और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए वहीं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशांत सोनी ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया एसपी ने बताया कि यह वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी हरियाणा के जींद निवासी 54 वर्षीय किसान विजेंद्र सिंह मोर का 4 मई 2026 की सुबह उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया गांव स्थित एक ट्यूबवेल से अपहरण कर लिया गया था इसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए हमीरपुर के जलालपुर क्षेत्र के कूपरा जंगल में ले जाकर जला दिया था क्रेटा कार में जबरन बैठाकर ले गए थे आरोपी आप को बता दें पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भगवान संजीव उर्फ कोकिला मोहित मलिक और अमरजीत सुहाग ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया आरोपियों ने विजेंद्र मोर को जबरन क्रेटा कार में बैठाया और अगवा कर लिया इसके बाद उनकी हत्या कर शव को कूपरा जंगल ले जाया गया जहां करीब 40 लीटर डीजल डालकर शव को जला दिया गया जिससे पहचान और साक्ष्य मिटाए जा सकें वहीं एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मोहित मलिक ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने कबूल की उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने जंगल से अधजले अस्थि अवशेष और शव को लपेटे गए चादर के टुकड़े बरामद किए हैं बरामद अवशेषों को विधिक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं प्रेम संबंध और जमीन विवाद बना हत्या का कारण पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम संबंध और करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़ा विवाद सामने आया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आरोपियों ने इसी विवाद के चलते विजेंद्र मोर को रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर अपहरण के बाद हत्या कर दी एसओजी और सर्विलांस टीम ने जोड़ीं वारदात की कड़ियां घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की थीं एसओजी सर्विलांस टीम और कोतवाली उरई पुलिस लगातार इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी पुलिस ने तकनीकी जांच कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई 29 जुलाई को पुलिस टीम ने कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला फार्म हाउस से आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों भगवान संजीव उर्फ कोकिला और अमरजीत सुहाग की तलाश में लगातार दबिश दे रही है वहीं आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम हादसे का शिकार चार पुलिसकर्मियों समेत चालक की हुई थी मौत इस हत्याकांड की जांच के दौरान जालौन पुलिस को बड़ी क्षति भी उठानी पड़ी थी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा गई पुलिस टीम 5 मई 2026 को नूंह जनपद में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी इस दर्दनाक हादसे में उरई कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मोहित यादव उपनिरीक्षक सत्यभान सर्विलांस टीम के आरक्षी प्रदीप आरक्षी अशोक कुमार और मुकदमे के वादी के चालक की मौत हो गई थी हादसे के बाद भी पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं छोड़ी और लगातार जांच जारी रखते हुए आखिरकार हत्याकांड का खुलासा कर दिया बताया जा रहा है फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा
जालौन हाईप्रोफाइल विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा /पत्नी समेत 50 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार* *प्रेम संबंध और करोड़ों की जमीन के विवाद में रची गई थी /हत्या की साजिश जंगल में जलाकर मिटाए थे सबूत* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन हाईप्रोफाइल विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा /पत्नी समेत 50 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार* *प्रेम संबंध और करोड़ों की जमीन के विवाद में रची गई थी /हत्या की साजिश जंगल में जलाकर मिटाए थे सबूत* जनपद जालौन उरई पुलिस ने करीब तीन महीने पहले हुए चर्चित विजेंद्र मोर अपहरण और हत्या कांड का सनसनी खेज खुलासा किया पुलिस ने इस मामले में 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिए पुलिस की पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित जंगल से मृतक के अधजले अस्थि अवशेष और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए वहीं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह और अपर
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशांत सोनी ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया एसपी ने बताया कि यह वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी हरियाणा के जींद निवासी 54 वर्षीय किसान विजेंद्र सिंह मोर का 4 मई 2026 की सुबह उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया गांव स्थित एक ट्यूबवेल से अपहरण कर लिया गया था इसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए हमीरपुर के जलालपुर क्षेत्र के कूपरा जंगल में ले जाकर जला दिया था क्रेटा कार में जबरन बैठाकर ले गए थे आरोपी आप को बता दें पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भगवान संजीव उर्फ कोकिला मोहित मलिक और अमरजीत सुहाग ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया आरोपियों ने विजेंद्र मोर को जबरन क्रेटा कार में बैठाया और अगवा कर लिया इसके बाद उनकी हत्या कर शव को कूपरा जंगल ले जाया गया जहां करीब 40 लीटर डीजल डालकर शव को जला दिया गया जिससे पहचान और साक्ष्य मिटाए जा सकें वहीं एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मोहित मलिक ने हत्या की पूरी
कहानी पुलिस के सामने कबूल की उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने जंगल से अधजले अस्थि अवशेष और शव को लपेटे गए चादर के टुकड़े बरामद किए हैं बरामद अवशेषों को विधिक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं प्रेम संबंध और जमीन विवाद बना हत्या का कारण पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम संबंध और करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़ा विवाद सामने आया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आरोपियों ने इसी विवाद के चलते विजेंद्र मोर को रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर अपहरण के बाद हत्या कर दी एसओजी और सर्विलांस टीम ने जोड़ीं वारदात की कड़ियां घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की थीं एसओजी सर्विलांस टीम और कोतवाली उरई पुलिस लगातार इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी पुलिस ने तकनीकी जांच कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई 29 जुलाई को पुलिस टीम ने कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला फार्म हाउस से आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना
रानी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों भगवान संजीव उर्फ कोकिला और अमरजीत सुहाग की तलाश में लगातार दबिश दे रही है वहीं आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम हादसे का शिकार चार पुलिसकर्मियों समेत चालक की हुई थी मौत इस हत्याकांड की जांच के दौरान जालौन पुलिस को बड़ी क्षति भी उठानी पड़ी थी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा गई पुलिस टीम 5 मई 2026 को नूंह जनपद में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी इस दर्दनाक हादसे में उरई कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मोहित यादव उपनिरीक्षक सत्यभान सर्विलांस टीम के आरक्षी प्रदीप आरक्षी अशोक कुमार और मुकदमे के वादी के चालक की मौत हो गई थी हादसे के बाद भी पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं छोड़ी और लगातार जांच जारी रखते हुए आखिरकार हत्याकांड का खुलासा कर दिया बताया जा रहा है फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा
- जालौन में ध्वस्त होंगी फाटक में स्थित दुकानें मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित फाटक में स्थित दुकानों से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं दरअसल करीब दो महीने पहले इन दुकानों को न्यायालय के आदेश पर सीज कर दिया गया था और आज़ मजिस्ट्रेट ने स्थलीय निरीक्षण किया है1
- जालौन: आखिर नींद से जागा विभाग, लौना रोड पर डाली गई गिट्टी, लेकिन गड्ढे अब भी बरकरार जालौन। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी लौना रोड को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बाद आखिरकार संबंधित विभाग की नींद खुली है। सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू करते हुए गिट्टी डाली गई है, जिससे लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, फिलहाल सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे अब भी बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल गिट्टी डाल देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं किया जाता। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को पूरी तरह यातायात के लिए सुरक्षित बनाए। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर लौना रोड का निर्माण कार्य कब पूरा होगा और लोगों को गड्ढों से निजात कब मिलेगी।1
- जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक पर ठेकेदार ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग जालौन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (जेडीसी) की विभिन्न शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार ने बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। कुठौंद, रामपुरा और माधौगढ़ स्थित जेडीसी बैंक शाखाओं में जनरेटर सेट उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार राम निरंजन पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भदेदरा, परगना कोंच ने 30 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी जालौन को शिकायती पत्र दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह जेडीसी बैंक की उक्त शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, लेकिन जनवरी 2026 से संबंधित शाखाओं द्वारा जनरेटर का किराया नहीं दिया गया। आरोप है कि जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के मौखिक आदेश पर बिना जनरेटर लगाए ही उनके खातों में किराया जमा करने के निर्देश शाखा प्रबंधकों को दिए गए। ठेकेदार का कहना है कि इससे उसे जनरेटर सेवा का वास्तविक भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने तीनों शाखाओं के प्रबंधकों से कई बार संपर्क किया तो कथित तौर पर उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक के निर्देश पर उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में तीनों शाखा प्रबंधकों से हुई वीडियो कॉलिंग का प्रमाण भी होने का दावा किया है। शिकायती पत्र में महाप्रबंधक पर शाखा प्रबंधकों को दबाव में लेकर कथित रूप से नियम विरुद्ध कार्य कराने के आरोप लगाए गए हैं। ठेकेदार ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसे जनरेटर सेवा का बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि शिकायती पत्र में लगाए गए आरोप ठेकेदार के हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक एवं संबंधित शाखा प्रबंधकों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- आबकारी विभाग ने मून नाइट बार में छापामारी कर अवैध शराब पकड़ी निपटाने का प्रयास ब्रेकिंग न्यूज जनपद मुख्यालय उरई में गुरुवार की रात आबकारी विभाग ने छापामारी कर अवैध शराब पकड़ी दीवालिया रिसोर्ट के पास संचालित मून नाइट बार मे मिली अवैध शराब आबकारी विभाग मामले को निपटाने में लगा नगर में चर्चा का विषय बन गया3
- जालौन: 15 अगस्त से पहले झंडा चौराहा पर तिरंगा फहराने की उठी मांग, पिछले महीने आंधी में टूटा था पोल जालौन। नगर के प्रमुख झंडा चौराहा पर राष्ट्रीय ध्वज न होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में नाराजगी है। स्वतंत्रता दिवस में अब करीब 15 दिन शेष हैं, लेकिन चौराहा आज भी बिना तिरंगे के सूना दिखाई दे रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले महीने आई तेज आंधी में झंडे का पोल टूट गया था। इसके बाद से अब तक नया पोल लगाकर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया है। लोगों का कहना है कि नगर के प्रमुख चौराहे पर तिरंगा न होना चिंता का विषय है और इससे नगर की पहचान भी प्रभावित होती है। दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि 15 अगस्त से पहले झंडा पोल की मरम्मत या नया पोल लगाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौराहा अपनी गरिमा के अनुरूप दिखाई दे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। ऐस1
- सुबह सड़क किनारे मिला युवक का शव फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया /कालपी में अज्ञात युवक की मौत से सनसनी /शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस* *कालपी के मुन्ना फुल पावर चौराहा ओवरब्रिज के पास मिला अज्ञात युवक का शव /पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *सुबह सड़क किनारे मिला युवक का शव फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया /कालपी में अज्ञात युवक की मौत से सनसनी /शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस* *कालपी के मुन्ना फुल पावर चौराहा ओवरब्रिज के पास मिला अज्ञात युवक का शव /पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी* जनपद जालौन कालपी नगर के व्यस्तम क्षेत्र मुन्ना फुल पावर चौराहा ओवरब्रिज के समीप गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने सड़क किनारे लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई वहीं सूचना मिलते ही टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उनके साथ सिपाही अभिषेक यादव भी मौजूद रहे पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया वहीं जांच के दौरान पुलिस को मृतक के हाथ पर देव लिखा हुआ दिखाई दिया जिसे पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है आप को बता दें स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक सुबह से अस्वस्थ अवस्था में क्षेत्र में घूमता दिखाई दे रहा था। कुछ देर बाद अचानक वह सड़क किनारे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए मृतक की तस्वीरें लीं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके वहीं पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों गुमशुदगी के रिकॉर्ड और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है शव मिलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है और लोग विभिन्न तरह की चर्चाएं कर रहे हैं पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है बता दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी3