Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sugirv Kushwha
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पशु मित्रों का बड़ा ऐलान : 30 जुलाई से काम बंद! 5 अगस्त को लखनऊ कूच!! Jalaun News!!. मानदेय स्वीकृत न होने पर पैरावेट कर्मियों का कार्य बहिष्कार, 5 अगस्त को लखनऊ में पदयात्रा व अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी उरई। नियमित मानदेय की मांग पूरी न होने से नाराज पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री इंसेमिनेटर कर्मियों ने एफएमडी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इस संबंध में डीएम एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जालौन के माध्यम से निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री इंसेमिनेटर कई वर्षों से नियमित मानदेय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि 14 जुलाई 2025 को पशुधन मंत्री द्वारा नियमित मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद प्रमुख सचिव के निर्देश पर पशुपालन निदेशालय ने प्रदेश में कार्यरत पैरावेट कर्मियों के नियमित मानदेय का प्रस्ताव तैयार कर 13 जनवरी 2026 को शासन को भेज दिया, लेकिन अब तक उस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मियों का आरोप है कि शासन को कई बार पत्र भेजने और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रदेश भर के पैरावेट पशुमित्रों में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में 30 जुलाई से एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 4 अगस्त 2026 तक नियमित मानदेय के प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 5 अगस्त 2026 को प्रदेशभर के पैरावेट पशुमित्र एवं मैत्री कर्मी पशुपालन निदेशालय, लखनऊ से विधानसभा तक पदयात्रा निकालेंगे तथा जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। संगठन ने प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की बताई है। संगठन ने शासन से मांग की है कि नियमित मानदेय के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेकर पैरावेट कर्मियों के साथ न्याय किया जाए, ताकि पशुपालन विभाग की टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित न हों। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालू कुमार, बृजपाल यादव, शैलेंद्र सिंह, दीपक दीक्षित, पुष्पेंद्र, विशाल पाल, दीनदयाल, राजकुमार, मयंक, गौरव, प्रवीण कुमार, आशुतोष, नवीन, हिमांशु सहित दर्जनों पैरावेट पशुमैत्री मौजूद रहे।1
- 🎤 jalaun : बैंक शाखाओं में लगाए गए जनरेटर का 7 माह से नहीं हुआ भुगतान,ऑपरेटर ने अधिकारियों से लगाई गुहार🖥️ खबर जालौन से है, जहां बैंक शाखाओं में लगाए गए जनरेटर का करीब सात महीने से भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है।जनरेटर ऑपरेटर ने संबंधित बैंक अधिकारियों पर भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए आला अधिकारियों से शिकायत की है।जनरेटर ऑपरेटर राम निरंजन का आरोप है कि माधौगढ़, रामपुरा और कुठौंद क्षेत्र की बैंक शाखाओं में उनके जनरेटर किराये पर लगाए गए थे। लेकिन करीब सात महीने से जनरेटर के किराये का भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि इस संबंध में संबंधित बैंक प्रबंधकों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक बकाया रकम का भुगतान नहीं हो सका। ऑपरेटर का आरोप है कि लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर उन्होंने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप करने और जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराने की मांग की है। हालांकि, भुगतान में देरी को लेकर संबंधित बैंक अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। शिकायत के बाद अब मामले में अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।2
- Post by Sugirv Kushwha1
- सावन के प्रथम दिवस से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रद्धा, आस्था और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से परिपूर्ण पवित्र कांवड़ यात्रा का शुभारंभ आज सावन के प्रथम दिवस से हो गया। प्रदेशभर में शिवभक्तों के स्वागत और उनकी सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रमुख कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से शिवभक्तों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा यात्रा मार्गों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सावन के प्रथम दिवस से शुरू हुई कांवड़ यात्रा के साथ ही प्रदेश का वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा है। बड़ी संख्या में शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।1
- नेहा ने सरकार को खुल्ला चैलेंज दिया है? अब देखना है कि क्या सरकार छात्रों को रिहा करेगी? या ये आंदोलन ओर बड़ा होगा? नेहा पीछे हटने वालो में से नहीं है उसकी लड़ाई ओर हिम्मत, जज़्बे को सलाम नेहा ने सरकार को खुल्ला चैलेंज दिया है? अब देखना है कि क्या सरकार छात्रों को रिहा करेगी? या ये आंदोलन ओर बड़ा होगा? नेहा पीछे हटने वालो में से नहीं है उसकी लड़ाई ओर हिम्मत,1
- *आदेश जारी फिर भी खरीद बंद! किसानों ने DM-ADM को घेरा!! Moong Kendra Jalaun!! मूंग खरीद केंद्र शुरू कराने की मांग तेज, किसान संगठनों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन -अनुमोदन में देरी से किसानों की बढ़ी चिंता, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र खरीद शुरू कराने की मांग उरई। जिले में मूंग खरीद केंद्रों के संचालन में हो रही देरी को लेकर किसान संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) एवं शिवसेना जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर सरकारी मूंग खरीद केंद्रों का तत्काल संचालन शुरू कराने की मांग की। शिवसेना जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन स्तर से आवश्यक स्वीकृति एवं आदेश जारी होने के बावजूद जनपद में अब तक मूंग खरीद केंद्र संचालित नहीं हो सके हैं। इससे किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं किसान उत्पादक संगठनों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन की महत्वाकांक्षी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) योजना के अंतर्गत जनपद में कई संगठन किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं, लेकिन मूंग खरीद केंद्रों के अनुमोदन में अनावश्यक विलंब होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मुख्यालय से स्वीकृत आदेश जारी होने के बाद भी संबंधित अधिकारी समय पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। किसान संगठनों ने जिलाधिकारी से मांग की कि शासन से अनुमोदित सभी मूंग खरीद केंद्रों का संचालन तत्काल प्रारंभ कराया जाए तथा आदेशों की अवहेलना एवं लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि समय पर खरीद शुरू होने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मूंग खरीद केंद्र संचालित नहीं किए गए तो किसानों के हित में आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। इस दौरान मौके पर गणेशदत्त गिरी, पवन राजपूत, मंगल सिंह, संजय सिंह, रोहित सिंह, पंकज कुमार, सुनील कुमार, अनूप कुमार, रामबाबू निरंजन, दिलीप कुमार, मोहित कुमार, भरत कुमार, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरुण सिंह, मिथिलेश कुमार साहित्य दर्जनों किसान मौजूद रहे।1
- जालौन सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, कोतवाली में तहरीर दी गई पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, आरोपी की तलाश में दविश जारी जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा का मामला वाइट - पीड़ित राजस्व कर्मी रामअवतार वाइट - राकेश कुमार सोनी ( उपजिलाधिकारी जालौन4