logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सालाबाद के पास बाइक फिसलने से दो युवक घायल, एक का हाथ टूटा यूपी-112 की तत्परता से दोनों घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया गया जालौन। ग्राम सालाबाद के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के निकट शुक्रवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल यूपी-112 को सूचना दी, जिसके बाद पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। समय रहते उपचार मिलने से दोनों को राहत मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पुत्र संतराम सिंह कुशवाहा, निवासी ग्राम बरहा, जिला भिंड अपने भांजे निशु पुत्र स्वर्गीय उदयराज, निवासी मोठ, जनपद झांसी के साथ अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम सालाबाद के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के निकट पहुंची, अचानक सड़क पर संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी UP 32 DG 6307 मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए दोनों घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जांच की गई, जिसमें राजेंद्र के हाथ में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई, जबकि निशु को शरीर पर मामूली चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। समय पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद मिलने से दोनों घायलों को शीघ्र इलाज मिल सका।

5 hrs ago
user_Sanjay kumar Pattakar
Sanjay kumar Pattakar
Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

सालाबाद के पास बाइक फिसलने से दो युवक घायल, एक का हाथ टूटा यूपी-112 की तत्परता से दोनों घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया गया जालौन। ग्राम सालाबाद के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के निकट शुक्रवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल यूपी-112 को सूचना दी, जिसके बाद पीआरवी टीम ने मौके

पर पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। समय रहते उपचार मिलने से दोनों को राहत मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पुत्र संतराम सिंह कुशवाहा, निवासी ग्राम बरहा, जिला भिंड अपने भांजे निशु पुत्र स्वर्गीय उदयराज, निवासी मोठ, जनपद झांसी के साथ अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम सालाबाद के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के

निकट पहुंची, अचानक सड़क पर संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी UP 32 DG 6307 मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए दोनों

घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जांच की गई, जिसमें राजेंद्र के हाथ में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई, जबकि निशु को शरीर पर मामूली चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। समय पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद मिलने से दोनों घायलों को शीघ्र इलाज मिल सका।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन के माधौगढ़ नगर के चितौरा बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर एक ई-रिक्शा पर अचानक सांप चढ़ गया। यात्री सीट पर बैठे थे। उसी बीच सांप दिखाई दे गया। इस घटना से ई-रिक्शा में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर लगभग 1 बजे हुई इस घटना के बाद यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत ई-रिक्शा छोड़ दिया। सांप के ई-रिक्शा पर होने के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो वे हैरान रह गए। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए ई-रिक्शा से सांप को सुरक्षित हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका और जाम खुल गया।
    1
    जालौन के माधौगढ़ नगर के चितौरा बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर एक ई-रिक्शा पर अचानक सांप चढ़ गया। यात्री सीट पर बैठे थे। उसी बीच सांप दिखाई दे गया। इस घटना से ई-रिक्शा में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

दोपहर लगभग 1 बजे हुई इस घटना के बाद यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत ई-रिक्शा छोड़ दिया। सांप के ई-रिक्शा पर होने के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो वे हैरान रह गए। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए ई-रिक्शा से सांप को सुरक्षित हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका और जाम खुल गया।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है
    1
    जालौन में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक पर ठेकेदार ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग जालौन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (जेडीसी) की विभिन्न शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार ने बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। कुठौंद, रामपुरा और माधौगढ़ स्थित जेडीसी बैंक शाखाओं में जनरेटर सेट उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार राम निरंजन पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भदेदरा, परगना कोंच ने 30 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी जालौन को शिकायती पत्र दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह जेडीसी बैंक की उक्त शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, लेकिन जनवरी 2026 से संबंधित शाखाओं द्वारा जनरेटर का किराया नहीं दिया गया। आरोप है कि जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के मौखिक आदेश पर बिना जनरेटर लगाए ही उनके खातों में किराया जमा करने के निर्देश शाखा प्रबंधकों को दिए गए। ठेकेदार का कहना है कि इससे उसे जनरेटर सेवा का वास्तविक भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने तीनों शाखाओं के प्रबंधकों से कई बार संपर्क किया तो कथित तौर पर उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक के निर्देश पर उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में तीनों शाखा प्रबंधकों से हुई वीडियो कॉलिंग का प्रमाण भी होने का दावा किया है। शिकायती पत्र में महाप्रबंधक पर शाखा प्रबंधकों को दबाव में लेकर कथित रूप से नियम विरुद्ध कार्य कराने के आरोप लगाए गए हैं। ठेकेदार ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसे जनरेटर सेवा का बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि शिकायती पत्र में लगाए गए आरोप ठेकेदार के हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक एवं संबंधित शाखा प्रबंधकों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक पर ठेकेदार ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग
जालौन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (जेडीसी) की विभिन्न शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार ने बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
कुठौंद, रामपुरा और माधौगढ़ स्थित जेडीसी बैंक शाखाओं में जनरेटर सेट उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार राम निरंजन पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भदेदरा, परगना कोंच ने 30 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी जालौन को शिकायती पत्र दिया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह जेडीसी बैंक की उक्त शाखाओं में जनरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, लेकिन जनवरी 2026 से संबंधित शाखाओं द्वारा जनरेटर का किराया नहीं दिया गया। आरोप है कि जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक भानु प्रताप के मौखिक आदेश पर बिना जनरेटर लगाए ही उनके खातों में किराया जमा करने के निर्देश शाखा प्रबंधकों को दिए गए।
ठेकेदार का कहना है कि इससे उसे जनरेटर सेवा का वास्तविक भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने तीनों शाखाओं के प्रबंधकों से कई बार संपर्क किया तो कथित तौर पर उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक के निर्देश पर उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में तीनों शाखा प्रबंधकों से हुई वीडियो कॉलिंग का प्रमाण भी होने का दावा किया है। शिकायती पत्र में महाप्रबंधक पर शाखा प्रबंधकों को दबाव में लेकर कथित रूप से नियम विरुद्ध कार्य कराने के आरोप लगाए गए हैं।
ठेकेदार ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसे जनरेटर सेवा का बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग की है।
गौरतलब है कि शिकायती पत्र में लगाए गए आरोप ठेकेदार के हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक एवं संबंधित शाखा प्रबंधकों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरलीमनोहर में बच्चों ने सोशल मीडिया की लत पर दिया प्रेरणादायक संदेश* जालौन।नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर में संचालित कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जालौन के कक्षा पाँच के बच्चों द्वारा एक प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया। बच्चों को सोशल मीडिया की लत से बचने के लिए जागरूक करना था। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय करते हुए यह संदेश दिया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अनियंत्रित उपयोग बच्चों का बहुमूल्य समय नष्ट करता है। इससे पढ़ाई, एकाग्रता, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चों ने अपने संवादों के माध्यम से यह भी बताया कि मोबाइल की दुनिया में खोने के बजाय यदि विद्यार्थी अपना समय पढ़ाई, खेलकूद, पुस्तक पठन, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के साथ बिताएँ, तो वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, सही आदतें और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना भी विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे सोशल मीडिया का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए करेंगे, उसकी लत से दूर रहेंगे और अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
    1
    *कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरलीमनोहर में बच्चों ने सोशल मीडिया की लत पर दिया प्रेरणादायक संदेश*

जालौन।नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर में संचालित कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जालौन के कक्षा पाँच के बच्चों द्वारा एक प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया। बच्चों को सोशल मीडिया की लत से बचने के लिए जागरूक करना था।
नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय करते हुए यह संदेश दिया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अनियंत्रित उपयोग बच्चों का बहुमूल्य समय नष्ट करता है। इससे पढ़ाई, एकाग्रता, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
बच्चों ने अपने संवादों के माध्यम से यह भी बताया कि मोबाइल की दुनिया में खोने के बजाय यदि विद्यार्थी अपना समय पढ़ाई, खेलकूद, पुस्तक पठन, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के साथ बिताएँ, तो वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, सही आदतें और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना भी विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे सोशल मीडिया का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए करेंगे, उसकी लत से दूर रहेंगे और अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन: आखिर नींद से जागा विभाग, लौना रोड पर डाली गई गिट्टी, लेकिन गड्ढे अब भी बरकरार जालौन। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी लौना रोड को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बाद आखिरकार संबंधित विभाग की नींद खुली है। सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू करते हुए गिट्टी डाली गई है, जिससे लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, फिलहाल सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे अब भी बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल गिट्टी डाल देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं किया जाता। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को पूरी तरह यातायात के लिए सुरक्षित बनाए। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर लौना रोड का निर्माण कार्य कब पूरा होगा और लोगों को गड्ढों से निजात कब मिलेगी।
    1
    जालौन: आखिर नींद से जागा विभाग, लौना रोड पर डाली गई गिट्टी, लेकिन गड्ढे अब भी बरकरार
जालौन। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी लौना रोड को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बाद आखिरकार संबंधित विभाग की नींद खुली है। सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू करते हुए गिट्टी डाली गई है, जिससे लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार होगा।
हालांकि, फिलहाल सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे अब भी बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल गिट्टी डाल देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं किया जाता।
बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को पूरी तरह यातायात के लिए सुरक्षित बनाए।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर लौना रोड का निर्माण कार्य कब पूरा होगा और लोगों को गड्ढों से निजात कब मिलेगी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जालौन हाईप्रोफाइल विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा /पत्नी समेत 50 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार* *प्रेम संबंध और करोड़ों की जमीन के विवाद में रची गई थी /हत्या की साजिश जंगल में जलाकर मिटाए थे सबूत* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन हाईप्रोफाइल विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा /पत्नी समेत 50 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार* *प्रेम संबंध और करोड़ों की जमीन के विवाद में रची गई थी /हत्या की साजिश जंगल में जलाकर मिटाए थे सबूत* जनपद जालौन उरई पुलिस ने करीब तीन महीने पहले हुए चर्चित विजेंद्र मोर अपहरण और हत्या कांड का सनसनी खेज खुलासा किया पुलिस ने इस मामले में 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य‌ आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिए पुलिस की पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित जंगल से मृतक के अधजले अस्थि अवशेष और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए वहीं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशांत सोनी ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया एसपी ने बताया कि यह वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी हरियाणा के जींद निवासी 54 वर्षीय किसान विजेंद्र सिंह मोर का 4 मई 2026 की सुबह उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया गांव स्थित एक ट्यूबवेल से अपहरण कर लिया गया था इसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए हमीरपुर के जलालपुर क्षेत्र के कूपरा जंगल में ले जाकर जला दिया था क्रेटा कार में जबरन बैठाकर ले गए थे आरोपी आप को बता दें पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भगवान संजीव उर्फ कोकिला मोहित मलिक और अमरजीत सुहाग ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया आरोपियों ने विजेंद्र मोर को जबरन क्रेटा कार में बैठाया और अगवा कर लिया‌ इसके बाद उनकी हत्या कर शव को कूपरा जंगल ले जाया गया जहां करीब 40 लीटर डीजल डालकर शव को जला दिया गया जिससे पहचान और साक्ष्य मिटाए जा सकें वहीं एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मोहित मलिक ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने कबूल की उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने जंगल से अधजले अस्थि अवशेष और शव को लपेटे गए चादर के टुकड़े बरामद किए हैं बरामद अवशेषों को विधिक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं प्रेम संबंध और जमीन विवाद बना हत्या का कारण पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम संबंध और करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़ा विवाद सामने आया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आरोपियों ने इसी विवाद के चलते विजेंद्र मोर को रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर अपहरण के बाद हत्या कर दी एसओजी और सर्विलांस टीम ने जोड़ीं वारदात की कड़ियां घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की थीं एसओजी सर्विलांस टीम और कोतवाली उरई पुलिस लगातार इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी पुलिस ने तकनीकी जांच कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई 29 जुलाई को पुलिस टीम ने कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला फार्म हाउस से आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों भगवान संजीव उर्फ कोकिला और अमरजीत सुहाग की तलाश में लगातार दबिश दे रही है वहीं आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम हादसे का शिकार चार पुलिसकर्मियों समेत चालक की हुई थी मौत इस हत्याकांड की जांच के दौरान जालौन पुलिस को बड़ी क्षति भी उठानी पड़ी थी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा गई पुलिस टीम 5 मई 2026 को नूंह जनपद में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी इस दर्दनाक हादसे में उरई कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मोहित यादव उपनिरीक्षक सत्यभान सर्विलांस टीम के आरक्षी प्रदीप आरक्षी अशोक कुमार और मुकदमे के वादी के चालक की मौत हो गई थी हादसे के बाद भी पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं छोड़ी और लगातार जांच जारी रखते हुए आखिरकार हत्याकांड का खुलासा कर दिया बताया जा रहा है फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा
    4
    जालौन हाईप्रोफाइल विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा /पत्नी समेत 50 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार*

*प्रेम संबंध और करोड़ों की जमीन के विवाद में रची गई थी /हत्या की साजिश जंगल में जलाकर मिटाए थे सबूत*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*जालौन हाईप्रोफाइल विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा /पत्नी समेत 50 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार*
*प्रेम संबंध और करोड़ों की जमीन के विवाद में रची गई थी /हत्या की साजिश जंगल में जलाकर मिटाए थे सबूत*
जनपद जालौन उरई पुलिस ने करीब तीन महीने पहले हुए चर्चित विजेंद्र मोर अपहरण और हत्या कांड का सनसनी खेज खुलासा किया पुलिस ने इस मामले में 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य‌ आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिए पुलिस की पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित जंगल से मृतक के अधजले अस्थि अवशेष और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए वहीं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशांत सोनी ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया एसपी ने बताया कि यह वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी हरियाणा के जींद निवासी 54 वर्षीय किसान विजेंद्र सिंह मोर का 4 मई 2026 की सुबह उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया गांव स्थित एक ट्यूबवेल से अपहरण कर लिया गया था इसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए हमीरपुर के जलालपुर क्षेत्र के कूपरा जंगल में ले जाकर जला दिया था क्रेटा कार में जबरन बैठाकर ले गए थे आरोपी
आप को बता दें पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भगवान संजीव उर्फ कोकिला मोहित मलिक और अमरजीत सुहाग ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया आरोपियों ने विजेंद्र मोर को जबरन क्रेटा कार में बैठाया और अगवा कर लिया‌ इसके बाद उनकी हत्या कर शव को कूपरा जंगल ले जाया गया जहां करीब 40 लीटर डीजल डालकर शव को जला दिया गया जिससे पहचान और साक्ष्य मिटाए जा सकें वहीं एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मोहित मलिक ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने कबूल की उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने जंगल से अधजले अस्थि अवशेष और शव को लपेटे गए चादर के टुकड़े बरामद किए हैं बरामद अवशेषों को विधिक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं प्रेम संबंध और जमीन विवाद बना हत्या का कारण
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम संबंध और करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़ा विवाद सामने आया 
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आरोपियों ने इसी विवाद के चलते विजेंद्र मोर को रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर अपहरण के बाद हत्या कर दी एसओजी और सर्विलांस टीम ने जोड़ीं वारदात की कड़ियां घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की थीं एसओजी सर्विलांस टीम और कोतवाली उरई पुलिस लगातार इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी पुलिस ने तकनीकी जांच कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई 29 जुलाई को पुलिस टीम ने कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला फार्म हाउस से आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों भगवान संजीव उर्फ कोकिला और अमरजीत सुहाग की तलाश में लगातार दबिश दे रही है वहीं आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम हादसे का शिकार चार पुलिसकर्मियों समेत चालक की हुई थी मौत इस हत्याकांड की जांच के दौरान जालौन पुलिस को बड़ी क्षति भी उठानी पड़ी थी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा गई पुलिस टीम 5 मई 2026 को नूंह जनपद में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी इस दर्दनाक हादसे में उरई कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मोहित यादव उपनिरीक्षक सत्यभान सर्विलांस टीम के आरक्षी प्रदीप आरक्षी अशोक कुमार और मुकदमे के वादी के चालक की मौत हो गई थी हादसे के बाद भी पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं छोड़ी और लगातार जांच जारी रखते हुए आखिरकार हत्याकांड का खुलासा कर दिया
बताया जा रहा है फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.