Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेत में शौच कर रहे बुजुर्ग के कूल्हे में जहरीले सांप ने डसा, तड़प तड़प कर हुई मौत, जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए किसान।
Samarpit sahu
खेत में शौच कर रहे बुजुर्ग के कूल्हे में जहरीले सांप ने डसा, तड़प तड़प कर हुई मौत, जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए किसान।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटंगी से वारा सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर उमरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में, एक शराबी बाइक चालक ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा रविवार की रात तकरीबन 8:00 बजे के आसपास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने अपनी बाइक को तेजी से चलाते हुए साइकिल सवार को टक्कर मार दी। साइकिल सवार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।1
- नेशनल पार्क क्षेत्र में बाघन अपने शावकों के साथ जंगल में घूमते नजर आई पर्यटकों ने कैमरा में किया कैद वीडियो हुए वायरल1
- नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत हॉकी ग्राउंड सिवनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित शासन के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर सिवनी श्रीमती नेहा मीना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री मनोज लारोकर के मार्गदर्शन में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना तथा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा (10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026) के अंतर्गत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हॉकी ग्राउंड सिवनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ बालक-बालिकाओं में सामाजिक जागरूकता का प्रसार करना रहा। कार्यक्रम के दौरान खेल में रुचि रखने वाले बच्चों को “खेलो इंडिया” योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की जानकारी देते हुए जरूरतमंद महिलाओं को सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर श्रीमती वर्षा बैस, परामर्शदाता श्रीमती संध्या सनोडिया, जिला खेल प्रशिक्षक वर्ग-1 संगीता सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।1
- “नरवाई की आग बनी काल! फसल, जंगल और जिंदगी—सब खतरे में…”1
- Post by Sandeep sanodiya1
- गंगाई ( गरघठिया ) निवासी मोनू शर्मा मैकेनिक जो किराए के मकान में निवास करता है पूरा परिवार भागवत कथा की तैयारी को लेकर ग्राम में ही गया हुआ था उसी रात सूने मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया पीड़ित ने बंडोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है लगातार हो रही चोरी पुलिस की गस्ती और कार्य प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रही है फिलहाल लाखों की चोरी से परिवार रोड पर आ गया है बंडोल पुलिस जांच पर जुट गई है1
- तिरोड़ी थाना क्षेत्र के दिग्धा गांव में पिछले दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह करीब 08 बजे गांव के मुड़ीबोड़ी तालाब में मिला है। तालाब की तरफ गए ग्रामीणों ने शव को पानी में तैरता देखकर महकेपार चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पहचान की पुष्टि की। मृतक की पहचान शिशुपाल पिता दीनाराम वाघाड़े उम्र 40 वर्ष निवासी दिग्धा के रुप में हुई है।1
- सिवनी कलेक्टर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद1
- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का अल्प प्रवास, स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत1