logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच जिले में नानपारा में आज समाधान दिवस के मौके पर डीएम अक्षय त्रिपाठी एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ जिले के अधिकारियों की मौजूदगी में नानपारा की पूर्व चेयरमैन नसीमुन निशा ने नानपारा के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ सुविधा सही से ना मिल पाने का मामला उठाया।जिसमें उन्होंने अस्पताल में एक्सरे मशीन के खराब होने,पेयजल व्यवस्था तथा बाहरी जांच लिखे जाने के साथ ही अन्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।जिस पर डीएम अक्षय त्रिपाठी ने एक्शन लेते हुए एक टीम गठित कर अस्पताल के निरीक्षण के लिए भेजी और जल्द ही समस्याओं में सुधार होने की बात कही।

1 hr ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बहराइच जिले में नानपारा में आज समाधान दिवस के मौके पर डीएम अक्षय त्रिपाठी एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ जिले के अधिकारियों की मौजूदगी में नानपारा की पूर्व चेयरमैन नसीमुन निशा ने नानपारा के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ सुविधा सही से ना मिल पाने का मामला उठाया।जिसमें उन्होंने अस्पताल में एक्सरे मशीन के खराब होने,पेयजल व्यवस्था तथा बाहरी जांच लिखे जाने के साथ ही अन्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।जिस पर डीएम अक्षय त्रिपाठी ने एक्शन लेते हुए एक टीम गठित कर अस्पताल के निरीक्षण के लिए भेजी और जल्द ही समस्याओं में सुधार होने की बात कही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं बहराइच 02 मई। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह मई के तृतीय शनिवार को तहसील नानपारा में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होनें स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम की एक सराहनीय पहल भी देखने को मिली। उन्होंने क्षेत्र से आये सभी शिकायतकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके बैठने के लिए समुचित कुर्सियों की व्यवस्था कराई। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपस्थित लोगों के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था कराई गई, जिससे फरियादियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील नानपारा में प्राप्त 40 प्रार्थना-पत्रों में से 11 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील कैसरगंज में प्राप्त 54 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 08, तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 32 के सापेक्ष 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 20 के सापेक्ष 01, पयागपुर में प्राप्त 35 के सापेक्ष 05 व महसी में प्राप्त 16 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
    1
    डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं
बहराइच 02 मई। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह मई के तृतीय शनिवार को तहसील नानपारा में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
डीएम ने क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होनें स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम की एक सराहनीय पहल भी देखने को मिली। उन्होंने क्षेत्र से आये सभी शिकायतकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके बैठने के लिए समुचित कुर्सियों की व्यवस्था कराई। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपस्थित लोगों के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था कराई गई, जिससे फरियादियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील नानपारा में प्राप्त 40 प्रार्थना-पत्रों में से 11 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील कैसरगंज में प्राप्त 54 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 08, तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 32 के सापेक्ष 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 20 के सापेक्ष 01, पयागपुर में प्राप्त 35 के सापेक्ष 05 व महसी में प्राप्त 16 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 01 का मौके पर निस्तारण किया गया।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
    user_Arunendra pratap singh
    Arunendra pratap singh
    कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 📍 नानपारा, बहराइच शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस उस समय अचानक सुर्खियों में आ गया, जब एक पीड़ित महिला जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने पहुंचकर फूट-फूटकर रोने लगी और न्याय की गुहार लगाने लगी। महिला ने अधिकारियों के समक्ष आत्मदाह की चेतावनी दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। 👉 पीड़िता का आरोप है कि उसकी जमीन को अवैध रूप से बेच दिया गया, और वह पिछले दो वर्षों से न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। 👉 कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक उसे कोई ठोस राहत नहीं मिल सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    📍 नानपारा, बहराइच
शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस उस समय अचानक सुर्खियों में आ गया, जब एक पीड़ित महिला जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने पहुंचकर फूट-फूटकर रोने लगी और न्याय की गुहार लगाने लगी।
महिला ने अधिकारियों के समक्ष आत्मदाह की चेतावनी दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
👉 पीड़िता का आरोप है कि उसकी जमीन को अवैध रूप से बेच दिया गया, और वह पिछले दो वर्षों से न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।
👉 कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक उसे कोई ठोस राहत नहीं मिल सकी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_Daily Taza News
    Daily Taza News
    Newspaper distribution कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ग्राम सभा कुड़ियांव में 2 घंटा बारिश में यह हाल है गांव के अंदर की मेन रोड का क्या यह कार्य होगा की नही पूछता हैं कुडियाव के नागरिक वर्तमान प्रधान एव वर्तमान विधायक और सांसद जी से
    1
    ग्राम सभा कुड़ियांव में 2 घंटा बारिश में
यह हाल है गांव के अंदर की मेन रोड का क्या यह कार्य होगा की नही पूछता हैं कुडियाव के नागरिक वर्तमान प्रधान एव वर्तमान विधायक और सांसद जी से
    user_Suresh Singh Gautam
    Suresh Singh Gautam
    कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *स्थान: [mohmmad pur] आज सुबह करीब 6:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे पूरा इलाका घने काले बादलों की आगोश में समा गया। देखते ही देखते बादलों की तेज़ गड़गड़ाहट (Thunderstorm) ने लोगों की नींद उड़ा दी।
    1
    *स्थान: [mohmmad pur]
आज सुबह करीब 6:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे पूरा इलाका घने काले बादलों की आगोश में समा गया। देखते ही देखते बादलों की तेज़ गड़गड़ाहट (Thunderstorm) ने लोगों की नींद उड़ा दी।
    user_Haq
    Haq
    कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by रामानंद सागर
    1
    Post by रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नही मिला इंसाफ तो आत्महत्या कर लूंगी साहब...... उत्तर प्रदेश, बहराइच- तहसील नानपारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक महिला रोती बिलखती हुई कलेक्टर और एसपी के पास पहुंची उसने कहा साहब मुझे बचा लीजिए नहीं तो परिवार सहित आत्महत्या कर लूंगी l तहसील के पंडोहिया की रहने वाली सुनीता सिंह ने डीएम और एसपी से रोती हुई बोली फर्जी दस्तावेज बनाकर मेरी पैतृक संपत्ति बेच दी विपक्षी जब मेरी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने लगा तो हमने इसका विरोध किया और क्षेत्रीय लेखपाल से लेकर जिले के सभी अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन किसी ने मेरी फरियाद नहीं सुनी l
    2
    नही मिला इंसाफ तो आत्महत्या कर लूंगी साहब......
उत्तर प्रदेश, बहराइच- तहसील नानपारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक महिला  रोती बिलखती हुई  कलेक्टर और एसपी के पास पहुंची उसने कहा साहब मुझे बचा लीजिए नहीं तो परिवार सहित आत्महत्या कर लूंगी l
तहसील  के पंडोहिया की रहने वाली सुनीता सिंह ने डीएम  और एसपी से रोती हुई बोली  फर्जी दस्तावेज बनाकर मेरी पैतृक संपत्ति बेच दी विपक्षी जब मेरी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने लगा तो हमने इसका विरोध किया और क्षेत्रीय लेखपाल से लेकर जिले के सभी अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन किसी ने मेरी फरियाद नहीं सुनी l
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.