Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैलरोज-इन होटल के कमरा नंबर 202 में छापा मारकर 15 जुआरियों समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया। #अलीगढ़ || शहर के पॉश इलाके मैरिस रोड पर मैलरोज-इन होटल के कमरा नंबर 202 में छापा मारकर 15 जुआरियों समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से करीब 5.50 लाख रुपए कैश, ताश के पत्ते और जुए में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई हैं।”
अनन्त भारद्वाज
मैलरोज-इन होटल के कमरा नंबर 202 में छापा मारकर 15 जुआरियों समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया। #अलीगढ़ || शहर के पॉश इलाके मैरिस रोड पर मैलरोज-इन होटल के कमरा नंबर 202 में छापा मारकर 15 जुआरियों समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से करीब 5.50 लाख रुपए कैश, ताश के पत्ते और जुए में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई हैं।”
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिला अलीगढ़ की कस्बा इगलास में रक्षाबंधन के त्योहार पर एक दिन पहले ही घेवर की मिठाई और चमचम हुई खत्म1
- अलीगढ़ सवारी हो रही परेशान बस ड्राइवर नहीं रोक रहे बस अलीगढ़ के खेरेश्वर से चौराहे यात्री हो रहे हैं परेशान1
- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार भूपेंद्र घायल गंगीरी। थाना क्षेत्र के बिलोना भट्ठा के पास गुरुवार को ओवरलोड बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार भूपेंद्र पुत्र रामनिवास को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंस गई और भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नगला कल्लू निवासी भूपेंद्र अपनी बहन के घर नगला इंद्रा चावल देने बाइक से जा रहे थे। बिलोना भट्ठा के पास ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हादसा हो गया।1
- सासनी में बारह वफात का जुलूस: चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस, चाक-चौबंद सुरक्षा और सुचारु यातायात के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन सासनी में बारह वफात का जुलूस: चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस, चाक-चौबंद सुरक्षा और सुचारु यातायात के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन सासनी: कस्बे में बुधवार दोपहर बारह वफात का जुलूस पूरी धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ निकाला गया, जिसमें पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और पैनी नजर मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार का कोई जाम न लग सके और यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। तयशुदा मार्गों से निकाले गए इस जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान पूरा कस्बा धार्मिक नारों और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में पढ़ी जा रही नात व कलाम से गूंज उठा। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने स्वागत करने के साथ-साथ पानी आदि की उचित व्यवस्था की थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत सासनी पुलिस-प्रशासन ने हर संवेदनशील स्थान पर भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था। पुलिसकर्मी लगातार जुलूस के साथ-साथ चलते रहे और पल-पल की गतिविधि पर नजर बनाए रहे। जुलूस के दौरान मार्ग में यातायात बाधित न हो और आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कड़े प्रबंध किए थे, जिससे कस्बे के चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा दिखाई दिया। अधिकारियों की लगातार निगरानी और आयोजकों की ओर से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील के चलते यह धार्मिक आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि 29 अगस्त 2026 से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश की सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला महिलाओं को सुविधा, सम्मान और आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। यह व्यवस्था पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होगी। 💬 इस फैसले पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताइए।1
- पत्रकार समीर चौधरी परवाना बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश 🇮🇳 Sameer Chaudhary parwana पत्रकार समीर चौधरी परवाना बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश 🇮🇳 #PatrakarSameerChaudharyParwana #SameerChaudharyParwana #Bulandshahr #BulandshahrUP #UttarPradesh1
- अलीगढ़ थाना गोण्डा स्थानीय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चामड़ गाँव में दो पड़ोसी पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है, इस सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, मौके से 08 लोगों को हिरासत में लिया गया है । किसी के भी गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रकरण में पुलिस की तरफ से सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । मौके पर शांति है । फिर भी सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस पिकेट लगा दी गई है । *इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी इगलास श्री कमलेश कुमार द्वारा दी गई बाइट ।* 👇1
- सासनी क्षेत्र के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, सजी कला और संस्कृति की महक सासनी क्षेत्र के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, सजी कला और संस्कृति की महक सासनी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भाई-बहन के अटूट स्नेह और पवित्र प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन का पावन उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी क्षेत्र के विद्यालयों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। हेवन शैडो स्कूल में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक भव्य राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां नन्हे कलाकारों ने रेशमी धागों, मोतियों और पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों से एक से बढ़कर एक मनमोहक राखियां बनाकर अपनी छिपी हुई रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कनक, वेदीका, साक्षी, दर्शिक, शिरीष, लक्ष्मी, इशिका, शनाया, महिमा, अभय और अनुष्का सहित विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कला का जादू बिखेरा, जिस दौरान प्राचार्या जी ने बच्चों को भारतीय संस्कारों से जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। इसी कड़ी में सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी, हाथरस में प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां छात्राओं ने अपने गुरुजनों को राखियां बांधकर शुभकामनाएं प्राप्त कीं और डॉक्टर अग्रवाल ने यम-यमुना तथा कृष्ण-द्रौपदी के पवित्र संबंधों का स्मरण कराते हुए इस पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस गरिमामयी अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, राजीव कुमार और विनय कुमार सहित समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अलावा, एस बी एस यूनियन स्कूल सासनी में भी डायरेक्टर एवं प्रमुख उद्योगपति डॉ विकास सिंह के कर-कमलों द्वारा राखी मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिताओं का सफल शुभारंभ किया गया, जिसमें कक्षा तीन से पांचवीं तक के बच्चों ने सुंदर राखियां बनाईं और छठी से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस रोमांचक मुकाबले में सारिका श्रीवास्तव, लावण्या दिवाकर, टिया, प्रांशी और चारु ने मेहंदी प्रतियोगिता में तथा लक्ष्मी, रिषित और लक्ष्य वार्ष्णेय ने राखी मेकिंग में अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए, जिन्हें प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने ज्ञान को बहुउद्देशीय बनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी विद्यालयों में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इन सांस्कृतिक आयोजनों का भव्य समापन किया गया।1
- बुलंदशहर: म्यून बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार। ककोड़ पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई में दबोचा। साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध कराते थे प्रदीप, प्रिंस और अंकित। कमीशन लेकर साइबर ठगी की रकम खातों में मंगवाते थे आरोपी। ककोड़ पुलिस ने चार बैंक खातों के जरिए करीब 23 लाख की ठगी का खुलासा किया। खाते में पुलिस की रोक से बचने को ठगी की रकम USDT में बदलते थे आरोपी। पकड़े गए तीनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।1